Home Blog Page 281

मुख्यमंत्री ने बड़कोट क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

0

मुख्यमंत्री ने बड़कोट क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सायं बड़कोट क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने बड़कोट पेयजल पंपिंग योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि बड़कोट पेयजल पंपिंग योजना की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन में वर्णित समस्याओं के समाधान पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष बीजेपी सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, पूर्व ज़िलाध्यक्ष जयवीर सिंह जयारा, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा चण्डी प्रसाद बेलवाल, मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिला अधिकारी ने किया कन्ट्रोलरूम का औचक निरीक्षण

0

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज सांय नगर निगम देहरादून में बनाए गए कन्ट्रोलरूम का औचक निरीक्षण करते हुए शिकायत पंजिका का अवलोकन करते हुए वर्षा के कारण नगर निगम क्षेत्र में प्राप्त  जलभराव एवं अन्य शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा इस दौरान शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता कराते हुए शिकायत की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि आज कन्ट्रोलरूम मेें विभिन्न माध्यमों से 45 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें 27 का निस्तारण कर लिया गया है तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है।

जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि कन्ट्रोलरूम में प्राप्त शिकायतों की मॉनिटिरिंग के लिए एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए, जो शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटिरिंग करें। उन्होंने कन्ट्रोलरूम में प्राप्त शिकायतों को कम्प्यूटरीकृत करने के निर्देश दिए ताकि शिकायतों को व्यवस्थित ढंग से संकलित किया जाए, जिससे प्राप्त की शिकायतों एवं निस्तारण के सम्बन्ध में त्वरित जानकारी प्राप्त हो सके।  

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को रिस्पांस टीमें बढाने के निर्देश दिए।  उन्होंने अधिकारियों को पम्प बढाते हुए अधिक जलभराव वाले क्षेत्रों में पम्पों की संख्या बढाते हुए जल निकासी कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ने बताया कि  वर्षाकाल के दृष्टिगत नगर निगम देहरादून परिसर में स्थािपत किए गए आपदा कन्ट्रोलरूम  में 24×7 कार्मिक तैनात रहते हैं जो प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित करते हैं। कन्ट्रोलरूम का दूरभाष संख्या 0135-2652571, मोबाईल नम्बर 9084677355 है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गौरव कुमार, उप नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

श्रावण मास के पहले सोमवार भारी बारिश में भी श्री केदारनाथ धाम सहित शिव मंदिरों में तीर्थयात्रियों ने किया जलाभिषेक

0

बड़ी संख्या में कांवडिये जलाभिषेक के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे।

श्री केदारनाथ- बदरीनाथ धाम: श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दिन तीर्थयात्रियों ने बाबा केदारनाथ का जलाभिषेक किया वहीं भगवान केदारनाथ के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है।
श्री बदरीनाथ धाम स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने जलाभिषेक किया तथा भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना की।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस यात्रा वर्ष अभी तक 10 लाख 62 हजार से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंच चुके है।

मई-जून में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे बरसात में श्रद्धालुओं की संख्या में प्रत्येक वर्ष की भांति गिरावट देखी गयी लेकिन यात्रा गतिमान रही।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने केदारनाथ धाम से बताया है कि अब सावन माह शुरू होते ही तीर्थयात्रियों के साथ ही दूर-दूर से कांवड़ी भी जलाभिषेक को पहुंचने शुरू हो गये है।आज सावन के पहले सोमवार को तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह देखा गया सुबह से ही तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग भगवान केदारनाथ जी के जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे।

सावन माह के प्रथम सोमवार को कांवड़ियो एवं तीर्थयात्रियों के केदारनाथ मंदिर जलाभिषेक एवं दर्शन हेतु पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, समन्वयक आरसी तिवारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लोकेंद्र रिवाड़ी, विपिन तिवारी, प्रदीप सेमवाल,कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत, राजीव गैरोला,ललित त्रिवेदी ने तीर्थयात्रियों तथा कांवड़ियों का स्वागत किया।

वहीं बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने अवगत कराया है कि श्री बदरीनाथ धाम स्थित आदिकेदारेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने जलाभिषेक किया।श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ सहित अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

त्रिवेंद्र की आम दावत में शामिल हुए हरीश रावत, कांग्रेसियों पर किया पलटवार

0

भाजपा नेता पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र रावत की आम दावत में शामिल हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेसियों के सवाल उठाने पर पलटवार किया। कहा, आम मैंने खाया और राजनीतिक मुंह पके के बीमार कुछ लोग हो गए। मैंने दिन के उजाले में आम खाया है। मैं रात के अंधेरे में अपना या अपने करीबियों का क्रैशर बचाने के लिए मुख्यमंत्री के पास नहीं गया।

बीते दिनों हरिद्वार के सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर आम दावत दी थी। इस दावत में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत त्रिवेंद्र के घर पहुंचे। हरीश और त्रिवेंद्र ने एक-दूसरे के हाथों आम का स्वाद चखा। इस पर कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और रंजीत रावत ने भी तंज कसा।

कांग्रेसियों पर पलटवार करने में पूर्व सीएम हरदा भी पीछे नहीं रहे। कहा, राजनीतिक की भी कैसी माया है। आम मैंने खाया और राजनीतिक मुंह पके के बीमार कुछ और लोग हो गए। हरक सिंह का नाम लिए बिना हरीश रावत ने कहा, मैंने लोकसभा के चुनाव में चुप्पी साधने का किसी को वचन दिया। राजनीति के अंदर राजनीतिक सौहार्द और शिष्टाचार को आगे बढ़ाने की पहल मैं नहीं करूंगा तो फिर इस राज्य के अंदर उस व्यक्ति का नाम बताइए जो पहल करेगा।

कहा, एक-दो ही लोग हैं, जिनको इस तरीके की पहल प्रारंभ करनी चाहिए और दोनों तरफ से करनी चाहिए। राजनीति सिद्धांतों, विचारों और परिश्रम का खेल है। मैं उन लोगों से सीख नहीं लेना चाहूंगा, जिन लोगों ने विस चुनाव से पूर्व हुए सल्ट के उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खुलेआम काम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का अपमान किया था।

कहा, मैं तो 57 साल से कांग्रेस की राजनीति में एकनिष्ठ भाव से एक ही स्थान पर खड़ा हूं। जो स्थान बदलने के विषय में माहिर हैं, उनके बारे में कहा नहीं जा सकता कि आज कहां हैं और कल कहां होंगे। ऐसे लोग कम से कम मुझे पार्टी की निष्ठा के संबंध में उपदेश न दें तो अच्छा रहेगा।

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे मलबा आने से हुआ बंद

0

उत्तराखंड में भारी बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी है। प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग की ओर से आज रेड अलर्ट जारी किया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित है। जिस कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने के काम जारी है। वहीं कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी झरने के पास नेताला, बिशनपुर, के पास मालवा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। बीआरओ यातायात सुचारु करने के काम जारी है। डाबरकोट में बारिश के कारण लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे है। एनएच बड़कोट द्वारा उक्त स्थान पर मशीनरी तैनात हैं। बारिश व मलवा रुकने पर कार्य शुरू किया जाएगा।

दूसरी तरफ कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है। कल रविवार रात से कर्णप्रयाग सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे हैं। लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

यमुनोत्री धाम सहित आसपास मध्य रात्रि से लगातार बारिश हो रही है जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र के आसपास बारिश का मौसम बना हुआ है। यमुनोत्री क्षेत्र में बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट के पास मलवा बोल्डर पत्थरों के आने से हाईवे बंद है। 

प्रदेश में भूस्खलन आदि कारणों के चलते रविवार को 44 मार्ग बंद हुए। लोनिवि के अनुसार, राज्य में पहले से भी 54 मार्ग बंद थे। इसमें से 61 मार्ग को खोलने में सफलता मिल सकी है। बंद मार्ग में एक राज्य मार्ग और तीन मुख्य जिला मार्ग हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक समस्या है, राज्य के ग्रामीण इलाकों में 33 मार्ग बंद है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार टिहरी बांध का जल स्तर 782.44 मीटर पर है। अधिकतम जल स्तर 830 मीटर है।  मौसम विज्ञान केंद्र ने चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

खाद्य मंत्री से की चुघ ने कैंप में राशन डिपो बढ़ाने की मांग

0

रुद्रपुर- वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ रुद्रपुर शहर के हर क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार भाजपा के आला नेताओं और अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं कि रुद्रपुर शहर की व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू हो सके ताकि सरकार की योजनाओं और अन्य चीजों का लाभ आम जनमानस को मिल सके। इसी क्रम में भाजपा नेता चुघ ने खाद्य मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की, और एक ज्ञापन उन्हें भेंट किया।

खाद्य मंत्री को दिए गए ज्ञापन में चुघ ने बताया कि रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप की जनसंख्या अब लगभग एक लाख से अधिक हो चुकी है और 14 हजार लोगों के राशन कार्ड वहां बनाए गए हैं ।ऐसे में उसे क्षेत्र के रहने वाली गरीब जनता राशन के लिए दर-दर भटक रही है और उन्हें राशन डिपो पर मिलने वाला राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा ।ऐसे में एक अभियान चला कर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में घर-घर जाकर नए राशन कार्ड बनाने का अभियान प्रारंभ किया जाए ,ताकि सभी को सुचारू रूप से राशन मिल सके, क्योंकि वर्तमान समय में कैंप क्षेत्र में मात्र दो या चार ही राशन डिपो हैं।

खाद्य मंत्री ने भाजपा नेता चुघ की बात को गंभीरता से लिया और उन्होंने कहा कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जनता को लाभ दिया जाएगा। खाद्य मंत्री रेखा ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव जनहित के मुद्दों पर कार्य करती है और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर सदैव हर समस्या के समाधान के लिए प्रयास करती है। ऐसे में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखें ताकि उसका समाधान किया जा सके।

डीएम वंदना ने पानी निकासी नहीं होने पर किया निरीक्षण

0

चौफुला जंगलात चौकी के पास बरसात के समय पहाड़ से आने वाला पानी और मलबा फैल जाता है। जिससे वहां रहने वाले लोगों के घरों में इस बरसाती नाले से खतरा बना रहता है। साथ ही चौफुला से चंबल पुल तक नहर कवरिंग कार्य के बाद से पानी की निकासी न होने से भी क्षेत्र में समस्या हो रही है। समस्या के स्थाई और तात्कालिक समाधान हेतु जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम को स्थानीय लोगों ने भी सुझाव भी दिए। तात्कालिक समस्या के समाधान हेतु डीएम ने कहा कि क्षेत्र में अलर्ट के दौरान हर समय मौके पर जेसीबी मशीन तैनात रहेगी ताकि यथा शीघ्र हर प्रकार की समस्या का समाधान किया जा सके। इसके साथ ही पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा जंगलात चौकी से चौफुला होते हुए जल निकासी के लिए नाले निर्माण का कार्य प्रस्तावित कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया है जिसकी लागत लगभग एक करोड़ रुपए है। विभाग द्वारा टेंडर भी कर लिया गया है। इसी के साथ डीएम ने नाले से ऊपर 70 मीटर क्षेत्र में वन और सिंचाई विभाग को संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा। लोगों का कहना था कि अगर नाले को ऊपर डायवर्ट कर दिया जायेगा तो नीचे की ओर पानी भी कम आएगा और आबादी सुरक्षित रहेगी।

सिंचाई विभाग द्वारा स्थाई समाधान के लिए तैयार की गई कार्ययोजना के तहत जंगलात चौकी के अपस्ट्रीम में नाले के दोनो पार्श्व में 10.00 मी० लम्बाई में आर०आर० स्टोन मैशनरी 15 की दीवार नाले के दोनो साइड लगाने का प्राविधान किया गया है। तथा जंगलात चौकी से चौफुला चौराहा तक 250.00 मी० लम्बाई में सड़क की खुदाई कर 1.20 मी डाया का ह्यूम पाइप डालकर जलनिकासी का प्राविधान किया गया है।

निरीक्षण के दौरान विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी, तहसीलदार सचिन कुमार सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

राज्य में अग्निवीरों को नियोजित करने की योजना लागू करने की तैयारी

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ठोस कार्यक्रम को दिया जा रहा है फाइनल टच

उत्तराखण्ड पुलिस व राज्य के अन्य सरकारी विभागों में भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश

कई क्षेत्रों में रोजगार सम्बंधित प्रशिक्षण दिए जाने की भी बन रही कौशल विकास योजना

उत्तराखण्ड सरकार अग्निवीरों के सुरक्षित भविष्य के लिए उन्हें नियोजित करने का ठोस कार्यक्रम तैयार करने जा रही है। इसमें सेना में अग्निवीर का चार साल पूरा करने वाले जवानों को उत्तराखण्ड पुलिस व राज्य के अन्य सरकारी विभागों में भर्ती होने के लिए कोटा देने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा राज्य में कौशल प्रशिक्षण योजना भी लागू किए जाने की तैयारी है जिसके जरिए रिटायर्ड अग्निवीरों को कई क्षेत्रों में रोजगार सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सम्बंध में जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। आवश्यकता होने पर आगामी विधानसभा सत्र मे प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

चार साल सेना की नौकरी के बाद वापस आने वाले अग्निवीर अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर आशंकित न रहें इसके लिए श्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठोस योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यहां के युवा बड़े पैमाने पर भारतीय सेना में भर्ती होते हैं। लिहाजा, सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद रिटायर्ड जवानों को नियोजित करने में राज्य सरकार अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। सरकार चाहती है कि सेना में 4 साल पूरे होने के बाद भी अग्निवीरों को राज्य में नौकरी व रोजगार के भरपूर अवसर मिलें। रिटायर्ड अग्निवीरों का राज्य की सेवा में भरपूर उपयोग किया जाएगा ताकि उनके नियोजित होने के साथ ही वे भी राज्य के विकास में सहभागी बन सकें। सैनिक कल्याण विभाग इस सम्बंध में प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है।

अग्निवीरों के समायोजन को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैनाल रोड पर आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में अग्निवीरों के समायोजन को लेकर कहा कि इस दिशा में हमारी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक सैनिक परिवार में पैदा हुआ हूँ। जब देश में यह योजना आई थी, उस समय भी हमने राज्य के बहुत सारे सैनिक अफसरों, सेना के लोगों के साथ, जवानों के साथ, जो सेना में अपना पूरा जीवन लगाकर आए हैं, सबके साथ हमने बैठक की थी और मैंने जून 2022 को तभी कहा था कि पुलिस समेत जितने भी हमारे राज्य के अंदर काम करने वाले विभाग हैं, जिन-,जिन विभागों में देश सेवा के बाद जो अग्निवीर आएंगे हम उनको विभागों में समायोजित करेंगे, उनको प्राथमिकता देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अग्निवीरों के लिए आरक्षण का प्रावधान करना होगा तो मंत्रिमंडल में निर्णय करके हम आरक्षण का प्रावधान करेंगे और अगर कोई एक्ट वगैरह बनाना होगा तो वह भी हम विधानसभा में जरूर लेकर आएंगे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आदि गुरु शंकराचार्य जी का पूजन

0

श्री बदरीनाथ धाम: 21 जुलाई श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) द्वारा गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में आदि गुरू शंकराचार्य जी का स्मरण करते हुए गुरू चरण पादुकाओं का विधिवत पूजन किया गया तथा वक्ताओं ने गुरू की महिमा का वर्णन किया। श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे‌।

बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया सहित सभी कर्मचारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने गुरू पूजन में भाग लिया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में तप्तकुंड के निकट रावल निवास में गुरु पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वहीं श्री केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने आदि गुरु शंकराचार्य जी का स्मरण -पूजन -वंदन किया गया इस अवसर पर समन्वयक आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लोकेंद्र रिवाड़ी, विपिन तिवारी, विक्रम रावत,राजीव गैरोला, विक्रम रावत, सुशील बेंजवाल, हेमंत कुर्मांचली,प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी मनोज शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी,प्रबल सिंह चौहान सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्लोगीधार तीन दिन के भीतर बड़े वाहनों के लिए खोल दी जाएगी – गणेश जोशी

0

मसूरी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अतिवृष्टि के कारण मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्लोगीधार में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का जायजा लेते हुए धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्रता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने मॉल रोड़ के टूटे हिस्से का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मॉल रोड़ के सौन्दर्यीकरण के तहत किए गए कार्य की गुणवत्ता के साथ कार्य करने करने के भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने अतिवृष्टि के कारण पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग में क्षतिग्रस्त हिस्से का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने मॉल रोड़ में वाहनों की आवाजाही के संबंध में एसडीएम मसूरी और पुलिस प्रशासन को सख्ती से कार्य करने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार आपदा क्षेत्र में लगातार नजर बनाए हुई है। उन्होंने कहा सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग ग्लोगीधार तीन दिनों के भीतर यहां से बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा आपदा के समय राज्य सरकार हमेशा प्रभावितों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबुदाई, एसडीएम मसूरी दीपक सैनी, ईई लोक निर्माण जितेंद्र त्रिपाठी, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, सतीश डोंडियाल, सुंदर पंवार, पूनम नौटियाल सहित जल निगम, जल सस्थान, विद्युत एवं वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।