Home Blog Page 276

MLA के खिलाफ प्रभावित लोगो की नाराजगी

0

देहरादून बारिश से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट के बाद उत्तराखंड में नदी किनारे रहने वालो पर खतरा बना हुआ है बरसात के चलते उत्तराखंड में काफी जगह रास्ते बंद है जबकि कुछ जगह पर रास्तों को खोले जाने में अफसरों की टीम सहित बीआरओ जुटा हुआ है

उत्तराखंड में प्रभावित लोगो के बीच सरकार से लेकर विपक्ष पहुंच बनाकर पहुंचा है जिससे उम्मीद अधिक बन गई है राज्य में कई जगह पर राहत पाने वाले लोगो के बीच विधायक को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है ऐसे में जनता के चुने हुए विधायक उनके बीच पहुंच बना पाने में कामयाब नहीं है ऐसी बातें इसी तरफ इशारा करती देखी जा सकती है

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान बिशनपुर, नेताला, हेल्कुगाड़ व सुनगर के पास भू-स्खलन व मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुआ है।  बीआरओ की मशीनरी द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार यानी आज तेज बारिश के आसार हैं।

केदारनाथ उपचुनाव: केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजा पत्र कब होगा चुनाव

0

देहरादून Kedarnath by Election उत्तराखंड केदारनाथ उपचुनाव में राजनैतिक दलों की नजर बनी हुई है उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हरिद्वार से केदार संकल्प यात्रा पिछले दिनों निकाल कर उपचुनाव का बिगुल बजा चुकी है बीजेपी केदारनाथ उपचुनाव में किसको टिकट देगी इस पर नजरे बनी है।

केदारनाथ चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी सरकार से लेकर पार्टी संगठन पूरी कोशिश करेगा उपचुनाव में जीत दर्ज कर पिछले चुनाव की हार का हिसाब बराबर किया जा सके बद्रीनाथ और मंगलौर दोनों जगह बीजेपी चुनाव हार गई थी सरकार के लिए चुनाव में जीत दर्ज करना अपनी प्रतिष्ठा को बचाने जैसा होगा

भाजपा विधायक शैलारानी रावत का नौ जुलाई को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि सीट रिक्त होने के संबंध में पत्र केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश उपचुनाव के साथ उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर उपचुनाव करवाया जा सकता है

राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों के भवनों में लगेंगे सोलर पैनलः डॉ. धन सिंह रावत

0

महाविद्यालयों में छात्रों के लिये संचालित होंगी अतिरिक्त कक्षाएं

कहा, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र-छात्राओं मिलेगी सभी सुविधाएं

सूबे के सभी राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं उनके परिसरों के भवनों में सोलर पैनल लगाये जायेंगे ताकि बिजली पर आने वाले खर्च को कम कर उसका सदुपयोग अध्ययन संबंधित कार्यों एवं छात्रहित में किया जायेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया में समस्याओं को देखते हुये महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जायेंगी। इसके अलावा सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को एनएसी (NAC) एवं एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) रैंकिंग के लिये अनिवार्य रूप से आवेदन करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने ग्रीन कैंपस की अवधरणा को धरातल पर उतारने के लिये सभी राजकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं उनके परिसरों में सोलर पैनल लगाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों का शीघ्र सर्वे कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। विभागीय मंत्री ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में सोलर रूफटॉप स्थापित कर इको फ्रेंडली बनाया जायेगा। जिससे विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बिजली के बिल को कम से कम कर उसका सदुपयोग शिक्षण संबंधी कार्यों एवं छत्रहित में किया जायेगा।

डॉ. रावत ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को शीघ्र दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में कोई दिक्कते नहीं आयेगी, इसके लिये महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। विभागीय मंत्री ने उच्च शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने को लेकर सभी राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को नैक एवं एनआईआरएफ रैंकिंग के लिये अनिवार्य रूप से आवेदन करने के निर्देश विभगाय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली रैंकिंग में सूबे के सभी शिक्षण संस्थानों को प्रतिभाग करना जरूरी है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सके। डॉ. रावत ने प्रत्येक राजकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसरों में फर्नीचर, खेल सामग्री, कम्प्यूटर, स्मार्ट क्लास, ई-बोर्ड, प्रयोगशाला व आवश्यक उपकरण, विद्युत, पेयजल व्यवस्था व शौचालय आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये ताकि छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में कोई समस्या न आये।

बैठक में उपाध्यक्ष राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डॉ. देवेंद्र भसीन, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, रूसा सलाहकार प्रो एम एस एम रावत, के डी पुरोहित, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, व्योमकेश दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम धामी की अपील, तिरंगे के साथ जरूर अपलोड करें सेल्फी

0

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 112वीं संस्करण सुना। इस दाैरान गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी माैजूद रहे। 

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के जन-जन से पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी https://harghartiranga.com/ पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने का आग्रह किया है। सभी प्रदेशवासी इस मुहिम का हिस्सा बनें और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें।

बूढ़ा केदार की घटना पर भाजपा ने जताया दुख, कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों मे जुटने का आह्वान

0

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने टिहरी के बूढ़ा केदार क्षेत्र में आपदा से हुई मौतों पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य भर में आपदा पीड़ितों की मदद के लिए संगठन सरकार के साथ समन्वय से कार्य कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत एवं बचाव कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग करने के निर्देश दिये।

भट्ट ने भारी बरसात से टिहरी, उत्तरकाशी एवं रुद्रप्रयाग समेत देवभूमि में आई आपदा और आम लोगों को हुई जन धन की हानि को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है । साथ ही ईश्वर से मृतकों की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बूढ़ा केदार में घटना स्थल का निरीक्षण किया है और बचाव एवं राहत कार्यों को तेज करने के आवश्यक निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं। उन्होंने बताया कि समूचा प्रशासन एसडीआरएफ, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम के साथ सभी जिलों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने में लगा हुआ है ।

श्री भट्ट ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में आपदा की घटनाओं के पीड़ितों की मदद में जुटने के निर्देश दिए। जिसके लिए सभी को पुलिस प्रशासन एवं आपदा टीम से समन्वय बनाकर काम करना है । आपदा प्रभावितों को सरकार के माध्यम से मिलने वाली मदद के अतिरिक्त हमारी कोशिश होनी चाहिए कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर खाद्यान, निवास या अन्य जरूरत की चीजे उन्हें उपलब्ध हों । साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुनिश्चित करने को कहा कि रास्ता बंद होने की स्थिति में प्रभावित श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्ष में नेताओं से भी आग्रह किया कि आपदाकाल में सभी को राजनीति से ऊपर उठकर, एकजुटता से पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आपदा प्रबंध तंत्र, जनता के सहयोग से संपूर्ण क्षमता से प्राकृतिक आपदा का सामना करने में लगा हुआ है । ऐसे में राजनैतिक लाभ के लिए अनावश्यक बयानबाजी करने से सभी को बचना चाहिए। ताकि आम लोगों एवं आपदा एजेंसियों का मनोबल प्रभावित नहीं हो। लिहाजा सभी को राजनैतिक कार्यकर्ता के बजाय सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वहन करना चाहिए ताकि नुकसान को कम से कम करने में सफल हों ।

ओलंपिक में शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला मनु भाकर

0

मनु भाकर ने रविवार 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा की 22 साल की इस निशानेबाज ने चेटरौक्स शूटिंग सेंटर में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद इन खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। टोक्यो में दिल टूटने के तीन साल बाद भारत की इस सबसे प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली निशानेबाजों में से एक ने अपने सपनों को पूरा किया और देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने जबरदस्त वापसी की और कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो खिलाड़ियों ने जीता। जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में भी तीसरे स्थान पर रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था। यह शूटिंग में भारत का पांचवां पदक है। मनु से पहले चारों एथलीट्स पुरुष थे। वह राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग और विजय कुमार के क्लब में शामिल हो गईं।

महज नौ माह पहले तक मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल की भारतीय टीम में भी शामिल नहीं थीं। बीते वर्ष वह हांगझोऊ एशियाई खेलों में खेलीं, लेकिन इस इवेंट की टीम में नहीं थीं। यह वह इवेंट है जो उनके दिल के सबसे करीब है। एशियाड से पहले मनु भाकर ने पिछले सारे विवादों को भुलाकर कोच जसपाल राणा का हाथा थामा तो इसकी एक वजह 10 मीटर एयर पिस्टल में वापस प्रभुत्व स्थापित करना था। एशियाड के बाद मनु का समर्पण और जसपाल का साथ काम आया। मनु ने न सिर्फ 10 मीटर एयर पिस्टल की ओलंपिक टीम में जगह बनाई बल्कि शनिवार को क्वालिफाइंग दौर में 580 का विश्वस्तरीय स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहते हुए इस इवेंट के फाइनल में भी जगह बनाई।

मन की बात के 112वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 72 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 112वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान से जुड़ने की अपील की ओर ड्रग्स से निपटने तथा लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा के लिए अपने यहां के लोकल प्रोडक्ट को #माई प्रोडक्ट माई प्राइड के नाम से सोशल मीडिया पर अपलोड करने और पेरिस ओलिंपिक में अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर शुरू हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत देशभर में करोड़ों की संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद आज पूरा देश 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ कर पूरा देश तिरंगामय होता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग की कार्यवाही की जा रही है। जिससे लोकल उत्पादों को अंतराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित की जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज समूह में माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है और लोगों को समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने की भी अपील की।

इस अवसर पर डॉ. ए.के.श्रीवास्तव, डॉ.अमोली, डॉ. बबिता सहोत्रा, हेमराज, मनोहर भंडारी, सुशील नैनवाल, मोहन बहुगुणा, प्रदीप सजवाण सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीएम धामी ने दिए डीएम को निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रो के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर करें शिफ्ट

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के बाल गंगा व बूढ़ा केदार में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के संबंध में विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह और डीएम मयूर दीक्षित से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र के संवेदनशील गांवों को तत्काल चिन्हित कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

बता दें कि भूस्खलन होने से गांव के 50 से अधिक परिवारों को प्रशासन ने राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में आपदा राहत शिविर में रखा है। यहां पर 70 से अधिक लोगों ने आपदा राहत शिविर में शरण ली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और टिहरी डीएम मयूर दीक्षित को राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी तरीके से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को घटनास्थल पर पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के हालात की समीक्षा करने को कहा। सीएम ने टिहरी प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र के संवेदनशील गांवों को तत्काल चिह्नित कर प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी निर्देश दिए कि स्थानीय निवासियों के साथ ही मवेशियों एवं अन्य पालतू पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि राहत कैंप में बिजली, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों को अनुमन्य राहत राशि भी तुरंत प्रदान की जाए।

बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार के आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भिलंगना विकासखंड के बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर लगातार विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह एवं जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तिनगढ़ गांव के अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्र के अन्य संवेदनशील गाँवों को तत्काल चिन्हित कर प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके साथ स्थानीय निवासियों के मवेशियों एवं अन्य पालतू पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने की व्यवस्था करने तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी तरीके से चलाए जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बालगंगा क्षेत्र तोली गांव में 02 जनहानि हुई, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख के राहत राशि के चेक तथा आवास क्षति का 01 लाख 35 हजार रुपए का चेक कल ही तत्काल उपलब्ध कराए गए। 2 पशु हानि होने पर संबंधित पशुपालकों को 57 हजार 500 रुपए की मुआवजा राहत राशि के चेक वितरित किए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि तिनगढ गांव को कल ही खाली कराकर प्रभावित परिवारों को अस्थाई राहत शिविर रा.ई.का. बिनकखाल में शिफ्ट किया गया। शिविर में प्रभावितों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

आपदाग्रस्त ग्राम तोली, जखाणा, कोट, विशन, थाती बूढाकेदार, पिंसवाड़ उरणी, अगुण्डा, कोटी आदि ग्रामों में सार्वजनिक रास्ते, कृषि भूमि, सड़क, पेयजल लाईन, विद्युत आदि परिसम्पत्तियों के क्षति आंकलन/सर्वे कार्य हेतु कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, राजस्व, उद्यान, समाज कल्याण, सहकारिता विभाग के अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई को अतिवृष्टि/बादल फटने से पिन्सवाड़ में तोली, कोटी, जखाणा, पिन्सवाड़, अगुण्डा में ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिसकी सुचारीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

घनसाली के अंतर्गत ग्राम थाती बुढाकेदार, झाला पेयजल योजना, कोट विशन पेयजल योजना, विशन विद्यालय पेयजल, सेन्दुल सिन्सरगाड पेयजल योजना, चमियाला पदोका पेयजल योजना, पिन्सवाड पेयजल योजना, कोट बुढाकेदार पेयजल योजना, अगुण्डा पेयजल, खवाड़ा पेयजल, डालगांव पेयजल, कुण्डयाली पेयजल, कुण्डयाली-सौला पेयजल, गेवाली पेयजल, तोली पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने से बाधित है. जिसकी सुचारीकरण की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही ग्राम तोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत की 01 पेयजल योजना तथा ग्राम जखाणा की 01 पेयजल योजना क्षतिग्रस्त है।

विकासखण्ड भिलंगना में स्योरा तोक तोली, चौरी तोक, सेरा से खंजर, दुगई तोक, घटतोक विशन, फकोरा, केमरियासौड, कोठियाडा, कोठियाडा कीडर, चमियाला, अन्द्रिया मण्टगांव, सिरस, जखाली पिलखी, बौर, सिलासेरा में नहर क्षतिग्रस्त हुई है।

दैवीय आपदा से न्याय पंचायत थाती बुढाकेदार के ग्राम भिगुन में लगभग 0.15 है., तिनगढ़ लगभग 0.20 है. तथा तोली लगभग 0:25 है. कृषि क्षति हुई है।

IAS दीपक रावत दरबार में सबकी पूरी होती मुराद

0

हल्द्वानी उत्तराखंड में एक ऐसे अफसर है दीपक रावत जिनके दरबार में सबकी सुनवाई होती है राज्य में अभी तक जितने भी अफसरों की फौज है उसमें दीपक रावत का कोई जवाब नहीं उनके दरबार में आते ही हर फरियादी की बात सुनी जाती है जो अभी तक 100 डिलीवरी करते देखे गए है

दीपक रावत के दरबार में आने के लिए हर वो फरियादी इंतजार करता है जिसकी कही कोई सुनवाई नहीं होती लेकिन अगर वो दीपक रावत दरबार में पहुंच गया तो खाली हाथ नहीं लौटता सरकार के लिए दीपक रावत ऐसे Ias अफसर है जो सो प्रतिशत डिलीवरी देने का काम करते है

कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सडक, जलभराव, आपदा राहत आदि से सम्बन्धित आई।

कई वर्षों से लम्बित भूमि विवाद की समस्याओं में धनराशि व भूमि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
जनसुनवाई आयुक्त के संज्ञान में शिकायत आई कि जनपद अल्मोडा के विकास खण्ड भिकियासैन क्षेत्र में भूमि धार्मिक प्रयोजन हेतु भूमि का अधिग्रहण किया गया था लेकिन उक्त भूमि पर जांच के दौरान पाया गया कि उक्त भूमि पर अन्य गतिविधियां संचालित हो रही थी जिस पर आयुक्त ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुये तहसीलदार को उक्त भूमि जब्त कराने के निर्देश दिये साथ ही उन्होने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि इस प्रकार के प्रकरण पाये जाने पर जांच कर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।

आयुक्त ने मण्डल के सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को भूमि विवाद के मामले जनपद स्तरीय कोर्ट मे सुलझाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोग छोटी-छोटी शिकायतों को लेकर जनसुनवाई में आते जो उचित नही है। आयुक्त श्री रावत ने उपजिलाधिकारी एवं तहसील से कहा कि उनके स्थानीय कोर्ट मेंं भूमि के फ्रॉड के केसों को प्राथमिकता के साथ सुना जाए ताकि एक सामान्य व्यक्ति को समय से न्याय मिल सके। 

आयुक्त ने कहा बैंक जिस भूमि को बंधक बनाकर लोन देते उसकी सूचना तहसील स्तर पर नही दी जाती है जिससे बंधक भूमि का अंकन खतौनी में नही होने से भू-माफियाओं द्वारा भूमि को लगातार क्रय-विक्रय किया जाता है जिससे आम आदमी को परेशानी से गुजराना पडता है। आयुक्त ने मण्डल के सभी बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जो भी बैंक भूमि को बंधक बनाते है उसकी सूचना तत्काल तहसील/भूलेख कार्यालय स्तर पर सूचना देना सुनिश्चित करें ताकि खतौनी में बंधक भूमि का अंकन हो सके, तथा फर्जीवाड़े से लोगो निजात मिल सके।

विगत जनसुनवाई में जनपद उधमिंसंह, लालपुर निवासी जयश्री ने बताया कि उन्होंने सतपाल से जमीन क्रय की थी धनराशि देने के पश्चात सतपाल द्वारा उक्त जमीन की ना तो रजिस्ट्री की और ना ही कब्जा दिलाया। आयुक्त ने सतपाल को कार्यालय में तलब कर रजिस्ट्री एवं कब्जा जयश्री को दिलाया जिस पर जयश्री ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

आनसिंह रामड़ी के निवासियों द्वारा बताया गया कि उनके निकट मंगल सिंह कुटियाल बिल्डर्स द्वारा रिहायशी विला का निर्माण किया जा रहा है जिसका पानी उनकी कॉलोनी में आता है और उससे लोगां का आवागमन बाधित होता है। इस मौके पर कुटियाल बिल्डर्स के सुपरवाईजर द्वारा बताया गया कि विला में कुल 40 प्लेटस बन रहे है।

जिस पर आयुक्त ने पूछा कि उक्त स्थान पर एसटीपी,पार्क, ड्रेनेज सिस्टम, वाटर हार्वेसिंटग आदि का निमार्ण नही किया है। जिस पर आयुक्त ने कठोर आपत्ति जताई और सब रजिस्टार को कुटियाल द्वारा बनाई गई कॉलोनी पर क्रय-विक्रय पर रोक लगाई जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी, प्राधिकरण के अधिकारी एवं तहसीलदार संयुक्त टीम बनाकर सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

आयुक्त ने जनसुनवाई में आम जनता से अपील की है कि भूमि खरीदने से पहले जिसके द्वारा भूमि बेची जाती उसके बारे में नाम, पता की जांच अवश्यक करें। जिससे भविष्य में होने वाली धोखाधडी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा जनसुनवाई मे अधिकांश भू-माफिया बार-बार इस प्रकार के प्रकरणों में लिप्त पाये जाते है ऐसे भू-माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर की कार्यवाही की जायेगी।

जनसुनवाई में जयंती देवी निवासी किच्छा ने रिर्पोट दर्ज कराने,सरोज बोहरा निवासी कालटैक्स ने आंगन में गटर पाईप उनके आंगन में आने से, गुरमीत सिंह द्वारा अनैतिक तरीके से भूमि का रजिस्ट्री कराने, नरेश कुमार वर्मा ने न्याय दिलाने की मांग की। आयुक्त ने जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया।