सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर आर्मी द्वारा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए जो पैदल पुल तैयार किया गया था वह लगातार भारी बारिश के कारण बह गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि 210 लोगों का पैदल मार्ग रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन पुल बहने से अब समस्या खड़ी हो गई है।
केदारनाथ धाम में मौसम खराब है। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। वहीं, विपरीत परिस्थितियों के बीच पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान जारी है। आज केदारनाथ से 231 लोगों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचा दिया है।
वहीं, 516 लोग जंगलचट्टी पहुंच गए। केदारनाथ धाम में अब भी डेढ़ हजार से अधिक लोग मौजूद हैं, जिसमें कुछ यात्री शामिल हैं। वहीं, अब तक 12 हजार यात्रियों को निकाला गया है। पहले चरण में 231 लोगों को केदारनाथ से छानी कैंप पहुंचने के बाद रेस्क्यू दल के जवानों ने भूस्खलन प्रभावित लिंचोली से गौरीकुंड पहुंचाया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। सीएम ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में तिरंगा फहराने को लेकर चिट्ठी लिखी है। सीएम ने कहा कि 15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी तिरंगा फहराएंगी। अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद है ऐसे में 15 अगस्त को दिल्ली में झंडा को फहराएगा इसको लेकर केजरीवाल ने पत्र लिख कर नाम बताया है मंत्री आतिशी तिरंगा फहराएंगी।
देहरादून उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल अक्तूबर से नवंबर के बीच आयोजित होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखाआर्य ने मंगलवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद यह जानकारी दी थी। राज्य में अभी तक खेल नहीं हो सके है हर साल विभाग तैयारी करता है लेकिन खेल नहीं होते
उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, जो कि पूरे राज्य के लिए हर्ष की बात है। राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलने से देवभूमि को अब खेल भूमि के नाम से भी जाना जाएगा। कहा, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है, जिसकी तैयारियों के संदर्भ में भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
गैरसैंण विधानसभा सत्र में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट बिना विलंब पटल पर आना चाहिए। खेल मंत्री ने बताया, स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने के बाद हमारे लिए स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी खोलने में काफी आसानी हो जाएगी। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय ही प्रधानमंत्री द्वारा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी शिलान्यास किया जाएगा।
मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव मुठभेड़ में ढेर मथुरा में यूपी एसटीएफ की टीम ने माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर पंकज यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पंकज पर एक लाख का इनाम था। उस पर दो दर्जन से अधिक हत्या एवं अन्य संगीन मुकदमे दर्ज थे। मथुरा के फराह थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ के साथ यह मुठभेड़ हुई।
मथुरा में माफिया मुख्तार अंसारी के एक लाख के इनामी शार्प शूटर पंकज यादव को बुधवार सुबह यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मथुरा के सारे थाना इलाके में बुधवार सुबह यह मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि पंकज यादव के साथ एक और बदमाश था। वह भागने में सफल रहा।
कुख्यात अपराधी पंकज यादव उर्फ नखड़ू पुत्र राम प्रवेश यादव निवासी ताहिरापुर, रानीपुर, मऊ के ऊपर दो दर्जन से अधिक हत्या एवं अन्य संगीन मुकदमे दर्ज थे। पंकज यादव पर मऊ के चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह रामसिंह और उनकी सुरक्षा में चल रहे आरक्षी सतीश कुमार की हत्या का आरोप है।
देहरादून उत्तराखंड में सियासत की तस्वीर फोटो से पता चल रही है कोई दिल्ली जाकर फोटो में बना हुआ है तो कोई पहाड़ पर जाकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की तस्वीरो को लेकर सोशल मीडिया भरा रहा।
मंगलवार का दिन उत्तराखंड में आपदा में सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की तस्वीरें भी आपदा प्रभावित एरिया में कैसे सरकार काम करती है उसकी बानगी भर बताने के लिए काफी थी उम्मीद से लबरेज धामी ने केदारनाथ आपदा में जिस तरह वर्क आउट किया उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।
हरीश रावत से लेकर विपक्ष सरकार के काम को बेहतर बता रहा है ऐसा सियासत में जरुरी है अच्छा काम होगा तो उसकी तारीफ किया जाना एक स्वस्थ परम्परा का परिचायक है केदारनाथ में आपदा रेस्क्यू सफल करने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीर्थ यात्रियों से लेकर हर दिल अजीज बनकर उभर गए है।
मंगलवार के दिन एक तस्वीर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास से सामने आई कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिले उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश नेताओं के लिए हरीश रावत संग धामी फोटो काफी असहज करने वाली है लेकिन कहा जाता है सियासत में जब फोटो फोटो खेला जा रहा है तब ऐसी तस्वीरें बताने के लिए काफी है।
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सबको साथ लेकर चलते है फिलहाल फोटो फोटो खेलने का दौरा उत्तराखंड में लम्बा चलेगा ऐसी खबरे सियासत के माझे हुए खिलाडी बंद कमरों से कर रहे है बरहाल हरीश रावत की उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ फोटो कांग्रेस को बैचेन जरूर कर दिया है।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से फोटो पर सोशल मीडिया से कई तरह की बातो को बल दिया जा रहा है सियासत के जानकर ऐसी फोटो को लेकर चर्चा कर रहे है अफसरों से लेकर सरकारी दफ्तर सहित मीडिया जगत में फोटो फोटो खेला चर्चा का विषय बन गया है।
नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन में शानदार प्रयास करते हुए अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की शानदार शुरुआत की।
नीरज ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन में सबसे पहले शुरुआत करने आए और उन्होंने अपना इस सत्र का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो किया जो 84 मीटर के स्वत: क्वालिफिकेशन से काफी अधिक था।नीरज ने अपने स्वर्ण पदक के बचाव की बेहतरीन शुरुआत की है और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
नीरज के अलावा पाकिस्तान के उनके प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने भी पहले ही प्रयास में कमाल का प्रदर्शन किया और 86.59 मीटर का थ्रो कर स्वतः फाइनल के लिए क्वलिफाई कर लिया। नीरज की तरह अरशद का भी यह सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। नीरज ने ग्रुप ए और बी दोनों में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज ने 87.58 मीटर के प्रयास के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल मुकाबला आठ अगस्त को भारतीय समयानुसार देर रात 11.50 बजे से होगा। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
पीटर्स ने पहले प्रयास में 88.63 का थ्रो फेंक और वह ग्रुप बी से सीधे क्वालिफाई करने वाले तीसरे एथलीट रहे।नीरज पहले प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एथलीट रहे थे। पहले प्रयास में फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करने के बाद नीरज और अरशद ने क्वालिफिकेशन में आगे हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया और वे अन्य प्रयास में भाला फेंकने नहीं आए।
2024 के लिए हज नीति में वरीयता का क्रम 70 वर्ष से अधिक के आवेदकों, बिना मेहरम (एलडब्ल्यूएम) के यात्रा करने वाली महिलाओं और सामान्य श्रेणी का था। अब 2025 के लिए जारी नई नीति में प्राथमिकता का क्रम 65 से अधिक आवेदकों, बिना मेहरम वाली महिलाओं और फिर सामान्य श्रेणी कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने साल 2025 के लिए हज नीति जारी कर दी है। इसके मुताबिक, भारतीय हज समिति का कोटा अब घटा कर 70 प्रतिशत कर दिया गया है। नई नीति के मुताबिक, भारत को आवंटित कुल हज यात्रियों के कोटे में से 70 प्रतिशत को भारतीय हज समिति द्वारा संभाला जाएगा।
शेष 30 प्रतिशत कोटा निजी हज समूह आयोजकों को दिया जाएगा। बता दें कि बीते साल के लिए हज नीति में यह कोटा 80-20 का था। गौरतलब है कि 2024 के लिए हज नीति में वरीयता का क्रम 70 वर्ष से अधिक के आवेदकों, बिना मेहरम (एलडब्ल्यूएम) के यात्रा करने वाली महिलाओं और सामान्य श्रेणी का था।
अब 2025 के लिए जारी नई नीति में प्राथमिकता का क्रम 65 से अधिक आवेदकों, बिना मेहरम वाली महिलाओं और फिर सामान्य श्रेणी कर दिया गया है। 2024 में भारत के हज यात्रियों का कोटा 1,75,025 था।
विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हरा दिया। पहले राउंड तक विनेश 1-0 से आगे थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए।
इस बढ़त को वह अंत तक बनाए रखी और फाइनल में जगह बनाई।विनेश का इस ओलंपिक में सफर शानदार रहा है। रियो ओलंपिक में चोट की वजह से हटने और फिर टोक्यो ओलंपिक में राउंड ऑफ 16 से बाहर होने के बाद इस साल विनेश ने अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाया है।
अपने पहले मैच यानी प्री क्वार्टर फाइनल में विनेश ने चार बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को 3-2 से हराया था। फिर ओकसाना को क्वार्टर फाइनल में 7-5 से हराया। अब सेमीफाइनल में 5-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
विनेश ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और वह बुधवार यानी सात अगस्त को स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी। विनेश से पहले केवल दो पुरुष पहलवान ही ओलंपिक में फाइनल तक पहुंच पाए हैं। 2012 लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार और 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन आखिरी मुकाबला दोनों हार गए थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों राहत एवं बचाव कार्यों तथा पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया केदारनाथ यात्रा पर हवाई सेवा शुरू किये जाने के लिए मौसम सही रहा तो बुधवार से यात्री उड़ान भर सकेंगे Kedarnath Helicopter 25 disscount uttrakhand goverment श्री केदारनाथ हेली सेवा टिकटों में 25 फीसदी छूट राज्य सरकार ने देने का ऐलान किया है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के फैसले को मीडिया से बात करते हुए बताया उन्होंने कहा हमारी सरकार के हर अफसर ने बेहतर काम करते हुए यात्रा मार्गो पर फ़से तीर्थ यात्रिओ का सफल रेस्क्यू कर लिया है।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा करते हुए अतिवृष्टि से हुयी क्षति की जानकारी ली। वहीं सभी विभागों को यात्रा शुरू करने के लिए उनके स्तर से किए जा रहे प्रयासों एव तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मार्गों, पेयजल एवं विद्युत लाइनों को यथाशीघ्र बहाल किया जाए।
मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा को शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा को बुधवार से ही शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि हेली सेवा के माध्यम से दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किराए में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिसका वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यात्रा शुरू करने के लिए किए जाने वाले कार्यों में भी स्थानीय लोगों से सुझाव एवं सहयोग की भी अपील की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर जीएमवीएन में स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रभावितों की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने इन कठिन परिस्थितियों में सरकार और प्रशासन द्वारा संचालित रेस्क्यू अभियान में कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र सरकार का भी आभार जताते हुए कहा कि अतिवृष्टि के बाद से ही केंद्रीय सरकार द्वारा चिनूक व एमआई हेलीकॉप्टर सहित हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई।
समीक्षा बैठक के उपरान्त मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि अतिवृष्टि से भू-स्खलन होने से 29 स्थानों पर पैदल एव सड़क मार्ग कटा हुआ है। इसके अतिरिक्त पेयजल व विद्युत की लाइनों सहित बड़ी मात्रा में सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा। कुछ स्थानों पर दूरसंचार की सेवाएं भी बाधित हुई हैं। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि की घटना के बाद से ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन तथा एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों, पंडा समाज, तीर्थ पुरोहित, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों से जुड़े संगठनों ने मिलकर इस आपदा में पूरे मनोयोग से इस रेस्क्यू अभियान में फंसे हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिकॉर्ड समय में लगभग 12 हजार श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू अभियान लगभग पूर्ण हो चुका है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्रीमती अमरदेई शाह, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज पांडेय, सचिव आपदा प्रबन्धन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल के.एस. नगन्याल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित व्यक्तिओं से भी भेंट की उनको भरोसा दिलाया सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है इस दौरान वह पैदल यात्रा को कब तक संचालित किया जा सकता है समेत अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक थोड़ी देर में करेंगे ।
उत्तराखंड में आपदा से तबाह हुए कई जगह पर हवाई माध्यम से निरिक्षण करते हुए बारीकी से हर वो जगह देखी जो अपने निशान छोड़ कर गई है ऐसे में पुष्कर सरकार जल्द यात्रा को शुरू करने पर फोकस करती नज़र आ रही है मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ कई प्रभावित जगह पर भी दौरा किया है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद रुद्रप्रयाग के अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी का निरीक्षण करने पहुंचे। जल्द ही मुख्यमंत्री केदारघाटी में प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पैदल यात्रा को संचालित करने सहित अन्य बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुए क्षतिग्रस्त सड़क एवं अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान एवं पुनर्निर्माण की योजना की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, सचिव आपदा विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं।