Home Blog Page 191

उत्तराखंड में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन, ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को समर्पित

0

उत्तराखंड में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन, ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को समर्पित A grand event of the ‘Tiranga Shourya Samman Yatra’ in Uttarakhand, dedicated to the brave soldiers of Operation Sindoor.

देहरादून, 14 मई 2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक निकाली गई और इसे हाल ही में सफल रहे “ऑपरेशन सिंदूर” की विजय को समर्पित किया गया। हजारों की संख्या में पूर्व सैनिक, युवा, महिलाएं और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर इस गौरवपूर्ण यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा:

“ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति, साहस और आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक नीति का प्रमाण है। नया भारत अब हर चुनौती का जवाब उसी की भाषा में देता है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य क्षमताओं और स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विस्तार की सराहना की। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि इस “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” को हर वर्ष आयोजित किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियां राष्ट्रभक्ति, शौर्य और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उत्तराखंड की वीरभूमि पर गर्व जताते हुए कहा:

“यहां का हर परिवार किसी न किसी रूप में सेना और राष्ट्रसेवा से जुड़ा है। मैं युवाओं से आह्वान करता हूं कि वे देश की रक्षा में भागीदारी के लिए आगे आएं।”

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, तरुण विजय, आदित्य कोठारी, राजनी रावत, डॉ. देवेंद्र भसीन, श्याम अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में मुस्लिम महिलाओं को पहली बार हज कमेटी में प्रतिनिधित्व, धामी सरकार का ऐतिहासिक कदम

0

उत्तराखंड में मुस्लिम महिलाओं को पहली बार हज कमेटी में प्रतिनिधित्व, धामी सरकार का ऐतिहासिक कदम

देहरादून, 13 मई 2025 उत्तराखंड सरकार ने राज्य गठन के बाद पहली बार मुस्लिम महिलाओं को राज्य हज कमेटी में प्रतिनिधित्व देकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, कोटद्वार की पार्षद रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को हज कमेटी में स्थान दिया गया है। इन नियुक्तियों से यह सुनिश्चित किया गया है कि मुस्लिम महिलाओं की आवाज़ अब हज संबंधी निर्णयों में भी शामिल हो।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा,

“मुस्लिम महिलाएं भी हज यात्रा पर जाती हैं। उनकी हज कमेटी में भागीदारी से न केवल निर्णयों में संतुलन आएगा, बल्कि उन्हें हक और सम्मान की अनुभूति भी होगी।”

अन्य सदस्य भी नामित

इसके अतिरिक्त, लक्सर विधायक शहजाद, जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान राजा, हाजी अबरार हुसैन और हाजी फईम खान को भी समिति में स्थान दिया गया है।

इससे पहले भी धामी सरकार ने मुस्लिम महिला सशक्तिकरण के तहत सायरा बानो को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त कर उदाहरण प्रस्तुत किया था।

कैंचीधाम मास्टर प्लान तैयार करने के मुख्य सचिव निर्देश Chief Secretary’s directive to prepare the master plan for Scissors Dham

0

देहरादून, 13 मई 2025 मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में कैंचीधाम की यातायात व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए कैंचीधाम के लिए एक समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सप्ताहांत में कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले भारी जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके स्थायी समाधान के लिए व्यापक योजना बनाई जाए। उन्होंने मुख्य सड़क के चौड़ीकरण और सुधार के कार्य को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए मिसिंग लिंक योजना से बजट उपलब्ध कराया जा सकता है।

प्रमुख निर्देश एवं उपाय:

  • स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर मजबूत बनाया जाए, जहां संभव हो, वहां चौड़ीकरण किया जाए।
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाए।
  • शटल सेवा शुरू की जाए, जिससे मुख्य स्थल तक यातायात नियंत्रित तरीके से पहुंचे।
  • मोबिलिटी प्लान तैयार कर भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि भीड़ प्रबंधन में तकनीक का अधिकतम प्रयोग किया जाए। पार्किंग एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, वन-वे रूट व्यवस्था और डिजिटल ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम के प्रयोग पर भी बल दिया।

बैठक में सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, कुमाऊं आईजी श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी नैनीताल श्रीमती वंदना सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: साइबर अपराधियों पर देशव्यापी करारा प्रहार

0

उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: साइबर अपराधियों पर देशव्यापी करारा प्रहार Uttarakhand Police’s ‘Operation Prahar’: A nationwide strong strike against cyber criminals

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर देश को यह संदेश दिया है कि अपराधी चाहे कहीं भी हों, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते। ‘ऑपरेशन प्रहार’ नामक इस अभूतपूर्व अभियान के तहत 17 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 290 से अधिक साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। यह देश में किसी राज्य पुलिस द्वारा समन्वित रूप से की गई सबसे बड़ी साइबर कार्रवाई मानी जा रही है।

देशभर में एक साथ हुई कार्रवाई

उत्तराखंड पुलिस की अगुवाई में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा समेत 17 राज्यों में समन्वित छापेमारी की गई। इसमें विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर सहयोग किया।

मॉडल स्टेट बना उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कुछ माह पूर्व हुए साइबर हमले के बाद प्रदेश की साइबर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। उनके निर्देश पर:

  • साइबर थानों का आधुनिकीकरण किया गया,
  • इंटेलिजेंस नेटवर्क को व्यापक बनाया गया,
  • और तकनीकी संसाधनों से पुलिस बल को सशक्त किया गया।

इसका नतीजा आज पूरे देश ने ऑपरेशन प्रहार के रूप में देखा।

गुड गवर्नेंस का उदाहरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गुड गवर्नेंस मॉडल की यह एक बड़ी उपलब्धि है, जहां शासन केवल कागज़ों पर नहीं, मौजूद कार्रवाई के ज़रिए दिखाई देता है। पारदर्शिता, त्वरित निर्णय और प्रशासनिक सक्रियता के चलते उत्तराखंड अब केवल एक धार्मिक और पर्यटक राज्य नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।

राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

‘ऑपरेशन प्रहार’ ने उत्तराखंड पुलिस की दक्षता और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया है। यह अभियान भविष्य में अन्य राज्यों के लिए मॉडल ऑपरेशन के रूप में कार्य करेगा।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर सरकार का शिकंजा: नाजिर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित

0

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर सरकार का शिकंजा: नाजिर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित The government’s crackdown on corruption in Uttarakhand: A clerk caught red-handed while accepting bribes, the Chief Engineer of the Irrigation Department suspended.

देहरादून, 13 मई 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई को और तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को टिहरी जनपद की तहसील धनोल्टी में तैनात नाजिर बीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.के. तिवारी को एक अन्य मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


रिश्वत मांगने पर नाजिर गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर देहरादून में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने टिहरी के जौनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम छनाड़ में जमीन खरीदी थी, जिसकी दाखिल खारिज प्रक्रिया में नाजिर जानबूझकर बाधा डाल रहा था और सही रिपोर्ट देने के एवज में ₹15,000 की रिश्वत मांग रहा था।सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने 13 मई को तहसील धनोल्टी में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर नाजिर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर सम्पत्ति और दस्तावेजों की जांच जारी है।


सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित

एक अन्य बड़ी कार्रवाई में, सिंचाई विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता आर.के. तिवारी को हरिद्वार के पंतदीप पार्किंग की नीलामी प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सीबीआई की जांच रिपोर्ट में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। शासन ने उन्हें निलंबन के बाद मुख्य अभियंता स्तर-2, अल्मोड़ा से संबद्ध कर दिया है।


जनता से अपील: भ्रष्टाचार की सूचना दें

राज्य सरकार ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करता है, या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो वे बेझिझक सतर्कता विभाग को सूचित करें।

संपर्क माध्यम:

  • टोल फ्री हेल्पलाइन: 1064
  • व्हाट्सएप नम्बर: 9456592300

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हाउस ऑफ हिमालयाज” को बनेगा अंतरराष्ट्रीय ब्रांड: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

0

हाउस ऑफ हिमालयाज” को बनेगा अंतरराष्ट्रीय ब्रांड: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन House of Himalayas will become an international brand: Chief Secretary Anand Bardhan

देहरादून, 13 मई 2025
उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाउस ऑफ हिमालयाज को एक बड़े और सशक्त ब्रांड के रूप में विकसित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

गुणवत्ता और GI टैगिंग पर विशेष जोर

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि संस्थान की पहचान बनाए रखने के लिए उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वोपरि है। इसके लिए प्रत्येक उत्पाद के लिए मानक तय किए जाएं, जिससे GI टैगिंग का लाभ अधिकतम हो सके। उन्होंने कृषि और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया ताकि पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

ब्रांडिंग, मार्केटिंग और विस्तार की योजना

मुख्य सचिव ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मजबूत किया जाए। इसके लिए:

  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और स्वतंत्र वेबसाइट के माध्यम से बिक्री को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • अन्य राज्यों में आउटलेट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों में नवाचार के लिए निरंतर नए आइटम जोड़े जाएंगे।

पहाड़ी किसानों को मिलेगा लाभ: सचिव राधिका झा

बैठक में सचिव श्रीमती राधिका झा ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों को उनकी उपज का उच्च मूल्य दिलाना है। इससे खेती को लाभप्रद बनाया जा रहा है और प्रामाणिक व प्रीमियम गुणवत्ता वाले उत्पादों के माध्यम से राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ई-कॉमर्स साइट्स और राज्य एवं राज्य के बाहर आउटलेट्स पहले से संचालित हैं।

नाम बड़े, दर्शन छोटे”: दिव्यांग बालिकाओं को ठुकराने पर डीएम सख्त, नामी संस्थाओं पर उच्च स्तरीय जांच के आदेश

0

“नाम बड़े, दर्शन छोटे”: दिव्यांग बालिकाओं को ठुकराने पर डीएम सख्त, नामी संस्थाओं पर उच्च स्तरीय जांच के आदेश Big names, small visions: DM strict on rejecting divyang girls, orders high-level inquiry into renowned institutions.

देहरादून, 13 मई 2025: जिले में कार्यरत कई नामचीन दिव्यांग कल्याण संस्थाओं द्वारा जरूरतमंद मानसिक रूप से असहाय 20 दिव्यांग बालिकाओं को आश्रय देने से इंकार करने का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। डीएम ने इसे मानवता, सेवा और व्यवस्था के खिलाफ घोर लापरवाही करार देते हुए सभी संबंधित संस्थाओं के खिलाफ 10 बिंदुओं पर आधारित उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दी है।

सख्त संदेश: सेवा के नाम पर व्यापार बर्दाश्त नहीं

डीएम बंसल ने कहा:

“सेवा के नाम पर पंजीकरण लेना और ज़रूरत के समय मुंह मोड़ लेना न केवल अमानवीय है, बल्कि दिव्यांग बच्चों के अधिकारों का खुला उल्लंघन है। यदि संस्थाएं नियम, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्वों से हटती हैं, तो प्रशासन उनके पंजीकरण को निरस्त करने से पीछे नहीं हटेगा।”

धोखाधड़ी की आशंका: अभिलेखों और हकीकत में अंतर

समाज कल्याण विभाग को मिली शिकायतों और विशेष स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार, कई संस्थाएं:

  • संस्थान में दिखाए गए संसाधन, स्टाफ और बच्चों की संख्या को वास्तव में पूरा नहीं करतीं
  • पंजीकरण के समय दर्शाए गए दस्तावेज और मानवीय संसाधन केवल कागजों पर होते हैं।
  • जबकि ये संस्थाएं राज्य, केंद्र सरकार और विदेशी फंडिंग भी ले रही हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी

डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे केवल दस्तखत और संस्तुति तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों को समझें। उन्होंने दो टूक कहा:

“आपके दस्तखत करोड़ों की सरकारी सहायता जारी कर सकते हैं, लेकिन जरूरत पर वही दस्तखत संस्थान का अस्तित्व भी समाप्त कर सकते हैं।”

जांच के दायरे में आने वाली प्रमुख संस्थाएं:

जांच की जद में आने वाली कुछ प्रमुख संस्थाएं निम्नलिखित हैं:

  • बजाल इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग, राजपुर रोड
  • लतिका राय फाउंडेशन, वसंत विहार
  • रैफल राइडर चौशायर इंटरनेशनल सेंटर, मोहनी रोड
  • अरुणिमा प्रोजेक्ट विथ ऑटिज्म, ग्राम सिनोला
  • यशोदा फाउंडेशन, डोईवाला
  • एमडीआरएस, तपोवन
  • मुशीसभा सेवा सदन, हर्बर्टपुर
  • दिव्य एजुकेशन सोसायटी, निम्बुवाला
  • डिस्लेक्सिया सोसायटी ऑफ उत्तराखंड, राजपुर रोड
  • सेतु संस्था, डालनवाला
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था, देहरादून
  • लर्निंग ट्री स्कूल, धर्मपुर
  • नन्ही दुनिया मूक-बधिर विद्यालय, कालीदास रोड
  • आशा स्कूल, गढ़ीकैंट
  • आशोनिक वेलफेयर सोसायटी – सशक्त स्पेशल स्कूल, बालावाला
  • नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन, देहरादून

निष्कर्ष:

जिलाधिकारी का यह सख्त रुख एक स्पष्ट संकेत है कि दिव्यांगजनों के नाम पर चल रही तथाकथित सेवा संस्थाओं को अब जवाबदेह बनना होगा। प्रशासन अब मानव सेवा को पेशेवर व्यापार में बदलने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है।

पाकिस्तान तक चूले हिल गई वायरल हो रहा हिंदुस्तानी भूपेंद्र का सांग

0

पाकिस्तान तक चूले हिल गई वायरल हो रहा हिंदुस्तानी भूपेंद्र का सांग The song of Indian Bhoopendra is going viral, shaking even Pakistan.

देहरादून संगीत की हुँकार से पाकिस्तान को हिला देने वाला गाना बाजार में धूम बजा रहा है देहरादून के रहने वाले भूपेंद्र बसेरा का ताजा गाना हर हिंदुस्तानी के दिलो में हुँकार भर रहा है इंडियन आर्मी पर केंद्रित सांग में पाकिस्तान की चूले हिला देने वाली लाइन काफी पसंद की जा रही है भूपेंद्र बसेरा सचिवालय से जुड़े सरकारी कर्मी है वो समय समय पर संगीत से पहाड़ की संस्कृति पर गाने अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रस्तुत करते रहते है

इंडिया पाकिस्तान पर उनका नया गाना धूम मचाने को सोशल मीडिया हैंडल यु ट्यूब पर उपलब्ध हुआ है दो दिन पहले पोस्ट हुए गाने पर अभी तक हज़ारो लोग उसको देख चुके है भारतीय आर्मी पर फोकस किये गए गाने से पडोसी देश पर साफ इशारा किया गया है इंडिया आर्मी के हौसला बढ़ाये जाने के रूप में अभी तक कोई भी संगीत फनकार ऐसे गाने को नहीं लिख पायी है ऐसे में भूपेंद्र का सांग लोगो को काफी पसंद आ रहा है गाने में ललित गितयार ने म्यूजिक दिया है

गाने को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये

Mitti Mei Mila Denge| देशभक्ति गीत| Patriotic Song| Indian Army| Bhupendra Basera| Lalit Gityar

नाबाद पुष्कर सिंह धामी सफलता की कहानी

0

नाबाद पुष्कर सिंह धामी सफलता की कहानी Unwavering Pushkar Singh Dhami’s success story

देहरादून जीरो टॉलरेंस उत्तराखंड सरकार जनता के बीच कड़ा सन्देश देने में कामयाब रही है पुष्कर सिंह धामी सरकार अपने अभी तक के कार्यकाल में जनहित फैसलों से ईमानदार सरकार का चेहरा बनाये जाने में कामयाब रही है धामी सरकार के फैसले काफी लोकप्रिय रहे है नक़ल विरोधी कानून से लेकर अवैध जमीनों पर धामी सरकार का हंटर खूब चला है भू कानून जैसे मामले पर सरकार का स्टेण्ड भी मजबूत रहा जिसकी बदौलत जमीनों की खरीद पहाड़ो पर पाबंद हुई है

उत्तराखंड में हिंदुत्व काम चेहरा परवान किये जाने में पुष्कर सरकार का योगदान काफी अहम् रहा है अवैध मजारो पर हुई कारवाही ने साबित किया है सरकार ईमानदार छवि से अतिक्रमण की कमर तोड़ पाने में सफल रही है विपक्ष का दुःख इस कदम से साफ नज़र आया है कुमायु मंडल से लेकर गढ़वाल में धामी सरकार का चाबुक अवैध मजारो पर बखूबी चला जिसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई दी है

वर्ष 2021 से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर सियासत पिच पर बैटिंग कर रहे है उनकी टीम का पूरा सहयोग भले ही उनको कई मोर्चो पर नहीं मिला लेकिन बावजूद इसके धामी अपनी राजनैतिक पिच पर अभी तक नाबाद रहे है धामी सरकार को उनके अपने समय समय पर असहज करते देखे गए है लेकिन अपनी कुशल राजनैतिक विजन पावर से धामी ने सभी को ढेर किये जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिसका नतीजा एक सफल राजनेता के रूप में धामी की नाबाद पारी उदाहरण है

उत्तराखंड में 2027 में पुष्कर सिंह धामी तैयारी में जुट गए है राज्य में बीजेपी का अध्यक्ष उनकी पारी को धार देने में राजनैतिक रूप से आवश्यक है मजबूत अध्यक्ष अगर राज्य को मिलेगा तभी उत्तराखंड में ट्रिपल हैक्ट्रिक भाजपा सरकार 2027 के रण में लगाएगी कमजोर अध्यक्ष के बूते पूरा दवाब मुखिया पर पड़ सकता है अगला वर्ष 2026 उत्तराखंड में चुनावी दर्ष्टि से काफी अहम् है जनता का भरोसा कायम रख कर विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने में दूसरे राज्यों में भाजपा सफल रही है ऐसे में उत्तराखंड पर बीजेपी अपने सफल प्रयोग पर विधानसभा सीटों पर मजबूत दावेदारों पर होमवर्क करेगी ताकि भगवा सरकार का उदय हैक्ट्रिक की कहानी के रूप में विजय पताका लहरा सके

केदारनाथ में भारतीय सैनिकों के नाम हुआ रुद्राभिषेक, बीकेटीसी अध्यक्ष ने की विशेष पूजा

0

केदारनाथ में भारतीय सैनिकों के नाम हुआ रुद्राभिषेक, बीकेटीसी अध्यक्ष ने की विशेष पूजा

केदारनाथ (उत्तराखंड):
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सेना के नाम से बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया और देश की रक्षा में लगे वीर सैनिकों के लिए आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने कहा,

ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैनिकों ने अद्वितीय साहस और रण कौशल का परिचय दिया है। बाबा केदार का आशीर्वाद भारतीय सेना और पूरे भारतवर्ष पर बना रहे।”


पारंपरिक स्वागत और तीर्थयात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण का पारंपरिक वाद्य यंत्रों और स्थानीय संस्कृति के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा की।

धाम में उन्होंने यात्रा और दर्शन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्होंने व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया और कहा कि हर एक यात्री को सरल, व्यवस्थित और सुगम दर्शन का अनुभव मिलना चाहिए।


केदारपुरी के विकास कार्यों की सराहना

द्विवेदी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में केदारपुरी का पुनर्निर्माण एक भव्य और दिव्य तीर्थस्थल के रूप में हो रहा है, और समिति इस कार्य को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रही है।


ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

बीकेटीसी के अनुसार, कपाट खुलने के बाद से अब तक केदारनाथ धाम में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो इस वर्ष तीर्थ यात्रा की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

इससे पहले, अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा-अर्चना की और केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग से आशीर्वाद प्राप्त किया।