Home Blog Page 168

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 11 लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हस्तशिल्प पर आधारित विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया एवं 11 लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। जिनको सम्मानित किया गया उनमें उत्तरकाशी से श्रीमती जानकी देवी, भागीरथी देवी, बागेश्वर से इन्द्र सिंह, अल्मोडा से लक्ष्मण सिंह, भुपेन्द्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी (नैनीताल) से जीवन चन्द्र जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, नारायण नगर मल्लीताल नैनीताल से जानकी बिष्ट, क्वालिटी कॉलोनी हल्दूचौड़ हल्द्वानी से जगदीश पाण्डेय, चमोली से प्रदीप कुमार, गुड्डी देवी, उत्तरकाशी से महिमानन्द तिवारी शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बुनाई और हस्तशिल्प कला अपनी विविधता, परंपरागत डिज़ाइन तथा गुणवत्ता के कारण प्रसिद्ध है। उन्होंने प्रदेश के शिल्पियों एवं बुनकरों को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक बताया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा में दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि दी और प्रभावित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास कार्यों को संवेदना और तेज गति से संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्षिल की ऊनी शाल, मुनस्यारी-धारचूला की थुलमा, अल्मोड़ा की ट्वीड, छिनका की पंखी और पिछौड़े के डिज़ाइन ने उत्तराखंड को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि वैश्विक बाजार में भी पहचान दिलाई है। उन्होंने बताया कि आज भांग एवं बांस के रेशों से बने वस्त्रों की देशभर में विशेष मांग देखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “वोकल फॉर लोकल”, “लोकल टू ग्लोबल” और “मेक इन इंडिया” जैसी पहलें शिल्पियों और बुनकरों के सामाजिक-आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान जैसी योजनाओं के माध्यम से शिल्पियों और बुनकरों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी शिल्पी पेंशन योजना, शिल्प रत्न पुरस्कार, बुनकर क्लस्टर सशक्तिकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, मेलों-प्रदर्शनियों एवं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन को प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वदेशी उत्पादों के उपयोग संबंधी आह्वान का स्मरण कराते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देगा तो यह कदम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के साथ-साथ शिल्पियों, कारीगरों और किसानों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड के शिल्पी और बुनकर अपनी रचनात्मकता और परंपरा से राज्य को आत्मनिर्भर और देश का अग्रणी राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद वीरेन्द्र दत्त सेमवाल, विधायक सरिता आर्य, सुरेश गड़िया, अध्यक्ष बाल आयोग डॉ. गीता खन्ना, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग डॉ. सौरभ गहरवार और प्रदेशभर से आए हस्तशिल्पी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, स्वच्छ उत्सव – 2025 कार्यक्रम का किया शुभारंभ,

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव – 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।

मुख्यमंत्री ने  स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी प्रदेशवासियों से स्वच्छता  की मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा स्वच्छता से संबंधित नियमित कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई और पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता रथ का फ्लैग ऑफ किया और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में स्वच्छता आंदोलन ने देश को नए आयाम प्रदान किए हैं। स्वच्छ उत्सव-2025 भी इसी दिशा में एक संकल्प, एक आंदोलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ व स्वच्छ भविष्य का वचन है। उन्होंने कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’’ के सपने को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा हाल ही में राष्ट्रीय वायु कार्यक्रम के तहत घोषित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नगर निगम देहरादून को देश में 19वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छता रैंकिंग में भी नगर निगम देहरादून ने इस वर्ष 62वाँ स्थान प्राप्त किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है। अब तक राज्य में छह लाख से अधिक शौचालय रहित परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण किया गया है।
नगर निगम देहरादून ने सफाई से सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए स्वच्छता कंट्रोल रूम की स्थापना की है।कूड़ा उठान, सीसीटीवी निगरानी और नियमित सफाई व्यवस्था से शहर को बेहतर दिशा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारे संस्कार और जीवनशैली का हिस्सा है। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने घर, मोहल्ले, गाँव और शहर को साफ-सुथरा रखने को अपनी जिम्मेदारी समझें। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का उल्लेख किया और कहा कि पौधारोपण जीवन की गुणवत्ता सुधारने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का साधन है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, सुरेश गड़िया,सचिव नीतेश झा, नगर आयुक्त नमामि बंसल और अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि से प्रभावित देहरादून के मालदेवता क्षेत्र एवं केसरवाला का किया स्थलीय निरीक्षण

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित देहरादून जनपद के मालदेवता क्षेत्र एवं केसरवाला का स्थलीय निरीक्षण कर वहाँ की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की गति तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए तथा स्थानीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, पुलों एवं सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुँचा है, जिससे आमजन के जीवन पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने निर्देश दिए कि अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र चालू किया जाए, सुरक्षित पेयजल व बिजली की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन व प्रशासन की टीम निरंतर फील्ड में सक्रिय है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए आपदा से निपटने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

मुख्यमंत्री राज्य आपदा परिचालन केंद्र और विभिन्न जिलों की परिस्थितियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं एवं सभी जिलाधिकारियों के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को तात्कालिक प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य में राहत कार्य और तेज़ी से संचालित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तत्परता से सक्रिय है और बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी देहरादून जनपद के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।”

वृंदावन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर का 54 सालों से बंद पड़ा तोशाखाना (खजाना)

0

वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर का 54 सालों से बंद पड़ा तोशाखाना (खजाना) अब खुलने जा रहा है।
दशकों से इस रहस्यमयी तहखाने को खोलने की मांग सेवायतों और श्रद्धालुओं की ओर से लगातार की जाती रही है। अदालत के हस्तक्षेप के बावजूद अब तक यह खजाना नहीं खोला जा सका था। लेकिन अब मंदिर की उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के आदेश पर इसे खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे सेवायतों और भक्तों के बीच भारी उत्सुकता और उल्लास का माहौल है।

इस विषय में ठाकुर जी के सेवायत एवं इतिहासकार आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1864 में वैष्णव परंपरा के अनुसार निर्मित इस मंदिर के गर्भगृह में स्थित सिंहासन के ठीक नीचे एक तहखाना बनाया गया था, जिसे तोशाखाना कहा जाता है। इसमें सहस्त्रफनी रजत (चांदी) शेषनाग, स्वर्ण कलश में सुरक्षित नवरत्न, और ठाकुर जी के लिए बलिदान देने वाले गोस्वामी रूपानंद महाराज व मोहनलाल महाराज की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप विशेष उल्लेखपत्र रखे गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने 52वें दौरे पर काशी पहुंचे।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने 52वें दौरे पर काशी पहुंचे एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे होटल ताज गए, जहां आज भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर अहम बातचीत प्रस्तावित है।

जैसे ही पीएम मोदी ताज होटल पहुंचे, वहां मौजूद समर्थकों ने “मोदी-मोदी” के नारों से उनका स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने भी उनका भव्य अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने कार से ही हाथ हिलाकर काशीवासियों को अभिवादन किया, जिससे माहौल उत्साह और उमंग से भर गया।

उत्तराखंड कैबिनेट फैसले

0

उत्तराखंड कैबिनेट फैसले Uttarakhand Cabinet Decision 2025

पशुपालन विभाग

पशुपालन विभाग द्वारा 9 पर्वतीय जनपदों अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग के कुक्कुट पालकों के लिए कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना लागू जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत प्रारम्भिक वर्ष 2025-26 में ब्रायलर फार्म योजना के अन्तर्गत 816 एवं कुक्कुट वैली स्थापना योजना के अन्तर्गत 781 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिसके तहत कुल आहार सब्सिडी -रूपये 2,83,85,000 (रूपये दो करोड़ तिरासी लाख पिच्चासी हजार मात्र) का आवंटन किया जाएगा।

परिवहन विभाग

देहरादून शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के नाम से स्पेशल परपज व्हीकल का गठन किया जाएगा। जो देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित ई-बसों को संचालित किए जाने, प्रधान मंत्री ई-बस सेवा योजना के अन्तर्गत ई-बसों के संचालन तथा वर्तमान नगर बस सेवा का संचालन सुगठित-सुव्यवस्थित करने का कार्य करेगा।

आवास विभाग

जनपद ऊधमसिंहनगर में प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित कालोनियों एवं व्यावसायिक निर्माण हेतु ग्राम फाजलपुर महरौला, तहसील रूद्रपुर अंतर्गत कुल रकबा 9.918 हे० भूमि को वर्तमान सर्किल रेट पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर के पक्ष में आवंटन किया जाएगा।

न्याय अनुभाग

महाधिवक्ता, मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधिष्ठान कार्यालय में आशुलिपिक संवर्ग में वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव (वेतनमान 123100-215900, लेवल-13. ग्रेड पे-8700) का 01 पद सृजन के साथ ही आशुलिपिक (वेतनमान-29200-92300, लेवल-05) का 01 पद समर्पित किया जाएगा।

उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 को विधानसभा पटल पर प्रस्तुत किए जाने को मंजूरी

उत्तराखंड मंत्रीमंडल फैसले Uttarakhand Mantrimandal DECISION

0

उत्तराखंड मंत्रीमंडल फैसले Uttarakhand Mantrimandal DECISION देहरादून सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में हुई जिसमे 6प्रस्ताव के साथ बड़े फैसले सरकार लिए है

सचिवालय में कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी देते अपर सचिव,मुख्यमंत्री/महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया उधम सिंह नगर में 9 हैक्टयर जमीन सर्किल रेट पर प्राधिकरण की मिली है फाजलपुर महरोला में जमीन की डिमांड सरकार से की थी जिसके बाद सरकार ने जमीन उपलब्ध करवाई है यहाँ पर कार्शिअल और आवासीय निर्माण किया जायेगा

महाधिक्वता कार्यालय नैनीताल में दो पदों का सर्जन किया गया है जिसको मंत्री मंडल ने फैसला लेते हुए अनुमति दी है आशुलिपिक, वरिस्ठ निजी सचिव

प्रधानमंत्री बस सेवा के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का हुआ गठन देहरादून में ट्रैफिक समस्या का समाधान किये जाने के लिहाज से ई बसों का संचालन किया जायेगा देहरादून में अभी कुछ सिमित जगह पर बसें चल रही है

पशुपालन विभाग की कुटकुट परियोजना को बढ़ावा देते हुए उत्तराखंड के पर्वतीय ज़िलों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए तीन हज़ार मुर्गियों वाले पोल्ट्री फार्म या रोजगार सर्जन करने में ये फीड खरीद किये जाने पर उत्तराखंड सरकार ने दस रूपए किलो के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी पर्वतीय ज़िलों में ट्रांसपोर्ट चार्ज अधिक होने से अभी तक रोजगार सर्जन करने वालो को महंगा फीड मिलता था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, राज्य की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया

0

cm pushkar singh dhami kashipur

काशीपुर, उत्तराखंड |
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्धजनों के साथ जनसंवाद स्थापित कर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में जनसहभागिता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत@2047” विजन को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” नीति के अंतर्गत भारत की तेज़ी से बढ़ती वैश्विक स्थिति को रेखांकित किया और बताया कि भारत अब एक उपभोक्ता नहीं, बल्कि नवाचार और निर्यात का नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बन चुका है।

उत्तराखंड में निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में ठोस पहल

मुख्यमंत्री ने राज्य में हुए ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौतों का उल्लेख करते हुए बताया कि इनमें से ₹1 लाख करोड़ के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने राज्य में लागू की गई नई नीतियों—जैसे स्टार्टअप नीति, MSME नीति, लॉजिस्टिक नीति आदि—का ज़िक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड आज निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है।
उन्होंने यू-हब, अरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स का भी उल्लेख किया।

स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने ‘एक जनपद, दो उत्पाद’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, ‘नई पर्यटन नीति’, ‘वेड इन उत्तराखंड’, और ‘सौर स्वरोजगार योजना’ जैसी योजनाओं को स्थानीय आजीविका को सशक्त बनाने का माध्यम बताया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को नीति आयोग के SDG इंडेक्स में देश में प्रथम स्थान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में “Achiever”, और स्टार्टअप रैंकिंग में “Leader” का दर्जा मिला है।

राज्य हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू किया गया है। इसके साथ ही, नकल विरोधी कानून ने सरकारी भर्तियों की पारदर्शिता को मज़बूत किया है। राज्य में लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। 9,000 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया और मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख

धामी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। बीते वर्षों में 200 से अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

स्वदेशी अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से “स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ” के मंत्र को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर छोटा प्रयास देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायकगण, महापौर दीपक बाली, जनप्रतिनिधि एवं काशीपुर क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

चंपावत में हादसा: निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक में उतरे साइट इंजीनियर और कारपेंटर की मौत

0

चंपावत में हादसा: निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक में उतरे साइट इंजीनियर और कारपेंटर की मौत डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल में हादसा, सेप्टिक टैंक में गैस से दो की मौत

डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल में सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब निर्माणाधीन गर्ल्स हाॅस्टल के सेप्टिक टैंक में कार्यदायी संस्था रामपुर की अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंजीनियर और एक कारपेंटर टैंक के भीतर उतरे, जहां गैस की चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गए

उन्हें तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दे दी है।

सीओ वंदना वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान साइट इंजीनियर शिवराज चौहान (28) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम चगेटी, तहसील भनोली (वर्तमान निवासी घसियारामंडी), और हसन (24) पुत्र तौकीर रजा, निवासी नौगवां बीसलपुर, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

दोनों सेप्टिक टैंक के अंदर शटरिंग हटाने का कार्य कर रहे थे, तभी जहरीली गैस के कारण उनकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई