Home Blog Page 167

टपकेश्वर महादेव मंदिर अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि के कारण मंदिर के अंदर जलभराव के साथ ही मलबा आ गया था, मलबा हटाने का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में  जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

नन्हीं परी मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार – मुख्यमंत्री

0
  • मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में फिर मजबूत पैरवी के लिए दिए निर्देश

वर्ष 2014 में काठगोदाम में मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी सात वर्षीय बच्ची नन्ही परी के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

इस मामले में आरोपित को सुप्रीम कोर्ट से दोषमुक्त किए जाने का संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस मामले में आरोपित को लोअर कोर्ट और हाईकोर्ट से सजा हो चुकी थी, लेकिन अब किन्हीं कारण से सुप्रीम कोर्ट से आरोपित बरी हो चुका है। इसलिए न्याय विभाग को इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पुनर्विचार याचिका दाखिल करते हुए, मजबूत पैरवी के साथ सजा सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस केस को मजबूती से लड़ेगी, इसमें अच्छी से अच्छी लीगल टीम को लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में इस तरह के कुकृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। न्याय की इस लड़ाई में सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए सरकार लगातार प्रदेश में सत्यापन अभियान चला रही है। सरकार देवभूमि की अस्मिता पर कोई चोट नहीं पहुंचने देगी।

सड़कों की शीघ्र मरम्मत तथा लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाएं: मुख्यमंत्री

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में हुई अतिवृष्टि की समीक्षा करने के बाद मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।  राहत कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत करते हुए यातायात सामान्य बनाया जाए तथा आवश्यकतानुसार लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को शीघ्र सामान्य करने के लिए सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य करें। सभी प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता एवं मूलभूत सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएं। निरंतर हो रही वर्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में आवागमन अवरुद्ध हुआ है, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक मार्ग एवं राहत शिविर स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है और प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिल्ला, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के दिए निर्देश

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र  से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की  समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने  चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में  बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए।

चमोली के नंदानगर क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा की जानकारी जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी से प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रातःकाल से ही आपदा परिचालन केंद्र तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को  निर्देश दिए कि अतिवृष्टि के कारण प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और नेटवर्क कनेक्टिविटी शीघ्र पुनः स्थापित की जाए। आपदा प्रभावित लोगों के लिए आश्रय, भोजन, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक एवं दवाओं की उपलब्धता बनाई जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।

नंदानगर क्षेत्र में घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस बल सक्रिय हो गए और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वर्तमान में क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य पूरे समन्वय और तत्परता के साथ जारी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों के प्रत्येक परिवार तक राहत सामग्री शीघ्र पहुँचाई जाए ।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिल्ला,मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय और आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे।

चंपावत में सेवा संकल्प (धारणी) फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रमों का आयोजन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प (धारणी) फाउंडेशन के तत्वावधान में जनपद चम्पावत में विविध सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मैराथन दौड़ से हुई, जो मुख्य बाजार, चम्पावत से ललुवापानी तक आयोजित की गई। मैराथन दौड़ में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालिका वर्ग में अनीशा चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि गीतिका माहरा ने द्वितीय एवं मोनिका बिष्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग में पंकज बोहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ठाकुर सिंह द्वितीय स्थान पर रहे और सोनू बिष्ट ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों का उत्साह और खेल भावना देखने योग्य रही। विजयी धावकों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

मैराथन के उपरांत जिला चिकित्सालय, चम्पावत में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 110 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर जरुरतमंदों के जीवन में योगदान दिया। इसमें क्षेत्रीय जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान शिविर में चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम का विशेष सहयोग रहा।

सेवा संकल्प (धारणी) फाउंडेशन की ट्रस्टी गीता धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों को आयोजन की सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी।

फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में सेवा, स्वास्थ्य और जागरूकता की भावना को मजबूत करना है। इसी क्रम में ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहेंगे, ताकि युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिले और समाज में सहयोग एवं सहभागिता का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, जिला अध्यक्ष भाजपा चम्पावत गोविन्द सिंह सामन्त, नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत प्रेमा पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि चम्पावत प्रकाश चन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री भाजपा चम्पावत मुकेश कलखुड़िया, जिला उपाध्यक्ष भाजपा चम्पावत कैलाश अधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा चम्पावत हिमेश कलखुड़िया, वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा चम्पावत श्री अम्बादत्त फुलारा, जिला पंचायत सदस्य शक्तिपुरबुंगा कृष्णानन्द जोशी, मण्डल अध्यक्ष नगर चम्पावत सुनील पुनेठा, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण चम्पावत प्रकाश बिनवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धूरा सुन्दर बोहरा, भाजपा कार्यकर्ता चम्पावत हरीश मिश्रा एवं हरगोविन्द बोहरा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम आयोजित

0

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भारतीय सहकारी समिति लिमिटेड और उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ के मध्य समझौता ज्ञापन हुआ। इस समझौते ज्ञापन के माध्यम से न केवल बीज उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी बल्कि राज्य सहकारी समितियों और किसानों के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगा। दूसरा समझौता ज्ञापन राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति और उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ के बीच हुआ जो राज्य के कृषि उत्पादकों सहकारी समितियों और किसानों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दो नवीन योजनाओं, उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक की ऋण नीति एवं वाणिज्यिक अचल संपत्ति- आवासीय गृण ऋण नीति का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जसपुर की फीकापार एमपैक्स को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला सहकारी बैंक लि0 मुख्य शाखा देहरादून को भी सम्मानित किया गया। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण भी किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सहकारिता आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सामूहिक प्रयासों का आंदोलन है। इसमें सभी का लाभ, सभी की भागीदारी और सभी की जिम्मेदारी निहित रहती है। भारतीय संस्कृति की इस धरा पर सहकारिता कोई नई अवधारणा नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन दर्शन का अभिन्न अंग है। सहकारिता एक ऐसी क्रांति है, जो हमें सामाजिक-आर्थिक समृद्धि की दहलीज तक ले आई है और मुझे विश्वास है कि यह क्रांति बहुत शीघ्र साकार होगी।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ का भाव सहकारिता की आत्मा है। इसका अर्थ है- सम्पूर्ण विश्व को परिवार मानकर सभी के हित में काम करना। आज जब संयुक्त राष्ट्र ने 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है, तब यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारतीय परंपराएँ इस वैश्विक दृष्टिकोण की आधारशिला रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे ‘महिला स्वयं सहायता समूह’ न केवल परिवार की आर्थिक रीढ़ बने हैं, बल्कि उद्यमिता में भी नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं। युवा भी अब स्टार्टअप, ऑर्गेनिक उत्पाद मार्केटिंग, प्रोसेसिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़कर सहकारिता आंदोलन को आधुनिक स्वरूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सहकारी समितियाँ सेना, आईटीबीपी और अन्य अर्धसैनिक बलों को खाद्यान्न, डेयरी और अन्य आवश्यक वस्तुएँ आपूर्ति कर रही हैं। यह न केवल राज्य की सहकारिता की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्रीय सेवा में योगदान का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सहकारिता, मानव समाज का सबसे पुराना और कीमती सिद्धांत है। सहकारिता केवल संगठनात्मक व्यवस्था नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि सहकारिता का मूल उद्देश्य स्पर्धा नहीं अपितु आपसी सहयोग की भावना से आगे बढ़ना है। इसका उद्देश्य एक-दूसरे को स्वावलंबी और सशक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश में बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण के कार्य की शुरुआत उत्तराखण्ड से हुई है। प्रदेश की सभी 671 सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया 24 समितियां जन औषधि केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं। 640 समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। 13 जिलों की कुल 5511 समितियों में से 3838 समितियों का डेटा राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पर अपलोड कर दिया गया है। जिससे पारदर्शिता आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने फरवरी 2023 से अब तक 800 पैक्स, 248 नई डेयरी समितियाँ और 116 मत्स्य समितियाँ गठित की हैं। दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को 5 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश के सहकारी बैंकों में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की जमापूंजी है, जो इन संस्थाओं के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा प्रदेश की 1 लाख 63 हजार से अधिक बहनों ने ‘लखपति दीदी’ बनकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नया इतिहास रचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 में भारत में वैश्विक सहकारी सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री ने सहकारिता को भारत के लिए संस्कृति का आधार और जीवन पद्धति बताया था। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने सहकार से समृद्धि को साकार करने के लिए अलग सहकारिता मंत्रालय गठन किया। उन्होंने कहा केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ऋण शून्य ब्याज पर प्रदान करने की योजना प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 2 लाख लखपति दीदी बनी हैं, जिन्हें वर्ष 2026 तक 4 लाख तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. रावत ने कहा कि यह देश का पहला राज्य है जिसने सहकारिता में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है।

निदेशक सहकारिता (केंद्र सरकार) कपिल मीणा ने केंद्र सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। सचिव सहकारिता डॉ. बी.वी.आर सी पुरुषोत्तम ने राज्य सहकारिता विभाग की योजनाओं और कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर निबंधक सहकारिता डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निबंधक ईरा उप्रेती एवं मंगला प्रसाद त्रिपाठी, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल सहित सहकारिता विभाग एवं सहकारी बैंकों के अन्य अधिकारीगण तथा विभिन्न जिलों से आयी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य लोग उपस्थित।

सीएम – राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक

0

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में सीएम – राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट स्क्रीनिंग समिति की बैठक दिसंबर माह एवं राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की यह बैठक मार्च माह में कराई जाए, ताकि अप्रैल से प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो सके।

मुख्य सचिव ने कृषि विभाग द्वारा मालियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए स्किल इंडिया के एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया को कोर्स और सिलेबस को एडॉप्ट कर इस डिप्लोमा कोर्स की महत्त्व बढ़ाया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जनपद अपने अपने क्षेत्र में फार्म मशीनरी बैंकों का मूल्यांकन कराएं। कहा कि फार्म मशीनरी बैंकों के आने के बाद उत्पादकता में क्या प्रभाव पड़ा इसका आंकलन तैयार कराया जाए।

मुख्य सचिव ने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को प्रदेश के लिए कार्बन क्रेडिट एजेंसी के रूप में कार्य किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्बन क्रेडिट की दिशा में बहुत कुछ कर सकता है, इसके लिए जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्य सचिव ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार को ग्राफ्टिंग की दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वॉलनट के ग्राफ्टेड प्लांट्स की प्रदेश में अत्यधिक मांग है, जिसे बाहर से सप्लाई कराना पड़ता है। उन्होंने विश्वविद्यालय को इस दिशा में शीघ्र कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने इन सभी प्रोजेक्ट्स के आउटकम इंडिकेटर्स निर्धारित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स समय पर पूर्ण हों इसके लिए सभी स्टेज की समयसीमा निर्धारित की जाएं।

इस अवसर पर सचिव श्रीधरबाबू अद्दांकी, डॉ. रणवीर सिंह चौहान, डॉ. एस.एन. पाण्डेय, वीसी वीसीएसजी औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार डॉ. परविंदर कौशल, अपर सचिव आनन्द श्रीवास्तव, नवनीत पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान से जुड़े हजारों लोग

0

स्वास्थ्य शिविरों में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, बड़े स्तर पर हुआ रक्तदान

कहा, प्रत्येक दिन होगी अभियान की मॉनिटिरिंग, जिलाधिकारी रखेंगे नजर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर आज मध्य प्रदेश के धार से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ तथा ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अभियान के शुभारंभ के साथ ही प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य शिविरों का आगाज हो गया है। इन शिविरों में हजारों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ लिया।

इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि “स्वस्थ और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह अभियान परिवार और समाज दोनों की मजबूती की आधारशिला है।” उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करें और इसे जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि हर महिला तक समग्र स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे और वह सम्मानपूर्वक, सुरक्षित तथा स्वस्थ जीवन जी सके।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। इस अवसर पर ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ अभियान शुभारंभ किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी तैयारी की है, यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा, इसलिए राज्य की माताएं, बहनें इसका लाभ उठाएं।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर एक विशेष अभियान की शुरूआत की है, जो आम लोगों खासकर महिलओं के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अहम है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की प्रदेशभर में शुरूआत हो गई है। इस अभियान के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगभग 4114 स्वास्थ्य शिविर लगाये गये हैं। जिसमें हजारों लोगों ने आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी लिया। डॉ. रावत ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में जनप्रतिनिधियों जिलों के प्रभारी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मेयरों, जिला पंचायत अध्यक्षों आदि ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों की प्रत्येक दिन मॉनिटिरिंग की जायेगी, इसके लिये सभी जिलों के जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दिये गये हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, सविता कपूर, सुरेश गड़िया, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सचिव शैलेष बगोली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए

0

सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग शैलेश बगोली ने विभागीय अधिकारियों के साथ बीजापुर, बांदल, केसरवाला, पुरकुल एवं शहंशाही हैड तथा इनसे जुड़ी क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों का निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि 16 सितम्बर को आई आपदा से इन स्रोतों की आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके चलते डी.एल. रोड, करनपुर, कालीदास रोड, न्यू कैंट रोड, राजपुर, चुक्खूवाला, लोअर रायपुर, किदूवाला, पुरकुल गांव, सलोनी गांव, जाखन, विजयनगर, ढाकपट्टी आदि क्षेत्रों की लगभग 2.35 लाख की आबादी प्रभावित हुई है।

सचिव ने निर्देश दिए कि बीजापुर, बांदल एवं केसरवाला हैड से आपूर्ति व्यवस्था 17 सितम्बर की सांय तक अस्थायी रूप से शुरू कर दी जाए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 18 सितम्बर की प्रातः तक लगभग 1.35 लाख लोगों को पेयजल आपूर्ति मिल जाएगी, जबकि शेष स्रोतों का कार्य 18 सितम्बर की सांय तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद 19 सितम्बर की प्रातः तक शेष 1 लाख लोगों को भी जलापूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी।

पेयजल से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए विभागीय कंट्रोल रूम नंबर 18001804100 एवं हेल्पलाइन 1916 जारी किए गए हैं।

टनकपुर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर उपजिला चिकित्सालय टनकपुर (चम्पावत) में सेवा संकल्प (धारणी) फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान महादान के संकल्प को आत्मसात करते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और सम्मानित नागरिक भी उपस्थित रहे।

शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। सभी रक्तदाताओं को भविष्य में जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क के लिए सूचीबद्ध किया गया है, ताकि यूपी जिला चिकित्सालय टनकपुर में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर उनका सहयोग लिया जा सके।

सेवा संकल्प (धारणी) फाउंडेशन की ट्रस्टी गीता धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और चिकित्सा टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों को आयोजन की सफलता पर बधाई भी दी।

सायंकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माताजी बिशना देवी ने सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, टनकपुर का दौरा कर निराश्रित व निर्धन बच्चों के साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिवस का उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर चेयरमैन टनकपुर विपिन कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, विधायक प्रधिनिधि दीपक रजवार, मण्डल अध्यक्ष टनकपुर तुलसी कुंवर, बनबसा कमलेश भट्ट, महामंत्री टनकपुर पूरन सिंह, शशांक गोयल, वैभव अग्रवाल, मोनू ठाकुर, रवि प्रजापति, सुनीता मुरारी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता और सम्मानित नागरि उपस्थित रहे।