Home Blog Page 159

आज बिहार दौरे पर रहेंगे सीएम धामी, एनडीए के लिए करेंगे प्रचार, यहां देखिये कार्यक्रम

0

बिहार चुनाव में सीएम धामी का धाकड़ अंदाज देखने को मिलेगा. सीएम धामी आज बिहार के कई इलाकों में रोड शो करेंगे.

देहरादून: सीएम धामी आज बिहार में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. आज सीएम धामी बिहार के गोरियाकोठी पहुंचेंगे. जहां सीएम धामी भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के लिए प्रचार करेंगे. इसके साथ ही सीएम धामी सिवान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय, वारसलीगंज (नवादा) से भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी के समर्थन भी प्रचार प्रसार करेंगे. इस दौरान सीएम धामी जनसभा व रोड शो में हिस्सा लेंगे.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्शन में है. यही कारण है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को प्रचार की कमान सौंपी है. बीजेपी ने सीएम धामी को भी बिहार चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है. इसी कड़ी में आज सीएम धामी बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे.

बिहार चुनाव से पहले सीएम धामी ने दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार किया था. जहां बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही. इससे पहले सीएम धामी हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके हैं. सीएम धामी तेज तर्रार वक्ता है. उनके फैसलों ने देशभर में उन्हें एक नई पहचान दिलाई है.

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर कर सीएम धामी देशभर में सुर्खियों में छाये. इसके बाद सीएम धामी लैंड जिहाद के खिलाफ एक्शन लिया. इसके अतिरिक्त प्रदेश की आपदाओं को अपने मजबूत नेतृत्व से संभालने को लेकर भी सीएम धामी की खूब तारीफ होती है.

बिहार चुनाव को लेकर अभी बीजेपी ने 101 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. यहां बीजेपी ने जातिगत आधार पर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. मिशन 2025 को फतह करने के लिए भाजपा ने ‘भूरा बाल’ यानी भूमिहार, राजपूत, ब्राहमण और लाला पर भरोसा किया है.बिहार में मुसलमान की आबादी 17.70% है भारतीय जनता पार्टी ने टिकट बंटवारे के दौरान मुसलमानों को महत्व नहीं दिया. भारतीय जनता पार्टी ने 101 उम्मीदवारों की सूची में एक भी मुसलमान का नाम शामिल नहीं किया. 101 सीट में एक सीट भी अल्पसंख्यक समुदाय के हिस्से नहीं गई पार्टी को ऐसा लगता है कि अल्पसंख्यक समुदाय का वोट उन्हें नहीं मिलता है, इस वजह से वह टिकट देना भी मुनासिब नहीं समझते.

उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, भाजपा की नजर युवा नेताओं पर — 2027 का फॉर्मूला तैयार

0

उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, भाजपा की नजर युवा नेताओं पर — 2027 का फॉर्मूला तैयार?

पांच खाली पद, दीपावली से पहले मिल सकता है राजनीतिक तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो दिवसीय दिल्ली दौरे को इस दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार पर अंतिम मुहर लगवा सकते हैं।

वर्तमान में राज्य कैबिनेट में पाँच पद खाली हैं, जिनमें से चार लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ।

कौन आएगा, कौन जाएगा — चर्चाओं का दौर तेज

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आगामी कैबिनेट विस्तार में भाजपा का फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा चेहरों पर हो सकता है। हालांकि वरिष्ठ नेताओं के नाम भी प्रमुखता से चर्चा में हैं।

  • कुमाऊँ से दो बड़े नाम सामने आ रहे हैं — अरविंद पांडेय (गदरपुर) और बिशन सिंह चुफाल, दोनों ही वरिष्ठ विधायक हैं।

  • यदि कैबिनेट में युवा नेताओं को प्राथमिकता दी जाती है, तो संभव है कि इनमें से किसी एक को बाहर रखा जाए।

वहीं, चर्चा है कि यदि मौजूदा मंत्री गणेश जोशी को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाता है, तो उनकी जगह धर्मपुर विधायक विनोद चमोली को मौका मिल सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि:

“सीएम धामी 17 अक्टूबर को दिल्ली जा रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा।”

भट्ट ने यह भी कहा कि अब तक निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, उपचुनाव और आपदा जैसे कारणों से यह प्रक्रिया टलती रही, लेकिन अब इसका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

गढ़वाल से संभावित चेहरे — युवा विधायक आगे

गढ़वाल मंडल से तीन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। चर्चा में प्रमुख नाम:

  • विनोद कंडारी (देवप्रयाग विधायक): छात्र राजनीति से निकले, संगठन की गहरी समझ रखने वाले और प्रभावी वक्ता माने जाते हैं।

  • आशा नौटियाल (केदारनाथ) और भरत चौधरी के नाम भी चर्चा में हैं, हालांकि इनकी संभावनाएं फिलहाल कम नजर आ रही हैं।

अनुसूचित जाति से एक मंत्री संभव

गुजरात मॉडल को देखते हुए उत्तराखंड कैबिनेट में अनुसूचित जाति वर्ग से भी एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इसके तहत नाम उभर कर आए हैं:

  • खजान दास

  • शक्तिलाल शाह (संभावित नया चेहरा)

  • राजकुमार पोरी

राज्य स्थापना दिवस बन सकता है मौका

एक पक्ष का मानना है कि कैबिनेट विस्तार बिहार चुनाव के बाद किया जाए, जबकि दूसरा पक्ष चाहता है कि यह प्रक्रिया उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) से पहले पूरी हो।

राज्य सरकार उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने पर बड़ा आयोजन करने जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में इससे पहले कैबिनेट विस्तार होने की संभावना प्रबल हो गई है।

नज़र 2027 पर: भाजपा का युवा कार्ड

यह स्पष्ट है कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसे नेताओं को कैबिनेट में शामिल करना चाहती है जो आने वाले वर्षों में पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर असरदार साबित हों।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री धामी का दीपावली उपहार किन विधायकों के हिस्से आता है।

गोरियाकोठी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0

गोरियाकोठी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

‘धाकड़ धामी’ के भाषण ने भरा जनता में जोश, सभा में उमड़ी भारी भीड़

सिवान (बिहार): गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के नामांकन व आशीर्वाद सभा के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस मौके पर आयोजित जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और ‘धाकड़ धामी’ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने अपने ओजस्वी भाषण से माहौल को जोशीला बना दिया। उन्होंने केंद्र और उत्तराखंड सरकार के गुड गवर्नेंस मॉडल को साझा करते हुए बिहार के विकास की दिशा में भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुरक्षा और सुशासन की नई परिभाषा लिखी जा रही है। उन्होंने बिहार की जनता से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

सभा में उमड़ी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि बिहार में भी प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति जनता का भरोसा मजबूत बना हुआ है।

टनकपुर को मिली ₹36.30 करोड़ की विकास योजनाएं

0

टनकपुर को मिली ₹36.30 करोड़ की विकास योजनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 15 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ में महिलाओं को मिली ‘खुशियों की चाबी’

टनकपुर के छीनीगोठ स्थित क्रीड़ा स्थल पर आयोजित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर को ₹36.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने 15 महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, जिनका उद्देश्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मज़बूती देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, पर्यटन और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में समग्र विकास को गति देंगी।

09 योजनाओं का लोकार्पण – लागत ₹938.33 लाख

मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित 9 योजनाओं का लोकार्पण किया:

  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय भवन, टनकपुर (लागत ₹45 लाख) – यह भवन जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा।

  • फागपुर के प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूलों का स्मार्ट क्लास में रूपांतरण (₹76.40 लाख)

  • भजनपुर प्राथमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण (₹74.50 लाख)

  • डेविड पेंटर स्कूल, गुदमी में दो कक्षा-कक्षों का निर्माण (₹16 लाख)

  • भैंसियाखाल एवं बिचाई पेयजल योजनाएं (क्रमशः ₹136.77 लाख व ₹182.61 लाख)

  • टनकपुर कोतवाली में सिटी कंट्रोल रूम की स्थापना और यातायात उपकरण आपूर्ति (₹239.05 लाख)

  • पर्यटक आवास गृह, टनकपुर का उच्चीकरण (₹68 लाख)

  • बनबसा पावर स्टेशन से पाटनी तिराहा तक सड़क मरम्मत (NHPC) (₹100 लाख)

06 योजनाओं का शिलान्यास – लागत ₹2692.56 लाख

मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं की आधारशिला रखी, वे हैं:

  • टनकपुर महाविद्यालय में परीक्षा हॉल का निर्माण (BRIDCUL) – ₹826.99 लाख

  • लादीगाड़ और ठुलीगाड़/बाबलीगाड़ पेयजल योजनाएं – कुल ₹1524.57 लाख

  • खिरद्वारी गांव में बुक्सा व राजी जनजातियों के लिए बहुउद्देशीय भवन – ₹60 लाख

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना – ₹50 लाख

  • माँ पूर्णागिरि धाम यात्रियों के लिए शेड निर्माण (चुका, टनकपुर – NHPC) – ₹231 लाख

मुख्यमंत्री ने कहा कि “इन परियोजनाओं से टनकपुर का सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास नई ऊँचाई पर पहुंचेगा और सीमांत क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।”


महिलाओं को मिली ‘खुशियों की चाबी’

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रीप परियोजना के अंतर्गत प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 ई-रिक्शा भेंट किए। उन्होंने स्वयं महिलाओं को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपते हुए कहा:

“यह ई-रिक्शा सिर्फ वाहन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई पहचान है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और पुरुष प्रधान परिवहन क्षेत्र में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराएंगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को “सहायता प्राप्तकर्ता” नहीं, बल्कि “सशक्त उद्यमी” के रूप में स्थापित करना चाहती है, और इसके लिए हर संभव प्रशिक्षण, तकनीकी और वित्तीय मदद दी जाएगी।

“ये प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिला शक्ति को नए अवसर और सम्मान से जोड़ने का कार्य करेंगे।”

देहरादून नगर निगम में छत तोड़कर घुसा चोर

0

देहरादून: नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। एक चोर नगर निगम की छत तोड़कर भीतर दाखिल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह छत से नीचे गिरता है…घबराता है और फिर वहां से भाग निकलता है।

जानकारी के मुताबिक चोर भूमि अनुभाग कार्यालय तक पहुंच चुका था और कुछ मशीनी उपकरणों को नुकसान भी पहुंचा। हालांकि चोरी की किसी बड़ी घटना से पहले ही वह भाग खड़ा हुआ।

घटना की तहरीर नगर निगम ने दो दिन बाद मंगलवार को स्थानीय थाना पुलिस को सौंपी है। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, लेकिन सवाल ये है कि दिनदहाड़े नगर निगम जैसी महत्वपूर्ण जगह में कोई इतनी आसानी से दाखिल कैसे हो गया?

इस घटना ने निगम की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। अब प्रशासन और पुलिस की चुनौती है कि ना सिर्फ आरोपी को पकड़ा जाए…बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

दुखयारी विधवा शोभा को आईसीआईसीआई बैंक ने लौटाए घर के कागजात; परिवार सहित धन्यवाद देने कलेक्ट्रेट पहुँची शोभा

0

डीएम सविन बंसल के हस्तक्षेप से विधवा का ऋण हुआ माफ — ₹5 लाख की बकाया राशि मात्र ₹10 हजार में हुई सेटल, मिला “नो ड्यूज” प्रमाणपत्र

विगत माह देहरादून निवासी शोभा रावत अपने शत-प्रतिशत दिव्यांग पुत्र और पुत्री सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची थीं। उन्होंने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल को बताया था कि पति की वर्ष 2024 में आकस्मिक मृत्यु के बाद वे आर्थिक रूप से अत्यंत संकटग्रस्त हैं। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से ₹17 लाख का ऋण लिया था, जिसमें से ऋण बीमा के अंतर्गत ₹13,20,662 की धनराशि समायोजित की जा चुकी थी, किन्तु बैंक द्वारा शेष ₹5 लाख की वसूली की जा रही थी।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम (न्याय) कुमकुम जोशी को बैंक से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। निरंतर फॉलोअप और प्रशासनिक हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप बैंक ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ₹5 लाख की बकाया राशि मात्र ₹10 हजार में सेटल की और शोभा रावत को उनके घर के कागजात लौटा दिए

आज शोभा रावत अपने परिवार सहित कलेक्ट्रेट पहुँचीं और जिलाधिकारी श्री सविन बंसल तथा जिला प्रशासन की टीम का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने शोभा रावत के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राइफल क्लब से आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन के इस मानवीय प्रयास से जहां शोभा रावत का घर बच गया, वहीं उन पर से भारी ऋण का बोझ भी समाप्त हो गया। प्रशासन के इस त्वरित और संवेदनशील निर्णय से शासन-प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और गहरा हुआ है।

डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून लगातार असहाय, व्यथित और जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर है — चाहे मामला शिक्षा, रोजगार, ऋणमाफी या सम्पत्ति वापसी से जुड़ा हो, प्रशासन की “त्वरित न्याय” पहल से जनमानस में राहत और भरोसा दोनों बढ़ा है।

बिग ब्रेकिंग: ‘मुझे फंसाया गया’! पेपर लीक केस में हाकम सिंह की दलील, हाईकोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब

0

नैनीताल। UKSSSC पेपर लीक कांड से जुड़ी सुनवाई में गुरुवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने सरकारी पक्ष की मांग पर जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। अब इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

हाकम सिंह की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि उन्हें इस पूरे मामले में राजनीतिक दबाव में झूठा फंसाया गया है। उनका दावा है कि उनके खिलाफ दर्ज आरोपों का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। वहीं, सरकारी पक्ष ने कोर्ट से कहा कि जांच जटिल और व्यापक है, इसलिए विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया जाए।

गौरतलब है कि यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह रावत और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया था।

उस वक्त आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया था कि गिरोह ने छह अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये लेकर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी। लेकिन गिरफ्तारी के बावजूद 21 सितंबर को परीक्षा समाप्त होने से पहले प्रश्न पत्र के कुछ सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे प्रदेशभर में हड़कंप मच गया।

इस घटना के बाद प्रदेश में बेरोजगार युवाओं का व्यापक आंदोलन शुरू हुआ, विपक्ष ने सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जांच की संस्तुति कर परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

अब हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट की अगली सुनवाई का इंतजार है। इस बीच, पेपर लीक प्रकरण एक बार फिर राज्य की सियासत और भर्ती प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

भानियावाला गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के कमरों में लगी आग, बमुश्किल पाया काबू

0

आग लगने से स्कूल में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

डोईवाला: भानियावाला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में सुबह लगभग 5 बजे कुछ कमरों में अचानक आग लग गई. धीरे-धीरे आग ने अन्य कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने स्कूल बिल्डिंग से सुबह धुआं निकलता देखा. जिसके बाद आनन फानन में इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया.

आग लगने की घटनाएं बिजली की खराबी, ज्वलनशील पदार्थों के रिसाव, मानव-निर्मित भूल, और अत्यधिक गर्मी या शॉर्ट सर्किट के कारण होती हैं. इन घटनाओं का मुख्य कारण अक्सर खराब वायरिंग, ओवरलोडिंग, और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन न करना होता है.

आग लगने के प्रमुख कारण

  1. सुरक्षा नियमों की अनदेखी: उचित सुरक्षा उपायों की कमी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी आग लगने की घटनाओं की एक बड़ी वजह है.
  2. अपर्याप्त वेंटिलेशन: ज्वलनशील पदार्थों के पास अपर्याप्त वेंटिलेशन आग के जोखिम को बढ़ाता है, खासकर जब गर्मी के स्रोत मौजूद हों।
  3. बिजली की खराबी: खराब वायरिंग, ढीले कनेक्शन, पुराने फ्यूज, या ओवरलोडेड इलेक्ट्रिकल सिस्टम के कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है.गर्मियों में, एयर कंडीशनर और कूलर जैसे उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली का लोड बढ़ जाता है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है.
  4. ज्वलनशील पदार्थों का रिसाव: पेट्रोल, डीजल, या एसी गैस जैसे ज्वलनशील पदार्थों के रिसाव से आग लगने का खतरा होता है, खासकर जब वे गर्मी या चिंगारी के संपर्क में आते हैं.
  5. मानव-निर्मित भूल: बिना देखरेख के खाना पकाना, खासकर चूल्हे या ओवन पर, आग लगने का एक बड़ा कारण है. बच्चों का आग से खेलना या हीटिंग उपकरणों का गलत इस्तेमाल भी आग का कारण बन सकता है।
  6. अत्यधिक गर्मी: गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने और हवा में नमी कम होने से सूखी घास और पत्तियां आसानी से आग पकड़ लेती हैं. तेज धूप में खड़ी गाड़ियां, खासकर जिनके अंदर के पुर्जे गर्म हो रहे हों, उनमें आग लगने का खतरा होता है.

बरेली से हल्द्वानी लाई जा रही 8 क्विंटल मिठाई जब्त, त्योहारी सीजन में एक्शन में एफडीए

0

दीपावली को मिलावट फ्री बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है. इसके लिए सैंपलिंग की जा रही है.

देहरादून: दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग प्रदेशभर में सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक्टिव है. इसके लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरेली से हल्द्वानी लाई जा 8 क्विंटल मिठाई जब्त की है. इस मिठाई की गुणवत्ता संदेहास्पद पाई गई. जिसके बाद कार्रवाई की गई.

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा आर राजेश कुमार के निर्देशानुसार उपायुक्त खाद्य सुरक्षा, कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में हल्द्वानी क्षेत्र में एक विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया. अभियान के अंतर्गत खाद्य निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए. जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला को भेजा गया है. इस दौरान निर्माण इकाइयों में अत्यधिक अस्वच्छता पाए जाने एवं एफएसएसएआई लाइसेंस न होने के कारण संबंधित इकाइयों को अगले आदेश तक संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए.

निरीक्षण के दौरान लगभग 8 क्विंटल मिठाई, जो बरेली से हल्द्वानी लाई जा रही थी, को संदेहास्पद गुणवत्ता पाए जाने पर जब्त किया गया. जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. इसके अलावा खिलौना बताशा निर्माण इकाइयों का भी निरीक्षण कर नमूने संकलित किए गए. अभियान के दौरान खाद्य व्यवसाय संचालकों को केवल गुणवत्तायुक्त एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री विक्रय करने, बिना बिल खरीदारी से बचने, एवं स्टॉक का समुचित विवरण रखने के विशेष निर्देश प्रदान किए गए.

डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत ने बताया आगामी त्योहारों को देखते हुए पूरे मंडल में सतर्कता बढ़ा दी गई है. किसी भी स्थिति में मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी. आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार कुमाऊं मंडल के जनपद नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर में भी विभिन्न एफडीए प्रवर्तन टीमों द्वारा वाहनों की जांच, खाद्य निरीक्षण एवं सैंपलिंग कार्यवाही की जा रही है.

प्रवर्तन टीम में सभी जनपदों के अभिहित अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे. त्योहारों के मद्देनजर यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी. जिससे आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके.

काफिला रोक कुम्हार से मिले सीएम धामी, खरीदे स्वदेशी प्रोडक्ट, मोदी संदेश को बढ़ाया आगे

0

सीएम धामी ने त्योहारों के अवसर पर अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की प्रदेश की जनता से अपील की है.

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार देर शाम चंपावत दौरे से अपने गृहक्षेत्र खटीमा पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने अपनी फील्ट को रुकवा कर सड़क किनारे खरीदारी की. सीएम धामी ने तिराहे में कुम्हार की दुकान में जाकर मिट्टी के दिए, मूर्ति व अन्य सामान खरीदा. साथ ही सीएम धामी ने कुम्हार के परिवार को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने इस दौरान दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया. साथ ही यूपीआई के माध्यम से कुम्हार को पेमेंट कर मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया की भी ब्रांडिंग की.

ट्रंप टैरिफ के बाद पीएम मोदी से देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की है. पीएम मोदी की स्वदेशी अपनाने की अपील का बीजेपी नेता देशभर में प्रचार प्रसार कर रहे हैं. कई राज्यों के मुख्यमंत्री स्वदेशी का प्रचार अपने अपने तरीके से कर रहे हैं. इसी क्रम में सीएम धामी का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सीएम धामी अपने काफिले को बीच सड़क पर रुकवाकर स्वदेशी प्रोडक्ट की खरीदारी कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री धामी का ये वीडियो उनके गृह क्षेत्र खटीमा के लोहिया हेड तिराहे पर स्थित कुम्हार की दुकान का है. यहां सीएम धामी ने अपनी फ्लीट को रुकवाकर मिट्टी के दिए, मूर्ति, गमले आदि सामान खरीदा. साथ ही सीएम धामी ने कुम्हार परिवार से भी मुलाकात की. सीएम ने इस दौरान त्योहारों के अवसर पर अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की प्रदेश की जनता से अपील की. इसके बाद सीएम ने अपने आवास नगरा तराई पहुंचे. जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया.

सीएम धामी के गुरुवार के कार्यक्रम के बारे में सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीएम गुरुवार को खटीमा के मेलाघाट इलाके में मेलाघाट राज मार्ग 107 के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. उसके उपरांत खटीमा के कंजाबाग तिराहे में लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित तिरंगा लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे.

इसके बाद सीएम धामी अपनी विधानसभा चंपावत के टनकपुर को प्रस्तान कर टनकपुर में नवनिर्मित कैंप कार्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. इसके उपरांत सीएम टनकपुर के छीनी गोठ में सशक्त बहन उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. इसके बाद लगभग एक बजे सीएम धामी टनकपुर स्टेडियम हैलीपेड से काशीपुर उधम सिंह नगर को प्रस्थान करेंगे.