Home Blog Page 151

फिल्मों जैसी रियल स्टोरी!, सांप के काटने से हुई थी मौत, 13 साल बाद लौटा घर

0

यूपी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो आपको फिल्मी लग सकती है। लेकिन असल में ये रियल स्टोरी है। जिस बेटे का परिवार वालों ने जिस बेटे का गंगा में अंतिम संस्कार कर दिया था। वही 13 साल बाद माता-पिता के सामने आकर खड़ा हो गया।

दरअसल 13 साल पहले लड़के की सांप के डसने से मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे गंगा में बहा दिया था। हालांकि अब वहीं लड़का अपने घर जिंदा लौट आया है। वर्तमान में लड़के की उम्र 26 साल है। युवक को जिंदा देख सभी रिश्तेदार भी हैरान है। चलिए पूरी कहानी जान लेते हैं।

13 साल बाद मरे हुए बेटे की घर वापसी

दरअसल ये मामला औरंगाबाद के गांव सूरजपुर टिकरी का है। यहां के निवासी सुखपाल सैनी की माने तो 13 साल पहले उनके पुत्र दीपू भूसे की कोठरी से कुम काम करने के दौरान सांप द्वारा डस लिया गया था। दीपू को सांप काटने का इलाज करने वाले व्यक्ति के पास ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

सांप के काटने से हुई थी मौत, 13 साल बाद लौटा घर

परिजनों ने मृत मानकर उसे ब्रजघाट में गंगा में प्रवाहित कर दिया था। बेटे की मौत से मां सुमन देवी टूट चुकी थी। वो दिन रात बेटे की याद में खोई रहती थीं। किसी ने उन्हें बताया कि सांप काटने से मृत लोगों को सपेरे जड़ी बूटियों से जीवित कर देते हैं। इसी की आस में वो आसपास के सपेरों के यहां जाने लगी।

1 साल पहले बेटे के बारे में पता लगा

सुखपाल के मुताबिक एक साल पहले पलवल में बंगाली बाबा के आश्रम में उन्हें एक अपने बच्चे जैसा युवक दिखा। उसके कान के पीछे वैसा ही निशान था जैसे उनके बेटे के कान के पीछे था। जिसके बाद उन्होंने युवक के बारे में जानकारी जुटाई।

मरा बेटा जिंदा देखकर परिवार में खुशी की लहर

परिवार की माने तो आश्रम के बुजुर्ग सपेरों ने बताया कि दीपू को गंगा में प्रवाहित करने के बाद उन्होंने निकाला था। जिसके बाद वो उसे पलवल के गांव नागल स्थित बंगाली नाथ बाबा के आश्रम लाया गया। कई दिनों तक सपेरों ने जड़ी बूटियों से उसका इलाज किया। कुछ समय बाद वो सही हो गया।

दीपू लौटा अपने घर

उसे फिर बंगाल भेज दिया गया था। छह साल पहले उसे दौबार से आश्रम लाया गया। तब से वो यहीं रह रहा है। जब परिवार वालों ने दीपू को घर ले जाने की इच्छा जताई तो सपेरों ने धार्मिक मान्यता का हवाला देकर उसे एक साल बाद भेजने की बात कही। एक साल बाद दीपू को आश्रम वालों ने उसके गांव भेज दिया। सभी परिवार वाले और रिश्तेदार उसे देखकर खुश हो गया।

उत्तराखंड के शहरों में वायु गुणवत्ता गिरावट, ‘अस्वस्थ’ स्तर पर पहुँची हवा

0

दून, काशीपुर और ऋषिकेश में हवा की गुणवत्ता खराब होने का बड़ा कारण धूल है। वाहनों का धुआं भी एक वजह है।

धूल के कारण शहरों में हवा की सेहत बिगड़ रही है। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दून, काशीपुर और ऋषिकेश में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) चला रहा है। वहां पर हवा की गुणवत्ता खराब होने का सबसे बड़ा कारण धूल माना है। इस समस्या से निपटने को लेकर कई स्तर पर काम शुरू किया गया है।

पीसीबी एनसीएपी के तहत काम कर रहा है, इसमें शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारणों का भी पता लगाया गया है। इसमें दून की बात करें तो यहां पर पीएम-10 का मुख्य कारण सड़क की धूल (56 प्रतिशत) निकला है, इसके अलावा जंगल की आग 19, वाहन से निकला धुआं सात प्रतिशत है। भवन निर्माण और ध्वस्तीकरण भी बड़े कारणों में एक जो नौ प्रतिशत तक है। साथ ही अन्य कारण भी हैं।

इसके अलावा संबंधित साथ ही सड़क की सफाई का मशीनों के माध्यम से कराए जाने की योजना पर कार्य को शुरू किया गया। सिंतबंर-2025 तक देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर के नगर निगम, परिवहन विभाग, पीसीबी और कृषि विभाग को भी इससे जुड़े कार्याें के लिए 94 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। बीते वर्षों में एनसीएपी के प्रोग्राम चलने के बाद सुधार भी दिखाई दे रहा है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में ऋषिकेश को 14, देहरादून 19 वां स्थान प्राप्त हुआ है, यह सतत प्रयासों का प्रमाण है।

पौड़ी गढ़वाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोशल मीडिया पर बने चर्चा का केंद्र

0

पौड़ी गढ़वाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोशल मीडिया पर बने चर्चा का केंद्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मरण समारोह में की 102.82 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

रिखणीखाल (पौड़ी गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल में आयोजित शहीद स्मरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 102.82 करोड़ रुपये की लागत से 11 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 56.58 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का लोकार्पण एवं 46.24 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा।

मुख्यमंत्री की घोषणाएँ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिनमें शामिल हैं —

  • राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल का नाम श्री गुणानंद के नाम पर रखना।

  • विकासखंड रिखणीखाल में दलमोटा से बल्ली तक सड़क निर्माण।

  • प्रेक्षागृह, अतिथि गृह और हैलीपैड का निर्माण कार्य।

  • जयहरीखाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना।

  • रिखणीखाल व नैनीडांडा क्षेत्र में पंपिंग योजनाओं का निर्माण।

  • विभिन्न ग्रामीण सड़कों का चौड़ीकरण व सुधार कार्य

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में डॉक्टरों की नियुक्ति

  • अमर शहीदों के नाम पर मोटर मार्गों का नामकरण।

स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ओखली में धान कूटा, सिलबट्टे पर चटनी पीसी और मट्ठा बिलोने जैसी पारंपरिक गतिविधियों में भाग लेकर स्थानीय संस्कृति के प्रति अपनापन जताया। उन्होंने कहा कि आज पहाड़ी उत्पादों की मांग देश-विदेश में बढ़ रही है, और स्थानीय लोग स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें।

शहीदों के सम्मान में सरकार की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम शहीदों के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के वीर सैनिकों ने सदैव भारत माता का मस्तक ऊँचा किया है। राज्य सरकार शहीदों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए कई कदम उठा रही है —

  • अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की गई।

  • परमवीर चक्र एवं अन्य सम्मानित सैनिकों की पुरस्कार राशि में वृद्धि।

  • शहीदों के अंतिम संस्कार हेतु ₹10,000 की सहायता राशि

  • भूमि क्रय पर 25% तक की स्टांप ड्यूटी छूट

  • 28 परिजनों को सरकारी सेवा में नियुक्ति, 13 मामलों पर प्रक्रिया जारी।

  • नियुक्ति आवेदन की समयसीमा 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन, आधुनिक उपकरण, जैकेट और जूते जैसी सुविधाएँ सैनिकों को प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में बन रहा भव्य सैन्य धाम शीघ्र ही लोकार्पित किया जाएगा।

विकास के नए आयाम

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पौड़ी जनपद में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं —

  • कंडोलिया में 100 मीटर ऊँचा तिरंगा और पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत पार्क का निर्माण।

  • चारधाम पैदल मार्ग का पुनः संचालन।

  • ट्राइडेंट पार्क, सतपुली झील, धारी देवी पैदल मार्ग, और हेरिटेज कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी अधिनियम, और ऑपरेशन कालनेमि जैसे ऐतिहासिक कदमों से प्रदेश में सुशासन की नई मिसाल कायम हुई है।

सम्मान और आभार

विधायक महंत दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सैन्य धाम उत्तराखंड के गौरव को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पारदर्शी शासन, नकल विरोधी कानून और UCC लागू करने जैसे कदमों की सराहना की।

इस अवसर पर एडम बटालियन कमांडर कर्नल मंजुल कफल्टिया ने कहा कि भारतीय सेना सदैव शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है और किसी भी समस्या के लिए परिजन गढ़वाल राइफल्स केंद्र, लैंसडाउन से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग पं. राजेंद्र अण्थवाल, जिला पंचायत सदस्य अनूप पटवाल, ब्लॉक प्रमुख रेणु रावत, प्रमुख रणवीर सजवाण, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी लोकेश्वर सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दिसंबर से लागू होगा ग्रीन टैक्स, उत्तराखंड में प्रवेश पर बाहरी वाहनों को देना होगा शुल्क

0

देहरादून: अधिकारियों के अनुसार इस फैसले का उद्देश्य राज्य में प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। इस टैक्स की वसूली दिसंबर में शुरू होगी।

दिसंबर से बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस फैसले का उद्देश्य राज्य में प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। इस टैक्स की वसूली दिसंबर में शुरू होगी।

राज्य के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि राज्य की सीमाओं पर लगाए गए स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे आने वाले वाहनों के पंजीकरण नंबर दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले से ही 16 कैमरे लगे हुए हैं और अब इनकी संख्या बढ़ाकर 37 कर दी गई है। सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग ने ग्रीन टैक्स वसूलने के लिए एक विक्रेता कंपनी नियुक्त की है।

छठी मइया को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह पर्व प्रेरणादायक है

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में मन की बात की. इस दौरान उन्होंने छठ पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के 127वें एपिसोड में बोल रहे हैं. प्रधानमंत्री ने आज के इस कार्यक्रम की शुरुआत पर्व त्योहारों पर चर्चा से की. उन्होंने छठी मइया को नमन करते हुए इस पर्व पर जोर दिया. छठ पर्व के महत्व को विस्तार से बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले हम सभी ने दिवाली मनाई और अब बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं. छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब है. समाज का हर वर्ग छठ घाटों पर एक साथ आता है.

यह नजारा भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है. त्योहारों के इस अवसर पर मैंने आप सभी को अपनी भावनाओं को साझा करते हुए एक पत्र लिखा था. पत्र में मैंने देश की उन उपलब्धियों का उल्लेख किया था जिन्होंने इस वर्ष के त्योहारों को और भी जीवंत बना दिया है. मेरे पत्र के जवाब में मुझे देश के कई नागरिकों के संदेश मिले हैं.’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है. इस बार, उन इलाकों में भी खुशी के दीये जलाए गए जहाँ कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था. लोग माओवादी आतंक का पूर्ण उन्मूलन चाहते हैं जिसने उनके बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है. इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद अनुभव देखने को मिला. बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है. मैंने अपने पत्र में खाद्य तेल की खपत में 10फीसदी की कमी करने का भी आग्रह किया था और लोगों ने इस पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं. ये ऐसे कैफे हैं जहाँ प्लास्टिक कचरे के बदले आपको भरपेट खाना मिलता है. अगर कोई एक किलो से ज्यादा प्लास्टिक लाता है, तो उसे दोपहर या रात का खाना दिया जाता है और आधा किलो प्लास्टिक के बदले उसे नाश्ता मिलता है. ये कैफे अंबिकापुर नगर निगम द्वारा चलाए जाते हैं.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बेंगलुरु को झीलों का शहर कहा जाता है और इंजीनियर कपिल शर्मा जी ने यहाँ की झीलों को नया जीवन देने का अभियान शुरू किया है. कपिल जी की टीम ने बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में 40 कुओं और 6 झीलों का कायाकल्प किया है. खास बात यह है कि उन्होंने अपने इस मिशन में निगमों और स्थानीय लोगों को भी शामिल किया है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आप सभी चाय से मेरे जुड़ाव के बारे में जानते हैं, लेकिन आज मैंने सोचा, क्यों न मन की बात में कॉफ़ी पर भी चर्चा की जाए. ओडिशा के कई लोगों ने कोरापुट कॉफी के बारे में अपनी भावनाएँ मेरे साथ साझा की. मुझे बताया गया है कि कोरापुट कॉफी का स्वाद लाजवाब है, और सिर्फ इतना ही नहीं, स्वाद के अलावा, कॉफी की खेती से भी लोगों को फायदा हो रहा है.

कोरापुट में ऐसे लोग हैं जो अपने जुनून से कॉफी की खेती कर रहे हैं. भारतीय कॉफी पूरी दुनिया में बहुत लोकप्रिय हो रही है. इसलिए कॉफी प्रेमी कहते हैं, भारत की कॉफी अपनी सर्वोत्तम कॉफी है. यह भारत में ही बनती है और दुनिया भर में पसंद की जाती है. चाहे कर्नाटक का चिकमंगलूर, कुर्ग और हसन हो, तमिलनाडु का पुलनी, शेवरॉय, नीलगिरी और अन्नामलाई क्षेत्र हो, कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर स्थित बिलिगिरी क्षेत्र हो, या केरल का वायनाड, त्रावणकोर और मालाबार क्षेत्र हो – भारतीय कॉफी की विविधता वाकई अद्भुत है. मुझे बताया गया है कि हमारा पूर्वोत्तर भी कॉफी की खेती में प्रगति कर रहा है.

हत्या केस में जेल जाकर भी नहीं सुधरा आरोपी, महिला से छेड़छाड़ के बाद दोपहिया वाहनों में लगाई आग

0

रुद्रपुर: जिले के कोतवाली क्षेत्र के सामिया लेक सिटी में दो पहिया वाहनों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक द्वारा वाहनों में आग लगाई है, जो कि सामिया लेक सिटी में रहता है. युवक पर तीन दिन पूर्व सोसाइटी की महिला ने घर में घुस कर छेड़छाड़ और शिकायत करने पर जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपी युवक पर दिल्ली में हत्या के मामले में जेल जा चुका है. वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोगों ने एसएसपी से मुलाकात की.

हत्या के मामले में जेल जा चुका है आरोपी: दिल्ली में हत्या के मामले जमानत में चल रहे आरोपी ने उधम सिंह नगर के सामिया लेक सिटी में आतंक मचाया हुआ है. कुछ दिन पूर्व सामिया लेक सिटी कॉलोनी के एक घर में घुस कर महिला से अभद्रता और छेड़छाड़ का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब आरोपी ने सामिया लेक सिटी के गेट के पास खड़ी दो पहिया वाहनों में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. हालांकि गेट में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने आग लगने के बाद आग पर काबू पा लिया.

महिला से जबरदस्ती की थी कोशिश: इस दौरान तीन दोपहिया वाहनों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है. आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट भी की. शोर होने पर जब कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी कार से भाग खड़ा हुआ. लोगों का कहना है कि रुद्रपुर काशीपुर रोड स्थित सामिया लेक सिटी में युवक ने आतंक मचाया हुआ है. कुछ दिन पूर्व वह कॉलोनी के एक घर में घुस गया और महिला से जोर जबरदस्ती करने लगा.

महिला और पति पर ताना तमंचा: जैसे तैसे महिला ने खुद को बचाया, शोर शराबा होने पर कॉलोनीवासी एकत्रित हो गए. लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था. आरोप है कि जब महिला अपने पति के साथ शिकायत दर्ज कराने कोतवाली जा रही थी तभी आरोपी ने उन्हें हाईवे में रोक कर उन पर तमंचा तान कर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे दी.

एसएसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा: इस दौरान जैसे तैसे दोनों ने अपने आप को बचाते हुए रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया. सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष कुन्दन सिंह राठौर ने बताया कि घटना को लेकर वह लोग एसएसपी से मिले थे. आश्वासन मिला है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रील देखकर चेन स्नेचिंग की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, उगले कई राज

0

देहरादून पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

देहरादून: पटेल नगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने बल्लूपुर के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने ऊपर चढ़े उधार को उतारने के लिए उसने चेन स्नेचिंग की योजना बनाई थी. आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चेन स्नेचिंग की रील देखकर घटना को अंजाम दिया था. साथ ही पुलिस से बचने के लिए घटना के दौरान अपनी मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट को निकाल दिया था और पहचान छिपाने के लिए घटना से पहले और बाद में कही भी हेलमेट को नहीं उतारा था.

गौर हो कि 19 अक्टूबर को सूरज रावत ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी माता लक्ष्मी रावत नयागांव से प्रेमनगर की ओर जाते समय बाबा फार्म के पास किसी अज्ञात बुलेट सवार ने झपट्टा मारकर उनके गले की सोने की चेन छीन कर फरार हो गए. इस संबंध में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

आरोपी सोशल मीडिया पर रील देखने का आदी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चेन स्नेचिंग की रील देखकर आरोपी ने चेन स्नेचिंग की योजना बनाई थी. जिससे वह अपने ऊपर चढ़े उधार को चुका सके. आरोपी ने पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत दुपट्टा मार्केट के पास एक राह चलती महिला के गले से चेन झपट ली. घटना के दौरान आरोपी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट को उतार दिया था और आने जाने वाले रास्ते मे कही भी हेलमेट को नहीं खोला. जिससे पुलिस उसे आसानी से ना पहचान सके. आरोपी ने घटना में छीनी गई चेन को बेचने का प्रयास किया गया था, लेकिन बिल ना होने के कारण वह उसे बेच नहीं पाया था.
चंद्रभान अधिकारी, कोतवाली पटेल नगर प्रभारी

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर से पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर आरोपी ने घटना में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था और घटना से पहले और घटना के बाद रास्ते मे कही भी हेलमेट को नहीं उतारा. जिसके कारण आरोपी की पहचान करनी मुश्किल हो गई. पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बल्लूपुर के पास से घटना में शामिल आरोपी 22 वर्षीय शिवम को गिरफ्तार किया गया. जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने आरोपी के बल्लूपुर चौक के पास स्थित घर से घटना में छीनी गई चेन बरामद कर ली.

देहरादून में बिल्ली के बच्चों को लेकर ‘महाभारत’, परिवार में हुई जंग, जानिए पूरा मामला

0

बिल्लियों के बच्चों को लेकर चाचा और भतीजी के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद भतीजी शिकायत लेकर थाने पहुंची.

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत बिल्ली के बच्चों के पीछे एक संयुक्त परिवार में विवाद हो गया. बिल्ली के बच्चों को अशुभ मानकर एक भाई ने स्कूटर की डिग्गी में डाला और कहीं दूर छोड़ दिया. जिससे दूसरे भाई का परिवार नाराज हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली. जिसके बाद भतीजी ने अपने चाचा-चाची समेत उनके तीन बेटों पर बिल्ली के बच्चों के साथ क्रूरता करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया.पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बिल्लियों को लेकर परिवार आमने-सामने: बता दें कि देहरादून में बिल्लिओं को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो भाइयों का परिवार टूटने की कगार पर आ गया. मामूली विवाद में दो भाइयों के संयुक्त परिवार थाने पहुंच गया. फव्वारा चौक धर्मपुर निवासी एक महिला ने नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई है कि 12 मार्च में एक बिल्ली अपने दो बच्चों को लेकर मेरे घर आई, जो इन बच्चों को छोड़कर घर से चली गयी थी.

चाचा का परिवार बिल्लियों को मानता था अशुभ: जिसके बाद उसने बिल्ली के बच्चों की देखभाल करनी शुरू कर दी. लेकिन चाचा और उनकी पत्नी जो हमारे घर मे ही रहते हैं, घर अलग अलग है, लेकिन आंगन एक है. उन दोनों को बिल्लियों से दिक्कत थी. दोनों कहते हैं कि बिल्लियां अपशगुन होती हैं. जिस कारण मेरे चाचा द्वारा बिल्लियों को अपनी स्कूटी की डिग्गी में गन्दी तरीके से बंद करके ले जाया गया और कही छोड़कर आ गए.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन: जब पीड़िता (भतीजी) ने चाची को बताया तो उन्होंने और उनके तीनों बेटे ने मुझे घर मे घुसकर मारने की धमकी दी मेरे परिवार को इन सबसे खतरा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं बिल्लियों को लेकर दो भाइयों का विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

मामले में पुलिस ने क्या कहा: नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम ओर अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. कहा कि जांच के उपरांत पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

पहले जमकर पी शराब, फिर दोस्त के सीने में उतार दिया चाकू, निर्मम हत्या से दहला ऋषिकेश

0

ऋषिकेश में अक्षय ठाकुर ने अपने दोस्त अजेंद्र कंडारी के सीने में चाकू घोंप कर हत्या कर दी.

ऋषिकेश: मुनिकीरेती ढालवाला शराब के ठेके के पास विवाद के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के दोस्त ने ही की है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद लोगों में गुस्सा है.

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शीशम झाड़ी निवासी 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी देर रात शराब के ठेके के पास पहुंचा. इस दौरान उसका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी साथ में गया. दोनों ने शराब पी. दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि अक्षय ठाकुर ने ठेली से चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती में घोंप दिया. आरोप है कि अजय ने एक बार नहीं बल्कि चाकू से कई बार वार किए. लहूलुहान हालत में अजेंद्र को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे एम्स रेफर कर दिया.

एम्स पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद अजेंद्र को मृत घोषित कर दिया. मामले में परिजनों ने एम्स में जमकर हंगामा किया. पोस्टमार्टम नहीं करने की जिद पर अड़ गए. लोगों ने समझाया तो शव को सील कर मोर्चरी में रखवाया गया.

मौके पर पहुंचे नरेंद्र नगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने शराब के ठेके के बाहर प्रदर्शन करते हुए कई तरह के आरोप प्रशासन पर लगाए हैं. उन्होंने बताया इसी क्षेत्र में कई वारदात पहले भी हो चुकी है. उन्होंने कहा खारा स्रोत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की वजह से यहां पर आपराधी घटनाएं बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा अभी तक यहां पर चार बड़ी घटनाएं हो चुकी है. ओम गोपाल रावत ने शराब की दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की.

इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया अजेंद्र कबूतर पालने का शौक भी रखता था. परिजनों की ओर से तहरीर मिलने वाली है. तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. फिलहाल अक्षय को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं. अजेंद्र के शरीर पर चाकू से कितने वार हुए हैं इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा.

खाराश्रोत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास एक या दो नहीं बल्कि सैकड़ो रेड़ी और ठेली लगती हैं. इन पर खाने और पीने की सामग्री बेची जाती है. लोग अवैध रूप से ठेलियों के पास बैठकर शराब पीते हैं. जमकर हंगामा भी करते हैं. पूर्व में भी ऐसे कई मामले पूर्व में भी आ चुके हैं. पुलिस ने कई बार चालानी कार्यवाही भी की.

हल्द्वानी में तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

0

हल्द्वानी टीपी नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार थार चालक ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को रौंद दिया.

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. टीपी नगर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गौर हो कि शहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं. वहीं बीते दिन 55 वर्षीय जीवन पंत, निवासी सत्यलोक कॉलोनी, डहरिया, अपने रोजमर्रा के काम से डहरिया रोड पर निकले थे. बताया जा रहा है कि वे टीपी नगर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी उत्तर प्रदेश नंबर की एक बेकाबू थार वाहन ने अचानक उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि जीवन पंत उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल एसटीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया,पुलिस के अनुसार थार वाहन चलाने वाला व्यक्ति एक पर्यटक बताया जा रहा है, जो हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रहा था, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया लेकिन वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

कोतवाली पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हादसे की पूरी घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है, फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, परिजन ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से टीपी नगर चौराहे पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती की मांग उठाई है. लोगों का कहना है कि यह इलाका शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है, जहां सुबह-शाम सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह लचर है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष भी दिखाई दे रहा है.