Home Blog Page 150

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ प्रदेश में जल्द खुलेंगी 23 खेल अकादमियाँ : मुख्यमंत्री धामी

नवोदय विद्यालय तपोवन में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के लिए सांसद निधि देंगे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

देहरादून, सोमवार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में आयोजित “सांसद खेल महोत्सव” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में आयोजित यह महोत्सव, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में यह महोत्सव तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य “फिट इंडिया – स्पोर्ट्स इंडिया – स्ट्रॉन्ग इंडिया” के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुँचाना और स्थानीय, पारंपरिक तथा लोक खेलों को प्रोत्साहित करना है।

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयास

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेल जगत में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। उत्तराखंड में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में सम्पन्न 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर इतिहास रचा, जिससे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” के तहत प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियाँ स्थापित की जाएँगी। इन अकादमियों में प्रतिवर्ष लगभग 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

नया खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज

मुख्यमंत्री ने बताया कि हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के हित में नई खेल नीति लागू की है, जिसके तहत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न” सरकारी नौकरी का प्रावधान किया गया है।
साथ ही, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना और खेल किट योजना के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए उत्तराखंड खेल रत्न और हिमालय खेल रत्न पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
इसके साथ ही, सरकारी सेवाओं में 4% खेल कोटा पुनः लागू किया गया है।

सांसद नरेश बंसल की घोषणाएँ

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता और फिट इंडिया अभियान जैसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

सांसद बंसल ने घोषणा की कि वे नवोदय विद्यालय, तपोवन में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से धनराशि देंगे।
साथ ही विद्यालय के मेस में फर्नीचर की व्यवस्था हेतु भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, सीडीओ अभिनव शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में ठोस कदम

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘‘सतर्कता–हमारी साझा जिम्मेदारी’’ जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘‘सतर्कता–हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान राज्य स्थापना दिवस (09 नवम्बर 2025) तक प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।

भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में ठोस कदम

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प केवल विचार नहीं, बल्कि धरातल पर साकार हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की तरह राज्य सरकार भी जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।
राज्य गठन के बाद अब तक 339 भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी सतर्कता विभाग द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पिछले तीन वर्षों में 78 भ्रष्टाचारियों और अन्य 27 व्यक्तियों को जेल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1064 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से अब तक लगभग 10,000 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।
इनमें से 62 मामलों में ट्रैप कार्रवाई और 4 में खुली जांच की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि —

“राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी भ्रष्टाचार करेगा, वह सलाखों के पीछे होगा।”

उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि इस अभियान का विस्तृत प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जनता भी सतर्कता अभियान से सीधे जुड़ सके।

सरदार पटेल को किया नमन

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री धामी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पटेल जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत की एकता, अखंडता और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पटेल जयंती के उपलक्ष्य में किया गया है, ताकि ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ की भावना को सशक्त बनाया जा सके।

सत्यनिष्ठा और अनुशासन का आह्वान

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि शासन और समाज की मजबूती के लिए प्रत्येक कर्मचारी का ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति अनुशासन अपनाने से भ्रष्टाचार स्वतः समाप्त हो जाता है।
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में सतर्कता एवं पारदर्शी शासन की दिशा में किए गए प्रयासों को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव एल. फैनई, निदेशक सतर्कता वी. मुरूगेशन, सचिवगण, तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत। दो की मौत और एक घायल

0

हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा देवला मल्ला, कुंवरपुर के पास तुषार टेंट हाउस के सामने हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भिजवाया। हालांकि, दो युवकों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गौलापार के पश्चिमी खेड़ा निवासी चंदन बिष्ट (35) और हरीश बृजवासी (32) निवासी गोविंदग्राम, गौलापार, एक बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कुंवरपुर के पास पहुंचे, सामने से आ रहे पवनेश कुलोरा (25) निवासी दौलतपुर की बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर तक जा गिरे। हादसे में चंदन बिष्ट का दाहिना पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया, जबकि हरीश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पवनेश को भी कई चोटें आईं।

पुलिस ने तीनों को एसटीएच पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले हरीश की मौत हो गई। इसके बाद चंदन बिष्ट को गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, पवनेश का इलाज जारी है।

इकलौते पुत्र थे दोनों, परिवार में मचा कोहराम

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक अपने परिवारों के इकलौते पुत्र थे और घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी।
चंदन बिष्ट के परिवार में उनकी पत्नी दीपा, दो बेटियां (14 और 12 वर्ष) और एक 10 वर्षीय बेटा है। हरीश की भी शादी हो चुकी थी।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक थी और सड़क पर दृश्यता कम होने से टक्कर हो गई।

ट्रेड पर करीब आ रहे भारत-अमेरिका: कुआलालंपुर में मार्क रुबियो से मिले एस जयशंकर

0

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुआलालंपुर में अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात कर कहाकि क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई.

कुआलालंपुर: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कुआलालंपुर में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय विकास और वैश्विक चुनौतियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की गई एक पोस्ट में, जयशंकर ने कहा, “आज सुबह कुआलालंपुर में @SecRubio से मिलकर खुशी हुई. हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा की सराहना करता हूं.”

आज सुबह कुआलालंपुर में @SecRubio से मिलकर खुशी हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा की सराहना की.

दोनों नेताओं के बीच यह उच्च-स्तरीय बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक संवाद को कूटनीतिक बल मिल रहा है.

पिछले हफ़्ते, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ज़ोर देकर कहा था कि भारत “जल्दबाजी” में कोई भी व्यापार समझौता नहीं करेगा या साझेदार देशों की ऐसी शर्तें स्वीकार नहीं करेगा, जो उसके “व्यापारिक विकल्पों” को सीमित कर सकती हैं. उनकी टिप्पणियों से नई दिल्ली के सतर्क रुख का पता चलता है, जबकि वाशिंगटन के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है.

 

उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते “शुल्क या बाजार पहुंच” से आगे बढ़ते हैं और “विश्वास, दीर्घकालिक संबंध और वैश्विक व्यापार सहयोग के लिए स्थायी ढांचे” बनाने पर केंद्रित होते हैं. यह दृष्टिकोण भारत की इस मंशा को रेखांकित करता है कि अमेरिका के साथ भविष्य का कोई भी समझौता उसके दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों के अनुरूप हो।

गोयल ने जोर देकर कहा कि नई दिल्ली सतर्क और संतुलित रुख अपनाता रहेगा. वॉशिंगटन के साथ बातचीत का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “बहुत ही अल्पकालिक संदर्भ में, यह इस बारे में नहीं है कि अगले 6 महीनों में क्या होने वाला है. यह सिर्फ अमेरिका को स्टील बेचने की बात नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा कि भारत की व्यापार रणनीति अल्पकालिक लक्ष्यों के बजाय दीर्घकालिक दृष्टिकोण से निर्देशित होती है. उन्होंने आगे कहा, “व्यापारिक समझौते लंबी अवधि के लिए होते हैं. यह सिर्फ टैरिफ़ के बारे में नहीं है, यह विश्वास और रिश्ते के बारे में भी है. व्यापार समझौते व्यवसायों के बारे में भी होते हैं.”

इसी दृष्टिकोण के अनुरूप, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता “अच्छी तरह आगे बढ़ रही है”, और दोनों पक्ष ज़्यादातर बिंदुओं पर “एकमत” हैं, जो दर्शाता है कि एक पारस्परिक रूप से लाभप्रद समझौता जल्द ही होने वाला है.

अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 13 फरवरी को प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हम बहुत करीब हैं.”

देहरादून : राज्य उपनल कर्मचारियों की इस तारीख से हड़ताल में जाने की चेतावनी

0

देहरादून: नियमितीकरण को लेकर उपनल कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दस नवंबर से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है।

देहरादून जिला कार्यकारिणी की रविवार को वर्चुअल बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से लगभग 22 हजार कर्मचारी 15-20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नियमितीकरण को कह चुके हैं, लेकिन अफसरों की सुस्ती से कर्मचारियों का भविष्य अधर में है। इसे लेकर उपनल महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर देहरादून जिला कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक हुई। जिलाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार का मंतव्य स्पष्ट नजर नहीं रहा है। जिला महामंत्री रमेश डोभाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की नियमितीकरण की पर सात महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से उपनल कर्मी आक्रोशित हैं।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

देहरादून- महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दून पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सेलाकुई क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मनमोहन नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 351(3)/69 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। तत्पश्चात पुलिस ने अभियुक्त मनमोहन पुत्र सुधीर कुमार (निवासी – गगरिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी – शिव मंदिर क्षेत्र, उम्र 30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज हल्द्वानी-नैनीताल में, ट्रैफिक डायवर्जन और नया रूट जानें

0

हल्द्वानी: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पंतनगर से हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी और नैनीताल के लिए विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान जारी किया है। सीओ यातायात नितिन लोहनी ने बताया कि यह प्लान 27 और 28 अक्तूबर को लागू रहेगा। सोमवार को सुबह 11 बजे तक फ्लीट के हल्द्वानी पार करने तक पूरे वीवीआईपी रूट पर भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

ऐसे रहेगा डायवर्जन प्लान

फ्लीट के पंतनगर से हल्द्वानी की ओर आने पर लालकुआं से हल्द्वानी की दिशा में आने वाले वाहन लालकुआं ओवरब्रिज से पहले डिवाइडर के पास रोके जाएंगे।

हल्द्वानी से ज्योलीकोट और नैनीताल की ओर जाने वाला ट्रैफिक…भीमताल तिराहा (काठगोदाम) से भीमताल मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। फ्लीट के मोतीनगर पास करने पर, हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जाने वाले वाहन…पुराना तीनपानी तिराहा पर रोके जाएंगे।फ्लीट के तीनपानी तिराहा (डिबेर कट) पार करने पर….इंदिरानगर कट, गौलापुल, कुंवरपुर कट और खेड़ा चौकी के दोनों कटों से मुख्य मार्ग की ओर आने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा। भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाला ट्रैफिक…भीमताल मोड़ (काठगोदाम से पहले), भीमताल पुल पर रोका जाएगा।

जीरो जोन 

पूर्व राष्ट्रपति के कैंची धाम से प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व पूरे मार्ग पर जीरो जोन लागू किया जाएगा। इस दौरान सभी मार्गों पर आमजन के वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि आम नागरिक निर्धारित समय में अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है ताकि यातायात सुचारू बना रहे।

उत्तराखंड: इस जिले में चार रेलवे फाटक आज 12 घंटे के लिए बंद

0

देहरादून: जिले के विभिन्न इलाकों में आज चार रेलवे फाटक 12 घंटे तक बंद रहेंगे। यह कदम रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य के चलते उठाया गया है। रेलवे की ओर से उपजिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि रायवाला स्टेशन का फाटक संख्या 20बी, कॉसरो-डोईवाला के बीच फाटक संख्या 28सी, हर्रावाला-देहरादून के बीच फाटक संख्या 38बी और हर्रावाला-देहरादून के बीच फाटक संख्या 41बी 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेंगे।

रेलवे प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए रेलवे फाटक पर सुरक्षित इंतजार करें। इस बंदी के कारण यातायात में कुछ देरी और असुविधा हो सकती है, इसलिए लोगों से सलाह दी गई है कि यात्रा की योजना पहले से बनाएं।

रात में सड़क खोदने की अनुमति, पर क्यूआरटी रखेगी पैनी नजर: डीएम सविन बंसल

0

प्रशासन ने सार्वजनिक उपयोगिता कार्यों पर लगाई सख्त शर्तें, अनुमति से अधिक खुदाई पर होगी FIR

सीएम धामी का खटीमा दौरा आज, छठ महोत्सव में लेंगे हिस्सा, जानिये कैसी हैं तैयारियां

0

उधम सिंह नगर के खटीमा में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, कार्यक्रम में सीएम धामी शिरकत करेंगे.

खटीमा: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खटीमा के रेलवे पार्क में बने छठ घाट पर सोमवार को भव्य छठ महोत्सव का पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा आयोजन किया जाएगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जहां इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने जा रहे हैं. वहीं खटीमा में 35 वर्षों से आयोजित हो रहे छठ महोत्सव की पूर्वांचल समाज द्वारा सभी तैयारियां को लगभग पूर्ण कर लिया गया है. पूर्वांचल समाज की महिलाओं के तीन दिन के व्रत आयोजन का यह पर्व 25 से शुरू होकर 28 की सुबह उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के उपरांत समाप्त होगा.

खटीमा के रेलवे स्टेशन के समीप संजय रेलवे पार्क में स्थित छठ घाट पर पूर्वांचल सेवा समिति के द्वारा आयोजन किया जाएगा. पूर्वांचल के लोक आस्था के प्रसिद्ध छठ महापर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. विगत लगभग 35 वर्षों से खटीमा में मनाए जाने वाला छठ महापर्व में इस बार भी भव्य होगा. इस महापर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी द्वारा छठ घाट की साफ सफाई रंग रोगन व सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया है.

पर्व पर श्रद्धालु महिलाएं कड़े नियमों का पालन करते हुए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं. लोक आस्था का छठ महापर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी शनिवार से नहाए खाए से शुरू हो गया है. पंचमी को खरना होगा तथा षष्ठी सोमवार को व्रती श्रद्धालु महिलाएं छठ घाट पर पहुंचेंगी. जहां डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर तथा छठ मैया की पूजा अर्चना करेंगी.

इसी क्रम में सप्तमी मंगलवार को सूर्योदय से पहले व्रती श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक तरीके से छठ घाट पर पहुंचेंगी जहां छठ मैया की पूजा आराधना करेंगी तथा उगते हुए सूर्य को अर्ध देकर व्रत का समापन करेंगी. इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए अपने बच्चों व पति के दीर्घायु, सुख शांति समृद्धि व कल्याण के लिए छठ मैया और सूर्य देव से कामना करती हैं. वहीं पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष साकेत प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व पर भव्य आयोजन होगा.

जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया कि छठ महापर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न समाज के लोग श्रद्धा और आस्था के साथ प्रतिभा करते हैं. उन्होंने कहा कि सोमवार को रात्रि के समय पूर्वांचल के प्रसिद्ध कलाकारों तथा स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा झांकियों के साथ मनमोहक और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं समापन अवसर पर मंगलवार को प्रातः प्रसाद का वितरण किया जाएगा.

खटीमा में सामूहिक निकाह: इस्लामिक सामाजिक संस्था तंजीम उल्मा ए अहले सुन्नत द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता है. इसी कड़ी में पहली बार खटीमा में मुस्लिम समुदाय में गरीब बेसहारा लड़कियों की सामूहिक निकाह का आयोजन 29 अक्टूबर को होगा. जिसमें आठ निर्धन जोड़ों के सामूहिक निकाह संस्था द्वारा किया जा रहा है.

आयोजन में जोड़ों को गृहस्थी उपहार व लोगों के दावत का प्रबंधन सामाजिक संस्था तंजीम उल्मा ए अहले सुन्नत द्वारा किया जाएगा. संस्था के प्रमुख मौलाना इरफान उल हक कादरी द्वारा इसकी जानकारी दी गई. आयोजन से पहले भी फ्री मेडिकल कैंप, निर्धन लोगों को एक साल का मुफ्त राशन एवं गरीब बच्चों के पढ़ाई का इंतजाम संस्था द्वारा किया.