Home Blog Page 149

रुड़की में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही, क्लास में सोता रहा बच्चा, छुट्टी हुई तो ताला लगाकर चले गए

0

बच्चे की नींद खुली तो खुद को क्लासरूम में बंद देखकर वो जोर-जोर से रोने लगा, फिर पुलिस ने ताला तोड़कर बाहर निकाला

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में शिक्षकों और स्कूल स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल यहां पर स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक स्कूल पर ताला लगाकर चले गए. थोड़ी देर बाद स्कूल के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी स्कूल के गेट पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से स्कूल का ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला. इस दौरान बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ था.

क्लास में सोता रहा बच्चा, हो गई छुट्टी: जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब मोहल्ले में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 12 है. 27 अक्तूबर सोमवार के दिन इस स्कूल में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. दरअसल स्कूल की छुट्टी के समय स्कूल के क्लास रूम में एक बच्चा सो गया था. टीचर की नजर उस पर नहीं पड़ी. छुट्टी हुई तो शिक्षक स्कूल पर ताला लगाकर घर चले गए.

रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग: इस दौरान क्लास में सोया हुआ छात्र कमरे में बंद हो गया. बताया गया है कि करीब दो घंटे तक बच्चा स्कूल के क्लास रूम में सोता रहा. जब बच्चे की नींद खुली तो उसने खुद को स्कूल की कक्षा में बंद पाया. इसके बाद उसने रोना शुरू कर दिया. बच्चे के रोने की आवाज जब बंद नहीं हुई तो, आसपास के व्यापारी स्कूल के गेट पर पहुंचे. तब पता चला कि स्कूल के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है.

ताला तोड़कर बच्चे को स्कूल से निकाला: इसके बाद व्यापारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से स्कूल के क्लास रूम के गेट में लगे ताले को तुड़वाया और बच्चे को बाहर निकाला. इसके बाद बच्चे को पुलिस ने सकुशल उसके घर पहुंचाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्र कमरे में सो गया था. इसलिए वह स्कूल के अंदर बंद हो गया. उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ये लापरवाही बच्चे की जान पर भी भारी पड़ सकती थी. वहीं अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या शिक्षा विभाग इन लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई करता है या नहीं.

स्पष्टीकरण मांगा जाएगा: इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि-

बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. इस स्कूल में 30 बच्चे पढ़ते हैं. खंड शिक्षा अधिकारी (Block Education Officer) अभिषेक शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा.

गंगोलीहाट में दुकान में लग रही छात्रों की पाठशाला, 2 साल से क्षतिग्रस्त है सरकारी विद्यालय भवन

0

विद्यालय भवन नहीं बनने पर अभिभावकों ने जताई चिंता, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

पिथौरागढ़: प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के सरकार भले ही लाख दावे करती है, लेकिन इन दावों की हकीकत अक्सर सामने आ ही जाती है. इसका एक ताजा उदाहरण सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील में देखने को मिला है. गंगोलीहाट का प्राथमिक विद्यालय अनरगांव को शिक्षा महकमे को आईना दिखाने के लिए काफी है.

दुकान में पढ़ने को मजबूर हैं छात्र: इस स्कूल के बच्चे स्कूल की जगह किराए की दुकान में बैठकर पढ़ाने करने को मजबूर हैं. दरअसल आपदा के कारण दो साल पहले इस स्कूल का भवन रात में भरभराकर गिर पड़ा था. शुक्र था कि वो आपदा दिन में नहीं आई थी, वरना यहां मासूम की जान पर संकट आ जाता. हादसे के बाद भी सरकारी सिस्टम की नींद नहीं खुली.

दो साल पहले आपदा की भेंट चढ़ गया था स्कूल भवन: अभी तक नए विद्यालय भवन के निर्माण की पहल तक नहीं हुई. बच्चे हफ्तों तक घरों में बैठे रहे. फिर गांव के लोग ने खुद आगे आये. बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था खुद करने की ठानी. अनरगांव के ही ग्रामीण श्याम सिंह ने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए अपनी दुकान निशुल्क विद्यालय संचालन के लिए दी. तब से यह विद्यालय इसी दुकान में चल रहा है. असल विद्यालय भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है.

बीडीसी मेंबर ने जताई चिंता: अनरगांव की बीडीसी सदस्य प्रियंका शिक्षा विभाग के रवैए पर चिंता जताती हैं. उन्होंने कहा कि-

दुकान के एक कमरे में विद्यार्थी कैसे पढ़ेंगे. शिक्षा विभाग को इन सवालों का जवाब देना होगा. शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी की बातें सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जो बहुत चिंता का विषय है.
-प्रियंका देवी, बीडीसी मेंबर, अनरगांव-

अभिभावकों की सरकार से गुहार: एक अभिभावक ने कहा कि वो बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं-

दुकान के कमरे में पढ़ना बच्चों मजबूरी है. यह भी बंद हो गया, तो बच्चों को चार किलोमीटर दूर अन्य विद्यालय में जाना पड़ेगा. छोटे बच्चों के लिए ऐसा करना असंभव है. सरकार को शीघ्र इस पर ध्यान देना चाहिए.
-भागीरथी देवी, अभिभावक-

विद्यालय भवन नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी: एक अन्य अभिभावक ने कहा कि सरकार के संज्ञान में कई बार मामला ला चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

शिक्षा विभाग और सरकार से मामले में कई बार पत्राचार किया गया. मामले का संज्ञान न लेना दुर्भाग्यपूर्ण है. यही कारण है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था बेहतर नहीं हो पा रही है. यदि शीघ्र व्यवस्था ठीक नहीं होती है, तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा.
-मंजू देवी, अभिभावक-

एक कमरा, पांच कक्षाएं, सात विद्यार्थी: पांच कक्षाओं के सात विद्यार्थी एक ही कमरे में बैठते हैं. एक कोने में शिक्षक ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाते हैं. यहां दूसरे कोने में भोजन माता मिड-डे मील बनाती हैं. न किताबों के लिए जगह है और ना ही खेलने का मैदान.

बीएसए ने दिया आश्वासन: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि-

प्राथमिक विद्यालय अनरगांव के नए भवन के लिए बजट की गणना तैयार कर शासन को भेजा है. स्वीकृति मिलते ही भवन निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा.
-तरुण पंत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-

हल्द्वानी-अल्मोड़ा अर्बन बैंक लोन घोटाला — 7 करोड़ की धोखाधड़ी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0

रुद्रपुर/ हल्द्वानी – पुलिस ने सात करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रुद्रपुर सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जीवन चंद्र पांडे, निवासी बद्री विशाल कॉलोनी, मुखानी (हल्द्वानी) के खिलाफ वर्ष 2024 में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज हुआ था।

फर्जी कागजात से लिया था सात करोड़ का लोन –
जांच में सामने आया कि वर्ष 2015 में जीवन चंद्र पांडे ने अपने कुछ साथियों और बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, रुद्रपुर शाखा से करीब सात करोड़ रुपये का लोन फर्जी कागजात के आधार पर पास करा लिया था। लोन लेने के बाद उसने किसी किस्त का भुगतान नहीं किया। जब बैंक ने दस्तावेजों की जांच की तो अधिकांश कागजात फर्जी पाए गए।

कई बार दबिश के बाद मिली सफलता –
मामला दर्ज होने के बाद जीवन चंद्र फरार हो गया था। पुलिस ने कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। बाद में एसएसपी ने उस पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया था। सोमवार को एसएसआई नवीन बुधानी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पहले भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, एक अन्य महिला आरोपी सूचि भारद्वाज की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

बिल्डर की दादागिरी पर डीएम सविन का डंडा, शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड, जब्त किया हथियार

0

बिल्डर की दादागिरी पर डीएम सविन का डंडा, शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड, जब्त किया हथियार

दीपावली के अवसर पर बच्चों के पटाखा फोड़ने से गुस्साए बिल्डर पुनीत अग्रवाल ने निकाल ली थी पिस्टल, एटीएस कॉलोनी का है मामला

दीपावली के अवसर पर सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में बच्चों के पटाखा फोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद में शस्त्र लहराना बिल्डर पुनीत अग्रवाल को भारी पड़ गया। डीएम सविन बंसल ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुनीत अग्रवाल का लाइसेंसी हथियार जब्त कर उसका शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

यह घटना थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत एटीएस कॉलोनी की है, जहां 19 अक्टूबर को दीपावली के दिन दो पक्षों में पटाखा जलाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान पुनीत अग्रवाल पुत्र मदन मोहन अग्रवाल, निवासी 144 एल, एटीएस कॉलोनी ने तैस में आकर अपना लाइसेंसी शस्त्र लहराया।

इसकी जानकारी पुलिस रिपोर्ट के माध्यम से जब जिलाधिकारी तक पहुंची, तो उन्होंने बिना देर किए शस्त्र जब्त करने और लाइसेंस निलंबन के आदेश जारी कर दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा, कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शस्त्र का दुरुपयोग करने वालों पर कठोर कार्रवाई तय है।

मामूली विवाद, लेकिन प्रशासन का बड़ा संदेश
पुलिस रिपोर्ट में बताया गया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी। परंतु लाइसेंसी हथियार लहराना गंभीर माना गया। जांच में यह भी पाया गया कि लाइसेंस जिन शर्तों पर निर्गत किया गया था, उनका घोर उल्लंघन हुआ है। प्रशासन ने माना कि इस तरह का व्यवहार “भविष्य में शस्त्र दुरुपयोग की प्रबल संभावना” को दर्शाता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने कहा कि यह लापरवाहीपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना आचरण है। इसलिए लाइसेंस संख्या 597/थाना रायपुर, UIN-335601004165002023 को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए शस्त्र जब्त कर लिया गया है। डीएम सविन बंसल ने सख्त लहजे में कहा कि शस्त्र रखने का अधिकार जिम्मेदारी के साथ दिया जाता है। यदि कोई व्यक्ति उस जिम्मेदारी का दुरुपयोग करता है, तो प्रशासन कठोरतम कार्रवाई करेगा। जिले में कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। दोनों पक्षों को जिलाधिकारी ने तलब किया है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रकरण के मुख्य बिंदु
-पटाखे के विवाद में शस्त्र लहराना पड़ा भारी
-डीएम सविन बंसल ने हथियार जब्त कर लाइसेंस निलंबित किया
-लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू
-कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर प्रशासन की सख्त नजर

#DehradunNews #UttarakhandUpdate #BreakingNews #LawAndOrder #ShastraLicense #DMAction #ViralNews #PuneetAgarwal #Deepawali2025 #UttarakhandPolice #DehradunUpdate #NewsAlert #HindiNews

बिहार में फिर गूंजेगी धामी की हुंकार दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

0

बिहार में फिर गूंजेगी धामी की हुंकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां वे मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी इससे पहले भी बिहार में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर चुके हैं। उनके “जंगलराज खत्म करने” वाले बयान ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा बटोरी थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी के भाषणों ने मतदाताओं के बीच भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाया है।

भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर को सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। वहां महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड में वे पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा (हरसिद्धि) में आयोजित दूसरी जनसभा में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री धामी देशभर में समान नागरिक संहिता लागू करने, नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस जैसी ऐतिहासिक पहलों के लिए चर्चित हैं। बिहार में उनकी जनसभाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का वैभव चारों ओर नज़र आ रहा है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का वैभव चारों ओर नज़र आ रहा है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा संजय रेलवे पार्क, खटीमा में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव (छठ पूजा) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी सनातन संस्कृति की उस उज्ज्वल परंपरा का प्रतीक है, जिसमें आस्था, अनुशासन, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत संगम दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों का पर्व है, जो पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि यह अनूठा पर्व उगते सूर्य के साथ ढलते सूर्य को भी अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा के कारण विशेष है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक, आज पूरा देश श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ महापर्व मना रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत के विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति का वैभव चारों ओर नज़र आ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि खटीमा उनका घर है, और यह क्षेत्र उनके लिए परिवार की तरह है। यहां से उन्होंने जनसेवा की यात्रा प्रारंभ की थी। उन्होंने कहा कि खटीमा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, औद्योगिक विकास और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कार्य किए गए हैं — जिनमें हाईटेक बस स्टेशन, आधुनिक आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेज, 100 बेड का अस्पताल परिसर और राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि खटीमा क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए गदरपुर और खटीमा बाईपास, नौसर में पुल निर्माण और सड़क नेटवर्क का विस्तार किया गया है। हाल ही में खटीमा और टनकपुर के बीच सैन्य स्मारक बनाने की भी घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून, नकल विरोधी कानून, दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। लैंड जिहाद, लव जिहाद और अवैध निर्माणों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है, जिसके तहत नौ हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई गई और सैकड़ों अवैध ढांचे सील किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पिछले चार वर्षों में 200 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छठी मैया और भगवान सूर्य नारायण के आशीर्वाद से देवभूमि उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

IPS Transfer उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के बड़े तबादले, चार जिलों के एसएसपी बदले गए

उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के बड़े तबादले, चार जिलों के एसएसपी बदले गए

उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के तबादलों की नई लिस्ट सोमवार को जारी हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति के बाद यह निर्णय लिया गया। इसके तहत चार जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भी बदले गए।

पुलिस मुख्यालय में तबादले और नियुक्तियां:

  • अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना एवं सुरक्षा) के पद पर अभिनव कुमार नियुक्त किए गए हैं।

  • निदेशक अभियोजन का पद पी.वी. के. प्रसाद से लिया गया और ए.पी. अंशुमान को यह जिम्मेदारी दी गई है।

  • निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला का कार्य अमित कुमार सिन्हा से लिया गया और नीलेश आनंद भरणे को एसटीएफ, एएनटीएफ एवं साइबर सहित यह जिम्मेदारी दी गई है।

  • पुलिस महानिरक्षक (कानून एवं जीआरपी) के पद पर सुनील कुमार मीणा नियुक्त हुए हैं।

जिलों के एसएसपी में बदलाव:

  • नैनीताल: एसएसपी मीणा की जगह मंजूनाथ टीसी को नियुक्त किया गया। मंजूनाथ टीसी इससे पहले उधमसिंह नगर के एसएसपी थे।

  • चमोली: सुरजीत सिंह पवार को एसएसपी नियुक्त किया गया, वे पहले एटीएस में थे।

  • उत्तरकाशी: सरिता डोभाल को हटाकर कमलेश उपाध्याय को एसएसपी नियुक्त किया गया और सरिता डोभाल को एसएसपी अभिसूचना बनाया गया।

  • पौड़ी: लोकेश्वर सिंह को हटाकर पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया और उनकी जगह सर्वेश पवार को एसएसपी बनाया गया।

इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में दक्षता बढ़ाना और जिलों में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना बताया गया है।

उत्तराखंड में छठ पर्व की छटा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

0

उत्तराखंड में छठ पर्व की छटा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तराखंड सहित पूरे देश में आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठी मैया बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोमवार को मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

देहरादून में आयोजित इस अवसर की तस्वीर को कई मीडिया समूहों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जा रहा है। लोगों ने इस तस्वीर को देखकर मुख्य सचिव के संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव की सराहना की है।

वहीं, सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर लोगों के अलग-अलग कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल, उत्तराखंड के मुख्य सचिव की यह तस्वीर प्रदेश में लोक संस्कृति के प्रति आस्था और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन चुकी है।

मानसून के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश — जिलाधिकारी गौरव कुमार ने की समीक्षा बैठक

0

मानसून के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश — जिलाधिकारी गौरव कुमार ने की समीक्षा बैठक

लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएचआईडीसीएल सहित सभी रेखीय विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून, सोमवार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के क्रम में मानसून की समाप्ति के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान प्रदेशभर में तेजी से जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी संबंधित विभागों की वर्चुअल बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), एनएचआईडीसीएल सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारी शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त बनाने हेतु गति लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी स्तर पर ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिलास्तरीय अधिकारियों की रोस्टर के आधार पर ड्यूटी लगाकर सड़कों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर फोटो सहित दैनिक प्रगति रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए।

गड्ढा मुक्त सड़कों पर सरकार की प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार की प्राथमिकता आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य कर निर्धारित समयसीमा में परिणाम सुनिश्चित करने होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ

नहरों, भवनों, सड़कों और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए कई घोषणाएँ कीं

कुंजापुरी मेला स्थानीय विकास और पर्यटन को नई दिशा देने वाला पर्व बनेगा: मुख्यमंत्री धामी

टिहरी गढ़वाल, सोमवार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल पहुंचकर नौ दिवसीय 49वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अमर शहीदों की मूर्तियों एवं स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने मेले के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़ी अनेक घोषणाएँ कीं। इनमें ढालवाला में अवशेष बाढ़-सुरक्षा कार्य (400 मीटर), कुंभ मेला 2027 के तहत मुनिकीरेती में खारास्रोत गदेरे में सतह पार्किंग और एप्रोच रोड, नरेंद्रनगर में क्षतिग्रस्त नहरों का पुनर्निर्माण, नगर पंचायत तपोवन में सामुदायिक भवन निर्माण, नरेंद्रनगर में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना, बाल्मीकि बस्ती में 6 आवासों का पुनर्निर्माण, पावकी देवी (दोगी) और भुवनेश्वरी देवी मंदिर हार्डीसेरा का सौंदर्यीकरण, गुल्लरबोगी में पार्किंग निर्माण, तथा ह्वेल नदी में चेक डैम निर्माण जैसी घोषणाएँ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां कुंजापुरी का यह ऐतिहासिक मेला लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। वर्ष 1974 से निरंतर आयोजित यह मेला व्यापार, क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को नई गति देने वाला पर्व है।

संस्कृति और आस्था के संरक्षण की दिशा में सरकार के प्रयास

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास की नई राह पर अग्रसर है। राज्य सरकार भी धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सांस्कृतिक पहचान के संवर्धन और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पलायन राज्य की सबसे बड़ी चुनौती रही है, जिसे रोकने के लिए सरकार स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘हाउस ऑफ हिमालय’ ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में पहचान मिल रही है। साथ ही फार्म मशीनरी बैंक, फिल्म नीति, एप्पल मिशन, और होमस्टे योजना जैसी नीतियों से पहाड़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

युवाओं को रोजगार और पारदर्शिता की नई दिशा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) कानून को लागू किया है। साथ ही राज्य में सशक्त नकल विरोधी कानून लाकर 26 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी नियुक्तियाँ प्रदान की गई हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण निवारण कानून और अवैध अतिक्रमण हटाने जैसी कार्रवाइयों से राज्य को नई पहचान मिली है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मेला स्थानीय संस्कृति और विकास का प्रतीक: सुबोध उनियाल

राज्य के वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मां कुंजापुरी मेला हमारी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ ही देश-प्रदेश की संस्कृति से रूबरू होने का बड़ा मंच प्रदान करता है। यह मेला सभी के सहयोग से निरंतर खेल, संस्कृति और विकास के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा, मेयर नगर निगम ऋषिकेश शंभू पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवर सिंह चौहान, डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।