Home Blog Page 148

लोगों की भावनाओं के अनुरूप होगा निर्माण कार्य – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0

लोगों की भावनाओं के अनुरूप होगा निर्माण कार्य – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित सभी कार्य जनता की अपेक्षाओं और स्थानीय आस्था के अनुरूप किए जाएं।

उन्होंने बताया कि शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है, ताकि यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त और आकर्षक बन सके।

मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं। इन कार्यों में शारदा घाट का पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान-1, रणकोची माता मंदिर का पुनरुद्धार, बनबसा में हेलीपोर्ट का निर्माण, चूका से चल्थी तक माउंटेन बाइक ट्रेल, बनबसा में अंतरराष्ट्रीय सीमा बाजार, श्रद्धा पथ नदी तट का सौंदर्यीकरण, शारदा रिवरफ्रंट के लिए मास्टर प्लान तथा एयरो स्पोर्ट्स सुविधाओं का विकास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण और हस्तांतरण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डिजाइन और ढांचा स्थानीय संस्कृति एवं स्थापत्य शैली के अनुरूप तैयार किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं को क्षेत्र में स्थानीय कार्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों की गति तेज हो और अनावश्यक विलंब न हो।

श्री धामी ने बताया कि भविष्य में लोहाघाट स्थित विवेकानंद सर्किट तथा माँ वाराही धाम को “स्पिरिचुअल ज़ोन” के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने और सेना, पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के वीर शहीदों के सम्मान में ‘शौर्य स्थल’ निर्माण के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य टनकपुर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सहेजते हुए, पर्यटन, पर्यावरण और श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाना है। यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी और जीवन स्तर में सुधार लाएगी।

उन्होंने बताया कि परियोजना में लगभग ₹3300 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है और निर्माण कार्य तीव्र गति से शुरू किए जा रहे हैं। यह परियोजना टनकपुर शहर को नई पहचान देने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

बैठक में जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार, जिलाधिकारी उधम सिंह नगर श्री नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी चम्पावत श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

गौरव का स्वर्णिम अध्याय : उत्तराखंड की रजत जयंती पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

0

गौरव का स्वर्णिम अध्याय : उत्तराखंड की रजत जयंती पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

देहरादून, 28 अक्टूबर 2025 ।देवभूमि उत्तराखंड अपने गौरवशाली 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। राज्य स्थापना की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी देहरादून में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माननीय राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

समारोह में उत्तराखंड के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार और आधुनिक विकास यात्रा को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

रजत जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार समय पर पूर्ण कर ली जाएं।

डीएम ने कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और अतिथि सत्कार की तैयारियां सर्वोच्च प्राथमिकता पर हों। सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल को जोन और सेक्टर में बांटते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी माइक्रो लेवल पर तय की जाए।

डीएम ने कहा कि मुख्य पंडाल, वीआईपी और आमजन के बैठने की व्यवस्था, जलपान, पेयजल, पार्किंग और प्रवेश द्वार की सभी तैयारियां सटीक होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

साथ ही, लोनिवि इंजीनियर्स द्वारा स्थल का डिजाइन व सेफ्टी सर्टिफिकेट तैयार कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि रजत जयंती उत्सव में राज्यभर से लोगों की भागीदारी होगी, इसलिए अन्य जिलों से आने वाले प्रतिभागियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड की रजत जयंती पर गौरव का स्वर्णिम अध्याय!
राजधानी देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत 🇮🇳
लोक संस्कृति की झंकार, विकास की झलक और नए संकल्पों की दिशा में बढ़ेगा देवभूमि का कदम।

 डीएम सविन बंसल ने की तैयारियों की अहम बैठक — सुरक्षा, यातायात और स्वागत व्यवस्था को दिए निर्देश।

#UttarakhandAt25#RajatJayanti2025#Dehradun#UttarakhandNews#Devbhoomi  #PresidentOfIndia #PMModi #PushkarSinghDhami #UttarakhandCelebration #SilverJubilee

बिहार का तेजस्‍वी प्रण — महागठबंधन का घोषणापत्र जारी

0

बिहार का तेजस्‍वी प्रण — महागठबंधन का घोषणापत्र जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में युवाओं को रोजगार, किसानों की आय में वृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है।

घोषणापत्र जारी करने के मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, वाम दलों के प्रतिनिधि और अन्य सहयोगी दलों के नेता मंच पर मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव ने कहा — “यह सिर्फ हमारा घोषणापत्र नहीं, बल्कि बिहार की जनता का प्रण है। हमारा संकल्प है कि बिहार को बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।”

वहीं, कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा कि यह घोषणापत्र इस बात का प्रमाण है कि बिहार के भविष्य को लेकर महागठबंधन कितनी गंभीरता से सोच रहा है। उन्होंने कहा — “यह मैनिफेस्टो विकास, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक ठोस कदम है।”

पवन खेड़ा ने इस अवसर को “पावन दिन” बताते हुए मैनिफेस्टो कमेटी को भी बधाई दी और कहा कि अब वक्त है बिहार को फिर से आगे ले जाने का।

राशन कार्ड धारक हो जाएं सावधान! गरीबों का हक मारा तो होगी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

0

सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर परिवारों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं

देहरादून: अगर आपकी पांच लाख से अधिक सालाना इनकम है तो ऐसे राशन कार्ड धारक अपात्र की श्रेणी में आ गए है. पात्र नहीं है और उसके बाद भी राशन कार्ड बनवा कर मुफ्त का राशन लेने वालों पर विभाग अब कार्रवाई करने की तैयारी में है. फिलहाल ऐसे लोगों को एक सप्ताह का मौका दिया जा रहा है कि वह खुद अपना राशन कार्ड विभाग को सरेंडर कर दे. अगर कोई राशन कार्ड धारक एक हफ्ते में अपना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करता है तो विभाग द्वारा ऐसे कार्ड धारकों के खिलाफ रिकवरी के साथ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर सकता है.

दरअसल, सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर परिवारों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं. उसके बाद भी कुछ लोग पात्रता नहीं होने के बाद भी अपना राशन कार्ड बनवा लेते हैं और मुफ्त या सस्ती दर पर राशन कार्ड पर राशन लेते रहते हैं. इससे न सिर्फ पात्र लोगों का तक राशन पहुंच पाने में मुश्किल होती है, बल्कि ऐसे सरकारी राजस्व की भी हानि होती है.

खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग की ओर से समय-समय पर सत्यापन अभियान चलाकर ऐसे पात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है. इसी कड़ी में विभाग की ओर से नगरीय क्षेत्रों में पूर्ति निरीक्षक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा ऐसे राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है. जिले में अभियान चलाकर अभी तक 3600 से ज्यादा राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं.

जिलापूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश है कि राष्ट्रीय खाद्यय सुरक्षा योजना के अंतर्गत पांच साल पहले जितने भी राशन कार्ड जारी किए गए थे, उनका जांच की जाए. माना जा रहा है कि पांच साल पहले जिन परिवारों के राशन कार्ड जारी हुए थे, उनके रहन-सहन में स्तर में जरूर बदलवा हुआ होगा. ऐसे परिवार जिनकी आमदनी 15 हजार रुपए मासिक से ऊपर हो गई है और उनके पास राष्ट्रीय खाद्यय सुरक्षा योजना के तहत सफेद या गुलाबी राशन कार्ड मौजूद है, तो वो अब अपात्रता की श्रेणी में आ गए.

इस प्रकार जिनकी परिवारों की सालान इनकम पांच लाख रुपए से ज्यादा है, वो पीले राशन कार्ड यानी राज्य खाद्यय योजना की पात्रता से बाहर हो गए है. विभाग ने ऐसे कार्ड धारकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वह अपने राशन कार्ड कार्यालय में जमा करा दे. जिलापूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने कहा कि कई लोगों ने अपने कार्ड जमा भी कराए है.

जिलापूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि कुल तीन लाख 75 हजार राशनकार्ड जारी किए गए है. विभाग द्वारा तीन तरह से स्कीम चलाई जा रही है. पहली स्कीम में विभाग सत्यापन कर रहा है. सत्यापन में विभाग के इंस्पेक्टर और पंचायत सेकेट्री ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर राशनकार्ड चेक कर रहे है और अपात्र लोगों के राशनकार्ड को निरस्त कर रहे है.

दूसरी स्कीम में केवाईसी की जा रही है. प्रत्येक राशन की दुकानों में परिवार के सभी सदस्य को बुलाकर उनका केवाईसी किया जा रहा है, जोकि 30 नवंबर तक की जाएगी. अब तक करीब 4 लाख लोगों की केवाईसी की जा चुकी है. वही तीसरी स्कीम में अगर कोई अपात्र राशनकार्ड धारक अपना राशनकार्ड जमा नहीं करता है तो शिकायत मिलने पर उनसे रिकवरी या फिर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा सकती है.

साइकिल से टक्कर लगने पर शख्स ने बच्ची पर बरसाए थप्पड़, घटना के बाद जमकर चले लाठी डंडे

0

शख्स से टकराई बच्ची की साइकिल, शख्स ने बच्ची पर बरसाए थप्पड़, घटना के बाद बिगड़ा माहौल, आमने-सामने आए दो पक्ष, जमकर चले लाठी डंडे

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां साइकिल से जा रही एक मासूम बच्ची की एक शख्स से अचानक ही टक्कर हो गई. जिससे गुस्साए शख्स ने मासूम बच्ची की गाल पर तड़ातड़ थप्पड़ जड़ दिए. जिसके बाद निराश होकर मासूम बच्ची वहां से अपने घर चली गई. परिजनों ने जब बच्ची की गाल पर निशान देखे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में एक शख्स बच्ची पर थप्पड़ बरसाते हुए नजर आया. जिसके बाद मामला गरमा गया. जहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और जमकर मारपीट होने लगी. मामले में आरोपी को हवालात की सैर करनी पड़ी है.

जरा सी साइकिल टकराने पर आग बबूला हुआ शख्स: जानकारी के मुताबिक, रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला गांव में एक मासूम बच्ची साइकिल से अपने घर जा रही थी. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद इकराम से मासूम बच्ची की साइकिल टकरा गई. टक्कर लगने के बाद इकराम ने तैश में आकर मासूम बच्ची की गाल पर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. इसके बाद मासूम बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी मिली. जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहस होने लगी. देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और जमकर मारपीट होने लगी.

दोनों पक्षों में जमकर चली लाठी डंडे: वहीं, दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडों से हुई मारपीट की पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक जगह कुछ भीड़ दिखाई दे रही है, जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते हुए साफ तौर पर नजर आ रहे हैं. वहीं, किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है.

थप्पड़ बरसाने वाले शख्स को खानी पड़ी जेल की हवा: हालांकि, मोहम्मद इकराम को मासूम बच्ची की गाल पर थप्पड़ बरसाना इतना भारी पड़ा कि उन्हें हवालात की हवा खानी पड़ी. उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोहम्मद इकराम, मोहम्मद आरिफ और शरियत नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ पुलिस ने तीनों पर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में कार्रवाई की है.

घटना 24 अक्टूबर की है. पुलिस को इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है, लेकिन घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया और कुछ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है.“- शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात

Health Tips: एक बार खाये और देखे कैसे होता है इस फल से आपके सेहत पर चमत्कार

0

सर्दियां शुरू होते ही शरीर को गर्माहट और पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ठंड के इस मौसम में जरा सी लापरवाही सर्दी-जुकाम से लेकर वायरल तक का कारण बन सकती है। ऐसे में मौसमी फल आपकी सेहत के लिए किसी नेचुरल शील्ड से कम नहीं होते। इन्हीं में से एक है शरीफा, जिसे कई जगहों पर सीताफल या कस्टर्ड एप्पल कहा जाता है। मलाई जैसी मुलायम बनावट और मीठे स्वाद वाला ये फल न सिर्फ खाने में लाजवाब है, बल्कि सेहत का खजाना भी है।

इसमें विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत और बीमारियों से दूर रखते हैं। सर्दियों में शरीफा का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है। मतलब स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी

शरीफा में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। सर्दियों में जब कब्ज, गैस और सूजन जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं, तो शरीफा आपका सबसे भरोसेमंद साथी बन सकता है। ये शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और आंतों को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही ये पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।

इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत

सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर पड़ना आम बात है। शरीफा में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। ये­­­­ एक नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाता है। अगर आप चाहते हैं कि ठंड में आपका शरीर मजबूत और एक्टिव बना रहे, तो रोजाना एक शरीफा जरूर खाएं।

दिल की सेहत में कारगर

शरीफा सिर्फ स्वादिष्ट नहीं बल्कि हार्ट-फ्रेंडली फल भी है। इसमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और हार्ट डिजीज के खतरे को घटाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड वेसल्स की सूजन कम करते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं।

त्वचा और बालों के लिए बेस्ट

अगर आप चाहती हैं ग्लोइंग स्किन और हेल्दी हेयर, तो शरीफा को अपने डाइट में शामिल करें। इसमें पाया जाने वाला विटामिन A और C त्वचा की झुर्रियों को कम करता है, स्किन को चमकदार बनाता है और नमी बनाए रखता है। वहीं, इसके पोषक तत्व बालों को मुलायम, घना और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

डायबिटीज और वजन घटाने में फायदेमंद

शरीफा का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जिससे ये वजन घटाने वालों के लिए भी आदर्श फल बन जाता है। यह मेटाबोलिज्म को बेहतर करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।

उत्तरकाशी। भालू से बचने के लिए दौड़ी महिला पहाड़ी से गिरी, मौत

0

उत्तरकाशी। भटवाड़ी वके ओंगी गांव में घास लेने जंगल गई महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। वह बचने के लिए भागी तो पहाड़ी से गिर गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

ओंगी के प्रधान सतीश रावत ने बताया कि रविवार देर शाम गांव की विनीता राणा (37) पत्नी सतेंद्र राणा गांव के जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। भागते वक्त विनीता पहाड़ी से गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। आसपास के खेतों की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने शव गांव पहुंचा राजस्व उपनिरीक्षक व वन विभाग को घटना की सूचना दी। प्रधान सतीश रावत ने बताया कि गांव और क्षेत्र में लंबे समय से भालू का खतरा बना है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, रेंज अधिकारी बाड़ाहाट मुकेश रतूड़ी ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि महिला पर भालू ने हमला किया। वहीं, भालू को रोकने के लिए लगातार गश्त जारी है, पटाखे जलाकर भी उन्हें भगा रहे हैं।

नोएडा में आठवीं मंजिल से गिरे युवक की मौत, ऑनलाइन ऐप के जरिए बने थे दोस्त

0

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी है। मामला सेक्टर-74 स्थित नार्थ आई सोसाइटी का है, जहां आठवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान शुभम कुमार (निवासी — हरदुआगंज, अलीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शुभम की पहचान करीब छह महीने पहले एक ऑनलाइन ऐप के जरिए छह युवकों से हुई थी। बताया जा रहा है कि यह ऐप समलैंगिक समुदाय से जुड़ा था। इसी माध्यम से सभी युवकों ने नोएडा के सेक्टर-74 स्थित एक फ्लैट में मिलने की योजना बनाई थी।

फ्लैट को शॉर्ट-स्टे रेंटल के रूप में बुक किया गया था। रविवार रात सभी युवक वहां पहुंचे थे। इसी दौरान शुभम अचानक फ्लैट की आठवीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। शुभम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि फ्लैट में ठहरे कुछ युवक रात में ही वहां से चले गए थे, जबकि दो युवक मौके पर मौजूद मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फ्लैट को सील कर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है।

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शुभम की मौत दुर्घटनावश गिरने से हुई या इसके पीछे किसी तरह की साजिश या विवाद था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, पूरे किए जा रहे ये कार्य

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.

देहरादून: धामी सरकार ने इस साल राज्य स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है. ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित कर सकती हैं. जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव ने देहरादून में अधिकारियों की बैठक ली. इस बैठक में राष्ट्रपति उद्यान समेत अन्य निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए. राष्ट्रपति निकेतन में हॉर्स राइडिंग एरीना और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसका जल्द लोकार्पण किया जाएगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दून दौरे को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने देहरादून में अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में राकेश गुप्ता ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियां की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की परिसंपत्तियों के अंतर्गत देहरादून में बनाए जा रहे राष्ट्रपति उद्यान समेत अन्य निर्माणाधीन कार्यों को तय समय में पूरा किया जाए. बैठक में राष्ट्रपति के निकट भविष्य में देहरादून के प्रस्तावित दौरे की रूपरेखा के अलावा प्रेजीडेंट्स एस्टेट के भीतर संचालित परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई.

राष्ट्रपति संपदाओं को “राष्ट्र का भवन” बनाने की महत्वपूर्ण पहल के चलते देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन एवं राष्ट्रपति तपोवन की स्थापना के बाद राष्ट्रपति उद्यान के निर्माण की महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य तेजी से जारी है. 132 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में बन रहा राष्ट्रपति उद्यान के कार्यों को अगले वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य है. राष्ट्रपति उद्यान की परिकल्पना सुगम्यता, सततता और सामुदायिक सहभागिता के सिद्धांतों पर आधारित है.जनसहभागिता, संस्कृति और नागरिक गौरव के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किए जा रहे, इस उद्यान के भीतर थीम आधारित फूलों और वनस्पतियों के बाग, तितली गृह और पक्षीशाला, सुरम्य झील जैसे प्रमुख आकर्षण होंगे. देश का दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ इस उद्यान की पहचान का अहम हिस्सा होगा.

उद्यान में पैदल एवं साइकिल ट्रैक, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आठ सौ से अधिक लोगों की क्षमता का एक मुक्ताकाशी रंगमंच, सार्वजनिक पुस्तकालय एवं फूड प्लाजा की भी व्यवस्था होगी. राष्ट्रपति निकेतन परिसर के भीतर घुड़ सवारी क्षेत्र (हॉर्स राइडिंग एरीना) का एक नया आकर्षण भी जल्द आम लोगों के देखने के लिए उपलब्ध रहेगा. जहां पर आम लोग प्रेजीडेंट्स बॉडीगार्ड के घोड़ों की सवारी एवं देखभाल के तौर-तरीकों का नजदीक से साक्षात्कार कर सकेंगे. राष्ट्रपति सचिवालय के जन संपर्क अधिकारी कुमार समरेश ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आगामी प्रस्तावित दौरे के दौरान नवनिर्मित हॉर्स राइडिंग एरीना एवं ओवर फुट ब्रिज का लोकार्पण किए जाने की संभावना है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का गत 20 जून को लोकार्पण किया गया था. यह दोनों स्थल पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं. राष्ट्रपति सचिवालय के जन संपर्क अधिकारी कुमार समरेश ने बताया कि बीते चार माह में राष्ट्रपति निकेतन में 4,753 लोगों ने तथा राष्ट्रपति तपोवन में 15,567 लोगों ने भ्रमण किया. उन्होंने बताया कि निर्माणधीन राष्ट्रपति उद्यान में प्रतिवर्ष 20 लाख लोगों के आने का अनुमान है.बैठक में जिलाधिकारी देहरादून डॉ. सबिन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह, मुख्य नगर अधिकारी देहरादून नमामि बसंल समेत अनेक अधिकारियों ने भाग लिया.

वहीं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का 20वां दीक्षांत समारोह 4 नवंबर को डीएसबी परिसर के एएन सिंह हॉल सभागार में आयोजित होगा. समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति स्वयं स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच.डी. विद्यार्थियों को उपाधि और पदक प्रदान करेंगी. कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय से कुल 16,183 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी. इनमें 9,788 छात्राएं और 6,395 छात्र शामिल हैं. स्नातक स्तर पर 7,823 छात्राएं और 1,965 छात्र, जबकि स्नातकोत्तर वर्ग में 5,067 छात्राएं और 1,328 छात्र उपाधि प्राप्त करेंगे. समारोह में 234 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें 90 पुरुष और 144 महिलाएं हैं. वहीं तीन विशिष्ट शोधकर्ताओं को डी लिट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा.

 

पिथौरागढ में सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत के बाद एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

0

थल पांखू सड़क पर पैचवर्क में लापरवाही देखने को मिली है. जबकि इस मार्ग पर काफी लोग आवाजाही करते हैं.

पिथौरागढ: जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगांई ने जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए चल रहे कार्यों में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर सख्त रुख अपनाया है. थल–पांखू सड़क पर किए गए पैचवर्क में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी को मौके पर भेजा. विदित है कि जिले की प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में थल–पांखू सड़क पर गड्ढों को भरने हेतु पैचवर्क किया जा रहा है.

कार्य में निम्न गुणवत्ता की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी को मौके पर जांच हेतु भेजा. पाया गया कि सड़क पर किया गया डामरीकरण कार्य उखड़ रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं. जिलाधिकारी ने इस लापरवाही को अत्यंत गंभीर मानते हुए लोक निर्माण विभाग खंड बेरीनाग के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता पर कठोर कार्रवाई के निर्देश सुपरिटेंडेंट इंजीनियर को दिए हैं.

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे. बीते दिन एसडीएम यशवीर सिंह ने थल पांखू मोटर मार्ग में गए पैचवर्क कार्य का निरीक्षण किया और बताया कि डामरीकरण की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली. जिस पर एसडीएम यशवीर सिंह ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जा रही है.

प्रदेश के सीएम पुष्कर धामी ने 30 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के आदेश दिए हैं. वहीं डीएम पिथौरागढ़ ने जिला स्तर में इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे. लेकिन आदेशों का पालन कितना हो रहा ये सब देखने को मिल रहा है. थल पांखू मोटर मार्ग जहां पर लोनिवि के खस्ताहाल सड़क को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है, जिसमें जहां पर गड्ढे हैं, वहां डामर डाला जा रहा है. लेकिन डामर की गुणवत्ता ऐसी है, वह डामर एक दिन भी नहीं गड्डा मुक्त नहीं कर सका.

कुछ ही घंटों में डामर हाथ से ही उखड़ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. जिला पंचायत सदस्य विमला देवी और सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चुफाल ने गुणवत्ता को लेकर नाराजगी व्यक्त की और कहा पहले से ही खस्ताहाल सड़क में कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गये हैं. उसके बाद भी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिला पंचायत सदस्य विमला देवी ने बताया कि डीएम से मुलाकात कर इसकी शिकायत की जाएगी और जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जायेगी. वहीं थल पांखू कोटमन्या लम्बे समय से खस्ताहाल होने के कारण विवादों में रहा है, पिछले दिनों एक कलमट टूटने से एक ट्रक फंसने के कारण घंटों मार्ग बंद रहा था.