Home Blog Page 145

नशामुक्त दून की दिशा में बड़ा कदम: 1 नवंबर से शुरू होगा उत्तरी भारत का पहला “राजकीय मॉडल नशा मुक्ति केंद्र”

0

जिला प्रशासन देहरादून की पहल; एम्स ऋषिकेश के सहयोग से एकीकृत परामर्श, उपचार और पुनर्वास सुविधा उपलब्ध

पराली से भरी चलती यूटिलिटी में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

0

कालसी चकराता मोटर मार्ग पर अचानक से ही वाहन के पीछे लदी पराली मे आग लग गई.

विकासनगर: कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ के समीप पराली से भरी चलती यूटिलिटी में आग लग गई. वाहन में आग लगने के बाद सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. आग लगने से गाड़ी पूरी तरह से जल गई है. मौके पर पंहुची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया.

इन दिनों पछूवादून मे धान की कटाई पूरी कर ली गई है. खेतों से ग्रामीण किसान अपने पशुओं के लिए चारा,पराली वाहनों में लोड कर गांव ले जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन पांच से अधिक यूटिलिटी ,पिकअप लोडर वाहन पराली ढोते नजर आ रहे हैं. आने वाले दिनों मे ठंड का प्रकोप अधिक होने पर किसान पशुपालक अपने पशुओं के लिए पाराली का इस्तेमाल चारे के रूप में करते हैं. किसानों इन दिनों पाराली एकत्र कर रहे हैं.

इसी कड़ी में आज विकासनगर से एक चालक यूटिलिटी पराली लोडकर अपने गांव की ओर निकली थी. कालसी चकराता मोटर मार्ग पर अचानक से ही वाहन के पीछे लदी पराली मे आग लग गई. आग लगते ही वाहन में सवार दो लोगों ने आनन फानन कूद माकर जान बचाई. मौके पर डाकपत्थर से अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची. जिसने आग बुझाई.

कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया सहिया पुलिस चौकी से सूचना मिली की कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड से एक किलोमीटर आगे सहिया की और एक पिकअप वाहन संख्या UK0CB-0265 पराली से भरी हुई थी. जिसमें आग लग गई है. सहिया चौकी से पुलिस और फायर सर्विस डाकपत्थर से मौके पर बुलाया गया. वाहन में दो लोग संजू पुत्र मुन्ना निवासी मलोग और राहुल पुत्र बज्जू ग्राम जिसऊ थाना कालसी सवार थे. फायर सर्विस की सहायता से मौके पर जाकर आग को बुझाया गया. पूछताछ करने पर बताया कि वह विकासनगर से पाराली भरकर गांव जा रहे थे. अचानक पीछे की तरफ पाराली मे आग लग गई. जिससे वाहन पूरी तरह से जल गया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.

6 नवंबर को हल्द्वानी पहुंच सकते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानिये वजह

0

6 नवंबर को हल्द्वानी में रजत जयंती कार्यक्रम होगा. जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिस्सा ले सकते हैं.

रामनगर: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार हल्द्वानी में भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है. राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 6 नवंबर को होगा. इसी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी पहुंचे. उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान सचिव दीपेंद्र चौधरी, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने की संभावना है. कार्यक्रम में सेना से जुड़े अधिकारी, पूर्व सैनिक, वीर नारियां और वीर माताएं विशेष रूप से आमंत्रित की जाएंगी.

गणेश जोशी ने बताया उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में उत्तराखंड की गौरवशाली यात्रा, राज्य के शहीदों का बलिदान और पिछले 25 वर्षों की विकास उपलब्धियां प्रस्तुत की जाएंगी. समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों—कृषि, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण—से जुड़ी झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी.

गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह दिन हर राज्यवासी के लिए गर्व का क्षण है. उत्तराखंड ने पिछले ढाई दशकों में विकास की एक मजबूत दिशा तय की है. आज राज्य शिक्षा, पर्यटन, सड़क, स्वास्थ्य और सैन्य सेवाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तराखंड देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्था को लेकर कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए. बताया जा रहा है कि रजत जयंती समारोह में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही राज्य के विकास में योगदान देने वाले समाजसेवियों और कर्मवीरों को भी मंच पर सम्मान मिलेगा. हल्द्वानी के लिए यह गौरव का क्षण होगा . पहली बार राज्य स्थापना दिवस का मुख्य सरकारी आयोजन यहां आयोजित किया जा रहा है.

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की डेट फाइनल, कंफर्म हुआ कार्यक्रम, जानिये कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

0

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रंम के मौके पर पीएम मोदी दौरा करेंगे.

देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल का वक्त पूरा हो रहा है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार इस 25वें वर्षगांठ को ऐतिहासिक और यादगार बनाना चाहती है. जिसके लिए प्रदेश भर में तमाम बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. खास बात यह है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड पहुंचेंगे. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे की तारीख फाइनल हो गई है. पीएम मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे. पहले तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी को 11 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचना था. इस कार्यक्रम में अब बदलाव किया गया है.

दरअसल, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यानी 9 नवंबर को प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को देखते हुए देहरादून स्थित एफआरआई में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है. उत्तराखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे में बदलाव की जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर की बजाय अब 9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे. ऐसे में उत्तराखंड शासन-प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारी तेज कर दी है. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आने संबंधित कोई भी लिखित आदेश अभी जारी नहीं हुआ है.

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. जिसकी शुरुआत 1 नवंबर से हो रही है. मुख्य रूप से इस राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. इसके अलावा खास बात यह भी है कि उत्तराखंड सरकार, राज्य स्थापना दिवस को लेकर दो दिवसीय विशेष सत्र भी आहूत कर रही है. ऐसे में 3 नवंबर को विशेष सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के विकास की गाथा पर अपना संबोधन देंगी.

Big News: व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट, दो युवक फरार

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में एक व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई। दो अज्ञात युवकों ने व्यापारी से हजारों की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने पार्षद के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, मुखानी निवासी भवान सिंह की मटरगली में जूते की दुकान है। बताया गया कि बुधवार दोपहर वे किसी काम से पैदल बद्रीपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवक उनका पीछा करने लगे। आईजी कैंप कार्यालय के पास स्थित मंदिर के समीप दोनों युवकों ने व्यापारी को घेर लिया। आरोप है कि एक युवक ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया, जबकि दूसरे ने उनकी जेब से पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन निकाल लिया।

वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल पार्षद रवि जोशी को घटना की जानकारी दी और उनके साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर नैनीताल में एकता दौड़ का आयोजन

नैनीताल।लौह पुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) जिसका उद्देश्य एकता और अखंडता का संदेश फैलाना देना है, का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मैराथन और दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल हैं भारतीय जनता पार्टी नैनीताल द्वारा भी नैनीताल में भी 31 अक्टूबर, 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी आज तैयारी बैठक नैनीताल क्लब में हुई, बैठक में यह तय हुआ कि सरदार बल्लभभाई पटेल के जयंती पर आयोजित मैराथन को मल्लीताल फ्लैट्स DSA में सुबह 7 बजे आयोजित किया जाएगा । बैठक में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की,जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया , पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जीवंती भट्ट , मंडी समिति के सलाहकार मनोज जोशी , मंडल महामंत्री हरीश राणा , मंडल उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट , सभासद मनोज जगती , कोषाध्यक्ष मनोज पंत , उपाध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल , महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गंगोला , नगर मंत्री विकास जोशी , युवराज करायत मौजूद थे।

CM धामी का बड़ा ऐलान: पिथौरागढ़ के मिलम से कैलास मानसरोवर यात्रा होगी शुरू!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ की मल्ला जोहार घाटी से कैलास मानसरोवर की ऐतिहासिक यात्रा को फिर से शुरू करने के प्रयासों की घोषणा की। मिलम में CM ने ITBP जवानों का हौसला बढ़ाया।

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम से एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि पिथौरागढ़ की मल्ला जोहार घाटी से कैलास मानसरोवर की ऐतिहासिक एवं पौराणिक यात्रा को पुनः प्रारंभ करने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएँगे। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा के पास स्थित मिलम गाँव पहुँचकर यह बात कही। उनका यह बयान क्षेत्र के लोगों और पर्यटन उद्योग के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सीमा सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। CM धामी ने कहा कि मिलम के रास्ते ज्ञानिमा मंडी से भारत-चीन व्यापार की संभावनाओं को तलाशने के लिए भी भारत सरकार के स्तर पर बातचीत चल रही है। यह कदम मल्ला जोहार क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

CM धामी ने इस बात पर जोर दिया कि मल्ला जोहार घाटी सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, और यहाँ पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन्हीं संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से सरकार ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ चला रही है। उन्होंने कहा कि मल्ला जोहार क्षेत्र के अध्ययन, संरक्षण और समग्र विकास के लिए यदि आवश्यक हुआ, तो एक विशेष आयोग का भी गठन किया जाएगा। यह आयोग क्षेत्र के विकास की रूपरेखा तैयार करेगा।

मुख्यमंत्री ने संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि हिमालय विकास प्राधिकरण क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करे। मुख्यमंत्री का यह दौरा और उनके ऐलान स्पष्ट करते हैं कि सरकार की प्राथमिकता में सीमांत क्षेत्रों का विकास और सुरक्षा सर्वोपरि है। कैलास मानसरोवर यात्रा के फिर से शुरू होने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

गुड न्यूज: देहरादून में 06 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला। ऐसे करें पंजीकरण

देहरादून में 6 नवंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 30 से अधिक कंपनियां योग्य युवाओं का चयन करेंगी, जबकि 40 से ज्यादा कंपनियां देश-विदेश से इसमें प्रतिभाग करेंगी।

मुख्य बिंदु:

  • स्थान: आईटीआई निरंजनपुर, देहरादून

  • तारीख: 6 नवंबर 2025

  • आयोजक: सेवायोजन कार्यालय, देहरादून

  • पंजीकरण: सेवायोजन कार्यालय देहरादून में किया जा सकता है

  • योग्यता: 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों के लिए अवसर

  • उद्देश्य: राज्य के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना

यह मेला आईटी, मार्केटिंग, सेल्स, टेक्निकल, हेल्थकेयर और सर्विस सेक्टर सहित कई क्षेत्रों की नामी कंपनियों के साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ने का एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

देहरादून :एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 8 लाख की अफीम के साथ नशा तस्कर को लिया शिकंजे में।

0

देहरादून। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस आदेश के क्रम में सीओ परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए नबाबगंज रोड, ग्राम अलखदेव के पास से एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से करीब 2 किलो अवैध अफीम बरामद हुई।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह यह अफीम उत्तर प्रदेश के नबाबगंज से लाया है और इसको गदरपुर क्षेत्र मे बेचने ले जा रहा था। टीम द्वारा पूछताछ में अन्य  कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पकड़े गए अभियुक्त में भवदीप सिंह पुत्र मालकीत सिंह निवासी मकान नंबर 160 नबाबगंज थाना बिलासपुर, उत्तर प्रदेश शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की गई है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी। एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536 नंबर पर संपर्क करें।

उत्‍तराखंड के लेखक गांव में बहेगी साहित्य की गंगा, जुटेंगे 60 से अधिक देशों के साहित्यकार।

0

 

विधानसभा डोईवाला क्षेत्र का थानों क्षेत्र में बना लेखक गांव साहित्य, संस्कृति व कला संरक्षण एवं संवर्द्धन का केंद्र बनने जा रहा है 60 से अधिक देशों के साहित्यकार यहां जुटेंगे 3 नवंबर को महोत्सव का भव्य उद्घाटन कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा किया जाएगा इसके अलावा उत्तराखंड के राज्यपाल के मुख्यमंत्री केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह जी उपस्थित रहेंगे समारोह में साहित्य की गंगा बहेगी वहीं, विभिन्न पर्यावरणीय एवं कला शोध में भी यह अहम भूमिका निभाएगा।

देश-विदेश की भाषा लिखित एक लाख पुस्तक पढ़ने को मिलेंगी

लेखक गांव के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि 3,4,5 नवंबर से शुरू होने वाले स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति व कला का संरक्षण एवं प्रोत्साहन है कहा कि इसी प्रयासों के तहत लेखक गांव की स्थापना की गई है यहां निर्मित पुस्तकालय में देश-विदेश की भाषा लिखित एक लाख पुस्तक पढ़ने को मिलेंगी लेखक गांव में लेखक कुटीर, भोजनालय में उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद, संजीवनी हिमालय उत्पाद, अतिथि लेखक गृह, अनुसंधान एवं हिमालय संग्रहालय, नवग्रह वाटिका, संजीवनी वाटिका, तीर्थाटन वाटिका की स्थापना भी की गई है। स्कैन करते ही मिलेगी पौधों की जानकारी

थानों में स्थापित लेखक गांव जहां साहित्यकारों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तो वही यहां विभिन्न छात्र-छात्राओं को शोध अनुसंधान में भी काफी लाभ होगा यहां स्थापित नवग्रह वाटिका, संजीवनी वाटिका, तीर्थाटन वाटिका में तीन सौ से अधिक दुर्लभ पौधे लगाए गए है जिसमें स्कैनर के माध्यम से उस पौधे की पूरी जानकारी भी लोग आसानी से जान सकेंगे इसके लिए हर पौधे के समीप उसका नाम और एक स्कैनर लगाया गया है जिसे स्कैन करते ही उसकी सभी तरह की जानकारियां मोबाइल में मिल जाएगी।