Home Blog Page 144

देहरादून में आज पैक रहेंगी सड़कें, जरूर पढ़ें डायवर्जन प्लान, नहीं तो होगी परेशानी

0

देहरादून में आज तीन शोभा यात्रा निकाली जाएंगी. जिसे लेकर दून पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है.

देहरादून: :31 अक्टूबर को प्रकाश पर्व के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा के मद्देनजर यातायात प्लान किया गया है. शोभा यात्रा दोपहर 1 बजे से शाम 6 तक निकलेगी. साथ ही रन फॉर यूनिटी को लेकर भी सुबह के समय डाइवर्जन प्लान किया गया है. वहीं, श्री 1008 श्री मज्जिन्नद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मद्देनजर निकलने वाली शोभायात्रा का रूट प्लान किया है. यह शोभायात्रा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निकलेगी.

प्रकाश पर्व शोभा यात्रा यातायात प्लान

  • शोभा यात्रा रूट गुरूद्वारा पटेल नगर से सहारनपुर चौक होते हुए लक्खी बाग पुलिस चौकी होकर दर्शनी गेट से धामावाला होते हुए पलटन बाजार से दर्शन लाल चौक होकर बुद्धा चौक से सुभाष रोड़ होते हुए गुरूद्वारा श्री नानक निवास सुभाष रोड में समाप्त होगी.
  • शोभायात्रा के साथ –साथ यातायात भी चलेगा. शोभा यात्रा सड़क के बांयी ओर चलेगी. साथ ही दाहिने तरफ से यातायात भी चलता रहेगा. आवश्यकता पड़ने पर आंशिक रूप से पटेल नगर मण्डी, लाल पुल, बल्लीवाला चौक और सहारनपुर चौक से यातायात को डायवर्ट किया जायेगा.
  • शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने पर पटेल नगर, मण्डी और कांवली रोड से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से बल्लीवाला से डायवर्ट किया जायेगा. सहारनपुर चौक से ट्रैफिक को रोक –रोक कर निकाला जायेगा.
  • शोभा यात्रा के दर्शनी गेट की ओर पूर्णतः प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात सामान्य कर दिया जायेगा.
  • शोभा यात्रा के घंटाघर से दर्शन लाल की ओर जाने पर चकराता रोड से आने वाले ट्रैफिक को ओरियन्ट चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा. ओरियन्ट चौक से घंटाघर जाने वाले ट्रैफिक को रोक –रोक कर छोड़ा जायेगा.
  • शोभा यात्रा के दर्शन लाल चौक पहुंचने पर तहसील चौक से आने वाले ट्रैफिक को घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जायेगा. साथ ही लैन्सडॉन चौक से दर्शन लाल चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को कनक चौक की ओर भेजा जायेगा.
  • शोभा यात्रा के बुद्धा चौक पहुंचने पर दून चौक से आने वाले ट्रैफिक को दर्शन लाल चौक की ओर भेजा जायेगा. साथ ही क्रॉस रोड से बुद्धा चौक पर आने वाले ट्रैफिक को मनोज क्लिनिक से सीजेएम तिराहा की ओर भेजा जायेगा.
  • शोभा यात्रा के दर्शन लाल चौक पास करने पर लैन्सडॉन चौक से ट्रैफिक दर्शन लाल की ओर भेजा जायेगा. शोभा यात्रा के बुद्धा चौक पास करने के पश्चात मनोज क्लिनिक और बुद्धा चौक से ट्रैफिक को क्रॉस रोड की ओर भेजा जायेगा.
  • शोभा यात्रा के दौरान एमकेपी चौक से यातायात को रोक- रोक छोड़ा जायेगा. साथ ही सीएमआई और रेसकार्स चौक से कोई भी ट्रैफिक एमकेपी चौक की ओर नही भेजा जायेगा. शोभा यात्रा के गुरूद्वारा में प्रवेश करने पर यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा.

रन फॉर यूनिटी को लेकर डाइवर्जन प्लान

  • रन फॉर यूनिटी का रूट घंटाघर से बिन्दाल कट होते हुए जीटीसी हेलीपैड होते हुए सीएसडी तिराहा से एनक्सी तिराहा होते हुए शौर्य स्थल चीडबाग जाएगा.
  • रन फॉर यूनिटी के घंटाघर से प्रस्थान की तैयारी पर बिन्दाल कट से कोई भी ट्रैफिक घंटाघर की ओर नहीं आयेगा. साथ ही दर्शन लाल चौक से घंटाघर जाने वाले ट्रैफिक को लैन्सडाउन चौक की ओर डायर्वट किया जायेगा.
  • रन फॉर यूनिटी के टैगोर प्रभात कट पहुंचने पर वाटिका तिराहा और आकाशगंगा तिराहा से बिन्दाल की और कोई भी ट्रैफिक नहीं आयेगा. ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस की ओर डायवर्ट किया जायेगा.
  • रन फॉर यूनिटी के पिछला हिस्सा बिन्दाल कट पास करने पर घंटाघर और किशन नगर से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा.
  • बिन्दाल कट से कोई भी वाहन माल रोड की तरफ नहीं भेजा जायेगा. घंटाघर से आने वाला ट्रैफिक जिन्हें कैंट जाना है, उन्हें बिन्दाल कट से किशन नगर चौक की ओर भेजा जायेगा.
  • रन फॉर यूनिटी के जीटीसी हैलीपेड पहुंचने पर सर्किंट हाऊस तिराहा से राजभवन व सीएसडी तिराहा की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा. रन फॉर यूनिटी के सीएसडी तिराहा पास करने पर सर्किट हाऊस से सीएसडी की और जाने वाले ट्रैफिक को जाने दिया जायेगा. सीएसडी की ओर ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा.
  • दिलाराम चौक से कैंट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को कालीदास तिराहा से डायर्वट कर कैंट की ओर भेजा जायेगा. रन फॉर यूनिटी के चीड बाग पहुंचने पर एनेक्सी तिराहा और दिलाराम चैक से चीडबाग की ओर जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा.
  • ओरियण्ट चौक और दर्शन लाल चौक से समयानुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा. कार्यक्रम के सकुशल खत्म होने पर सभी डाइवर्जन प्वांइट्स से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा.

पार्किंग प्वांइट

1- रेंजर्स ग्राउंड
2- एमडीडीए पार्किंग घंटाघर

डायर्वजन प्वांइट

  1. दर्शन लाल चौक
  2. किशन नगर चौक
  3. सर्किट हाऊस तिराहा
  4. एनेक्सी तिराहा
  5. दिलाराम चौक

श्री 1008 श्री मज्जिन्नद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शोभायात्रा रूट प्लान

  • शोभा यात्रा रूट पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला से आढत बजार होते हुए सहारनपुर चौक होकर झण्डा बाजार से कोतवाली होकर पल्टन बाजार से सरनीमल बाजार होते हुए धामावाला से सर्राफा बाजार होकर पीपलमण्डी से राजा रोड होते हुए प्रिन्स चौक से पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला जायेगी.
  • शोभा यात्रा में शामिल व्यक्तियों द्वारा सड़क के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा. शोभा यात्रा के साथ-साथ आधे भाग पर यातायात संचालन भी किया जायेगा. आवश्यकता पड़ने पर रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जायेगा.
  • शोभा यात्रा के पंचायती मन्दिर से निकलने पर प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले यातायात को त्यागी रोड की ओर भेजा जायेगा.
  • शोभा यात्रा के आढत बाजार पहुंचने पर प्रिन्स चौक से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक की ओर नहीं जायेगा. साथ ही प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा.
  • शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने पर पटेल नगर मण्डी ओर कांवली रोड से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से बल्लीवाला से डायवर्ट किया जायेगा. सहारनपुर चौक से ट्रैफिक को रोक -रोक कर निकाला जायेगा.
  • शोभा यात्रा के झण्डा बाजार की ओर पूर्णतः प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात सामान्य कर दिया जायेगा.
  • शोभा यात्रा के राजा रोड से प्रिन्स चौक की ओर पहुंचने पर प्रिन्स चौक से तहसील चौक की ओर जाने वालो यातायात को चन्दन नगर कट से दून चौक की ओर भेजा जायेगा.
  • शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक से पंचायती मन्दिर की ओर पहुंचने पर प्रिन्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले ट्रैफिक को त्यागी रोड होते हुए सहारनपुर रोड की ओर भेजा जायेगा.

अल्मोड़ा में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम, लोक संस्कृति की महक से महक उठा मल्लामहल

0

गोल्ज्यू महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति को सहेजना और नई पीढ़ी को उससे जोड़ना है.

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम है. ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर में शुरू हुए सात दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव में कला, संगीत और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. देशभर के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी लोक परंपराओं और नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं.

गुरुवार को जीजीआईसी ड्योरीपोखर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए मल्ला महल पहुंची. यहां दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया. उद्घाटन दिवस पर भातखंडे संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने मोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया. वहीं क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कुमाऊं की पारंपरिक छोलिया नृत्य ने माहौल को लोक रंगों से सराबोर कर दिया.

राजस्थान से आए कलाकारों ने लोकगीत ‘मांड – केसरिया बालम आओ जी पधारो म्हारे देश’ से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के सचिव प्रकाश बिष्ट ने बताया महोत्सव 5 नवंबर तक चलेगा. जिसमें झोड़ा, चांचरी, भागनौल जैसे पारंपरिक नृत्यों के साथ देशभर की लोक विधाओं का प्रदर्शन होगा.
इस दौरान जम्मू की डोगरी, पंजाब का भांगड़ा-गिद्दा, राजस्थान का कालबेलिया और भवई, गुजरात का सिद्धि धमाल और पश्चिम भारत का फाग नृत्य जैसी झलकियां भी देखने को मिलेंगी.

संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के सचिव प्रकाश बिष्ट ने बताया महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति को सहेजना और नई पीढ़ी को उससे जोड़ना है. महोत्सव में गायन व नृत्य प्रतियोगिताएं, बच्चों के लिए झूले, और विभिन्न स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने हैं.

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का फिर होगा चिन्हीकरण, स्थापना दिवस पर मिलेगी बड़ी सौगात

0

 

उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण को लेकर भी एक बार फिर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

देहरादून: लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद पहाड़ी राज्य उत्तरांचल यानी उत्तराखंड मिला. राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर जहां सरकार एक तरफ रजत जयंती वर्ष के रूप में राज्य स्थापना दिवस मना रही है तो वहीं उत्तराखंड राज्य का गठन के लिए बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को लेकर भी राज्य सरकार बड़ी तैयारी कर रही है.

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बर्थवाल ने बताया कि स्वाभाविक रूप से यह सर्वाधिक और सर्वसाधारण सत्य है कि जन संघर्षों के गर्भ से इस राज्य का जन्म हुआ है. इस राज्य को बनाने में माताओं, बहनों और नौजवानों ने अपना योगदान दिया. उनकी कुर्बानियों से ही इस राज्य का निर्माण हुआ.

सुभाष बर्थवाल ने कहा कि बहुत सारी इच्छाएं आकांक्षाएं और लोगों की मनोकामनाएं इस राज्य को लेकर उस समय थी, वो आज भी है. इस साल राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष के रूप में सरकार राज्य स्थापना दिवस मना रही है.

सरकार जहां एक तरफ सभी वर्गों को ध्यान में रखकर राज्य को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार काम कर रही है तो वहीं इस राज्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शहीदों को लेकर भी सरकार लगातार काम कर रही है.

राज्य आंदोलनकारी से संबंधित कई मांगे लंबित: उन्होंने बताया कि प्रदेश में राज्य आंदोलनकारी से संबंधित कई मांगे लंबित हैं, जिसमें चिन्हीकरण का विषय हो या फिर पेंशन वृद्धि का मामला हो. इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण को लेकर भी आंदोलनकारी की मांग लगातार चली आ रही है.

इन सभी विषयों पर सरकार लगातार सकारात्मक दिशा में प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि कल ही इस विषय में उनकी गृह सचिव से काफी लंबी वार्ता हुई है. इन सभी विषयों पर कुछ ना कुछ समाधान निकाला जा रहा है.

8 नवंबर को राज्य आंदोलनकारी को मिलेगी बड़ी सौगात: सुभाष बर्थवाल ने एक और भी इशारा किया कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 8 नवंबर यानी राज्य स्थापना दिवस से ठीक 1 दिन पहले जब प्रदेश स्तर पर राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ा एक बड़ा कार्यक्रम होगा. उस कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी का सम्मान किया जाएगा.

इसी दौरान सीएम धामी राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी का सम्मान पूरे प्रदेशभर में तहसील स्तर पर भी किया जाएगा. आज कई राज्य आंदोलनकारी बुजुर्ग अवस्था में है और चल फिरने की अवस्था में नहीं हैं. ऐसे लोगों को तहसील स्तर अधिकारी उनके घर पर जाकर सम्मानित करेंगे.

लोकपर्व ईगास / बग्वाल को पूरे राज्य में धूम धाम से मनाया जाएगा

0

 

प्रदेशभर में हर साल इगास व बग्वाल लोकपर्व को धूमधाम से मनाया जाता है.

देहरादून: राज्य स्थापना को 25 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार, प्रदेश के 25वें स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है. जिसके तहत प्रदेश भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्य रूप से अगले एक साल तक प्रदेश भर में बृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. जिसकी शुरुआत उत्तराखंड के लोकपर्व इगास/बग्वाल के साथ ही शुरू हो जाएगी. दीपावली त्यौहार के 11वें दिन उत्तराखंड राज्य में बूढ़ी दीपावली यानी इगास का आयोजन किया जाता है. ऐसे में रजत जयंती वर्ष के चलते उत्तराखंड राज्य में बृहद और भव्य रूप से इगास मनाया जाएगा. जिसके लिए उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने तैयार कर ली है.

उत्तराखंड के लोकपर्व इगास/बग्वाल की धूम प्रदेश भर में देखी जाएगी. जिसका मुख्य कार्यक्रम इगास/बग्वाल पर्व के दिन यानी 1 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश के सभी मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इगास/बग्वाल पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाएंगे. उत्तराखंड में हर साल इगास पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस साल खास बात यह है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश में बृहद स्तर पर बूढ़ी दीपावली यानी इगास पर्व मनाया जाएगा. इस आयोजन में मंत्री और विधायकों की भी बड़ी सहभागिता होगी. हालांकि संस्कृति विभाग की ओर से 1 नवंबर से 9 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है.

पूरे उत्तराखंड में इगास का पर मनाया जाएगा और सभी विधायक और मंत्री इस लोक पर्व को अपने-अपने क्षेत्रों में मनाएंगे, जिसमें जनता की भी पूरी सहभागिता होगी. जब कोई त्यौहार होता है तो उसमें एक उत्सव और आनंद का भाव होता है. सांस्कृतिक लोकपर्व इगास का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर मनाया जाएगा. ऐसे में देव संस्कृति, आध्यात्मिक संस्कृति का महासंगम, इस बार पूरे उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में दिखाई देगा. साथ ही कहा कि तमाम राज्यों की संस्कृति का समागम एक मंच पर दिखाई देगा. हालांकि संस्कृति विभाग में यह निर्णय लिया है कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे साल भर प्रदेश भर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
मधु भट्ट, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य व कला परिषद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय कलाकारों के जरिए स्थानीय वेशभूषा, रहन-सहन, खान- पान की झलक देखने को मिलेगी. जिसके लिए पूरे उत्तराखंड में कलाकार क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे, और आसानी लोगों से मिलेंगे, जिससे संस्कृति का आदान-प्रदान भी होगा. इसके लिए संस्कृति विभाग ने एक पूरी रूपरेखा की तैयार कर ली है. जिसके तहत 1 नवंबर से 9 नवंबर तक तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. जिसमें स्थानीय कलाकृति, बोलचाल समेत अन्य सांस्कृतिक धरोहरों को समझने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा.

Breaking News: ऋषिकेश गंगा में नहाने गया 13 वर्षीय आदित्य डूबा

0

 

ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित भागीरथी धाम के समीप एक बच्चे के गंगा में डूबने की खबर है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण शाम तक बच्चे का सुराग नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रांतर्गत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी आदित्य रतूड़ी (13) पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी गुरुवार को अपने अन्य साथियों के साथ शाम करीब 4 बजे गंगा नदी में नहाने गया था। बताया गया कि नदी की गहराई का सही अनुमान न लगा पाने के कारण वह अचानक गहराई में चला गया और डूब गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। टीम के डीप डाइवर्स ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन बालक का कुछ सुराग नहीं मिल सका।

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया गया है। बताया कि बच्चे की तलाश का अभियान कल सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।

कार्यभार संभालते ही SSP नैनीताल का बड़ा एक्शन -SOG और लालकुआं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 70 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण और कोतवाली लालकुआं प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस एवं SOG टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने गायत्री शक्ति पीठ के सामने रोड पर चेकिंग के दौरान राजा शानू पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से कुल 70 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनमें —

33 Buprenorphine Injection

37 Avil Injection शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजा शानू पहले भी दो बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ अपराध संख्या 226/25, धारा 8/22/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं जवान:

  1. उ0नि0 शंकर नयाल, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
  2. का0 मनीष कुमार
  3. का0 गुरमेज सिंह
  4. का0 अरुण (SOG)
  5. का0 सन्तोष बिष्ट (SOG)
  6. का0 भूपेंद्र जेष्ठा (SOG)

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

0

 

राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सड़क हादसों में आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं.

देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी चौक के पास आज सुबह चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया. बस के कुचलने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. आईएसबीटी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम भेजा. साथ ही बस चालक को हिरासत और बस को कब्जे में लिया. वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौर हो कि 67 वर्षीय स्वराज सिंह चौहान निवासी ग्राम सवाई, तहसील कालसी आज सुबह आईएसबीटी पर सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान आईएसबीटी के अंदर से चंडीगढ़ रोडवेज की बस चंडीगढ़ जाने के लिए निकल रही थी, तभी टक्कर लगने से बुजुर्ग आगे के टायर के नीचे आ गया. घटना के दौरान आईएसबीटी पर काफी भीड़ थी और घटनास्थल पर आसपास के लोग की भीड़ जुट गई. आईएसबीटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. परिजनों के आने के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. सीओ अंकित कंडारी ने बताया है कि मृतक के परिजनों द्वारा अब तक कोई तहरीर नहीं दी है. तहरीर आने के बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करेगी. साथ ही आईएसबीटी चौकी पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और बस को कब्जे में लिया गया.

छात्रा को रौंदने वाली कार का लगा सुराग: वहीं दूसरे मामले में आईएसबीटी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सरोवर होटल के पास 23 अक्टूबर को 19 वर्षीय छात्रा प्रज्ञा सिंह को रौंदकर भागने वाली कार का पुलिस ने सुराग लगा लिया है. कार रुड़की की निकली है और पुलिस कार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने बताया कि पता चला है कि कार बुजुर्ग चला रहा था. साथ ही पुलिस द्वारा तफ्तीश जारी है. आरोपी की पहचान करके अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है.

छात्रा को होश नहीं आने और अंदरूनी रक्तस्राव बढ़ने के कारण बीते दिन उसका ब्रेन का ऑपरेशन किया गया है. बता दें कि देहरादून कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा प्रज्ञा 23 अक्टूबर की शाम दिल्ली से लौट रही थी. सरोवर होटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया, जिसके बाद वो आईसीयू में बेहोश है. कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि हादसे के समय प्रज्ञा के साथ उसका 13 साल का छोटा भाई भी था. बच्चा हादसे के बाद से सदमे की हालत में है. वह सिर्फ इतना बता पाया कि काले रंग की बड़ी कार ने बहन को टक्कर मारी थी. इस आधार पर कारगी चौक पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे सात काली गाड़ियां पहचानी गई. उनकी जांच के बाद असल कार का पता चला है.

ये क्या बोल गए मंत्री: गणेश जोशी बोले उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस की रही है बड़ी भूमिका,देखे वीडियो

0

हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार उन्होंने विपक्ष की तारीफ कर उत्तराखंड के विकास में बड़ा योगदान बताया है।

उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस की रही है बड़ी भूमिका: गणेश जोशी

बता दें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी दौरे पर थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस की बड़ी भूमिका बताई है। जोशी ने कहा कि राज्य में विकास में कांग्रेस की भी बड़ी भूमिका रही है।

एनडी तिवारी ने दिया विकास में अहम योगदान: जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने आगे कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी ने भी देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंहनगर जिले में उद्योगों की स्थापना कर राज्य का विकास किया है उसको भी नकारा नहीं जा सकता।

ऋषिकेश में 11 घंटे का चक्काजाम: परिवहन यूनियन के आंदोलन से ठप रही गढ़वाल की आवाजाही

0

 

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार को ऋषिकेश और पूरे गढ़वाल मंडल में परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस चक्का जाम के कारण बसें, टैक्सियाँ, जीप और अन्य व्यावसायिक वाहन सड़कों से नदारद रहे, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। कई लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुँच सके। खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधन न मिलने से परेशानी हुई।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें

परिवहन महासंघ के सदस्यों ने राज्य सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं—

व्यावसायिक वाहनों को दो वर्ष की टैक्स राहत दी जाए।

हर साल 5 प्रतिशत टैक्स वृद्धि के नियम को समाप्त किया जाए।

ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय में फिटनेस सेंटर को तुरंत दोबारा शुरू किया जाए।

डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।

संघ के नेताओं का कहना है कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा।

जनजीवन पर असर

चक्का जाम के चलते ऋषिकेश रोडवेज बस स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंसे रहे। छात्रों, कर्मचारियों और पर्यटकों को भारी असुविधा हुई।
हालांकि, उत्तराखंड रोडवेज की कुछ बसें पुलिस सुरक्षा में आंशिक रूप से चलाई गईं ताकि यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।

गढ़वाल के पर्वतीय जिलों—टिहरी, चमोली और पौड़ी में भी परिवहन व्यवस्था दिनभर बाधित रही।

प्रशासन का बयान

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महासंघ की मांगों का ज्ञापन प्राप्त हो गया है और जल्द ही चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। वहीं पुलिस ने जगह-जगह तैनाती कर व्यवस्था बनाए रखी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बिहार में चुनावी तड़का, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की सभाएं

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बिहार में चुनावी तड़का, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की सभाएं

पटना: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मैदान में उतर आए हैं। धामी इस बार भी बिहार में जोरदार चुनावी गर्जना करते नजर आ रहे हैं और मतदाताओं के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं। इन सभाओं के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की।
अपने भाषणों में धामी ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) और अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने जैसे मुद्दों को उठाकर मतदाताओं को आकर्षित किया।