Home Blog Page 143

राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर डीएम ने की बैठक: दिए जरूरी दिशा-निर्देश

0

 

देहरादून, दिनांक 31 अक्टूबर 2025, राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित प्रतिभाग को दृष्टिगत रखते हुए आज जिलाधिकारी सविन बंसल ऋषिपर्णा सभागार में अपनी कोर टीम के साथ तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कार्यक्रम से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति प्रस्तावित है। उन्होंने स्थल व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, मीडिया प्रबंधन, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं आपात सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी तैयारियों का निरंतर स्थल निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में ,मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्टेªट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, कुमकुम जोशी उपस्थित रहे।

खुशखबरी: उत्तराखंड में जल्द होगी 287 डॉक्टरों की भर्ती, शासन से मिली मंजूरी

0

 

उत्तराखंड में जल्द डॉक्टरों की भर्ती होने जा रही है. जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है.

देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में जल्द ही 287 चिकित्सकों की और भर्ती होने जा रही है. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की मंजूरी के बाद शासन ने 287 पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है. जिसमें अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21 साल एवं अधिकतम 42 साल निर्धारित की गई है. सीधी भर्ती के इन पदों के लिए जल्द ही बोर्ड की ओर से भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में डॉक्टर की कमी को दूर करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर काम कर रही है. जिसके लिए में अस्पतालों में डॉक्टर समेत अन्य मेडिकल स्टाफ की भी लगातार भर्ती की जा रही है. इसी क्रम स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही 287 और डॉक्टर्स मिलेंगे. इसके लिये स्वास्थ्य विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत सामान्य ग्रेड के 287 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है.

शासन स्तर से इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है. स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े 287 पदों में 231 पद सीधी भर्ती और 56 बैकलॉग के पद शामिल हैं. बोर्ड को भेजे गये अधियाचन में सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा संबंधी प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया है. जिसके तहत आगामी भर्ती विज्ञापन में आयु सीमा संबंधी प्रावधानों का उल्लेख किया जाएगा और जिस कैलेण्डर वर्ष में पद विज्ञापित किये जायेंगे, उस वर्ष की 01 जुलाई को अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 साल एवं अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है. विभाग में चिकित्सकों के 287 खाली पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया गया है.

स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने कहा कि जल्द ही चयन बोर्ड की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. पिछले दो माह पहले चयन बोर्ड के जरिए प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 220 पदों पर चयनित डॉक्टरों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र में मौजूद अस्पतालों में नियुक्ति दी गई. जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मजबूत हुई है.

हल्द्वानी: स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने महिला से की छेड़छाड़, परिजनों ने की जमकर पिटाई, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार (वीडियो)

0

 

उत्तराखंड के नैनीताल में स्कॉर्पियो सवार 4 युवकों ने नवविवाहिता से छेड़छाड़ की और किडनैपर करने की भी कोशिश. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है.

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां एक सफेद स्कॉर्पियो कार में तीन नशे में धुत आदमियों ने नवविवाहिता महिला को लगभग किडनैप कर लिया था. महिला, जिसने अभी-अभी डिनर किया था और अपने घर के पास टहल रही थी, अचानक उन आदमियों ने उसे परेशान किया और गाड़ी की ओर खींच लिया. हालांकि, उसके तुरंत रिएक्शन और जोर से चीखने की वजह से उसकी जान बच गई.

महिला की मदद के लिए चीख-पुकार सुनकर, आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया. यह नाटकीय घटना गुरुवार रात हल्द्वानी के लालकुआं इलाके में हुई. चश्मदीदों का कहना है कि तीन आदमी, जो बहुत ज्यादा नशे में थे, ने अपनी कार महिला के पास रोकी और गंदे कमेंट्स करने लगे. जब उसने उन्हें नजरअंदाज किया और चलती रही, तो उन्होंने उसे जबरदस्ती कार में खींचने की कोशिश की. किस्मत से, वह किसी तरह छूट गई और मदद के लिए चिल्लाई.

औरतों ने आरोपियों को चप्पलों से पीटा

इसके बाद जो हुआ वह पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल था. इलाके की चार औरतों ने आरोपियों को चप्पलों, पत्थरों और घूंसे से तब तक पीटा जब तक पुलिस नहीं आ गई. फिर वहां के लोगों ने उन आदमियों को अधिकारियों के हवाले कर दिया. पुलिस ने कन्फर्म किया कि औरत पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है और रात करीब 11:30 बजे अपनी नाइट शिफ्ट से घर लौट रही थी, जब यह घटना हुई.

उत्तराखंड से सबसे ऊंचे सस्पेंशन ब्रिज पर मनाई गई पटेल की जयंती, हलद्वानी में भी भव्य कार्यक्रम

0

सरदार पटेल की जयंती के मौके पर देशभर में भव्य रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया.

नई टिहरी/हलद्वानी: टिहरी झील के ऊपर बने उत्तराखंड के सबसे ऊंचे लंबे सस्पेंशन डोबरा चांठी ब्रिज के ऊपर स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई. इस मौके छात्रों ने डोबरा चांठी ब्रिज पर एकता दौड़ लगाई. इसके साथ ही पुल पर रैली भी निकाली गई. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर छात्रों को उनके जीवन से जुड़े किस्से सुनाये गये. साथ ही छात्रों को लौह पुरुष के योगदान की जानकारी भी दी गई.

मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झूलाघर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “इंदिरा गांधी अमर रहें” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाकर दोनों महान नेताओं के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस भवन में शहर के अनेक वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया.

हल्द्वानी में शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से भव्य रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, पुलिस कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्रीय एकता, अखंडता व भाईचारे का संदेश देना रहा. हल्द्वानी के पुलिस लाइन मैदान से शुरू हुई इस रन फॉर यूनिटी रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजुनाथ टीसी और एडीएम विवेक राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.रुद्रपुर में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई गई. एकता दौड़ अनाज मंडी से शुरू होते हुए गांधी पार्क में सम्पन्न हुई.

इसके साथ ही देश के दूसरे राज्यों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाये जा रहे हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यूनिटी मार्च वॉकथॉन का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ सीएम धामी ने किया.

‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पदयात्रा भी निकाली गई. जिसमें भी सीएम धामी शामिल हुये. इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने एवं नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने का संकल्प दिलाया गया. सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और संकल्प के प्रतीक हैं. स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान और अनेकों रियासतों का भारत में विलय कराने में उनकी निर्णायक भूमिका ने उन्हें “लौह पुरुष” के रूप में अमर कर दिया.

साइबर ठगों ने दो लोगों को झांसा देकर ठगे लाखों रुपए, पड़ताल में जुटी पुलिस

0

 

देहरादून में साइबर ठगों ने दो लोगों से लाखों की ठगी कर डाली. जिसके बाद पुलिस पड़ताल में जुटी है.

देहरादून: साइबर ठगों ने निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी कर डाली. वहीं दूसरे मामले में साइबर ठगों ने एक बैंक से रिटायर्ड वरिष्ठ नागरिक से 20 लाख रुपए की ठगी कर दी. पीड़ितों की शिकायत के आधार पर साइबर सेल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पहले मामले में अमित विनायक ने साइबर क्राइम स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति उन्हें शेयर मार्केट से संबंधित प्रशिक्षण देता था. उसके बाद व्यक्ति ने एक लिंक भेजा और लिंक पर क्लिक करने के बाद पैन नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत डिटेल भरने के लिए कहा गया और आधार कार्ड अपलोड कराया गया. अंकुश सुरेश जैन नाम के व्यक्ति ने वीडियो वेरिफिकेशन की औपचारिकता पूरी की और उसके बाद एक अन्य लिंक भेजा गया.

जिस पर क्लिक करने के बाद गूगल प्ले स्टोर से एक एप्लीकेशन डाउनलोड कर इंस्टॉल करने के लिए कहा गया. एप के माध्यम से 10 हजार रुपए न्यूनतम धनराशि से ट्रेडिंग शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया. उसके बाद ग्रुप के सदस्यों ने खुद को सेबी से लिस्टेड कंपनी का आधिकारिक ट्रेडिंग सलाहकार बताते हुए उन्हें लगातार प्रलोभन दिया गया. 10 सितंबर को पीड़ित ने अंकुश सुरेश जैन के खाते में 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए, जिसमें उन्हें 10 से 15 प्रतिशत मुनाफा दिखाया गया.

उसके बाद 27 सितंबर तक पीड़ित ने 58 लाख 48 हजार रुपए जमा किए. लेकिन जब पीड़ित में रकम निकालने की बात कही तो उनसे कहा गया कि 20 लाख रुपए और जमा करने पर ही वह निकासी कर सकेंगे. पीड़ित को ठगी का एहसास होने पर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही साइबर पुलिस द्वारा जिन खातों में रुपए ट्रांसफर हुए उन खातों की जांच की जा रही है.
कुश मिश्रा, सीओ, साइबर

रिटायर्ड बैंक कर्मी से ठगी: दूसरे मामले में एक बैंक से रिटायर्ड वरिष्ठ नागरिक टेक चंद्र निवासी सिद्धार्थ विहार कंडोली ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका खाता एक बैंक में है और वो साल 2018 में बैंक से रिटायर हुए थे. 29 अक्टूबर को वह अपना फेसबुक अकाउंट चला रहे थे, इस दौरान फेसबुक पर गेट लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट नाम से एक विज्ञापन दिखाई दिया. इसमें ऑनलाइन बैंक लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए अपडेट नाउ बटन पर क्लिक करने के बाद एक मोबाइल नंबर दिया गया.

पीड़ित ने इस नंबर पर कॉल किया तो एक अज्ञात नंबर से एपीके फाइल भेजी गई. अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें वीडियो कॉल करके खुद को बैंक का अधिकारी बताया. साइबर ठग ने उनसे बैंक और एटीएम की डिटेल्स जैसे एटीएम नंबर, पिन नंबर आदि डलवाई और अचानक बैंक खाते से लिंक 6 एफडीआर को अज्ञात व्यक्ति ने तोड़कर बैंक खाते से चार बार में 20 लाख रुपए निकाल लिए. पीड़ित को ठगी का अहसास होने पर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

Dehradun: कोरोनेशन अस्पताल परिसर में ऑटोमेटेड मल्टी स्टोरेज पार्किंग का शुभारंभ

0

 

देहरादून। शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। परेड ग्राउंड के बाद अब कोरोनेशन अस्पताल परिसर में भी अत्याधुनिक ऑटोमेटेड मल्टी स्टोरेज पार्किंग की शुरुआत हो गई है।

आधुनिक तकनीक से मिलेगी राहत

​यह नई पार्किंग व्यवस्था आधुनिक तकनीक से लैस है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम जगह में भी अधिक वाहनों को पार्क करने की सुविधा प्रदान करती है। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर वाहनों की बढ़ती भीड़ और जगह की कमी को देखते हुए यह परियोजना एक बड़ी राहत साबित होगी।

अन्य स्थानों पर विस्तार की तैयारी

​जिला प्रशासन इस अभिनव प्रयास को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सफलता को देखते हुए, जल्द ही शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसी तरह के ऑटोमेटेड पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी की जा रही है, ताकि पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और स्मार्ट बनाया जा सके।

​यह पहल आधुनिक तकनीक के उपयोग से शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आम जनता को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

उत्तराखण्ड की अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 राष्ट्रीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान प्राप्त

0

 

राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा दीमापुर (नागालैण्ड) में आयोजित हुई रेड रन मैराथन 3.0 प्रतियोगिता

दिमापुर।30 अक्टूबर 2025 का दिन उत्तराखण्ड के लिए गर्व का क्षण बन गया, जब चमोली जनपद के छोटे से गांव लुन्तरा (पो. नंदानगर) की बेटी कुमारी अनीशा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रेड रन मैराथन 3.0 में देशभर के प्रतिभाशाली धावकों को पछाड़ते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 प्रतियोगिता की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा नागालैण्ड के दीमापुर जनपद में आयोजित की गई थी। सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा/परियोजना निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार ने कुमारी अनीशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अनीशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मैराथन में देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उत्तराखण्ड की अनीशा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, फिटनेस और आत्मविश्वास के दम पर सबको पीछे छोड़ दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर नाको के अपर सचिव एवं महानिदेशक द्वारा उन्हें भारत सरकार की ओर से ₹50,000 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कुमारी अनीशा की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासन की भूमिका रही है। इससे पहले उन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित रेड रन 3.0 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति (यूसेक्स) के तत्वावधान में किया गया था। राज्य स्तर पर मिली इस सफलता ने अनीशा को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने की प्रेरणा दी, जहाँ उन्होंने पूरे देश के सामने उत्तराखण्ड का परचम लहराया।

कुमारी अनीशा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और चमोली जिले के लिए बल्कि पूरे उत्तराखण्ड राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनके इस प्रदर्शन ने यह साबित किया है कि उत्तराखण्ड की बेटियाँ किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर सकती हैं। निश्चित ही, अनीशा की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के युवाओं को प्रेरित करेगी कि मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उत्तराखण्ड की यह “रेड रन चैंपियन” अब राज्य की नई प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं।

दीमापुर में आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन के दौरान उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति की टीम भी मौजूद रही, जिसमें उप निदेशक वित्त महेन्द्र कुमार, अनिल सती, मुकेश चिन्याला, विनोद कुमार तथा नोडल अधिकारी हेमन्त सिंह कण्डारी शामिल रहे। इन सभी ने अनीशा को प्रोत्साहित किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

देहरादून :(बड़ी खबर) धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होंने कहा कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, और सेवा की भावना प्रबल होगी।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य के सभी नागरिक एकजुट होकर इस संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी श्रीमती रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह मौजूद थे।

पहले कार से मारी टक्कर, फिर हॉकी और डंडों से किया अधमरा, पुरानी रंजिश मामले में तीन अरेस्ट

0

आरोपी युवकों ने घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया

रुद्रपुर: आईटीआई थाना पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद घटना को सड़क हादसे में तब्दील करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से एक हॉकी और डंडे बरामद किए हैं. साथ ही टक्कर मार कर घायल करने वाली कार को भी कब्जे में लिया है. आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला किया. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

उधम सिंह नगर के आईटीआई थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर घायल करने और पूरे मामले को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. पुलिस के मुताबिक 28 अक्टूबर को अनीस अहमद उर्फ पप्पू निवासी बसई इस्लामनगर, थाना कुंडा द्वारा सूचना दी गई कि उसके पुत्र लईक पर कुछ व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई हैं. घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया है.

मामले में थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिससे आरोपियों को चिह्नित किया गया. आज थाना पुलिस ने घटना में शामिल जाकिर, निवासी बसई इस्लामनगर, थाना कुंडा, जनपद ऊधमसिंहनगर, अरशद उर्फ भूरी उर्फ पुष्पा निवासी ग्राम आमना, नई मस्जिद के पीछे, इस्लामनगर थाना कुंडा, जनपद ऊधमसिंहनगर और रिहान, निवासी नई मस्जिद के पीछे, इस्लामनगर थाना कुंडा, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया. आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार, एक हॉकी और डंडे बरामद किए हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने पहले लईक को कार से टक्कर मारी. जिसके बाद उसे जबरदस्ती वाहन में डालकर एकांत स्थान पर ले गये. जहां उसे हॉकी और डंडों से बेरहमी से पीटा, फिर उसे मृत समझकर सड़क किनारे फेंक दिया. जिससे मामला एक्सीडेंट का लगे. घटना के प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दे रही है. गिरफ्तार आरोपी जाकिर पूर्व में कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. आरोपी झगड़ालू और धोखेबाज प्रवृत्ति का अपराधी है, जो स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से अवैध वसूली करता था. इसके विरुद्ध जसपुर थाने में कई मुकदमे पंजीकृत हैं.

उधम सिंह नगर में निरीक्षकों के तबादले, 9 इंस्पेक्टर इधर से उधर, देखिये लिस्ट

0

तबादला लिस्ट में 3 निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लिया गया है. इन्हें पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में जिम्मेदारी दी गई है.

रुद्रपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र एक्शन में हैं. एसएसपी मणिकांत मिश्र ने 9 निरीक्षकों के तबादले किये हैं. साथ ही 3 निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लिया है. इन तीन 3 निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लेते हुए उन्हें पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को पीआरओ एसएसपी पुलिस कार्यालय से किच्छा कोतवाली प्रभारी बनाया गया है. किच्छा कोतवाल धीरेन्द्र कुमार को पीआरओ पुलिस कार्यालय बनाया गया है. बाजपुर कोतवाल प्रवीन कोश्यारी को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर, कोतवाली सितारगंज के कोतवाल नरेश चौहान को बाजपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है. साइबर सेल प्रभारी सुंदरम शर्मा को प्रभारी निरीक्षक सितारगंज की कमान सौंपी गई है.

खटीमा कोतवाल मनोहर दसौनी से कोतवाली का चार्ज वापस लेते हुए प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय बनाया गया है. निरीक्षक विजेंद्र शाह को पुलिस लाइन रुद्रपुर से कोतवाल खटीमा बनाया गया है. एसओजी प्रभारी संजय पाठक को गदरपुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है. गदरपुर कोतवाली की कमान संभाल रहे जसवीर चौहान को एसओजी उधम सिंह नगर की कमान सौंपी गई है.

चोरी की तीन बाइक और स्मैक तस्कर अरेस्ट: सितारगंज पुलिस और नानकमत्ता पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से चोरी की तीन बाइक्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सितारगंज पुलिस ने गौतम सिंह कुंवर (उम्र 23 वर्ष, निवासी कल्याणपुर सिसौना, सितारगंज) को खटीमा हाईवे के पास से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने नानकमत्ता क्षेत्र से एक और बाइक चोरी करने की बात कबूल की. आरोपी की निशानदेही पर थाना पुलिस ने झाड़ियों से दूसरी बाइक भी बरामद कर ली है. वहीं नानकमत्ता थाना पुलिस ने भी चोरी की एक बाईक के साथ अनुज सिंह राना, निवासी चांदपुर थाना खटीमा, उम्र 23 वर्ष और बृजेश सिंह राना निवासी दिया थाना खटीमा, उम्र 26 वर्ष को सुनखुरी बैरियर के पास गिरफ्तार किया. नानकमत्ता थाना पुलिस ने नेपाल मूल के एक युवक को स्मैक के साथ डेम किनारे से गिरफ्तार किया है. आरोपी से पुलिस ने 1.94 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.