Home Blog Page 134

देहरादून में खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा

0

देहरादून में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों और लोगों ने जमकर हंगामा किया.

देहरादून: थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत मीठी बेरी परवल मार्ग पर खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने एक युवक को रौंद दिया. पलवल गांव से आ रहा खनन से भरा ट्रैक्टर जब महेंद्र चौक के पास मीठी बेरी परवल मार्ग पहुंचा ही था तो ये हादसा हो गया. हादसे में युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों समेत स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों व स्थानीय को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा.पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं लोगों में पुलिस के देरी से आने पर रोष व्याप्त है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के करीब एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और लगातार स्थानीय लोग खनन की गाड़ियों का विरोध कर रहे है. जानकारी के अनुसार युवक का नाम शुभम गैरोला पुत्र भागवत गैरोला है, जो उम्मेदपुर प्रेमनगर का रहने वाला है. शुभम अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था, जो आज सुबह 11:30 बजे के आसपास घर से प्रेमनगर किसी काम से जाने के लिए निकला था लेकिन महेंद्र चौक के पास मीठी बेरी परवल मार्ग पर खनन का काम कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते वक्त शुभम की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. काफी देर बाद थाना बसंत विहार पुलिस और थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोग पुलिस के देरी से आने आक्रोशित हो गए. पुलिस द्वारा कई घंटों स्थानीय लोगों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ. जिसके बाद पुलिस द्वारा एंबुलेंस के जरिए शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है. बताया जा रहा है कि युवक दो दिन बाद विदेश काम करने के लिए जाने वाला था. स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन की गाड़ियों से आए दिन हादसे होते हैं, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है.

थाना बसंत विहार प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया है कि मृतक के परिजनों की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है. फिलहाल आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को शांत कराया गया है. परिजन द्वारा तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

बिग ब्रेकिंग: शाश्वत गर्ग के लापता होने के बाद RERA सख्त, प्लॉट बिक्री पर रोक

0

देहरादून के बिल्डर शाश्वत गर्ग पिछले 20 दिनों से अपने पूरे परिवार के साथ लापता हैं। इस बीच उनके इंपीरियल वैली (प्लॉटेड डेवलपमेंट) प्रोजेक्ट पर रे़रा ने बिक्री पर रोक लगा दी है।

रेरा के प्रवक्ता अध्यक्ष अनीता मत्रा ने यह आदेश उस शिकायत के बाद जारी किया, जिसमें निवेशक कमल गर्ग ने बताया कि उन्होंने इस परियोजना में 40 लाख रुपये निवेश किए हैं और बिल्डर के लापता होने के बाद पावर ऑफ अटॉर्नी रखने वाला व्यक्ति प्लॉट बेच सकता है।

रेरा ने परियोजना की किसी भी तरह की खरीद-बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों से बिक्री को पूर्ण रूप से निरस्त किया, ताकि परियोजना की स्थिति स्पष्ट की जा सके।

जानकारी के अनुसार, शाश्वत गर्ग ने असमरा टेक्सटाइल्स नाम की फर्म के माध्यम से थीम बेस्ड इंपीरियल वैली प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस फर्म में उनकी पत्नी साक्षी गर्ग और विकास ठाकुर पार्टनर हैं। परियोजना का रेरा रजिस्ट्रेशन अगस्त 2025 तक कराया गया था। शाश्वत ने परियोजना की पावर ऑफ अटॉर्नी विकास ठाकुर के पास दे रखी है।

शाश्वत गर्ग, उनकी पत्नी साक्षी, सास-ससुर अंजली और प्रवीन, तथा बेटा ऋषभ 16 अक्टूबर की रात हapur स्थित विवेक विहार (साधुपुरी) में साक्षी के भाई सुलभ गोयल के घर पहुंचे थे।

अगले दिन 17 अक्टूबर की दोपहर बाद वे देहरादून लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन इसके बाद से परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ।

बताया गया कि सुलभ ने 4 भाई दून पर वापस आने का संदेश भेजा था। परिवार हर साल दीपावली पर बद्रीनाथ और केदारनाथ दर्शन के लिए जाता रहा, लेकिन इस बार उनका कोई अता-पता नहीं है। परिवारों के अनुसार उनके सभी सदस्यों के फोन भी बंद हैं।

सुलभ गोयल ने हapur कोतवाली में तहरीर देकर आशंका जताई है कि कहीं परिवार के साथ अनहोनी न हो गई हो।

गर्ग परिवार दो गाड़ियों—हुंडई क्रेटा (UK07FK0018) और हुंडई ट्यूसॉन (UK07FL9369)—से सफर कर रहा था। इस घटना के बाद से प्रोजेक्ट से जुड़े लोग देहरादून और आस-पास के माहौल में हैं।

रेरा ने बिल्डर लापता होने के मामले की गंभीरता को समझते हुए भी एडवाइजर से इसे संदिग्ध और अप्राधिकृत बिक्री माना है। साथ ही परियोजना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए जांच शुरू की है।

मसूरी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

0

मसूरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया.

मसूरी: मसूरी-देहरादून मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों मसूरी में पेंट-पुताई का काम करने जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है.

घटना की सूचना 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही कोल्हू खेत चौकी पुलिस और राजपुर थाना की टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची. हादसा गलोगी के पास हुआ, जहां हाल ही में सड़क किनारे पुश्ते का निर्माण कार्य चल रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि बाइक यूके 07-एबी- 7926 मसूरी की ओर जाते हुए गहरी खाई में गिर गई थी. हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा मोटरसाइकिल से छिटक कर पहाड़ी पर ही फंस गया था.

पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बमुश्किल खाई से निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया. हादसे की सूचना पर फायर सर्विस मसूरी और एसडीआरएफ देहरादून की टीमें भी मौके पर पहुंची. राहत-बचाव अभियान चलाकर टीमों नीचे गिरी मोटरसाइकिल तक पहुंच बनाई, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, उसे काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाला गया. मृतक की पहचान अशफाक अहमद (40 वर्ष) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोवाला, जैन प्लॉट, देहरादून के रूप में हुई है. घायल का नाम फैजान अहमद (14 वर्ष) है, जो मृतक का बेटा है. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गलोगी क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहे निर्माण कार्य के कारण कई जगहों पर सुरक्षा दीवारें अधूरी हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना हुआ है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मसूरी मार्ग पर सुरक्षा बैरियर और चेतावनी बोर्ड तत्काल लगाए जाए. मसूरी पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना मिली थी. पुलिस और राहत दलों ने तत्काल कार्रवाई की. एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मृतक का बेटा घायल है. घायल को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भेजा गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Haridwar: कंपनी चोरी प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

0

हरिद्वार: कंपनी से सामान चोरी करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित ओक्सो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्लाट न. 138 ए लकेशरी इंडस्ट्रीज एरिया भगवानपुर मैनेजर चंद्रपाल सैनी पुत्र सुरेन्द्र सैनी निवासी शिव गंगा एन्क्लेव सिडकुल हरिद्वार ने 30 अक्टूबर को कम्पनी में कार्यरत संदीप निवासी ग्राम मुंडीखेड़ी थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश की ओर से ओक्सो इंडस्ट्रीज प्राईवेट लमिटेड कम्पनी से 25 किलोग्राम की एल्युमीनियम की सिल्ली चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास किए। जांच में नामजद के साथ एक अन्य सहयोगी का नाम भी प्रकाश में आया। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपितों संदीप निवासी ग्राम मुंडीखेडी थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर हाल ग्राम खुब्बनपुर भगवानपुर, अक्षय कुमार निवासी ग्राम बुन्दूगढ़ थाना ननौता जनपद सहारनपुर उ.प्र. हाल निवासी ग्राम खुब्बनपुर भगवानपुर व रवि यादव निवासी ग्राम विशरौली थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उ.प्र. हाल ग्राम चौली अड्डा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चोरी की गई एल्युमीनियम की सिल्ली, छड के साथ धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे तीनों ओक्सो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में मौडलिंग मशीन चलाते हैं। 30 अक्टूबर को अक्षय और रवि यादव ने कम्पनी की टिन की दिवार में छेद करके इन एल्युमीनियम छड़ों को बाहर निकालकर पानी में फेंक दिया था, जिसे बाद में निकाल कर झाडि़यों में छिपा दिया था। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों का चालान कर दिया है।

Haridwar: शोरूम में आग लगने से भारी नुकसान, दमकल ने पाया काबू

0

हरिद्वार: रूड़की सिविल लाइन प्रेम मंदिर रोड के पास स्थित एक शोरूम में बीती देर शाम भीषण आग लगने से लाखों रुपये के सामान का नुकसान हो गया। फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक रूड़की सिविल लाइन प्रेम मंदिर रोड के पास उत्सव नाम से शोरूम है। अचानक से बीती देर रात उसमें आग लग गयी। आग लगने की सूचना पर फायर की टीम मौके पर पहुंची और शोरूम स्वामी आलोक खन्ना की मौजूदगी में शटर का ताला तोड़कर मोटर फायर इंजन व होज पाइप से आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर टीम की मशक्कत के कारण आग को शोरूम की ऊपरी तल पर जाने से भी रोक लिया गया। फायर कर्मियों की तत्परता से दोनों तरफ पर्पल शोरूम एवं पूर्वांचल सहकारी बैंक नगर लिमिटेड को भी जलने से बचा लिया गया।

आग से शोरूम में पगड़ी, सेहरे, शादी में सजावट का सामान, मालाएं, कपड़े, बिजली फिटिंग, इनवर्टर, फॉल सीलिंग, रेक आदि लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की आग से कोई जनहानि नहीं हुई। फायर यूनिट की तत्परता की सराहना करते हुए राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, व्यापार मंडल रुड़की के अध्यक्ष अरविंद कश्यप, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामगोपाल कंसल, स्थानीय व्यापारियों ने उनकाआभार जताया।

Dehradun: विकास के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था कमजोर

0

देहरादून: विधानसभा के विशेष सत्र में बुधवार को कांग्रेस चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जिस दिशा में राज्य जा रहा है उससे उत्तराखंड संरक्षित नहीं हो सकता। शिक्षा, स्वास्थ्य अब भी ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में स्थिति ठीक नहीं है। राज्य में खनन,भू-माफिया और भर्ष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहाड़, मैदान की बात नहीं बल्कि उत्तराखंड के हित लिए आपसी सौहार्द को बढ़ाना होगा।

सदन में कांग्रेस चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि कहा कि इन 25 वर्षो ने आज भी आंदोलनकारी चौखट पर खड़े हैं। आज भी इन्हें चिन्हित नहीं कर पाए। आज 25वीं वर्षगांठ पर सदन को राष्ट्रपति ने संबोधित किया। दो मंडलों की राज्य में कल सदन में पहाड़ और मैदान की बात उत्तराखंड के लिए बहुत ही दुःखद रहा। उत्तराखंड में हर धर्म के पवित्र धर्म स्थल हैं ऐसे में आपसी सौहार्द को खत्म करने की कोशिश उत्तराखंड के लिए चिंता का विषय है। राज्य में वीर गाथा की अपनी एक अलग पहचान है। अग्निवीर के माध्यम से नौजवान साथी देश की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। क्या वह अपने परिवार को सुरक्षा दे पाएंगे। अटल जी के राज्य निर्माण को स्वीकार करते हैं। राज्य निर्माण में अन्य लोगों के योगदान को भूल नहीं सकते।

प्रीतम सिंह के विषय पर कहा कि भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत ने कहा कि आंदोलन में कांग्रेस साथ खड़ी नहीं थी। प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सभा प्रस्ताव में कांग्रेस समर्थन किया भाजपा के पास बहुमत नहीं था।

प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जिस दिशा में राज्य जा रहा है उससे उत्तराखंड संरक्षित नहीं हो सकता। शिक्षा, स्वास्थ्य की ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ठीक नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में व्यवस्थाएं अच्छी नहीं है। पलायन आयोग की रिपोर्ट सोचनीय है। गंगा जीवनदायिनी है। नमामि गंगे का कार्य हुआ लेकिन दिखाई नहीं दे रहा है। हरिद्वार हर की पैड़ी में गंगा आचमन लायक नहीं है। देहरादून में स्मार्ट सिटी के नाम पर जो कार्य हुआ इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने भूक़ानून पर कहा कि त्रिवेंद्र सरकार भूमि खरीदने की सीमा हटा देती है। डेमोग्राफिक परिवर्तन कैसे है। यहां कोई विदेश का नागरिक नहीं जमीन खरीदने आया है। देश का हर नागरिक कही जमीन खरीद सकता है। विदेशी नागरिक पर केंद्र और राज्य निगरानी रखे।

सदन में भाजपा विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि पहाड़ के सरोकार की बात करना मैदान का विरोध नहीं है। मूल सरोकार पर खतरा है, इस पर काम करने की आवश्यकता है। अनाधिकृत, अवैध तरीके से जमीन पर सेटलमेंट, कब्जा गलत है।

पीठ ने कहा कि आपसी सौहार्द में चर्चा होनी चाहिए।जिस तरह से विधायक अपनी बातों को लेकर उलझ रहे हैं उससे आपकी बातों को कोई सुन नहीं रहा है। ऐसा चर्चा कीजिए जिससे आपकी बातों को सुना जा सके।

प्रीतम सिंह ने कहा कि गदरपुर विधायक ने अवैध खनन की बात कही है। सरकार इसे क्यों नहीं रोक पाए रही है। इस सरकार में खनन,भू-माफिया और भर्ष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष विधायकों में तीखी बहस भी हुई। मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि धमकाए मत।

भाजपा विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि पेंशन भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है। कपकोट भाजपा विधायक सुरेश गाड़िया ने कहा कि उत्तराखंड के जरूरत के विषयों पर आज बात की जा रही है। आज राज्य और सीमांत क्षेत्रों की जरूरत पर काम करना होगा। दूर अंचलों में बैठे लोगों की समस्या पर चिंतन और मंथन करना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण तिवारी को उत्तराखंड के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी विपक्ष में रहते हुए सहयोग किया। देवभूमि का प्रदेश हैं उत्तराखंड है। यहां देशभर के लोग शांति लिए आते हैं। पहाड़ मैदान की बात नहीं उत्तराखंड के हित की चर्चा होनी चाहिए।

सीएम धामी ने फोन पर दी स्नेह राणा को बधाई, कहा- आप युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा

0

वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के सम्मान में 50 लाख की राशि देने का किया ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा से फ़ोन पर बातचीत कर आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा के खेल कौशल की सराहना करते हुए उनके लिए 50 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा भी की है।

सीएम धामी ने कहा कि स्नेह राणा ने कड़े परिश्रम, समर्पण और निरंतर संघर्ष की बदौलत ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके प्रदर्शन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी बड़ी प्रेरणा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

टनकपुर: शारदा नदी में युवक डूबा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ और जल पुलिस

0

टनकपुर। शारदा नदी में स्नान के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम युवक की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, भूड़ा विक्रमपुर, थाना बरखेड़ा (जनपद पीलीभीत) निवासी 23 वर्षीय राहुल पुत्र हरिशंकर अपने साथियों के साथ बूम काकड़ घाट के निकट शारदा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बूम चौकी पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की खोजबीन शुरू की।

प्रभारी कोतवाल पूरन सिंह तोमर ने बताया कि पीलीभीत निवासी युवक स्नान के दौरान शारदा नदी में डूब गया है। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें युवक की तलाश में लगी हुई हैं।

लालकुआं : पिता के संघर्ष और बेटी की मेहनत ने पहुंचाया बुलंदी पर

0

बिन्दुखत्ता की बेटी मोनू बिष्ट ने एशियन चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक, उत्तराखंड का नाम किया रोशन

नैनीताल जिले के लालकुआं तहसील क्षेत्र के बिन्दुखत्ता घोड़ानाला गांव निवासी श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट की सुपुत्री कुमारी मोनू बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। तुर्किस्तान (कज़ाख़स्तान) में आयोजित Qazaq Kuresi Asian Championships 2025 में मोनू बिष्ट ने महिला वर्ग की 70 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

उनकी इस उपलब्धि से पूरे बिन्दुखत्ता क्षेत्र, नैनीताल जिले और उत्तराखंड का मान बढ़ा है। मोनू बिष्ट की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

खेल प्रेमियों का कहना है कि मोनू की मेहनत, लगन और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं।

प्रदेशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है — सभी ने मोनू बिष्ट को “उत्तराखंड की शान” बताते हुए अगली प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने की कामना की है।

आज हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे सीएम धामी, पूर्व सैनिक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

0

सीएम धामी सुबह लगभग 11 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लगभग एक घंटे से अधिक वह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह हल्द्वानी और रामनगर में आयोजित उत्तराखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम के चलते पूर्व सैनिक सम्मेलन और जन वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 7 नवम्बर को वह पंतनगर कृषि विश्विद्यालय परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

उत्तराखंड राज्य को 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार इस को रजत जयंती के रूप में मना रही है. इसी के चलते देहरानून से लेकर प्रदेश के जनपदों में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. हल्द्वानी में भी कल पूर्व सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी के एमबीपीजी इंटर कालेज में आयोजित हो रहा है. जिसमें हजारों पूर्व सैनिक सहित स्थानीय लोगों की पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिस्सा लेंगे.

सीएम धामी सुबह लगभग 11 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लगभग एक घंटे से अधिक वह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. जिसके बाद वह रामनगर को रवाना होंगे. रामनगर में भी जन वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 7 नवम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उधम सिंह नगर दौरा प्रस्तावित है. इस दौरान वह कृषि विश्विद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए किसानों को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में 30 हजार किसानों की आने की उम्मीद है.

नैनीताल पुलिस ने लागू किया डायवर्जन प्लान
आज सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर क्षेत्र हल्द्वानी में समस्त प्रकार के (छोटे, बड़े) माल वाहक वाहनों / अति आवश्यक सेवा से सम्बन्धित वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा. पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के माल वाहक / अति आवश्यक सेवा वाले वाहन अपने आवागमन के दौरान नारीमन तिराहा से गौलापार रोड का प्रयोग करेंगे व टीपी नगर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के माल वाहक वाहन/अति आवश्यक सेवा वाले वाहन अपने आवागमन के दौरान तीनपानी से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा व शेष भारी वाहन लालडॉट तिराहा से पनचक्की से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे.

रोडवेज / निजी बसों का डायवर्जन

रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होण्डा शोरूम तिराहा से मंगलपडाव से रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी.

बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें होण्डा शोरूम तिराहा से मंगलपडाव से रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी.

कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें मुखानी चौराहा से अर्बन बैंक तिराहा से कालाढुंगी तिराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी.

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज / केमू की बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया चौराहा से नैनीताल बैंक से रोडवेज को आयेंगी.

रोडवेज / केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गौलापुल से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगी.

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज की बसें रोजवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गन्तब्य को जयेंगी.

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से हाईडिल तिराहा से पनचक्की होते हुए लालडॉट तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगी.

रामपुर रोड से मुखानी क्षेत्र को आने वाली सिडकुल / निजी बसें पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ / छड़ैल रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी.

रामपुर रोड से काठगोदाम क्षेत्र की ओर आने वाली सिडकुल / निजी बसें शीतल होटल से डायवर्ट होकर तीनपानी से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगी.

इन्टरसिटी बसों हेतु नैनीताल बैंक तिराहा से तिकोनिया चौराहा की ओर प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा.

छोटे वाहनों का डायवर्जन

बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा सेडायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए क्रियाशाला से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे.

रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन पंचायत घर से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड /छडैल चौराहा से गैस गोदाम रोड होते हुए लालडॉट तिराहा से पनचक्की तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे. अन्य वाहन आईटीआई तिराहा से डाययवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए नहर कवरिंग रोड से पनचक्की से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे.

कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे.

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बरेली रोड, रामपुर रोड, चोरगलिया रोड आदि क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे.

शेष कालाढुंगी रोड व शहर हल्द्वानी की ओर जाने वाले समस्त प्राकर के छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से लालडॉट रोड / ऊँचापुल से होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे.