Home Blog Page 132

उत्तराखंड में दर्दनाक घटना: इंटर्नशिप कर रही ओडिशा की 23 वर्षीय युवती की मकान मालिक के बेटे ने की हत्या

0

रूद्रपुर: ऊधम सिंह नगर के लालपुर में इंटर्नशिप कर रही ओडिशा की 23 वर्षीय युवती की मकान मालिक के बेटे अमित ने हत्या कर दी। अमित ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवती के माता-पिता और बहन जेकेपुर रायगढ़ ओडिशा में रहते हैं। मृतका के ममेरे भाई ने बताया कि युवती ने बीटेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद उसका लालपुर की फैक्ट्री में छह महीने की इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ था। जिसके बाद युवती सृष्टि शर्मा लालपुर में कामेश्वर सिंह के मकान में किराये के कमरे में रहने लगी, बीते मंगलवार सुबह युवती फैक्ट्री गई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार सृष्टि दोपहर ढाई बजे घर के अंदर दाखिल हुई थी। बताया जा रहा है कि तब कामेश्वर सिंह की पत्नी सरोज की तबीयत खराब होने के कारण रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थी और कामेश्वर सिंह व उनका छोटा पुत्र सुमित अस्पताल में था। इस कारण घर पर उनका बेटा अमित अकेला था। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए अमित की नीयत खराब हो गयी। युवती के विरोध करने पर अमित ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। और अपने दूसरे भाई के साथ मिलकर बाइक पर मृतका के शव को ले जाकर नहर के किनारे फेंक दिया था, पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी सुमित की तलाश की जा रही है।

उत्तराखंड: यहां अवैध रूप से निवास कर रही 2 बांग्लादेशी महिलाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

देहरादून : देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रही 02 बांग्लादेशी महिलाओ को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस तथा एल0आई0यू0 की संयुक्त टीम द्वारा सत्यापन अभियान के दौरान पकड़ी दोनो बांग्लादेशी महिलाये दोनो अभियुक्ताओ को नियमानुसार किया जायेगा डिपोर्ट

जिस टैक्सी में बैठकर दिल्ली से देहरादून पहुंची थी अभियुक्ता, उसी के ड्राइवर को बातों में फंसाकर उससे करी शादी

पूर्व में भी आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत पुलिस द्वारा जनपद में अवैध रूप से निवास कर रहे 07 बांग्लादेशी नागरिको को गिरफ्तार कर किया गया था डिपोर्ट

07 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर भेजा जा चुका है जेल

गोवंशीय पशु से अमानवीय कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार, CCTV की मदद से पकड़ा गया यूपी का युवक

0

31 अक्टूबर को आरटीओ रोड स्थित मैदान में विश्राम कर रहे गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य किया गया था

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है. घटना से कुछ दिन पूर्व ही वह यूपी से काम करने के लिए हल्द्वानी आया था.

गोवंशीय पशु से अमानवीय कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार: गोवंशीय पशु से अमानवीय कृत्य करने के मामले में मुखानी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. 2 नवम्बर 2025 को वादी गिरीश चंद्र पांडे निवासी आरटीओ रोड मुखानी द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपी गई थी. तहरीर में आरोप लगाया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 31 अक्टूबर को आरटीओ रोड स्थित मैदान में विश्राम कर रहे गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य किया गया.

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल: मामले में थाना मुखानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. मामले की विवेचना थाने में तैनात उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र को सौंपी गई थी. विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति का होना पाया गया.

जेल भेजा गया आरोपी: सीसीटीवी फुटेज खंगालने की खबर जैसे ही उसे लगी, तो वह अपना सामान लेकर भाग गया. सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को चिह्नित कर शुक्रवार को रुद्रपुर किच्छा बाईपास के पास शिवनगर के निकट गंगानगर चौराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने घटना के समय पहने कपड़ों व अन्य सामान सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार, निवासी मिल्क मुफ्ती सईदनगर, थाना अजीम नगर, तहसील स्वार, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया. आरोपी सुनील कुमार की उम्र 24 वर्ष है. उसने बताया कि वह 28 अक्टूबर को काम की तलाश में हल्द्वानी आया था.

(उत्तराखंड) कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, 06 व्यक्ति थे सवार

0

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसों की खबर सामने आ रही है।

ताजा मामला जनपद चमोली से एसडीआरएफ टीम द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल।

आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर के समीप एक वाहन (UK-14B 4828) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उक्त वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर से अपर उपनिरीक्षक मंगल सिंह भाकोनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा सभी घायलों को उपचार हेतु सकुशल पांडुकेश्वर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया।

CM धामी की 4 बड़ी घोषणाएं: वृद्ध कलाकारों की पेंशन ₹3000 से ₹6000 हुई, प्रेक्षागृह बनेंगे!

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हिमालय निनाद उत्सव-2025’ में हिस्सा लिया और कलाकारों की मासिक पेंशन दोगुनी करके ₹6000 की। साथ ही, संस्कृति के संरक्षण हेतु 3 अन्य बड़ी घोषणाएं कीं।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हिमालयन संस्कृति केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित “हिमालय निनाद उत्सव- 2025” में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने न केवल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के हितों में चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कर उन्हें बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव मात्र एक सांस्कृतिक समारोह नहीं, बल्कि हिमालय की साझा चेतना और विविध परंपराओं का उत्सव है।

कलाकारों को पेंशन का बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री की सबसे महत्वपूर्ण घोषणा वृद्ध और खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे कलाकारों व लेखकों से संबंधित है। उन्होंने घोषणा की कि जिन्होंने अपना पूरा जीवन कला एवं साहित्य की आराधना में लगा दिया, उनके लिए देय मासिक पेंशन ₹3000 से बढ़ाकर ₹6000 प्रतिमाह की जाएगी। यह वृद्धि उन आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगी जो वृद्धावस्था के कारण जीविकोपार्जन में असमर्थ हो गए हैं। यह कदम राज्य के कलाकार कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

  • मानदेय और अवसंरचना पर ज़ोर

मुख्यमंत्री ने अन्य तीन बड़ी घोषणाएं भी कीं:

  • मानदेय में समानता: संस्कृति विभाग में सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकारों का मानदेय अब भारत सरकार के उपक्रम, नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर दिया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर पारिश्रमिक मिल सकेगा।
  • प्रेक्षागृहों का निर्माण: राज्य के समस्त जनपद स्तर पर प्रेक्षागृह (Auditorium) का निर्माण किया जाएगा, जिससे कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच उपलब्ध हो सके।
  • सांस्कृतिक संग्रहालय: सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व प्रदर्शन के लिए प्रदेश में एक राज्य स्तरीय संग्रहालय, तथा गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा।

सांस्कृतिक संगम और आत्ममंथन का अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर यह समय केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और नए संकल्प का भी है। निनाद महोत्सव-2025 में तिब्बत, अरुणाचल, मणिपुर, हिमाचल, असम और लद्दाख सहित पूरे हिमालय क्षेत्र की विविध संस्कृतियों को एक मंच पर लाया गया। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाली महान आत्माओं को नमन किया और कहा कि उनकी स्मृति हमें यह राज्य कितनी कठिनाइयों और बलिदानों से मिला है, इसकी याद दिलाती है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सोनल मानसिंह, नरेश बंसल और संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गढ़वाली गीतकार व गायक संतोष खेतवाल की पुस्तक का विमोचन

0

देहरादून, 7 नवंबर 2025:

हिमालय लोक साहित्य एवं संस्कृति विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाली गीतकार, गायक व संगीत निर्देशक संतोष खेतवाल जी के गीत संग्रह “चाँदी सि हिमालै” का विमोचन गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी के कर कमलों से हुआ। नरेंद्र सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, देहरादून के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ नंद किशोर हटवाल व मंचासीन अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के उपरांत मंचासीन अतिथियों के द्वारा संतोष खेतवाल जी की सद्य प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया गया।

इसके उपरांत आमंत्रित अतिथियों व उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए गीत संग्रह के लेखक संतोष खेतवाल जी ने कहा कि आज का यह पल उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है  और यह संग्रह मेरे 40 वर्षो के रचनाकर्म का दस्तावेज है। पुस्तक के कथ्य व शिल्प पर अपनी बात रखते हुए गढ़वाली साहित्यकार व कवि मदन मोहन डुकलाण ने कहा कि इस गीत संग्रह में एकल गीत, युगल गीत व भजन तीन प्रकार के गीतों को संकलित किया गया है जिसमें कुछ ऐतिहासिक व उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परम्परा को दर्शाते गीत भी हैं जिन्हें गहन अध्ययन व शोध के बाद लिखा  गया प्रतीत होता है। संतोष खेतवाल जी की पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कवि लेखक व रंगकर्मी विजय मधुर ने कहा कि इस पुस्तक में संकलित गीत लोकरंजन के साथ ही गढ़वाल के समाज की अनेक परंपराओं व रीत-रिवाजों का भी लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हैं। इस अवसर पर संतोष खेतवाल जी के पुत्र संकल्प खेतवाल ने विमोचित पुस्तक से कुछ गीतों का गायन भी किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता डा स्वामी एस. चंद्रा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और हम खेतवाल जी की इस पुस्तक में अपने पहाड़ की अपने समाज की तस्वीर देख सकते हैं। वरिष्ठ साहित्य व लोक के मर्मज्ञ डॉ नंद किशोर हटवाल मे कहा कि गीत हमारे समाज में जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है। उन्होंने कहा कि खेतवाल जी ने पुस्तक के रूप में अपने गीतों को प्रकाशित कर इन्हें साहित्य प्रेमियों व भविष्य के शोधार्थियों के लिए संरक्षित कर लिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सुप्रसिद्ध गीतकार व गायक नरेंद्र सिंह नेगी जी ने अवसर पर कहा कि वे इन गीतों को सुनते आये हैं और ये गीत जनता के बीच पहले से ही बहुत लोकप्रिय हैं। इन्हें सिर्फ अभिलेखीकरण की आवश्यकता थी जो आज पूरी हो गई है।

हिमालय लोक साहित्य एवं संस्कृति विकास ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित इस गढ़वाली गीत संग्रह “चाँदी सि हिमालै” में कोषाधिकारी, पौड़ी,  पद से सेवानिव्रत श्री संतोष खेतवाल जी के 137 गीत हैं | जिन्हें उन्होंने वर्ष 1981 से लेकर अब तक लगभग 44 वर्षों में आकाशवाणी, दूरदर्शन, विभिन्न मंचों, कैसेटस, गढ़वाली फिल्मों के माध्यम से समाज के बीच पहुंचाया है।

इस अवसर पर सभागार में श्री संतोष खेतवाल जी के परिवार जनों में  श्रीमती माहेश्वरी देवी, सुश्री पुष्पा खेतवाल, डॉ. अमन भारती , डॉ. श्रृष्टि खेतवाल, श्री शाहिल माथुर, सुश्री सुनिष्ठा माथुर, संकल्प खेतवाल, सारांश खेतवाल, कुलानंद घनशाला, दिनेश बौड़ाई, चंद्रदत्त सुयाल, सुरेश स्नेही, आलोक मलासी, कांता घिल्डियाल आदि से साथ नगर के गणमान्य व्यक्ति, कवि, साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी ने उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफल संचालन आशीष सुंदरियाल ने किया।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, FRI में होगा मुख्य कार्यक्रम, पीएम मोदी होंगे शामिल

0

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में करीब 75 हजार से एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं.

देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इस 25वीं वर्षगांठ को राज्य सरकार रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है. जिसके तहत 1 नवंबर से ही प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित किया जाएगा. जिसमें पीएम मोदी शिरकत करेंगे. पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के लेकर एफआरआई परिसर में तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं.

उत्तराखंड राज्य के लिए वर्तमान राज्य स्थापना दिवस बेहद खास है. उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं. यही वजह है कि उत्तराखंड सरकार 25वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए तमाम तैयारियां कर रही हैं. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के 25 साल की विकास यात्रा और आगामी 25 सालों के रोड मैप को लेकर विशेष सत्र का आयोजन किया गया.

विशेष सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा को संबोधित किया. इसके बाद तीन दिनों तक चले, इस विशेष सत्र में 25 साल की विकास यात्रा के साथ ही अगले 25 सालों के रोड मैप को लेकर चर्चा की गई.

अब एफआरआई में राज्य स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही है. खुद गढ़वाल कमिश्नर तैयारियों पर नजर बनाये हुये हैं. गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही हैं. वर्तमान समय तक 90 फीसदी काम पूरे हो चुके हैं. थोड़े बहुत फिनिशिंग के काम बचे हुए हैं. जिसे कल दिन तक पूरा कर लिया जाएगा.

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया मुख्य रूप से राज्य गठन के बाद से इन 25 सालों की विकास यात्रा का एग्जीबिशन लगाया गया है. उत्तराखंड के कर्मयोगी जिन्होंने राज्य गठन से राज्य को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपना योगदान दिया है उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद होगा. इसके अलावा प्रदेश के तमाम क्षेत्रों से आने वाली जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया 9 नवंबर को एफआरआई में करीब 75 हजार से एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं.

एफआरआई के 500 मीटर दायरे में जीरो जोन: 9 नवंबर को रजत जयंती वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में मुख्य समारोह में शरीक होंगे. लिहाजा, प्रधानमंत्री की उपस्थिति के मद्देनजर दून पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था चाक चौबंद की है. इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है.

जिसके तहत एफआरआई के 500 मीटर के दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है. सामान्य वाहन उस दायरे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे. लिहाजा, सड़क पर निकलने से पहले रूट प्लान अवश्य देख लें.

 

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, दून पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

0

दून पुलिस के ट्रैफिक प्लान के अनुसार ट्रैफिक प्लान 9 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा.

देहरादून: 9 नवंबर को रजत जयंती वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में मुख्य समारोह में शरीक होंगे. लिहाजा, प्रधानमंत्री की उपस्थिति के मद्देनजर दून पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था चाक चौबंद की है. इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. जिसके तहत एफआरआई के 500 मीटर के दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है. सामान्य वाहन उस दायरे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे. लिहाजा, सड़क पर निकलने से पहले रूट प्लान अवश्य देख लें.

दून पुलिस के ट्रैफिक प्लान के अनुसार ट्रैफिक प्लान 9 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन शहर के आंतरिक और बाहरी मार्गों पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे. रूट डायवर्जन प्लान शाम 4 बजे तक ही लागू रहेगा. इस प्लान का सबसे अधिक असर चकराता रोड के मध्य वाया एफआरआई यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा. ऐसे व्यक्तियों को रूट बदलना पड़ेगा. उनके लिए आने और जाने के मार्गों पर अलग अलग डायवर्जन बनाए गए हैं. जिससे वह एफआरआइ वाले रूट को छोड़ते हुए डायवर्जन से दूसरे रूट से अपने गंतव्य के लिए गुजर सकें.

उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में प्रदेशभर से लोग शरीक होंगे. लिहाजा, अलग अलग रूट से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग प्लान भी तय किया गया है. वह अपने रूट के हिसाब से निर्धारित स्थल पर वाहन पार्क करेंगे. फिर समारोह में शरीक होंगे. पार्किंग स्थल से समारोह स्थल पर जाने के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है. जिससे आगंतुकों को पैदल न चलना पड़े.

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए मुख्य मार्गों की जगह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. इसके अलावा यातायात और अन्य सहायता के लिए अधिकारियों को नामित किया गया है. प्लान के साथ उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं.

किसान सम्मेलन कार्यक्रम में सीएम धामी ने की शिरकत, सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

0

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में किसान सम्मेलन में सीएम धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.

रुद्रपुर: राज्य की रजत जयंती के मौके पर आज कृषि विभाग द्वारा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की योजनाओं को गिनाते हुए किसानों का अभिवादन किया. उन्होंने बिहार चुनाव पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

उत्तराखंड के 25वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रदेश इसे रजत उत्सव के रूप में मना रहा है. आज कृषि विभाग द्वारा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के स्टेडियम में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत किया. इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी, क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ समेत तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में लगभग 4 से 5 हजार किसानों ने हिस्सा लिया. लेकिन मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व ही पंडाल में लगी कुर्सी खाली हो गई. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि राज्य को 25 वर्ष होने पर प्रदेश सरकार इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है.

आज कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया है. जिसमें वह सभी अन्नदाताओं का अभिवादन करते हैं. उन्होंने कहा कि देश के संतुलित विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है कि किसानों की समस्याओं का समाधान हो किसान हर क्षेत्र में आगे बड़े और सरकार की योजनाएं उनकी सहायक बनें. सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के निर्माण का सपना तभी साकार हो सकता है जब हमर किसान हर प्रकार से सक्षम और आत्मनिर्भर हो. उन्होंने कहा कि उन्हें खेती करना देव उपासना जैसा लगता है. पूर्व में वह खेती से जुड़े हुए तमाम कार्य कर चुके हैं.

आज भी जब भी उन्हें समय मिलता है, वह खेती से जुड़े हुए काम करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि वह इसी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, जो किसान के हितैषी है. साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों का जो शक्तिकारण हुआ वो अभूतपूर्व है. किसानों का आत्मविश्वास देश की ताकत और सबसे बड़ी पूंजी है. इसी को आधार मानते हुए केंद्र की सरकार कृषि नीतियों को किसानों के अनुरूप बना रही है. इसके अलावा सरकार का निरंतर प्रयास है कि दुनिया के बड़े बड़े देशों के किसानों को मिलने वाली अत्याधुनिक सुविधाएं हैं, वह हमारे देश के किसानों को भी मिले.

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसानों के लिए बीज से लेकर बाजार तक की यात्रा सुगम हो बल्कि आय में वृद्धि करने वाली भी हो. भारत सरकार द्वारा देश के 11 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है. जिसमें उत्तराखंड के 9 लाख किसान शामिल है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी फसलों के न्यूनतम मूल्य पर अभूतपूर्व वृद्धि की गई है. इसके अलावा फसल बीमा के माध्यम से किसानों को आपदाओं, रोग और कीट पतंगों से होने वाले नुकसान से बचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी किसानों के उत्थान के लिए समर्पित और संकल्पित होकर कार्य कर रही है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए तीन लाख तक बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं 80 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं. कहा कि हमने किसानों के हित में नहरों से सिंचाई करना भी मुक्त किया है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए पॉलीहाउस में 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार से गेहूं और गन्ने की फसल के समर्थन मूल्य में 20 रुपए की बढ़ोतरी की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न स्तरों पर काम कर रही. सरकार ने 12 सौ करोड़ की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलट और ड्रेगन फ्रूट में प्रावधान कर अनुदान दिया जा रहा है. बिहार चुनाव पर बोलते हुए कहा कि एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से विदेश से दोस्त को दी धमकी, 30 लाख की मांगी फिरौती, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

रुड़की: हरिद्वार जिले की कलियर थाना पुलिस और सीआईयू टीम ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. दरअसल आरोपी ने विदेश में रह रहे एक दोस्त से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसके अन्य साथी की तलाश भी शुरू कर दी है.

दोस्त से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मांगी रंगदारी: दरअसल, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी रवि कुमार पुत्र रविंद्र कुमार द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि 30 अक्टूबर के दिन उनके मोबाइल पर एक धमकी भरी कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा मामले की सत्यता और घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया.

पुलिस की जांच में ये हुआ ये खुलासा: इसके बाद पिरान कलियर थाना पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम को प्रकाश में आए मोबाइल नंबर का संबंध ग्राम किलोई थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा पाया गया. इसके बाद पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि अजय हुड्डा जो आर्मेनिया में नौकरी करने गया है. उसको उसके साथी आशीष सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा थाना बहादराबाद द्वारा वादी और वादी के भाई का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए थे. जिसपर अजय हुड्डा ने आर्मेनिया से धमकी भरी कॉल की थी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी आशीष सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि अजय हुड्डा अभी फरार चल रहा है.

एसएसपी ने क्या कहा: मामले में हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटना का खुलासा करनते हुए बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में आशीष सैनी (उम्र 36 वर्ष) पुत्र धनीराम सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा थाना बहादराबाद को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के अन्य साथी अजय हुड्डा पुत्र सुरेश निवासी ग्राम किलोई थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोटी कमाई करने के चक्कर में आर्मेनिया में बैठे साथी के साथ प्लान बनाकर वादी को कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.