विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरी : मुख्यमंत्री

0
78
Uttarakhand Development Projects 2026 CM Pushkar Singh Dhami

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6940 करोड़ रुपये की 12 प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली परियोजनाओं को 15 अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाए। परियोजनाओं की मासिक समीक्षा मुख्यमंत्री स्तर पर तथा प्रत्येक 10 दिन में मुख्य सचिव स्तर पर की जाएगी।

भूमि हस्तांतरण, वन स्वीकृति, भूमि अधिग्रहण और क्षतिपूर्ति से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

चारधाम सड़क परियोजना, सीमांत क्षेत्रों की सड़कें, विद्युत अवसंरचना और परिवहन सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here