चमोली को CM धामी की बड़ी सौगात, ₹155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा के तहत गोपेश्वर में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में चमोली जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जनपद में कुल ₹155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर विकास कार्यों को नई गति प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने ₹113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण किया।
चमोली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पर्यटन, पशुपालन और आपदा सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चमोली जिले का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है।
इन प्रमुख योजनाओं का हुआ शिलान्यास
मुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें शामिल हैं—
- जोशीमठ-नीति मार्ग पर जुग्जू में स्टील ट्रस पुल – ₹4.34 करोड़
- लंगसी-द्वींग-तपोवन-लांजी-पोखनी मोटर मार्ग पर 78 मीटर लौह सेतु – ₹9.62 करोड़
- चांदनीखाल-रड़वा-काण्डई-रेंसू मोटर मार्ग विस्तार – ₹2.20 करोड़
- विशालखाल-देवीखेत-बांमेश्वर मोटर मार्ग – ₹2.57 करोड़
- नन्दानगर क्षेत्र की 13 पर्वतीय नहरों का पुनरोद्धार – ₹2.51 करोड़
- मॉडल राजकीय पशु चिकित्सालय नन्दप्रयाग – ₹4.36 करोड़
- सेम-तोप सामुदायिक भवन एवं पार्किंग – ₹3.03 करोड़
- नन्दानगर पार्किंग निर्माण – ₹3.20 करोड़
- नौटी-चौण्डली-ल्यूथा मोटर मार्ग – ₹6.99 करोड़
- हरनीचक-मुन्दोली मार्ग – ₹7.42 करोड़
- थराली-घाट (डुंग्री) मोटर मार्ग – ₹9.36 करोड़
इसके अलावा कई बाढ़ सुरक्षा, पुल, सिंचाई, शिक्षा और पशुपालन से जुड़ी परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण किया उनमें शामिल हैं—
- गैरसैंण मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य – ₹1.42 करोड़
- सेमी-मासों मोटर मार्ग – ₹2.71 करोड़
- हापला-गुड़म-नैल-नौली मोटर मार्ग – ₹2.34 करोड़
- नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग डामरीकरण – ₹1.15 करोड़
- जिला चिकित्सालय चमोली एवं बीपीएचयू पोखरी में डीआईपीएचएल भवन
- बैरागना ट्राउट इंडोर हैचरी – ₹3.50 करोड़
- स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दो कोर्ट वाला बैडमिंटन हॉल – ₹2.45 करोड़
- कल्पेश्वर पाथवे एवं आर्क ब्रिज – ₹40.50 लाख
- तेफना-कण्डारा मोटर मार्ग अपग्रेडेशन – ₹5.63 करोड़
- कुलसारी-गैरवारम मोटर मार्ग अपग्रेडेशन – ₹9.32 करोड़
- लोल्टी-मालबज्वाड़-पास्तोली मोटर मार्ग – ₹7.75 करोड़
सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन को मिलेगा लाभ
इन परियोजनाओं के पूरा होने से चमोली जिले में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा व्यवस्था, खेल अवसंरचना, मत्स्य पालन, पर्यटन और ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी। साथ ही सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।
#PushkarSinghDhami #Chamoli #Gopeshwar #ChamoliDevelopment #UttarakhandNews #DevelopmentProjects #InfrastructureDevelopment #RoadProjects #ChamoliNews #BJPUttarakhand #DhamiGovernment #JanJanKiSarkar #SevaSushasanSamarpan #GopeshwarRoadShow #Bhadas4India #UttarakhandDevelopment #BreakingNews #ChamoliProjects #CMDhami #DevbhoomiUttarakhand

