Home Blog Page 88

देहरादून में गर्भवती महिला से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पंचायत ने की थी मामला को दबाने की कोशिश, डीएम का एक्शन

0

देहरादून में एक गर्भवती महिला से रेप करने वाले आरोपी को चकराता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेप के इस केस में राजस्व पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के बाद नियमित पुलिस को ट्रांसफर किया गया था।

पुलिस ने महिला से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चकराता तहसील के राजस्व क्षेत्र बरौधा की है।

28 नवम्बर को हुआ था 6 माह की गर्भवती महिला से रेप

दरअसल विकास नगर क्षेत्र में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वाली एक महिला अपने पूरे परिवार के साथ 21 नवंबर को अपने गांव चकराता तहसील के राजस्व ग्राम बरौधा में बूढ़ी दिवाली मनाने गई थी। 28 नवंबर को महिला घर से कुछ दूर कपड़े धोने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक मुकेश चौहान ने महिला को पकड़ लिया और उसे शौचालय में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद गांव में पंचायत में की मामला दबाने की कोशिश

रेप की इस घिनौनी घटना के बाद जब पीड़िता ने घर आकर अपने पति को इसकी जानकारी दी तो महिला के पति ने इस घटना की शिकायत की। जिसके बाद गांव में एक पंचायत हुई और महिला को पंचायत में 1 लाख रुपए देकर मामला दबाने की कोशिश की। हालांकि पीड़िता और उसके पति ने इस मामले में राजस्व पुलिस को लिखित में शिकायत दी।

वहीं इस घटना की जानकारी जब जिलाधिकारी को मिली तो उन्होंने इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इस केस को राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को सौंप दिया।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून जिलाधिकारी के निर्देशों पर जब राजस्व पुलिस द्वारा दर्ज किए गए रेप के केस को चकराता कोतवाली को ट्रांसफर किया गया तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले की जांच 2 दिसंबर को महिला उप निरीक्षक हेमा बिष्ट को सौंप दी।

चकराता पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के माध्यम से रेप के आरोपी मुकेश चौहान को चकराता के लाखामंडल पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

शांतिकुंज शताब्दी समारोह, भूमि पूजन से हुई शुरुआत, राज्यपाल ने की शिरकत

0

शांतिकुंज शताब्दी समारोह में देश दुनिया के कई साधक जुटेंगे. यह चार दिवसीय आयोजन होगा.

हरिद्वार: आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज का शताब्दी समारोह अगले साल वृहद स्तर पर मनाया जाएगा. गुरुवार को कार्यक्रम के लिए हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह भी शिरकत करने पहुंचे. हरिद्वार के बैरागी कैंप में शांतिकुंज शताब्दी नगर बनाया गया है. कार्यक्रम में राज्यपाल के अलावा शांतिकुंज प्रमुख, अन्य साधु संत और शांतिकुंज के हजारों साधक जुटे. जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले चार दिवसीय शताब्दी समारोह में देश और विदेश से हजारों की संख्या में साधक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि चिन्मय पण्ड्या ने हजारों स्वयंसेवक, संत, प्रबुद्धजन की उपस्थिति में 51 तीर्थों से संग्रहीत पवित्र रज जल का पूजन कर किया. समारोह में अध्यात्म, संस्कृति और सेवा का व्यापक संगम देखने को मिला. यह समारोह परम वंदनीया माता के जन्म के 100 वर्ष, अखंड दीप प्रज्वलन के 100 वर्ष और शांतिकुंज के संस्थापक पंडित श्री राम शर्मा की तप साधना के 100 वर्ष के अविस्मरणीय अवसर को समर्पित रहा. इस दौरान अतिथियों ने विश्व मैत्री, पर्यावरण शुद्धि और सांस्कृतिक एकता का संकल्प लिया.

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा यह अदभुत क्षण है जब अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा वसुधा वंदन समारोह आयोजित किया है. निश्चित रूप से यह संस्था पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है. राज्यपाल ने अखिल विश्व गायत्री परिवार और देव संस्कृति विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा यह संस्थान केवल शैक्षणिक केंद्र नहीं, बल्कि आधुनिक गुरुकुल है, जहां शिक्षा को साधना माना जाता है.

उन्होंने कहा हरिद्वार की यह तपोभूमि और मां गंगा की गोद संकल्प, साधना और लोक कल्याण की ऊर्जा का स्रोत है. उन्होंने चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अध्यात्म और आधुनिकता के अद्भुत समन्वय द्वारा समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं. राज्यपाल ने कहा अखंड ज्योति केवल एक दीप नहीं है. यह अखंड भारत की भावना, धर्म-जागरण की चेतना और भारत के आध्यात्मिक तत्व का जीवंत प्रतीक है. इसकी ज्योति हमें सत्य, नैतिकता और एकता का संदेश देती है.

Breaking: छात्रों की पढ़ाई में अब नहीं होगी प्रभावित, लिस्ट्राबाद स्कूल में नई शिक्षिका तैनात

0

इठारना बहुउद्देशीय शिविर में उठा था मामला, डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

देहरादून, 4 दिसंबर।

जिलाधिकारी सविन बंसल की त्वरित पहल पर मात्र 24 घंटे के भीतर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लिस्ट्राबाद में एक अतिरिक्त शिक्षिका की तैनाती कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से शिक्षिका को कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम इठारना में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान लिस्ट्राबाद ग्रांट के ग्राम प्रधान ने विद्यालय की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 34 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन केवल एक अध्यापिका कार्यरत है, जिससे पठन-पाठन की व्यवस्था प्रभावित होती है। ग्राम प्रधान ने विद्यालय में एक और शिक्षक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

शिविर में शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में तुरंत शिक्षक तैनात करने के निर्देश दिए।

निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षा विभाग ने उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला द्वारा उपलब्ध प्रस्ताव के आधार पर महिला सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से राजकीय प्राथमिक विद्यालय लिस्ट्राबाद में नियुक्त कर दिया है।

वन्य जीवों की तस्करी में लिप्त दम्पती गिरफ्तार,14 कछुवे हुए बरामद

0

वन्य जीवों की तस्करी में लिप्त दम्पती को चैकिंग के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से संरक्षित प्रजाती के 14 कछुवे हुए बरामद

गिरफ्तार दम्पती बरामद कछुवों को नजीबाबाद से तस्करी कर ला रहे थे ऋषिकेश

स्थानीय खरीदारों को महंगे दामो में बेचने की थी योजना

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा चैकिंग में अभियुक्तों की कार से बरामद किये थे उक्त कछुवे

DEHRADUN: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चैकिंग के दौरान रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला कोतवाली के गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग ऋषिकेश को जाने वाली सड़क पर एक लाल रंग के KUV 100 वाहन को रोककर चैक किया गया तो वाहन में बेताबनाथ पुत्र स्व0 रोशन नाथ निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष तथा उसकी पत्नी श्रीमती बरखा पत्नी बेताब नाथ निवासी उपरोक्त सवार थे।

वाहन की डिग्गी को चैक करने पर उसमें से संरक्षित प्रजाती के 14 छोटे-बडे कछुए बरामद हुए, जिनके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कार सवार दम्पत्ति कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाये और न ही उनसे सम्बन्धित कोई वैध कागजात ही दिखा पाये। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त बेताबनाथ द्वारा बताया गया कि वह कबाडी का काम करता है तथा उक्त कछुओं को उन्होने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था, जिन्हें वह तस्करी कर अपने घर काले की ढाल ऋषिकेश ला रहे थे। अभियुक्त उक्त कछुओं को स्थानीय खरीदारों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- बेताबनाथ पुत्र स्व0 रोशन नाथ निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश, जिला देहरादून, उम्र- 35 वर्ष

2- बरखा पत्नी बेताब नाथ निवासी उपरोक्त

बरामदगी :-

सरंक्षित प्रजाति के 14 छोटे-बडे कछुवे

पौड़ी में गुलदार ने पुजारी को बनाया निवाला:ग्रामीणों में आक्रोश, BJP विधायक को घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगाए, 5 घंटे बाद पहुंचीं डीएम

0

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में आज सुबह एक गुलदार ने मंदिर जा रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला पौड़ी जिला मुख्यालय से कुछ ही दूर पर स्थित गजल्ड गांव का है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नौटियाल (42) सुबह करीब 7:30 बजे, गांव के ही पास स्थित शिवालय पर पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उनपर हमला कर दिया।

इस पूरी घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटनास्थल पर पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया कि घटना के 4 घंटे बाद भी कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा, जबकि जिला मुख्यालय से गांव की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है ।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब चार घंटे बाद जब बीजेपी विधायक राजकुमार पोरी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मामला बढ़ा तो अब डीएम स्वाती भदौरिया मौके पर पहुंच गई हैं और लोगों से शव को उठाने की अपील कर रही हैं।

विधायक के आगे लगे धामी सरकार मुर्दाबाद के नारे

घटना के करीब 4 घंटे बाद जब बीजेपी विधायक राजकुमार पोरी मौके पर पहुंचे तो, लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान लोगों ने खूब हंगामा किया, लोग वन मंत्री मुर्दाबाद के साथ ही धामी सरकार मुर्दाबाद की नारेबाजी करने लगे। लेकिन विधायक सिर्फ सबको देखते रहे और लोगों से शांत होने की अपील करते रहे।

इस दौरान विधायक के पास ही खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि हमारे विधायक के कहने के बाद भी डीएम तक मौके पर नहीं पहुंचीं हैं ये कैसे विधायक हैं, साथ ही उसने कहा कि विधायक जी भी कुछ नहीं कर सकते हैं वो असहाय हैं। काफी देर तक चले इस विरोध के बाद डीएम मौके पर पहुंचीं जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

महिला का आरोप- वन विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा

इस दौरान ये एक महिला ने कहा- ये जंगलात वाले बस कहते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, बेचारा गरीब व्यक्ति गाय बच्ची पालकर अपना भरण पोषण कर रहा था और आज बाघ ने उसे अपना निवाला बना लिया। कैसे लोग गांव में अपनी गाय बच्छी पालेंगे। सरकार को सभी आदमखोर गुलदारों को मारने का ऑर्डर देना चाहिए।

देहरादून के जंगल में मिला युवक का शव:पार्षद ने देखा, पास में पड़े थे इंजेक्शन; पहचान बाकी

0

उत्तराखंड के देहरादून में जंगल में एक युवक का शव मिला है। युवक की उम्र 25 साल के आस-पास बताई गई है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर स्तिथ ऑप्टिकल स्टेट के सामने IRD जंगल की है। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने शव देखा और तुरंत इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 63 के पार्षद दिनेश केमवाल को दोपहर करीब 12 बजे जंगल के आसपास की दुकानों से जानकारी मिली कि जंगल में एक युवक शव मिला है। इसके बाद पार्षद ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद मौके पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अपनी जान शुरू कर दी है। पार्षद दिनेश का कहना है कि जब शव के पास पुलिस पहुंची तो उन्हें युवक के पास दो खाली इंजेक्शन मिले थे, जिससे लग रहा था कि नशे की ओवरडोज के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही शव की भी शिनाख्त की जा रही है।

मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश

0

पौड़ी। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष पर वार्ता कर विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत मां कालिंका मन्दिर में 06 दिसम्बर, 2025 को होने वाले मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष पर वार्ता कर विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत मां कालिंका मन्दिर में 06 दिसम्बर, 2025 को होने वाले मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ मेडिकल टीम, ऐम्बुलेंस पेयजल की समुचित व्यवस्थाएं और मोटर मार्गो को चुस्त दुरुस्त करने को कहा है।

श्री महाराज ने जिलाधिकारी से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पौड़ी, रामनगर, कोटद्वार, धूमाकोट और बैजरों आदि क्षेत्रों से बसों की पर्याप्त व्यवस्था करावाने के भी निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी में सीएम धामी का संबोधन, अर्द्धसैनिकों के लिए बड़ी घोषणाएँ

0

प्रेज़िडेंट पुलिस मेडल विजेताओं को मिलेंगे 5 लाख रुपये- सीएम धामी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक हर मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के साथ देश की सेवा की है। तिरंगे की शान को बढ़ाने में इन वीर सपूतों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अर्द्धसैनिक बल के जवानों को वीरता, साहस और देश भक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्हें राष्ट्र की शान बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्द्धसैनिक बलों के कल्याण के लिए घोषणा की कि भविष्य में प्रेजिडेन्ट पुलिस मेडल-गैलेन्ट्री वीरता पदक से अलंकृत होने वाले अर्द्धसैनिक को एकमुश्त 05 लाख रूपये की अनुदान राशि दी जायेगी, पूर्व अर्द्धसैनिक एवं अर्द्धसैनिक की वीर नारी, जिसके पास स्वयं की कोई अचल सम्पत्ति नहीं है, को उत्तराखण्ड राज्य में जीवनकाल में एक बार अचल सम्पत्ति क्रय किये जाने में स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी, उत्तराखण्ड राज्य अर्द्धसैनिक बल कल्याण परिषद् को क्रियाशील किया जायेगा और परिषद् के लिए पुलिस मुख्यालय में एक कार्यालय कक्ष आवंटित किया जायेगा, सैनिक कल्याण निदेशालय में उपनिदेशक (अर्द्धसैनिक) एवं बड़े जिलों के जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (अर्द्धसैनिक) के एक-एक पद स्वीकृत किये जायेंगे, जिसमें पूर्व अर्द्धसैनिक संविदा में नियुक्त किये जायेंगे, जो अर्द्ध सैनिक बलों के बच्चे हैं, उनको शादी हेतु हमारे सैनिकों के भांति धनराशि प्रदान की जाएगी तथा मुख्यमंत्री ने सीजीएचएस भवन निर्माण हेतु तत्काल प्राथमिकता देते हुए भूमि चयन करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक कभी भी ‘भूतपूर्व’ नहीं होता, वह जीवनपर्यंत सैनिक ही रहता है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं एक सैनिक परिवार से आते हैं और सैनिकों व उनके परिवारों की चुनौतियों को नजदीक से समझते हैं। शहीदों की शहादत की कोई कीमत नहीं हो सकती और राज्य सरकार का दायित्व है कि उनके परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों और शहीदों के परिजनों के सम्मान हेतु अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है। अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से अलंकृत वीरों की पुरस्कार राशि एवं वार्षिक अनुदान में भी महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। शहीदों की स्मृति में स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस वर्ष 10 वीर बलिदानियों की स्मृति में नए स्मारकों की स्वीकृति दी गई है। साथ ही शहीदों के परिजनों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित करने की व्यवस्था भी लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेना का आधुनिकरण तेजी से हुआ है। भारत आज रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनते हुए कई देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत के स्वदेशी हथियारों की क्षमता को विश्व स्तर पर सिद्ध किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध बसावट और अन्य गलत गतिविधियों के खिलाफ सरकार कड़े कदम उठा रही है। 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई गई है तथा 550 से अधिक अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है। राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा-रोधी कानून और भू-कानून लागू कर सामाजिक समरसता एवं आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि भी है, और यहां की धरोहर, संस्कृति तथा परंपरा की रक्षा करना सभी का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु निरंतर दृढ़ता से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरमवाल, विधायक राम सिंह कैड़ा, दायित्व धारी डॉ. अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, रेनू अधिकारी, आई जी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी शंकर दत्त पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी, पूर्व अर्धसैनिक संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष एस.एस. कोटियाल, सेवानिवृत्त आईजी एम.एल. वर्मा, एच.आर. सिंह, भानु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कल से बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

0

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क चल रहा है. सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है. इसके कारण सर्दी-खांसी और जुकाम-बुखार की समस्या आ रही है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शुक्रवार 5 दिसंबर से उत्तराखंड में मौसम बदलेगा. बदला मौसम बारिश और बर्फबारी लाएगा.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 5 दिसंबर को उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. इन जिलों में दो गढ़वाल मंडल और एक कुमाऊं मंडल में स्थित है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के गढ़वाल मंडल में सीमांत उत्तरकाशी और चमोली जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिला बारिश और बर्फबारी का गवाह बनेगा.

जो पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है, उसके अनुसार इन तीन जिलों के 3,200 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी. इन जिलों के निचले इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग ने ये भी कहा कि राज्य के शेष 10 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.

जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके अनुसार शनिवार 6 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा. उसके बाद रविवार 7 दिसंबर और सोमवार 8 दिसंबर को फिर से मौसम का बदला मिजाज हावी रहेगा. रविवार 7 दिसंबर को फिर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी होगी. फिर मौसम का यही पैटर्न सोमवार 8 दिसंबर को भी रिपीट होगा. यानी बारिश और बर्फबारी होगी. उसके बाद मंगलवार यानी 9 दिसंबर को फिर से मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन ये बारिश और बर्फबारी ठंड को बढ़ाएगी.

मौसम विभाग ने ये भी पूर्वानुमान दिया है कि अगले 1 से 2 दिन के अंदर उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखेन को मिलेगी. इसके साथ ही राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का और मध्यम कोहरा छाने की बात भी कही गई है. ऐसे में वाहन चालक पहाड़ी सड़कों पर अपने वाहन देखकर चलाएं. कोशिश करें कि देर शाम वाहन चलाकर न जाना पड़े.

देहरादून: सत्यापन की अंतिम तारीख नजदीक, लापरवाही पर बंद हो सकता है राशन

0

देहरादून। प्रदेश में लाखों लोगों का सरकारी राशन की दुकान से मिलने वाला राशन बंद होगा। 26 लाख लोगों का अब तक सत्यापन नहीं हुआ। 30 नवंबर तक इनका सत्यापन होना था, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों के छूट जाने पर विभाग की ओर से

ईकेवाईसी के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र लाभार्थी तक सही मात्रा में राशन पहुंच सके और कोई भी फर्जी पहचान का उपयोग न कर सके। इसके लिए प्रदेश भर में लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। विभाग की ओर से इसके लिए निर्देश जारी किया गया था कि हर हाल में 30 नवंबर तक ईकेवाईसी करा ली जाए। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए पूर्व में तय अंतिम तिथि के बाद भी 26 लाख लोगों का सत्यापन नहीं हुआ।