Home Blog Page 63

अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहाः सीएम

0

सीएम ने लेखक गांव में अटल स्मृति व्याख्यान माला में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लेखक गॉव थानो, देहरादून में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति व्याख्यान माला-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल प्रेक्षाग्रह का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को राज्य का दर्जा देने वाले हमारे श्रद्धेय अटल ही थे। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके  विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रनिष्ठ भावना को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा स्व श्री अटल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा अटल जी ने ओजस्वी कवि के रूप में अपने शब्दों से संवेदनाओं को स्वर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा उनके लिए सदैव गर्व का विषय रहेगा कि उन्हें अपने छात्र जीवन में एबीवीपी के कार्यकर्ता के रूप में लखनऊ में स्व. श्री अटल का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री के रूप में स्व. श्री अटल ने भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तक, ग्राम सड़क योजना से लेकर दूरसंचार क्रांति तक उनके प्रत्येक निर्णय ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने देश में सर्वप्रथम एक गठबंधन वाली सरकार का पूरा कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर ये सिद्ध कर दिया कि जब उद्देश्य राष्ट्र की प्रगति और उत्थान का हो तो विभिन्न दल भी एकजुट होकर सरकार चला सकते हैं। श्री अटल ने देश में सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण पर आधारित नई कार्य संस्कृति की शुरुआत की, जिसने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एनडीए गठबंधन की सरकार भारत को सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। आज प्रत्येक सेक्टर के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा भारत में विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे, रिंग रोड्स, हाई-वे और एलिवेटेड रोड्स जैसी परियोजनाएं नए भारत की पहचान बन रही हैं। भारत के 99 प्रतिशत गांवों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है और देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा श्रद्धेय अटल जी का देवभूमि उत्तराखंड से अत्यंत आत्मीय और गहरा लगाव रहा है। उनके नेतृत्व वाली सरकार ने ही उत्तराखंड राज्य की स्थापना कर हमारे वर्षों पुराने सपनों को साकार करने का ऐतिहासिक कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा अटल जी की प्रेरणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार, जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के ध्येय के साथ निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने गाँवों से लेकर शहरों तक, किसानों से लेकर युवाओं तक, मातृशक्ति से लेकर श्रमशक्ति तक तथा व्यापारियों से लेकर कर्मचारियों तक समाज के प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएँ बनाई हैं और उन्हें प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा पलायन निवारण आयोग की सर्वे रिपोर्ट में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है।  किसानों की आय में वृद्धि करने में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हमारा राज्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 के सतत् विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के इंडेक्स में हमारे प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही कई ऐतिहासिक फैसले भी लिए गए हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, विदुषी निशंक, प्रेम बुढ़ाकोटी, सुरेश, प्रदीप सरधाना, डॉ. सविता मोहन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम धामी ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ के समापन समारोह में किया प्रतिभाग: विजेताओं को किया सम्मानित

0

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में खिलाड़ियों का किया मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को तिब्बती मार्केट, देहरादून स्थित ओल्ड मल्टीपरपज हॉल में सासंद खेल महोत्सव-2025 के समापन समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विजेता टीम को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि यह अवसर केवल एक तिथि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन करने का है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिखाया कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प होती है। उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर देश को नई दिशा देने तक, उन्होंने हमेशा युवाओं, खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सपना देखा। आज खेलों के माध्यम से जो सशक्त, आत्मविश्वासी और अनुशासित युवा भारत उभर रहा है, यह अटल जी के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर उनका उत्साह बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ सांसद खेल महोत्सव आज केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि गाँव-गाँव से खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस महोत्सव ने प्रदेश के युवाओं को एक ऐसा मंच दिया है, जहाँ से वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। यह “फिट इंडिया, स्पोर्ट्स इंडिया, स्ट्रॉन्ग इंडिया” के संदेश को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण है। इसके माध्यम से स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को पुनर्जीवित किया गया है और हर वर्ग के बच्चों को खेल के अवसर मिले हैं। खेल, युवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। आज उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी पहचाना जाने लगा है। उत्तराखंड विश्वस्तरीय “स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर’’ के मामले में भी देश के प्रमुख राज्यों में गिना जाने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’’ लागू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में उत्तराखंड का प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को ’’आउट ऑफ टर्न’’ सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना तथा खेल किट योजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए की सम्मान राशि से भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, लोक सभा सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, दायित्वधारी श्रीमती विनोद उनियाल, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून श्री अभिनव शाह एवं खिलाड़ी मौजूद थे।

Reel देखते-देखते सो गए पुलिसकर्मी, हिरासत से फरार हुआ रेप आरोपी; बड़ी लापरवाही पर एक साथ कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

0

आज के समय में सोशल मीडिया का नशा हर एक व्यक्ति के ऊपर सर चढ़कर बोल रहा है जहां आज मोबाइल इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो गया है वही इस सोशल मीडिया या अपने मोबाइल की वजह से न जाने कितने मामले सामने आते हैं जिनकी वजह से न जाने कितनी जिंदगी बर्बाद हो रही है लेकिन अब की बार लापरवाही का कैसा मामला पुलिस विभाग का सामने आ रहा है जहां पर पुलिसकर्मी के द्वारा सोशल मीडिया पर रेल देखते-देखते आंख लग गई और इलाज के दौरान आरोपी उनकी चुंगल से फरार हो गया

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कोतवाली पट्टी पुलिस के साथ बीती रात हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल एक आरोपी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड से पुलिस को चकमा देकर बुधवार को फरार हो गया ….

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कोतवाली पट्टी पुलिस के साथ बीती रात हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल एक आरोपी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड से पुलिस को चकमा देकर बुधवार को फरार हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेंद्र लाल ने बताया कि थाना कोतवाली पट्टी पुलिस से हुई मुठभेड़ में दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम का आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

लाल ने बताया कि इस मामले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में आपूर्ति विभाग ने बिना लाइसेंस घर से चल रहे अवैध डीजल पंप का भंडाफोड़ किया है। यहां से 950 लीटर डीजल बरामद हुआ है। इस फर्जीवाड़े ने सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

 

महाराज के किया निर्माणाधीन सतपुली झील का निरीक्षण

0

सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन सतपुली झील बैराज का निरिक्षण किया।

निरीक्षण के पश्चात श्री महाराज ने कहा कि सतपुली झील के निर्माण से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। झील में जल क्रीड़ाओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की मांग है कि भविष्य में सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात के दबाव को देखते हुए सतपुली बैराज से ट्रैफिक को डाइवर्ट किए जाने की योजना पर भी विचार किया जाये।

श्री महाराज ने कहा कि निर्माणाधीन सतपुली बैराज के ऊपर से बाईपास करने का परीक्षण किया जा रहा है ताकि पौड़ी एवं देवप्रयाग जाने वाला ट्रैफिक बाहर से ही आसानी से निकल सके।

निरीक्षण के दौरान भाजपा युवा नेता सुयश रावत, वेदप्रकाश वर्मा के साथ-साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

डीएम के दौरे का असर; आईएसबीटी पर निकासी गेट खुला; पार्किंग निर्माण प्रारंभ

0

जिलाधिकारी सविन बंसल के आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम में आईएसबीटी क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने हेतु विभिन्न सुधार कार्यों की शुरुआत कर दी गई है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी के निकासी गेट बंद होने तथा अव्यवस्थित पार्किंग तथा सड़क किनारे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आईएसबीटी के निकासी गेट खोलते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।

आईएसबीटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर पार्किंग के लिए टाइल बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त, क्रॉसओवर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया है, जिससे यातायात के दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी।

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, जिनके क्रम में संबंधित विभागों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे कलर कोड आधारित पार्किंग व्यवस्था विकसित किए जाने तथा आईएसबीटी के निकासी गेट को शीघ्र खोलने के निर्देश भी दिए गए थे, ताकि यात्रियों एवं आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्यों के दौरान यातायात एवं यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाए जाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

रील विवाद मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का भाजपा मुख्यालय तक मार्च आज, धरने की चेतावनी

0

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि समाज में झूठ फैलाने के लिए उनका एआई के द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज सोशल मीडिया पर वायरल एआई से बनाए गए वीडियो के विरोध में भाजपा मुख्यालय तक एकांकी मार्च करेंगे। हरीश रावत ने आरोप लगाया कि समाज में झूठ फैलाने के लिए उनका एआई के द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित किया। इस आपराधिक वैमनस्य पूर्ण दुष्प्रचार के खिलाफ 25 दिसंबर को भाजपा मुख्यालय तक एकांकी मार्च करेंगे।

 

कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराई रोडवेज बस, हादसे में चालक व छह यात्री घायल

0

देहरादून से लौट रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस घने कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

देहरादून से लौट रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस घने कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार शाम 27 यात्रियों को लेकर देहरादून से लौट रही थी।

रात करीब 12:30 बजे बस काशीपुर और जसपुर के बीच कुंडा में पहुंची ही थी कि हाईवे पर बीचोंबीच खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक पवन कुमार समेत सात लोग घायल हो गए। यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य को भेजा गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बस और टैंकर को कब्जे में ले लिया। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
 
सुबह बसअड्डे पहुंच परिचालक कैलाश चंद्र मठपाल ने पूरे मामले की जानकारी अफसरों को दी। बताया गया कि टैंकर चालक ने लापरवाही से वाहन खड़ा किया था और कोहरे के कारण बस चालक को टैंकर नजर नहीं आया।
 

नैनीताल: हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला, पुलिस के जवान ने कार से कई लोगों को रौंदा

0

नैनीताल में आज सुबह हिट एंड रन की एक गंभीर घटना सामने आई है। बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि फांसी गदेरे के पास कुछ मजदूर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तल्लीताल ढांठ (गांधी चौक) की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रही कार ने पहले मोहन राम, बिहारी लाल और राजू को टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि सड़क पर मौजूद कई लोगों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले में आरोप है कि कार चला रहा व्यक्ति पुलिस विभाग का जवान है। टक्कर मारने के बाद आरोपी ने कार को कुछ दूरी पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिस कर्मी को पकड़ लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विषकन्याएं, हनी ट्रैप और पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग — एक कड़वा सच? (Opinion)

0

विषकन्याएं, हनी ट्रैप और पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग — एक कड़वा सच? (Opinion)

हाई-प्रोफाइल हनी ट्रैप और पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग का खेल आज भी जारी है। यह किसी एक राज्य तक सीमित नहीं, बल्कि लगभग हर राजनीतिक सिस्टम में ऐसे नेटवर्क मिल जाते हैं, जिनका असली काम अफसरों और प्रभावशाली लोगों को फँसाकर वीडियो के ज़रिये ब्लैकमेल करना होता है।

चर्चा यह भी है कि बड़े राजनीतिक केंद्रों में यह तंत्र ज़्यादा संगठित रूप में सक्रिय रहता है। उत्तराखंड में भी ऐसे कई चेहरे चर्चा में रहे हैं, जो कभी साधारण पृष्ठभूमि से आए और आज ऐशो-आराम की ज़िंदगी जी रहे हैं—कैसे, यह सवाल सिस्टम पर उठता है।

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में यहाँ तक कहा जा रहा है कि तथाकथित “सेक्स स्कैंडल” कंटेंट के पीछे कौन लोग हैं, और कहीं यह सब राज्य की छवि को नुकसान पहुँचाने की साज़िश तो नहीं?
राजनीतिक गलियारों में यह बहस अब खुले तौर पर चटकारों के साथ चल रही है।

छोटे भाई के दोनों हाथ कटवाने के आरोप में भाई और भाभी गिरफ्तार, आज अदालत में पेशी

0

मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच यूनिट को भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

भिलंगना ब्लॉक के लसियाल गांव में छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच यूनिट को भेजा गया है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बालगंगा तहसील के लसियाल गांव निवासी पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट (25) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 20 दिसंबर की रात को महाराष्ट्र से गांव पहुंचे उसके बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि ने उसके कमरे में आकर मारपीट की। जब पीड़ित ने भागने का प्रयास किया तो भाई ने दरवाजे पर खड़ी भाभी से चाकू लेकर हमला कर दिया। इससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए। बमुश्किल उसने भागकर जान बचाई।
 
पीड़ित ने बताया कि मदद के लिए वह रात को ही गांव में रह रहे नेपालियों के घर में गया। फिर सुबह होने पर मदद के लिए चाचा के घर गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उसके बाद वह दिनभर घर में रहा। शाम को उसका भाई पूरब सिंह ही उसे बेलेश्वर अस्पताल ले गया।
पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर ने कहा कि एक हाथ बच सकता है, उन्होंने मरहम पट्टी कर पिलखी भेज दिया, लेकिन पिलखी से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। उसे ऋषिकेश के एक बड़े अस्पताल में ले जाया गया, वहां डॉक्टर से हाथ बचाने की अपील की लेकिन जब होश में आया तो दोनों हाथ काट दिए गए थे।
पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार में किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने कहा कि पीड़ित की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया है।