Sunday, March 8, 2026
spot_img
Home Blog Page 29

मा.मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर जिला प्रशासन अलर्ट

0

मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें विभागों द्वारा अब तक किए गए प्रयासों, उनकी आवश्यकताओं और सामने आ रही चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वन्यजीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में चेतावनी संकेतक लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष एक गंभीर समस्या है, जिसके समाधान के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सर्तकता बरतने, नियमित निगरानी बढ़ाने तथा त्वरित प्रक्रिया प्रणाली को और सुदृढ करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संवेदनशील क्षेत्रों एवं रिहायशी इलाकों से जंगली जानवरों को दूर भगाने के लिए सेंसर्स बेस्ड तेज आवाज करने वाले उपकरण एनाइडर, सोलर लाइट, कैमरे, फोकस लाइट सहित अन्य आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए मौके पर ही वन विभाग को बजट की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही संवदेनशील क्षेत्रों में सतत गश्त बढ़ाने हेतु मैनपावर और वाहनों की डिमांड शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि नियमित गश्त से समय रहते घटनाओं को रोका जा सकता है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कही पर भी मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी सूचनाओं के तुरंत आदान प्रदान के लिए त्वरित रिसपोंस ग्रुप बनाया जाए। गु्रप में सीएमओ, पुलिस, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को शामिल किया जाए। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना होने पर रिसपोंस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करें। ताकि जन-हानि और वन्यजीवों को नुकसान से बचाया जा सके और पीड़ित को त्वरित उपचार एवं राहत पहुंचायी जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सहसपुर ब्लाक के राइका होरावाला क्षेत्र में गुलदार के भय से छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल का समय भी बदला जाएगा।

बैठक में डीएफओ ने बताया कि जनपद देहरादून में वन विभाग के अंतर्गत 84059.2 है0 वन क्षेत्र है, जिसमें 49871.88 है0 वन क्षेत्र आरक्षित है। जिले में वर्ष 2010 से 2025 तक वन्यजीवों के हमले में मानव मृत्यु के प्रकरणों में 91 लाख, मानव घायल के प्रकरणों में 17 लाख, फसल क्षति में 85.58 लाख का मुआवजा धनराशि वितरित की गई है। इस वर्ष अभी तक मानव वन्य जीव संघर्ष के कारण 04 लोगों की मृत्यु और 08 लोग जख्मी हुए है। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए विभाग द्वारा सोलर फेंसिंग, हाथी रोधी सुरक्षा खाई खुदान, सतत गश्त, जन जागरूकता गोष्ठी तथा वन्यजीवों के वास स्थल का सुधार कार्य किए गए है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपकरणों, मैनपावर और वाहनों कमी की समस्या भी रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने विभाग को बजट की स्वीकृत प्रदान करते हुए प्रोएक्टिव तरीके से मानव वन्यजीव संघर्ष पर नियंत्रित करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएफओ अमित कंवर, डीएफओ मयंक गर्ग, डीएफओ वैभव कुमार सिंह, एसएलएओ स्मृता परमार, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, सीओ मनोज असवाल, तहसीलदार रूपसिंह, एसीएफ अभिषेक मैठाणी, सरिता भट्ट, डीडीएमओ ऋषभ कुमार सहित वर्चुअल माध्यम से अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

हल्द्वानी में रात भर स्टंटबाजी करते रहे रईसजादे, थार से मचाया आतंक, अब होगा बड़ा एक्शन

0

हल्द्वानी: पुलिस की सख्ती के बाद भी उत्तराखंड में रईसजादों की स्टंटबाजी कम नहीं हो रही है. स्टंटबाजी के चक्कर में रईसजाद न सिर्फ अपना जीवन खतरे में डाल रहे है, बल्कि सड़कों पर चल रहे अन्य लोगों की जान को कई बार मुश्किल में डाल देते है. ऐसे ही एक वीडियो नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी से सामने आया है. हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर आंधी रात को थार से स्टंटबाजी की गई. वीडियो सामने एक बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया.

उत्तराखंड में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के कारण कई बार युवाओं को अपनी जान के हाथ धौना पड़ा है, लेकिन फिर भी युवा समझने का तैयार नहीं है. फिलहाल थार गाड़ी से स्टंटबाजी का जो वीडियो सामने आया है, वो हल्द्वानी का बताया जा रहा है.

हल्द्वानी के शहीद पार्क के ठीक सामने बीच सड़क पर थार से कई बार स्टंट किया गया. थार से की गई स्टंटबाजी को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर दिया, जिसका वीडियो अब सामने आया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह के बीच सड़क पर थार से करतब दिखाए जा रहे है.

नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि देर रात एक ब्लैक थार से हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर स्टंटबाजी की गई है. मामले में हल्द्वानी कोतवाली को निर्देशित किया गया है. जल्द ही थार के बारे में जानकारी निकालकर उसके मालिक के बारे में पता किया जाएगा. उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने साफ किया है कि न सिर्फ ड्राइवर के खिलाफ उसके परिजनों पर भी कार्रवाई होगी.

मुख्यमंत्री धामी से देहरादून के महापौर की मुलाकात, नगर विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

0

देहरादून- मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर  सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए एवं देहरादून नगर के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए प्रस्तुत मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश

0

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

मुख्य सचिव ने निरंजनपुर मंडी को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने हेतु एमडीडीए को नयी जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने की भी बात कही। कहा कि 20 जनवरी तक इसका शासनादेश जारी कर दिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शहर के 6 जंक्शनों के सुधार के लिए 15 जनवरी तक जीओ जारी किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने शहर के भीड़-भाड़ वाले महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में बनी पार्किंग के 100 प्रतिशत उपयोग न होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब तक तैयार पार्किंग का 100 प्रतिशत उपयोग होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निगम द्वारा लागू की जा रही ऑन रोड पार्किंग को अन्य मार्गों में भी लागू किए जाने की बात कही, ताकि लोग अपने वाहनों को सड़कों के बजाय पार्किंग में लगाने को प्रेरित हों।

मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को दिसम्बर माह में एसपीवी रजिस्टर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनवरी में पहली बोर्ड बैठक आयोजित कर ली जाए। उन्होंने आशारोड़ी में सीज वाहनों को रखने के लिए बनायी जा रही पार्किंग को शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने उम्टा (UMTA) द्वारा तैयार मोबिलिटी प्लान के तहत चिन्हित नए पार्किंग स्थलों की ग्राउण्ड ट्रुथिंग भी कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि ये स्थल पार्किंग के लिए उपयुक्त पाए जाते हैं तो इनको तैयार किया जाए। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में अंडरग्राउण्ड पार्किंग का फीजिबिलिटी परीक्षण शीघ्र कराए जाने की बात भी कही।

मुख्य सचिव ने शहर के खम्बों में लटकी बिना परमिशन और अवैध तारों के जालों शीघ्र हटाए जाने की भी बात कही। कहा कि शहर में जहां-जहां अंडरग्राउण्ड इलेक्ट्रिसिटी केबल का कार्य पूर्ण हो गया है, सड़कों को तत्काल दुरूस्त किया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव  अहमद इकबाल, विनीत कुमार, वीसी एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं एसपी देहरादून अजय सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी, अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आगे भी निरंतर आयोजित होती रहेगी: मुख्यमंत्री

0

खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी,

अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आगे भी निरंतर आयोजित होती रहेगी: मुख्यमंत्री

*देवभूमि को ‘खेल भूमि’ बनाने की दिशा में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है*

*अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से राज्य बन रहा खेल महाशक्ति*

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिको द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भविष्य में भी अनवरत रूप से आगे बढ़ती रहेगी और कर्मचारियों-अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

इन विचारों के साथ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के सामने एक उदाहरण बनकर उभर रहा है। राज्य परिवर्तन की ओर अग्रसर है और नवाचारों, ऐतिहासिक निर्णयों तथा जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिससे राज्य में खेल अवसंरचना और सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में खेलों को प्रोत्साहित कर राज्य को ‘खेल भूमि’ के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष  हीरा सिंह बसेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड एक उभरती हुई खेल महाशक्ति के रूप में पहचान बना रहा है।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष  हीरा सिंह बसेड़ा, श्री प्रमोद कुमार,  भूपेंद्र बसेड़ा,  जे.पी. मैखुरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 के लिए बनेंगे ग्रीन गंगा घाट, एनएमसीजी की टीम ने किया निरीक्षण

0

हरिद्वार: अर्धकुंभ 2027 मेले के लिए बनने जा रहे नए गंगा घाटों में अब ग्रीन घाट भी बनाए जाएंगे. शुक्रवार को एनएमसीजी यानी नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और घाटों का स्थलीय निरीक्षण भी किया. कुंभ मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीम के समक्ष कई प्रस्ताव भी रखे गए.

इन प्रस्तावों को एनएमसीजी में भेजा जाएगा. वीआईपी घाट और सीसीआर घाट के नजदीक ही ग्रीन घाट बनाए जाएंगे. इन घाटों को बनाने के लिए इको फ्रेंडली मैटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा. सभी गंगा घाट हरियाली से भरपूर होंगे. अधिकारियों के मुताबिक ऐसे घाट नदी और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं. पायलट प्रोजेक्ट के तहत हरिद्वार में इसकी शुरुआत की जाएगी. इसके साथ ही अर्धकुंभ मेले में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को लेकर भी चर्चा की गई.

ईको फ्रेंडली मैटीरियल से बनेंगे नए ग्रीन गंगा घाट: एनएमसीजी के डायरेक्टर धीरज जोशी ने बताया कि-

अर्धकुंभ मेले को लेकर कई प्रपोजल प्राप्त हुए हैं. सभी की समीक्षा की गई है. सभी प्रपोजल नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा को भेजे जाएंगे. एक बार फिर से गहन समीक्षा की जाएगी. देश में अन्य जगहों पर ग्रीन घाटों के कार्य हो चुके हैं. ग्रीन घाटों की पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्लानिंग की जा रही है. इससे देश में एक अच्छा संदेश भी जाएगा. एसटीपी प्लांट को लेकर प्रपोजल प्राप्त हुए. उनकी भी गहन समीक्षा की जाएगी.
-धीरज जोशी, एनएमसीजी डायरेक्टर-

देहरादून में LLB छात्र ने खुद को शूट किया:लाश देख बहन बेहोश, वकील पिता को अटैक; सेल्फी एंगल पर भी जांच

0

देहरादून में एलएलबी कर रहे 19 साल के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक अंशू गुप्ता उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी का बीए-एलएलबी फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसकी मौत अब सिर्फ आत्महत्या नहीं, बल्कि एक संदिग्ध हादसे के तौर पर भी देखी जा रही है। शुरुआती जांच और परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, अंशु संभवतः पिता की लाइसेंसी पिस्टल से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी ट्रिगर दब गया।

अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि गोली दूसरी मंजिल पर अंशु के कमरे में चली। उस वक्त घर में उसकी छोटी बहन और दादी मौजूद थीं। गोली की आवाज सबसे पहले बहन ने ही सुनी, जो कमरे में भाई को खून से सना देख वहीं पर बेहोश हो गई।

वहीं, पड़ोस में रहने वाले अंसू के दोस्त ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही उसकी अंशू से बात हुई थी, जिसमें अंशू ने उससे शनिवार को कहीं घूमने का प्लान बनाने के लिए कहा था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस पूरे मामले में जांच कर रही है। एफएसएल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ही अब इस पूरे मामले की गुत्थी को सुलझाएगी।

31 दिसंबर तक 50% मैपिंग लक्ष्य अनिवार्य, डीएम सविन बंसल ने SIR कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

0

देहरादून, दिनांक 20 दिसंबर 2025 (सू वि), जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभावार चल रही मैपिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त विधानसभाओं में चल रहे मैपिंग कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO/ARO) तथा फील्ड स्टाफ को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मैपिंग कार्य की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करें तथा किसी भी समस्या या बाधा की जानकारी समय रहते जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डयाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ARO) ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

कैंची बाईपास पर पुल के लिए 9.63 करोड़ की स्वीकृति, 19 KM लंबे बाईपास का होना है निर्माण

0

उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल जिले के बेतालघाट विकास खंड में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) पर  पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

शासन ने राज्य योजना के तहत नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बेतालघाट में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) में पाडली के समीप 74.15 मीटर स्पान के पुल निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन में अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और हाईवे पर लगने वाले जाम को देखते हुए लोनिवि ने दूनीखाल-रातीघाट कैंची बाईपास का निर्माण शुरू कराया था। यह बाईपास लगभग 19 किलोमीटर लंबा है जिसमें से आठ किलोमीटर सड़क का कटान हो चुका है। इसी रोड में पाडली के समीप एक पुल भी प्रस्तावित था जिसका प्रस्ताव लोनिवि की ओर से शासन को भेजा गया था। विभागीय प्रस्ताव के परीक्षण के बाद शासन ने पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।
 
दूनीखाल-रातीघाट रोड में प्रस्तावित पुल निर्माण को शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में आज ही विभाग को आदेश प्राप्त हुआ है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। – पीएस बृजवाल मुख्य अभियंता लोनिवि हल्द्वानी।

Uttarakhand: आज से और बढ़ेगी ठंड; पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी के आसार, मैदान में कोहरे का यलो अलर्ट

0

Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में 20 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उधर, देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।