Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Home Blog Page 246

सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व एमएलए कैलाश गहतोड़ी का निधन

0

चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश का निधन होने का दुखद समाचार सामने आया है वह पिछलेकाफी समय से बीमार चल रहे थे वर्ष 2022 में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट को छोड़कर अपनी राजनैतिक विरासत छोड़ उनके सारथी बने थे बीते दिनों सीएम धामी ने उनके यमुना कॉलोनी सरकारी आवास पर जाकर स्वस्थ की जानकारी ली थी सोशल मीडिया पर निधन की जानकारी साझा करते हुए सीएम धामी ने लिखा है देहरादून के मैक्स अस्पताल में शुक्रवार मॉर्निंग उनका निधन हुआ है

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।

ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

विनम्र श्रद्धांजलि!

उत्तराखंड निकाय चुनाव में जुटी बीजेपी ऐसे होगे नाम फाइनल

0

उत्तराखंड निकाय चुनाव में जुटी बीजेपी ऐसे होगे नाम फाइनल

भाजपा की निकाय चुनाव की तैयारियों लेकर वर्चुअल बैठक

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने ली सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों सहित ज़िला एवं माडल अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक

वर्चुअल बैठक में कैबिनेट मंत्रियों ने भी लिया भाग

देहरादून निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई । जिसमे अधिकतम मतदाता बनाने के लक्ष्य के साथ उम्मीदवार चयन में सर्वसमिति को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय विकास के मुद्दों को चर्चा के केंद्र में लाने पर निर्णय हुआ ।

पार्टी मुख्यालय से संचालित इस वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि यथासंभव निकाय चुनाव हमारी प्राथमिकता है। मतदाता सूची में विसंगतियां पाए जाने के कारण चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई है। जिसको देखते हुए पार्टी एवं अन्य पक्षों के सुझाव पर आयोग द्वारा सुधार के लिए एक सप्ताह का कैंप लगाया जा रहा है। लिहाजा हम सब को एकजुट होकर प्रयास करना है कि अधिक से अधिक मतदाताओं को सूची में शामिल करवाया जाए।

उन्होंने पार्टी के स्थानीय प्रकोष्ठ को निर्देश दिए कि बूथों की संरचना को दुरस्त करना जरूरी है क्योंकि इनकी संरचना लोकसभा, विधानसभा चुनावों से अलग होती है । बूथ कमेटी की संरचना में प्रत्येक वर्ग का समायोजन सुनिश्चित करना है । इस दौरान उन्होंने सभी विधायकों से भी संगठन के साथ समन्वय बनाते हुए यथाशीघ्र इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराने का आग्रह किया ।

पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि शीघ्र ही पर्यवेक्षक की नियुक्त कर जनपदों में भेजा जाएगा । लेकिन उससे पहले ही सभी को अभी से एससी, एसटी, ओबीसी, महिला आदि वर्गों के प्रतिनिधित्व को ध्यान मे रखते हुए अच्छे उम्मीदवार के नामों पर विचार विमर्श करना चाहिए। हमारा प्रयास होना चाहिए कि विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नाम सामने आए । जिसके कमेटी बनाकर वार्डों एवं मंडल में पदाधिकारियों द्वारा बैठक की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारी के लिए सभी को आवेदन करना अनिवार्य है । जिसपर विस्तृत चर्चा के बाद प्रवेश को द्वारा तय नामों के पैनल पर अंतिम निर्णय स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों के अतिरिक्त बड़े पैमाने पर हुए स्थानीय विकास के काम हमारे पास हैं । अब हमे नगर निकायों से जुड़ी उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है । मीडिया, सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक माध्यमों में होने वाली चर्चा के केंद्र में स्थानीय मुद्दों को लेकर आना है ।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के सवालों के जवाब दिए । उन्होंने कहा, लोकसभा चुनावों में की गई मेहनत को हमें निकाय चुनावों तक जारी रखना हैं। जिसके लिए बूथ कमेटियां बनाने से लेकर मतदाता सूची में सुधार को हमे अभियान की तरह लेना है । जिसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक हम सभी को समन्वय बनाते हुए पूर्व की भांति निकाय चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है ।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी ने सभी लोगों को निकाय चुनाव को लेकर आयोग की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी दी । साथ ही अब तक की पार्टी की तैयारियों को साझा किया ।

इस वर्चुअल बैठक में नगर निकाय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ, प्रदीप बत्रा, दुर्गेश्वर लाल, सहदेव पुंडीर, रमेश चौहान, किशोर उपाध्याय, अनिल नौटियाल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी समेत प्रदेश प्रदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने शिरकत की ।

राधा बांके बिहारी मंदिर निर्माण भूमि पूजन देहरादून में करोड़ों की लागत से बनेगा मंदिर

0

राधा बांके बिहारी मंदिर निर्माण भूमि पूजन देहरादून में करोड़ों की लागत से बनेगा मंदिर देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार हरे कृष्णा हिल्स दुधली मोथरोवाला देहरादून में स्कॉन द्वारा कराए जा रहे श्री राधा बांके बिहारी मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्कॉन के पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राधा बांके बिहारी मंदिर निर्माणको लेकर देहरादून में भूमि पूजन किया गया हरे कृष्णा हिल्स दुधली मोथरोवाला देहरादून में स्कॉन ने नए मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया पिछले दिनों मंदिर समिति अपने नए मंदिर निर्माण का आयोजन कर चुकी है जिसमे करीब पचास करोड़ की लागत से नए मंदिर निर्माण की बात कही गई थी देश विदेशों के कई संत देहरादून में अपने प्रवचन से यहां आने वाले भक्त श्री राधा कृष्ण का भक्ति रस की गंगा में डुबकी लगाते देखे जा सकते है

उन्होंने कहा स्कॉन द्वारा लगभग 150 देशों में राधा कृष्ण के मंदिरों की स्थापना की गई। उन्होंने कहां स्कॉन अपनी संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ ही संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा हैं।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, अनिल गोयल, चेयरमैन, गोपाल कृष्ण महाराज, देवकी नंदन प्रभु, वासु भोष, लीला, पुरषोत्तम प्रभु सहित कई लोग उपस्थित रहे।

शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला मोदी का तंज

0
लोकसभा चुनाव इंडिया में हो रहे है लेकिन अगर राजनैतिक चश्मे से देखा जाएं तो कांग्रेसी नेता राहुल गाँधी

लोकसभा चुनाव इंडिया में हो रहे है लेकिन अगर राजनैतिक चश्मे से देखा जाएं तो कांग्रेसी नेता राहुल गाँधी देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ जहर उगल रहे है बीजेपी हर सवाल का जवाब सोशल मीडिया से लेकर मीडिया प्लेटफार्म में देती नज़र आ रही है सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग लोकसभा चुनाव में राजनैतिक पार्टिया कर रही है सोशल मीडिया लोकसभा चुनाव में जनता के बीच पहुंच बना पाने में सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरा है

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। मोदी के आने से पहले इस देश में दो संविधान और दो झंडे थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आणंद में चुनाव प्रचार किया। इस प्रचार के दौरान उन्होंने शास्त्री मैदान में एक रैली को भी संबोधित किया। रैली में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पूरा देश आज विश्वास के साथ कह रहा है, ‘फिर एक बार मोदी सरकार’। उन्होंने कांग्रेस के 60 वर्षों के कार्यकाल से भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल की तुलना की। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस के कार्यकाल को शासनकाल कहा। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को पाकिस्तान का मुरीद बताया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है।

आणंद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा, “देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब देश ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है। वो शासनकाल था, ये सेवाकाल है। कांग्रेस के 60 साल में करीब 60 फीसदी ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। 10 साल में भाजपा सरकार ने शत-प्रतिशत टॉयलेट बना दिए। 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ तीन करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई, यानी कि 20 प्रतिशत से भी कम घरों में। 10 साल में ही नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या आज 14 करोड़ हो गई है, यानी 75 फीसदी घरों में नल से जल पहुंचा है।”

मोदी सियासत का हैट्रिक रथ चलाते पुष्कर सिंह धामी

0
मोदी सियासत का हैट्रिक रथ चलाते पुष्कर सिंह धामी

देहरादून क्यों पसंद किये जा रहे है देश भर में धामी क्या आप जानते है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने फैसलों से जनता के दिलो पर सियासत का हैट्रिक रथ चला रहे है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर तीसरी बार जीत दिलाने जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश भर में बीजेपी के लिए प्रचार करते नज़र आ रहे है मोदी सियासत का हैट्रिक रथ चलाते पुष्कर सिंह धामी ऐसा किये जाने का फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नहीं है बल्कि बीजेपी देश भर में धामी सरकार के फैसलों को जनता के बीच बता रही है जिसकी कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हाथो में ले रखी है।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हो चूका है पहले चरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिन रात प्रदेश में कई बड़ी जनसभा से लेकर रोड शो करते हुए बीजेपी के पक्ष में मतदान किये जाने को जनता के बीच अपनी सरकार के लिए कड़क फैसलों को रखा था पहले चरण के बाद भी प्रचार की कामन थामे धामी देश भर में भगवा लहराने का मोदी हैट्रिक रथ को जनता के बीच चला रहे है।

प्रदेश का कोई नेता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जैसा राजनैतिक विजन लेकर आज तक आगे नहीं बड़ा है लेकिन बीजेपी ने जिस तरह से धामी को स्टार प्रचारक बनाकर लोकसभा चुनाव 2024 में उपयोग किया है ऐसा प्रयोग पहली बार किसी प्रदेश के नेता के रूप में धामी एक बड़ा चेहरा बनकर उभर चुके है फिलहाल लोकसभा चुनाव में देश भर में धामी बीजेपी के राजनैतिक रथ को मोदी हैट्रिक के लिए जनता के बीच चला रहे है। राजनैतिक गलियारों में चर्चा है देश के राजनैतिक अर्जुन का रथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सारथी के रूप में चला रहे है

सियासत पिच पर मोदी हैट्रिक बैटिंग करते धामी

0
उत्तराखंड के धाकड़ धामी बीजेपी

उत्तराखंड के धाकड़ धामी बीजेपी के pushkar singh dhami hatrik bating modi poltics प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैट्रिक बनाये जाने को लेकर उत्तराखंड के बाद देश भर के राज्यों में पसीना बहाकर प्रचार अभियान में जुटे हुए है एक दिन में चार चार जनसभा रोड शो में शामिल होकर धामी अपने राजनैतिक अनुभव से सियासत का रण जीत में बदल देने को लगे है लखनऊ में राजनाथ सिंह को फिर एक बार बीजेपी सरकार के रोड शो में धामी बीजेपी के भगवा रंग किये जाने को देश भर में मेहनत कर रहे है

उत्तराखंड के सीऍम सियासत पिच पर हैट्रिक बैटिंग करके मोदी सपने को पूरा करने की मुहीम में जुटे है धामी को हर जगह युवा जोश का उत्साह मिल रहा है उत्तराखंड की सियासत में अपना लोहा मनवा चुके धामी मोदी की गुड बुक में शामिल है दिन रात एक करके धामी उत्तराखंड के बाद लगातार देश भर में बीजेपी के लिए पसीना बहा रहे है धामी बीजेपी हैट्रिक के लिए दिन रात एक करके अपना फर्ज निभा रहे है ऐसे में विपक्ष अपना राजनैतिक कुनबा खत्म होने से परेशान है

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार सड़क हादसे में घायल

0

मुरादाबाद में हुए हादसे में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार रात वह शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें बीजेपी नेता समेत उनके चार लोग जख्मी हो गए।

पुलिस ने उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया है। दिल्ली के विवेक विहार निवासी एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम इनोवा कार में सवार होकर शाहजहांपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस दिल्ली जा रहे थे।

उन्हें नया मुरादाबाद में मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल के आवास पर भी रुकना था। भाजपा नेता की गाड़ी में उनके अलावा सुरक्षा कर्मी राहुल, पीए मुकेश सैनी भी सवार थे जबकि कार चालक शाहिब सरन चला रहा थे।

भाजपा नेता की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दुष्यंत गौतम की कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी साइड में पहुंचकर रुक गई। इस दौरान कार की खिड़की खुल गई और दुष्यंत गौतम सड़क पर गिर गए। जिससे उनकी पीठ में चोट आई।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि टीएमयू अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीएमयू के डॉक्टर अमित सर्राफ ने बताया कि भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराया गया। फ्रेक्चर नहीं आया है। प्राथमिक उपचार के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

हरकी पैड़ी पर राम कथा कवि कुमार विश्वास

0
राम कथा

हरिद्वार कवि कुमार विश्वास ने वीरवार को पहले दिन हरकी पैड़ी स्थित मालवीय द्वीप पर आयोजित राम कथा में कहा कि कथा केवल आध्यात्म के लिए नहीं बल्कि, तमाम पीढ़ियों में राम को जानने के लिए है। मानस की पंक्ति ‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदशरथ अजर बिहारी’ और बाबा तुलसी की रचना रामचरितमानस के दोहों के साथ कथा का आरंभ हुआ तो हरकी पैड़ी की दो धाराओं के बीच से जय-जयकार उठने लगी। सियावर रामचंद्र की जय की ध्वनि और गूंजते स्वर के साथ पहले दिन की कथा का आरंभ हुआ।

कवि कुमार विश्वास ने न केवल श्रोताओं और दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि उन्होंने आध्यात्म और उसके सन्मार्ग पर भी विस्तार से चर्चा की। कथा आयोजन की मुख्य पृष्ठिभूमि तैयार करने वाली श्री गंगा सभा का उन्होंने आभार जताया और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
पहले दिन अपने-अपने राम की उत्प्रेरक भावना और उद्देश्य से संगीतमयी कथा में उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श और गंगा के महात्म्य का बखान किया। उन्होंने कहा कि धर्मशास्त्र कहता है कि पितृ परंपरा को संजोकर रखना ही वास्तविक धर्मार्थ है। उन्होंने कहा कि कृपा वितरित करने वाली माता सौ पुत्रों को तारती हैं तो आज जगत का कल्याण कर रही हैं। यह सौभाग्य है कि उन्हें कथा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कुमार ने कहा कि माता पार्वती को भी शिव ने यहीं से कथा सुनाई और कलियुग का मर्म बताया। भगवान शिव को प्रणाम करते हुए कहा कि सामान्य विद्यारथी, सामान्य कवि को आज गंगा तट से कथा करने का सौभाग्य मिला यह उनके पूर्वजों के आशीर्वाद है। रामकथा सुंदर कर तारी, संशय बिहग उड़ावनिहारी दोहे के साथ उन्होंने कथा का वृतांत शुरू किया। कथा के दौरान जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उज्जवल पंडित आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ा करोड़पति चोर

0
उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ा करोड़पति चोर


उत्तराखंड पुलिस Uttarakhand Police ने करोड़पति को गिरफ्तार किया है ताजा मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है हल्द्वानी नगर में पुलिस ने एक ऐसे करोड़पति को पकड़ा है जो डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान चोरी किया था Uttarakhand Police Arrest Karodpati Chor सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया।

मेडिसिन विभाग के डॉक्टर राहुल सिंह ने 22 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि किसी ने इमरजेंसी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टर रूम से लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सामान चोरी कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी।

कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच मेडिकल चौकी के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को सौंपी। पुलिस के सीसीटीवी एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल इसरार अहमद ने 30 सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बुधवार को बहुउद्देशीय भवन में चोरी का खुलासा किया। बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मानपुर पश्चिम देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी अरुण पाठक (34) पुत्र गोप पाठक को पकड़ा। आरोपी और उसके भाई के पास करोड़ों की संपत्ति है। साथ ही परचून की दुकान और जिम भी है। अरुण पाठक नशे का आदी है। नशे की लत पूरा करने के लिए उसने चोरी की। उसके घर से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

कवि कुमार विश्वास हरकी पैड़ी से करेंगे जय श्री राम

0
Dr Kumar Vishwas The Poet The Farmer The Writer The Motivator

हरकी पैड़ी पर राम कथा की रस धारा बहेगी Dr Kumar Vishwas कवि कुमार विश्वास बुधवार हरिद्वार पहुंचे चुके है। पहली बार हरिद्वार में गंगा सभा ऐसा आयोजन कर रही है लोकसभा चुनाव उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान किया जा चूका है दूसरे चरण में मतदान शुक्रवार को होगा कवि कुमार विश्वास पहली बार माँ गंगा के मालवीय घाट पर श्री राम कथा तीन दिनों तक करेंगे Dr Kumar Vishwas The Poet The Farmer The Writer The Motivator कवि कुमार विश्वास हमेशा राजनीती पर कटाक्ष करते देखे गए है ऐसे में माँ गंगा के धाम में रामकथा में पहली बार ऐसे आयोजन में शामिल हो रहे है।

Dr Kumar Vishwas The Poet The Farmer The Writer The Motivatorगंगा सभा की ओर से राम कथा आयोजन की तैयारियां पूरी होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए आयोजन वाली जगह पर पुलिस जवान लगाए है। वीरवार से तीन दिन शनिवार तक गंगा आरती के बाद हजारों लोग राम कथा सुनेगे। राम कथा के पीछे की कहानी में बिलकुल अलग है एक साल पहले 2023 में कवि कुमार विश्वास अपने परिजनों के साथ चार धाम यात्रा में उत्तराखंड आए थे गंगा सभा में लिए गए संकल्प को एक साल बाद पूरा करने के लिए वो हरी की नगरी में राम कथा में शामिल हो रहे है

कवि कुमार विश्वास कहते है वो सौभाग्य शाली है माँ गंगा की लहरों के बीच उनको प्रभु श्री राम कथा का श्रवण करने का मौका मिला है देश की युवा शक्ति आज राम रस की धारा का आचमन कर रही है सनातन धर्म में आस्था का संगम माँ गंगा को समर्पित राम कथा को लेकर काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूँ