बीते 48 घंटो में विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को किया गिरफ्तार।
प्रदेश में भ्रष्टाचारियों को सीधे जेल भेजने की मुहिम हुई तेज।
जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होगा उसपर कठोर कार्रवाई होगी : मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड” का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्यवाई निरंतर गतिमान है। बीते 48 घंटो में विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इससे स्पष्ट दिखता है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भ्रष्टाचारियो को जेल भेजने की मुहिम तेज कर दी है।
शनिवार को विजिलेंस टीम ने पौड़ी जिले के अगरोड़ा क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कैलाश रवि को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस घटना के तुरंत बाद रविवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बीते 48 घंटो में विजिलेंस द्वारा लगातार 2 बड़ी गिरफ्तारियां से मुख्यमंत्री धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की मुहिम और तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले दिन से ही भ्रष्टाचारियो को सख्त चेतावनी दी है। आम जनता की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में “भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064” को भी लॉन्च किया गया है। एवं प्रदेश के हर छोटे-बड़े सरकारी दफ्तरों में “भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064” के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो।
एप में अब तक 980 से ज्यादा विजिलेंस और नॉन विजिलेंस की शिकायतों दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए विजिलेंस ने रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते 9 माह में विजिलेंस ने करीब 30 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते 48 घंटे में दो गिरफ्तारियों से यह आंकड़ा 32 के करीब पहुंच गया है। 23 साल के उत्तराखंड में जहां भ्रष्टाचार से जुड़े 281 ट्रैप में कुल 303 गिरफ्तार हुए हैं। वहीं बीते 3 सालों में विजिलेंस ने करीब 70 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाले, भ्रष्टाचारियो के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होगा उसपर कठोर कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सशक्त बनाया गया है।
भ्रष्टाचारियों पर यह कार्रवाई ’भ्रष्टाचारमुक्त एप 1064’ की लांचिंग के बाद तेजी से हुई है। यह एप आम नागरिक के लिए मददगार साबित हो रहा है। इस एप के मार्फत आम नागरिक बेझिझक रिश्वतखोरों, कामचोरों और बेवजह काम लटकाने वालों को सबक सीखा रहे हैं। इस एप में शिकायत करने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाती है।
केदारघाटी के उत्पादों को केदार ब्रांड बनाकर सुधारेंगे मातृशक्ति की आजीविका: सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान में किया प्रतिभाग
195 करोड़ 75 लाख 16 हजार की लागत से 141 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
30 करोड़ 85 लाख 68 हजार रुपए से 49 योजनाओं का लोकार्पण, 164 करोड़ 89 लाख 48 हजार की 92 योजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने जनपद को दी 25 घोषणाओं की सौगात त्रियुगीनारायण-तोषी गरूडचट्टी मार्ग स्वीकृति, सुमाड़ी को नगर पंचायत बनाया जायेगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केदारघाटी के स्थानीय उत्पादों को देश- विदेश में केदार ब्रांड बनाकर तैयार कर विपणन किया जाएगा। मातृशक्ति की आजीविका सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा वहीं घाटी के होम स्टे से लेकर अन्य सुविधाओं को भी इसके अंतर्गत पहचान दी जाएगी। केदारघाटी की धार्मिक पहचान के साथ राज्य सरकार घाटी को नई पहचान दिलाने के लिए इसके अंतर्गत कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन पर मैंने इस विधानसभा की जिम्मेदारी बतौर उनका प्रतिनिधि लेने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में लगातार क्षेत्र के विकास के लिए शासन- प्रशासन सहित वरिष्ठ मंत्री इसमें लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ, सड़कें और पैदल मार्ग बंद हो गए थे। यात्रा मार्ग पर फंसे विभिन्न स्थानों से करीब 15 हजार लोगों को रिकॉर्ड समय में मैनुअल एवं हैली से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा 15 दिनों में पैदल मार्ग को सुचारू कर एक महीने के भीतर ही यात्रा को पूर्व जैसे भव्य स्वरूप में वापस लाया गया। उन्होंने स्थानीय जनता एवं केदार घाटी के लोगों को इस पूरे रेस्क्यू अभियान से लेकर यात्रा को दोबारा समय पर शुरू करवाने के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को नई पहचान दिलाने के लिए मातृशक्ति बड़ी अहम भूमिका निभा रही है। पूरे प्रदेश के अंदर सैकड़ों की संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों में जुड़ी हजारों महिलाएं वर्ड क्लास उत्पाद तैयार कर अपने समूह और राज्य को नई पहचान दिला रही हैं। लगातार उनकी आजीविका में सुधार हो रहा है। वहीं प्रदेश सरकार ने हाउस ऑफ हिमालयाज कम्पनी का गठन कर प्रदेश के उत्पादों की नई सिरे से ब्रांडिंग कर मातृशक्ति को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इन्हीं महिला समूहों द्वारा 110 आउटलेट चारधाम यात्रा मार्गों पर खोले गए हैं जिनसे उनकी आजीविका सुदृढ़ हो रही है। रुद्रप्रयाग जनपद में 4000 से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने में सफल रही हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में जल्द सख्त भू- कानून लागू होने जा रहा है। जिन लोगों ने अवैध रूप से जमीनों की खरीद फरोख्त की है उनसे जमीन वापस लेकर सरकारी भूमि में निहित की जाएगी। वहीं देश में सर्वप्रथम समान नागरिकता संहिता लागू करने वाला पहला प्रदेश भी उत्तराखण्ड बनने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केदारनाथ धाम एक था, एक है और एक ही रहेगा, देश में किसी भी स्थान पर उत्तराखंड के चार धामों के प्रयोग कर कोई मंदिर नही बनने दिया जाएगा।
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, विधायक शक्ति लाल शाह, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठरी, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी करन नगन्याल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं भारी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं
त्रियुगीनारायण-तोषी गरूडचट्टी मार्ग स्वीकृति
विजयनगर झूला पुल से रामलीला मैदान के पीछे एप्रोच रोड एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
स्व० शहीद फते सिंह रा०उ०मा०वि० बाडव का उच्चीकरण कर इण्टरमीडिएट किया जाएगा।
श्री वासुदेव मंदिर पुजारगांव के सौन्दर्गीकरण हेतु रुपए 01 करोड की स्वीकृति।
ग्राम मैठाणा के पणसिल्ला नामी तोक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति।
राजकीय इंटर कॉलेज नागजगई, रांसी, पौठी, बावई, कमसाल, ग्वेफड़, खाखंरा, बीना में कला वर्ग के पदों की स्वीकृति दी जाएगी।
ग्राम सभा नाला में त्रिपुरासुन्दरी खेल मैदान, ग्राम सभा बडेथ (तालजामण) के बुगला तोक, शिवानन्दी, रणधार बांगर एवं कोठगी में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति।
पर्यटक स्थल बधाणीताल का सौन्दर्यकरण किया जायेगा।
सुमाड़ी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
थाती बड़मा में वैटनरी मेडिकल की स्वीकृति (पूर्व में प्रस्तावित स्वीकृति सैनिक स्कूल की भूमि पर)
चिरबटिया आईटीआई का भवन निर्माण किया जायेगा।
रुद्रप्रयाग में सर्किट हाउस का निर्माण किया जायेगा।
गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ में बीएससी, एमएससी एवं एमए के साथ स्नातकोत्तर की स्वीकृति दी जाती है।
नाला से जाखधार- बणसू- त्यूडी तक मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा।
चोपता में पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अवशेष निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु वन पत्रावली का निस्तारण किया जायेगा।
ऊखीमठ- पिंगलापानी पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाती है।
गुप्तकाशी- मस्ता- कालीमठ मोटर मार्ग की स्वीकृति दी जाती है
सिल्ला- बामण गाँव में साणेश्वर मन्दिर, सिद्धपीठ आशुतोष महादेव, तुगेश्रवर महादेव मन्दिर, फलासी एवं महड़ महादेव मंदिर महड़ गांव के सौंदर्गीकरण के लिए 25-25 लाख रुपए की स्वीकृति दी जाती है।
बसुकेदार में तहसील भवन के निर्माण की स्वीकृति दी जाती है।
पूर्व घोषणा के अंतर्गत शहीद रामसिंह राणा रा० उ०मा०वि० कालीमठ के उच्चीकरण की सैधान्तिक स्वीकृति ।
उरोली से कुंड सौड तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग की स्वीकृति दी जाती है।
जनता इंटर कॉलेज देवीधार (मोलखाचौरी) में भूगोल, ग्रह विज्ञान, मनो विज्ञान, एवं विज्ञान वर्ग की इंटर स्तर पर वित्त सहिता मान्यता स्वीकृति दी जाती है।
बदरी-केदार मंदिर समिति में अस्थाई कर्मियों का वन टाइम सेटलमेन्ट विनियमितीकरण किया जायेगा।
नगर पालिका परिषद रूद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि एवं नगर पंचायत तिलवाड़ा तथा ऊखीमठ के बाल्मिकी बस्ती के निवासियों हेतु आवासीय सुविधा की व्यवस्था की जायेगी।
कबूतर बाजों पर कार्रवाई का असर देखा जा रहा है खबर पढ़कर दून पुलिस के पास पहुँचने लगे ठगी के शिकार लोगविदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुए 02 अन्य युवकों ने पुलिस को दी अपनी शिकायतअभियुक्तों द्वारा नेपाल से आये लोगो से भी की गई थी ठगीउत्तराखंड ही नहीं नेपाल के दर्जनों लोगों को भी कबूतरबाजी के जाल में फंसायाकंसल्टेंसी फर्म के ऑफिस की छापेमारी में पुलिस को मिले नेपाली नागरिकों के पासपोर्ट, ब्लैंक चैक तथा फर्जी ऑफर लेटर हुए थे बरामद
ऑफिस से जब्त किए गए रजिस्टर से अब तक 40 से अधिक नेपाली नागरिकों को फर्जी जॉब ऑफर लेटर देकर विदेश भेजे जाने की मिली जानकारी
एसएसपी देहरादून के आदेश पर हो रहे शिकायतों पर और मुक़दमे दर्ज
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में स्थित वर्क एब्रॉड कंसलटेंसी फर्म के विरुद्ध लोगों को फर्जी जॉब ऑफर लेटर देकर विदेश भेजने के मामले में फर्म के संचालक अंकुल सैनी उसकी पत्नी तराना सैनी व 02 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। वर्क अब्रॉड कंसल्टेंसी फर्म के ऑफिस में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को ऑफिस से लगभग 68 पासपोर्ट, ब्लैंक चैक तथा फर्जी जॉब लेटर प्राप्त हुए थे, जिनका अवलोकन करने पर उनमें से 03 पासपोर्ट, 03 ब्लैंक चेक तथा 06 फर्जी जॉब ऑफर लेटर नेपाली मूल के लोगो के मिले, ऑफिस से कब्जे में लिए गए रजिस्टरों से अभियुक्त द्वारा 40 से अधिक नेपाली नागरिकों को विदेश भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
कंसल्टेंसी फर्म के विरुद्ध हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी मिलने पर आज दिनांक 06/10/2024 को 02 और पीड़ित युवकों अमित नौटियाल पुत्र योगेश्वर नौटियाल निवासी नैनबाग, टिहरी तथा मनदीप सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी उत्तरकाशी द्वारा चौकी आईएसबीटी पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वर्क एब्रॉड कंसलटेंसी फर्म के संचालक अंकुल सैनी तथा उनकी पत्नी तराना सैनी द्वारा उन्हें पोलैंड तथा कनाडा भेजने के नाम से उनसे 7.50 लाख रुपए तथा 2,34,000/- ₹ लिए गए थे, पर उनके द्वारा अभी तक न तो उन्हें कोई जॉब ऑफर लेटर दिया गया और न ही उनके पैसे वापस किए गये तथा फर्म के संचालक से संपर्क करने पर उसके द्वारा भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित युवकों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जाम टकराने की थी तैयारी, पुलिस ने पहुँचकर उतारी खुमारी
शराबियों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का अभियान
सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे तथा वाहनों में शराब पीने वाले 56 व्यक्तियों के पुलिस ने किए चालान
सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 16,750/- रु० के किये चालान, दी सख्त हिदायत
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है,
इसी क्रम में दिनाँक 05/10/2024 की रात्रि में रायपुर तथा राजपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 56 लोगो के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही करते हुए 16,750/- ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायत दी गयी।
माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर फंसी 02 विदेशी महिला ट्रेकर्स का सकुशल किया गया रेस्क्यू
चमोली जनपद के माउंट चौखंबा-III पर ट्रैकिंग के दौरान 02 विदेशी ट्रेकर्स के लापता होने पर SDRF द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रारंभिक चरण में 05 अक्तूबर 2024 को हेलीकॉप्टर की सहायता से हवाई सर्चिंग की गई, लेकिन दुर्गम इलाके की चुनौतियों के कारण SDRF के 04 जवानों की टीम को एडवांस बेस कैंप (4900 मीटर) पर हेलीकॉप्टर से उतारा गया। आज प्रातः से ही SDRF टीम ने ट्रेक के सबसे कठिन और जोखिम भरे हिस्सों में पैदल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने कहा, “एसडीआरएफ की टीम अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी संपूर्ण समर्पण और तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बावजूद, हमारी टीम ने सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लापता ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालना है, और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में SDRF रेस्क्यू टीम के पैरेलल सर्च ऑपरेशन में जूटी भारतीय सेना की रेस्क्यू टीम द्वारा चॉपर के माध्यम से ट्रेक पर रैकी करते हुए दोनों ट्रेकर्स को ढूंढ़कर चॉपर की सहायता से एयरलिफ्ट कर जोशीमठ हेलीपेड पर पहुँचाया गया। दोनों ट्रेकर्स सकुशल व सुरक्षित है। सेनानायक, SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि SDRF की टीम जो एडवांस बेस कैम्प से आगे सर्चिंग कर रही थी, उसे भी आर्मी चॉपर द्वारा जोशीमठ लाया जा रहा है।
हल्द्वानी विकेंड पर ट्रैफिक दवाब से जूझ रहा कुमायूं गेट वे सिटी हल्द्वानी में जनता को परेशानी नहीं हो इसको लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है परिवार के साथ बाजार में जाने वाले लोग पुलिस ट्रैफिक प्लान देख कर ही घर से जाएं रविवार दोपहर एक बजे से भारी वाहन प्रवेश नही कर सकेंगे
दिनांक 06/10/2024 ( रविवार) विकेण्ड के दौरान भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान
शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
वीकेंड के दौरान,रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय 13:00 बजे से 22:00 बजे तक वर्जित रहेगा।
अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) के वाहन 16:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 16:00 बजे से 22:00 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी मंडी गेट से समय 16:00 बजे से 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।
कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर / कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे व शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।
बरेली रोड/रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन क्रमशः बरेली रोड में तीनपानी के पास रोड के बाई ओर व रामपुर रोड में बेलबाबा के पास रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।
चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।
अल्मोडा/बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन भावाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट के मध्य समय 22:00 बजे तक रोके जायेंगे।
मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट के मध्य समय 22:00 बजे तक रोके जायेंगे।
भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 13:00 बजे से 22:00 बजे तक सलड़ी चौकी/अमृतपुर में रोका जायेगा।
पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले (आवश्यक सेवा) भारी वाहनों को भी समय 16:00 बजे से 22:00 बजे तक उक्त स्थानों पर रोका जाएगा।
माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी,एडवांस बेस कैंप से आगे पैदल सर्चिंग शुरू।
चमोली जनपद के माउंट चौखंबा-III पर ट्रैकिंग के दौरान 2 विदेशी ट्रेकर्स के लापता होने पर SDRF द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में 05 अक्तूबर 2024 को हेलीकॉप्टर की सहायता से हवाई सर्चिंग की गई, लेकिन दुर्गम इलाके की चुनौतियों के कारण SDRF के 04 जवानों की टीम को एडवांस बेस कैंप पर हेलीकॉप्टर से उतारा गया। आज SDRF टीम ने ट्रेक के सबसे कठिन और जोखिम भरे हिस्सों में पैदल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आज सुबह सेटेलाइट फोन के माध्यम से सूचना मिली कि ए.एस.आई. वीरेंद्र काला के नेतृत्व में SDRF की टीम ने एडवांस बेस कैंप से आगे चौखंबा-III की दिशा में पैदल मार्ग पर एप्रोच बना ली है और सर्चिंग कार्य आरंभ हो गया है। इससे पहले SDRF टीम ने 4,900 मी0 की ऊंचाई पर स्थित एडवांस बेस कैंप (एबीसी) में रात में कैंप कर एप्रोच रूट हेतु रणनीति बनाई ।
पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने कहा, “एसडीआरएफ की टीम अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी संपूर्ण समर्पण और तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बावजूद, हमारी टीम ने सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लापता ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालना है, और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि टीम को सभी आवश्यक उपकरणों और संसाधनों से सुसज्जित किया गया है ताकि जल्द से जल्द ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला जा सके।
EXIT POL HARIYANA 2024 एग्जिट पोल हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीट पर किसका मुकबला किसके साथ रहेगा एग्जिट पोल में सबसे बड़ी पार्टी कौन बनाएगी सरकार मतदान पूरा होते ही हरियाणा में सरकार का रुझान किधर रहेगा इसका फैसला मीडिया एग्जिट पोल से होगा जबकि चुनावी परिणाम आठ अक्टूबर को आएगा शाम 6 बजे बाद मीडिया एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने दावा किया है कि हरियाणा में कोई भी सरकार बिना जेजपी के समर्थन के नहीं बनेगी।
मतदाता के मन की बात पर यकीं करे तो इस बार बीजेपी के लिए कसरत काफी अधिक हो सकती है जबकि दस साल बाद फिर से कमल खिला तो नायब सिंह सैनी पोलटिक्स के हरियाणा में बेताज सिकंदर हो सकते है बीजेपी में अनिल विज पर भी बहुत कुछ रहने वाला है राजनैतिक रूप से देखा जाएं तो हरियाणा में कुछ भी हो सकता है हंग असम्बली के आसार भी बन सकते है
चलिए जान लेते है मीडिया एग्जिट पोल पर किसकी सबसे सटीक आँकड़े से सरकार बनाये जाने का दावा सबसे मजबूत रहा था जानिए 2019 के एग्जिट पोल में किस पार्टी को मिली थी कितनी सीटें 2019 के विधानसभा चुनाव में एक -दो एजेंसियां ही सटीक आंकड़ों तक पहुंची थी। पांच साल पहले बीजेपी ने 75 पार का नारा दिया था, मगर उसे 40 सीटों से संतोष करना पड़ा था।
टाइम्स नाउ ने बीजेपी को 77, कांग्रेस को 11 और अन्य को 8 सीटें दी थी। इंडिया टुडे – एक्सिस ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 32-44, कांग्रेस को 30-42 और अन्य को 6-10 सीटें दी थीं। एबीपी न्यूज़ – सी वोटर ने भी बीजेपी को 72 और कांग्रेस को 8 सीटें ही दी थी। अन्य को 10 सीटें दी गई थीं। टीवी9 – भारतवर्ष ने बीजेपी को 47, कांग्रेस को 23 और अन्य को 20 सीटें जीतने का दावा किया था। रिपब्लिक मीडिया – जन की बात के एग्जिग पोल में बीजेपी को 52-63, कांग्रेस को 15-19 और अन्य को 12-18 सीटें जीतने की संभावना जताई गई थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजस्थान के माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय द्वारा आयोजित ’ग्लोबल समिट-2024’ में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने वैश्विक सम्मेलन में उपस्थित सभी विद्वान जनों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है, जहां कण-कण में शंकर का वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य एक ओर जहां प्राकृतिक रूप से सुरम्य है वहीं आध्यात्मिक रूप से विशिष्ट भी है। विश्व के कोने-कोने से लोग देवभूमि उत्तराखंड में आकर स्वयं की खोज करते हैं। स्वयं को साधना में लगाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग उन्हें पूछते हैं कि देवभूमि में कितने देवस्थान हैं या कितने प्रसिद्ध स्थान हैं तो मेरा एक ही उत्तर होता है कि देवभूमि में जिधर भी आपकी नजर जाएगी वो हर स्थान देवों का है। हर स्थान हमारा पर्वतों, वनों से आच्छादित है, हर स्थान हिम ग्लेशियर, नदियों से आच्छादित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी देवभूमि से आकर आप सबके बीच आकर आप सबके कार्यक्रम से जुड़ना, आप सबके बीच आने का जो सुअवसर प्राप्त हुआ यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे स्थान पर वही आ पाता है जिन पर बाबा की कृपा होगी। इसीलिए सब लोग यहां पर पहुँचे हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं भी एक जिज्ञासु बनकर आया हूँ, मुझे अपने भीतर भी एक आत्मिक शांति का एहसास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कई वर्षों से प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज के कार्यक्रमों में आते रहे हैं। बहुत बार संस्थान के लोग माउंट आबू आने के लिए कहते थे। मन में आने की बहुत इच्छा भी रही। इसके पीछे का कारण परमपिता परमात्मा का असीम आशीर्वाद भी है और इस स्थान की महत्ता भी है और राज योगिनी दीदी मां रतन मोहिनी से जो स्नेह यहां मिलता है वह भी इसका बड़ा कारण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि संयुक्त राष्ट्र के साथ ही परामर्शदात्री दर्जा प्राप्त भारत की भूमि से उपजा हुआ यह स्थान विश्व के कोने-कोने में आज शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रहा है। सच में लोगों को स्वयं को खोजने का एक बहुत बड़ा प्रकल्प चल रहा है। मैं आज यहां स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में आद्यात्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका को ही समझने के लिए ही आया हूँ कि कैसे इन मूल्यों को हम अपने जीवन में उतार सकते हैं ताकि सभी के लिए एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम भारतीय जीवन दर्शन का सार है। परस्पर भाईचारे का संदेश आज भी प्रासंगिक है। जिस प्रकार से नई तकनीक हमें भौतिक सुख प्रदान करती है वैसे ही आध्यात्मिकता हमें आंतरिक सुख प्रदान करती है। हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य पूर्ण संतुलन बनाने का काम करती है। पूरे विश्व के अंदर यह संस्था करोड़ो लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रहा है। ब्रह्कुमारीज संस्था से जुड़ी बहने और भाइयों द्वारा जीवन जीने की कल बहुत ही सरल शब्दों में लोगों को समझाया जाता है, उससे आमजनमानस में भी आसानी से इन विषयों को जानकर लोग अपने जीवन को सरल बना सकते हैं। इस प्रकार के जो बदलाव हैं, इनको मैंने अपने जीवन में महसूस किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम आध्यात्मिकता को अस्तित्व के एक भागीदार के रूप में देखने लगते हैं तो हमारा मन स्वतः ही स्वच्छ होने लगता है। हमे अहसास होता है कि यह हमारे जीवन की आवश्यकता नहीं है बल्कि जीवन की अनिवार्यता है। आध्यात्मिकता की वह शक्ति है जो शरीर को बाहरी व अंदरूनी रूप से स्वच्छ रखने के साथ साथ मानसिक और शारीरिक दबावों को सहने के सामर्थ्य प्रदान करती है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण केवल आधुनिक तरीके व कानूनों से भी संभव नहीं है कि केवल हम कानून व अन्य तरह से इसको कर पाएं बल्कि इस लक्ष्य को जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को शामिल करके ही हासिल किया जा सकता है।
सरकार ने दी ट्रैनिंग – राफ्टिंग कराने के लिए तैयार हैं बेटियां
14 महिलाओं ने इसी साल हासिल किया व्वाइट वॉटर रिवर राफ्टिंग गाईड सर्टिफिकेट
तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद अब गंगा की लहरों पर कराएंगी पर्यटकों को सैर
देहरादून। उत्तराखण्ड की बेटियां जल्द ही ऋषिकेश में गंगा नदी पर पर्यटकों को राफ्टिंग कराती नजर आएंगी। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से 14 महिलाओं को व्वाइट वॉटर रिवर रॉफ्टिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया गया है। जो अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बतौर प्रोफेशनल राफ्टिंग गाईड अपना करियर शुरू करने को तैयार हैं।
ऋषिकेश हाल के समय में राफ्टिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है, यहां हर साल पांच लाख से अधिक पयर्टक राफ़्टिंग के लिए आ रहे हैं, इस तरह राफ्टिंग गतिविधि, कारोबार के साथ ही रोजगार का भी जरिया बन रही है। लेकिन अब तक राफ्टिंग गाइड का काम पूरी तरह पुरूष ही कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहली बार उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने महिलाओं को रिवर राफ्टिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया है। इसके बाद पयर्टन विभाग ने चुनिंदा 14 महिलाओं को अप्रैल से जून के बीच तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया। इसमें प्रशिक्षण के साथ ही रहने खाने का खर्च भी पर्यटन विभाग की ओर से उठाया गया।
सफलता की कहानी
पौड़ी जिले में सिरांसू गांव निवासी प्रियंका राणा, वर्तमान में बीबीए कर रही हैं, प्रियंका क्याकिंग एथलीट हैं। प्रियंका बताती हैं कि उनके गांव के पास बड़ी संख्या में राफ्टिंग होती है, ऐस में जब उन्हे उत्तराखंड सरकार के अधीन महिलाओं को राफ्टिंग गार्डड का प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसमें अपना पंजीकरण कर लिया। प्रियंका इसके लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि अब बतौर राफ्टिंग गाईड अपना करियर बनाना चाहती हैं।
रामनगर निवासी कामाक्षी गोयल वर्तमान में गोवा की नॉटिकल कंपनी में काम कर रही हैं। कामाक्षी बताती हैं कि वो पहले से ही वाइट वॉटर फील्ड में जॉब कर रही थी, इसलिए उन्होंने स्किल बढाने के लिए राफ्टिंग प्रशिक्षण लिया। इसके लिए उत्तराखण्ड सरकार की ओर से तीन महीने का प्रशिक्षण के साथ ही रहने खाने की सुविधा निशुल्क मिली। कामाक्षी इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बडा प्रयास करार दे रही हैं।
ऋषिकेश निवासी मुस्कान भी पहले बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। मुस्कान अभी ऋषिकेश से ग्रैज्यूएशन कर रही हैं, मुस्कान बताती हैं कि तीन महीने तक उन्हें विदेशी प्रशिक्षकों ने रिवर राफ्टिंग की ट्रेनिंग दी, इस दौरान एक हफ्ते तक उन्होंने देवप्रयाग से लेकर ऋषिकेश तक गंगा में राफ्टिंग भी की, पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित यह अभियान लाजवाब था, मुस्कान अब इसी क्षेत्र में करियर बढ़ाना चाहती हैं, वो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त कर रही हैं।
उत्तराखण्ड में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, अब बड़ी संख्या में महिला पयर्टक भी राफ्टिंग के लिए आ रही हैं। ऐसे में महिलाओं को बतौर राफ्ट गाईड प्रशिक्षण दिया जाने का प्रयास किया जा रहा है। अच्छी बात है कि महिलाओं ने इसके लिए रुचि दिखाई है, यह उत्तराखण्ड की बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। पुष्कर सिंह धामी