देहरादून उत्तराखंड में मौसम अलर्ट जारी होने के बाद यात्रा मार्गो पर पुलिस नजर आ रही है तो वहीं स्कूलों में 29 से चार जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है आंगनवाड़ी केंद्रों से लेकर सरकारी स्कूल अगले एक सप्ताह तक बंद रहेंगे
देहरादून से मंसूरी चकराता जाने वाले यात्रा मार्गो पर पुलिस का पहरा देखने को मिल रहा है देहरादून से मंसूरी जाने वाले यात्रा मार्गो पर पड़ताल करने देहरादून के ssp IPS Ajay Singh पुलिस फोर्स पर ट्रैफिक कैसा चल रहा है सड़कों पर उतरे ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो
उत्तराखंड में यात्रा मार्गो पर ट्रैफिक का काफी दवाब मंसूरी मार्ग पर नए साल का जश्न मनाए जाने को देखने को मिलता है बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री मंसूरी चकराता सहित पहाड़ी जगह वाले टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तरफ जाते है इस बार राज्य सरकार ने भी यात्री उत्तराखंड आए उसके लिए खास तैयारी की है
पहाड़ी जिलों में पहले से ही सभी होटल पर्यटक से गुलजार नजर आ रहे है मंसूरी चकराता सहित पहाड़ी जिलों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है जिसके चलते कारोबारी भी खासे प्रभावित हो रहे है बर्फ गिर जाने से पर्यटकों की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है
भाजपा ने की नगर पालिका/ पंचायतों की दूसरी सूची जारी
देहरादून। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर , लंडोरा, पीरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सके, उनका समर्थन किया जायेगा। इसके अलावा नरेंद्र नगर मे परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं । किच्छा नगरपालिका में अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री और फ्रैंकफर्ट के संसद सदस्य के बीच प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवा जापान में रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी में स्किल्ड लेबर फोर्स की मांग के दृष्टिगत प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को विदेश में रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर फ्रैंकफर्ट सांसद सलाहकार सौरभ भगत, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, सचिव विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव सी रविशंकर, हेल्थकेयर के डायरेक्टर कपिल कुमार उपस्थित थे।
नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार,बारिश-बर्फबारी के चलते लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक 28दिसंबर से 1 जनवरी तक पर्यटकों को और भी रियायतें देने की तैयारी में सरकार,5 दिन पहले ही पैक होने लगे हैं उत्तराखंड के अधिकांश हिलस्टेशन,उत्तराखंड में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है
उत्तराखंड में पखवाड़े भर से हो रही बारिश-बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह को चौथे आसमान पर पहुँचा दिया है। उत्तराखंड में लगातार उमड़ रही सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर अब उत्तराखंड सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट प्रदान करने की तैयारी की जा रही है।
31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुट चुकी है। 5 दिन पहले ही नैनीताल, मसूरी, धनौल्टी, चकराता, चोपता, कौसानी और औली जैसे स्थलों पर होटल और होम स्टे पैक हो चुके हैं। स्थिति ये है कि हिमाचल के मनाली और शिमला में जाम के कारण पर्यटक उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की तरफ रुख कर रहे हैं। यूं भी बीते पखवाड़े भर में दो तीन बार उत्तराखंड के विभिन्न हिल स्टेशनों पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों का उत्साह दोगुना है।
अब जबकि नए साल में महज कुछ दिन रह गए हैं तो तमाम हिल स्टेशन्स पर होटल, होम स्टे की बुकिंग हो चुकी है। होटल-रेस्टोरेंट की ओर से भी पर्यटकों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। नए साल के अवसर पर पर्यटन से जुड़े लोग जैसे होटल मालिक, गाइड, ट्रैवल एजेंसियां, कैब ड्राइवर, और हस्तशिल्प विक्रेता उम्मीद कर रहे हैं कि नए साल का अवसर पर पर्यटकों के बड़ी संख्या में आगमन से उनकी आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी।
पर्यटकों के भारी उत्साह और स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों की उम्मीदों को देखते हुए राज्य सरकार भी इस खास मौके को भुनाने में जुट गई है। तमाम शहरों में जहां जाम से पर्यटकों को बचाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं तो पर्यटकों के आनंद को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा के भी तमाम कदम उठाए गए हैं। पर्यटक निर्बाध रूप से नए साल का स्वागत कर सकें इसके लिए सरकार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पर्यटकों को देर रात तक जश्न मनाने के लिए छूट देने पर भी काम कर रही है।
पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल, रेस्टोरेंट खुले रहेंगे पूरा समय नववर्ष पर उत्तराखंड में पर्यटकों के उमड़ने की संभावना के बीच सरकार की तरफ से कहा गया है कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे पूरे समय खुले रहेंगे। नववर्ष और उत्तराखंड के कई स्थानों में बर्फबारी को देखते हुए माना जा रहा है कि पर्यटक काफी संख्या में उत्तराखंड का रुख करेंगे। जिस हिसाब से होटल और होम स्टे की बुकिंग हो रही है, वो भी उत्तराखंड के पर्यटकों से गुलजार रहने का इशारा कर रहा है।
उत्तराखंड के श्रम विभाग के उप सचिव शिव विभूति रंजन की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार, विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के प्राविधानों के अनुसार उत्तराखंड राज्य में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही उक्त प्रतिष्ठानो में दिन व रात्रि में दोनों पालियों में सभी कर्मकारों को कतिपय शर्तों के अधीन कार्य करनेकी भी अनुमति दी गई है। कहा गया है कि नववर्ष के मौके पर भारी मात्रा में पर्यटक उतराखंड आ रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों से अपील की गई है कि वह पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए पूरे समय अपने प्रतिष्ठान खुले रखें।
देहरादून। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका और पंचायत के बाद शीघ्र ही निगम क्षेत्र की सूची जारी की जायेगी। शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद महापौर के प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी।
राज्य में कई दिनों से उम्मीदवारी कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता अपना नाम लिस्ट में होने की उम्मीद कर रहे थे देर रात बीजेपी ने लिस्ट जारी की तो कई जगह पर बीजेपी कार्यकर्ता लिस्ट में नाम नहीं होने से मायूस नजर आए है निकाय चुनावों में बीजेपी जीत की गारंटी के इरादे से चुनावी समर में है
निकाय चुनावों में लिस्ट जारी होते ही कई दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना रहे है ऐसे में राज्य की सियासत में कांग्रेस निकाय चुनावों में मजबूत चेहरों पर दाव लगा सकती है
भाजपा ने नगर पंचायत, पालिका के प्रत्याशियों नाम को दिया अंतिम रूप
महापौर के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे
देहरादून । भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनाव प्रत्याशियों के पैनल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे नगरपालिका, नगर पंचायत के नामों पर मुहर लगाते हुए, निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।
पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश के सभी निगमों के महापौर, पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विस्तृत विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से सभी पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं निगम महापौर के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है।
– 38 में राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा हल्द्वानी से रवाना की गयी
मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने झंडी दिखाकर किया रवाना
हल्द्वानी 26 दिसंबर । 38 वे राष्ट्रीय खेलों की ऊर्जा और उमंग से देवभूमि को प्रकाशित करने के लिए खेल मशाल “तेजस्विनी” गुरुवार को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम से 3823 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना हुई। तेजस्विनी को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
गौलापार के बैडमिंटन काम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों से इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज से राष्ट्रीय खेलों के औपचारिक आयोजन शुरू हो रहे हैं और खिलाड़ियों को जीत के अपने संकल्प को इतना मजबूत करना होगा कि वह शिखर तक पहुंच सकें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप इन खेलों में इतिहास बदल दीजिए, हमें टाप 5 में आना है ।
उन्होंने कहा कि अगर आप ऐसा कर सके तो आप आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बन जाएंगे, आपकी देखादेखी प्रदेश में हजारों खिलाड़ियों की फौज तैयार होगी । खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने खेल को कैरियर बनाने के लिए युवाओं के खातिर सारे रास्ते खोल दिए हैं। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं न सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार करने में बचपन से उनकी मदद कर रही है बल्कि पदक जीतने पर अब उनका करियर बनाने की गारंटी भी सरकार की है ।
अगले 33 दिन खेल मशाल तेजस्विनी 3823 किलोमीटर का सफर करते हुए प्रदेश के सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी और खेल उद्घाटन की पूर्व संध्या पर देहरादून पहुंचेगी । इस अवसर पर लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।
खिलाड़ियों का तीर्थ बनेगा गौलापार
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गौलापार को खेल विश्वविद्यालय के रूप में बहुत बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है,और अब गौलापार खिलाड़ियों का नया तीर्थ बनकर उभरेगा । खेल विश्वविद्यालय में सिर्फ खिलाड़ियों का हुनर तराशनेमें मदद करेगा बल्कि उनके करियर को भी संवारेगा।
मौली और खेल मंत्री के साथ ली सेल्फी
कार्यक्रम से पहले खेल मंत्री रेखा आर्या काम्प्लेक्स में मौजूद खिलाड़ियों से मिलने उनके बीच पहुंची। खेल मंत्री उपरी मंजिल पर बने दर्शक दीर्घा में एक-एक पंक्ति में जाकर खिलाड़ी से मिली और उनसे हाथ मिलाया। बच्चों और खिलाड़ियों ने खेल शुभंकर मौली और खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ जमकर सेल्फियां ली।
खुद राफ्टिंग कर लिया सुविधाओं का जायजा
इससे पहले गुरुवार सुबह खेल मंत्री रेखा आर्या टनकपुर में मां पूर्णागिरि चरण मंदिर के पास उस जगह पहुंची जहां से राफ्टिंग इवेंट की शुरुआत होनी है । उन्होंने खुद राफ्टिंग करके वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। खेल मंत्री ने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन करके उस स्थान पर पहुंचने वाले रास्ते की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश भी दिए । इसके अलावा खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को चकरपुर में मलखंब इवेंट के आयोजन स्थल पहुंच कर भी खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया।
देहरादून निकाय चुनाव में टिकट वितरण पर सबकी नजरें लगी है कौन बीजेपी प्रत्याशी बनेगा किसको टिकट से महरूम रहना पढ़ेगा इसका फैसला शाम होने वाली बैठक में होने वाला है पांच साल के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर सरकार का विकास छोटी सरकार के रूप में आगे बढ़ाया जाना है ऐसे में हर कोई टिकट का दावेदार बन अपना समीकरण साध रहा है बीजेपी विनिंग दावेदार को प्रत्याशी बनाएगी महिला वर्ग को अधिक टिकट दिए जाने पर फोकस है
भाजपा शुक्रवार शाम तक निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। जिसमें मातृ शक्ति के आरक्षण से भी अधिक महिलाओं को मौका दिया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि दो दिन की चर्चा के बाद अब तक पार्टी ने सभी निकाय सीटों के लिए नामों का पैनल तैयार कर लिया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के सभी नामों पर अंतिम निर्णय लेने के अतिरिक्त निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास जाना है।
उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि कल शाम तक सभी नाम केंद्र से हमारे पास पहुंच जाएंगे। इसके बाद निगमों के साथ पालिका अध्यक्षों एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जहां तक सवाल है पार्षदों, सभासदों और वार्ड मेंबर का तो उन पर भी लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लिहाजा उनके अधिकांश नामों की घोषणा भी शुक्रवार तक हो जाएगी।
महिलाओं को प्रतिनिधित्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा है। हमारी केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार ने महिला हित में शानदार काम किए हैं। हमारा सौभाग्य है कि पार्टी में महिला आरक्षित सीटों से अलग भी कई सामान्य सीटों पर मातृ शक्ति के नाम पर विचार हो रहा है। लिहाजा जब प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी तो महिला उम्मीदवारों की संख्या, उनको दिए 33 फीसदी अधिकार से भी अधिक नजर आयेंगी।
उम्मीदवारों की अधिकता और नए शामिल दावेदारों के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि क्योंकि हम जीतने वाले दल है। लिहाजा हमारे यहां प्रत्याशियों की संख्या अधिक होना लाजमी है और यह शुभ संकेत भी है। वरना कई दल तो ऐसे हैं जिनको तो उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे है। जहां तक सवाल है नए पुराने दावेदारों का तो, पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता, जनता में लोकप्रियता के साथ जीत की संभावनाओं को भी आंका जाएगा। बेहद खुशी की बात है कि अब तक सभी तय प्रक्रियाओं के अनुसार ही हमने नामों को तय किया है। जिसे सर्वसम्मति के साथ सार्वजनिक करने के बाद सभी एकजुटता से उसे जिताने में जुट जायेंगे।
देहरादून 26 दिसंबर। भाजपा ने निकाय चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस को गढ़वाल क्षेत्र में बड़ा झटका देते हुए श्रीनगर पालिका अध्यक्ष को पार्टी में शामिल किया है।
पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में नगरपालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी को औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व में कम अंतर से पालिका अध्यक्ष चुनाव हारने वाली निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती आशा उपाध्याय एवं ऋषिकेश से कांग्रेस पार्षद जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर बंगवाल ने भी भाजपा का दामन थामा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी नए लोगों को बधाई देते हुए निकाय चुनावों में जुट जाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा, लगातार विभिन्न दलों से लोगों के आने का क्रम बताता है कि प्रदेश में हवा का रुख भाजपा की तरफ हैं। साथ ही आग्रह किया कि 2025 के पहले माह, सभी को एकजुट होकर कार्य करना है ताकि निकाय चुनाव में भी हम पिछले सभी जीत के रिकॉर्डों को तोड़ने में सफल हों।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पौड़ी प्रभारी विजय कपरवाण, जिलाध्यक्ष श्रीमती सुषमा रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे
गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक
गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये उत्तराखण्ड की ‘‘साहसिक खेल‘‘ पर आधारित झांकी का किया गया चयन
उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स को मिल रही पहचान: सीएम पुष्कर सिंह धामी
गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखण्ड राज्य ‘‘साहसिक खेल‘‘ (एडवेन्चर स्पोटर्स) का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए महानिदेशक सूचना, श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि माह अक्टूबर, 2024 में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे, विभिन्न बैठकों में नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक, सूचना, के.एस.चौहान ने विशेषज्ञ समिति के सम्मुख उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल तथा संगीत का प्रस्तुतीकरण किया था। भारत सरकार द्वारा अपने पत्र दिनांक 21 दिसम्बर, 2024 के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल तथा संगीत को उत्कृष्ट पाये जाने के उपरान्त अन्तिम चयन कर लिया गया है।
इस बार उत्तराखण्ड राज्य सहित कुल 15 प्रदेशों की झांकी का गणतंत्र दिवस परेड के लिये अन्तिम चयन हुआ है, जिसमें आन्ध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित चण्डीगढ़ सहित दादर नागर हवेली एवं दमन व दिव केन्द्र शासित प्रदेश का चयन किया गया है।
उत्तराखण्ड राज्य की झांकी में इस बार झांकी के अग्र भाग में प्रसिद्ध एपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखण्डी परिधान में महिला को दिखाया गया है तथा झांकी के मध्य व पिछले भाग में साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को दिखाया गया है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2003 से 2023 तक उत्तराखण्ड राज्य द्वारा निम्नलिखित झांकियों का प्रदर्शन कर्तव्य पथ पर किया गया है :-
वर्ष 2003 – फुलदेई
वर्ष 2005 – नंदा राजजात
वर्ष 2006 – फूलों की घाटी
वर्ष 2007 – कार्बेट नेशनल पार्क
वर्ष 2009 – साहसिक पर्यटन
वर्ष 2010 – कुम्भ मेला हरिद्वार
वर्ष 2014 – जड़ी बूटी
वर्ष 2015 – केदारनाथ
वर्ष 2016 – रम्माण
वर्ष 2018 – ग्रामीण पर्यटन
वर्ष 2019 – अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति)
वर्ष 2021 – केदारखण्ड (तृतीय स्थान प्राप्त)
वर्ष 2022 – प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखण्ड
वर्ष 2023 – मानसखण्ड (प्रथम स्थान प्राप्त)
इसके अतिरिक्त 2024 में भारत पर्व के लिये विकसित उत्तराखण्ड झांकी का प्रदर्शन लाल किले पर किया गया था।
“यह हमारे राज्य के लिए गर्व का विषय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का चयन हुआ है। इस बार झांकी में उत्तराखंड की पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। हमारा राज्य न केवल अपने आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यह साहसिक खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी है। मैं झांकी के निर्माण में जुड़े सभी कलाकारों और अधिकारियों को बधाई देता हूं। हम इस झांकी के माध्यम से उत्तराखंड को पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में और मजबूती से कदम बढ़ाएंगे।”