Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 179

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर ये नाम चुनावी प्रक्रिया शुरू

0

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा का नया अध्यक्ष मार्च के पहले हफ्ते में घोषित किया जा सकता है। 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों की घोषणा और 28 फरवरी तक जिलाध्यक्षों के नाम तय कर दिए जाएंगे। इस बार 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। निकाय चुनावों के कारण चुनावी प्रक्रिया रोक दी गई थी, लेकिन अब भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अपनी तैयारियां फिर से शुरू कर दी हैं।

उत्तराखंड भाजपा के संगठनात्मक चुनावों को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो रही है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार, 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी, जबकि जिलाध्यक्षों की घोषणा 28 फरवरी तक होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो 15 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मंडल अध्यक्ष पद के लिए स्थानीय वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। इसके बाद तीन संभावित नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश संगठन को सौंपा जाएगा। सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का चयन किया जाएगा।

इसी प्रक्रिया के तहत 25 फरवरी तक जिलाध्यक्षों के लिए पैनल सौंपे जाएंगे, और 28 फरवरी तक उनकी घोषणा हो जाएगी। विधानसभा क्षेत्रों में जाने से पहले, 9 फरवरी को देहरादून में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें पर्यवेक्षकों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारी और प्रदेश प्रभारी सभी शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन की संभावना

यह संभावना जताई जा रही है कि मंडल और जिलाध्यक्षों की घोषणा के एक हफ्ते के भीतर प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर दिया जाएगा। भाजपा के संविधान के अनुसार, जब राज्य स्तर पर चुनाव की 50 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। कहा जा रहा है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है, जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करेगा।

भट्ट के रिपीट होने की चर्चाएं

पार्टी के अंदर चल रही चर्चाओं के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट को रिपीट भी कर सकती है। यदि भट्ट रिपीट नहीं हुए, तो पार्टी गढ़वाल के किसी ब्राह्मण चेहरे को संगठन की बागडोर सौंप सकती है, जो भाजपा की राजनीतिक परंपरा के अनुरूप होगा। हालांकि, पार्टी के भीतर यह भी चर्चा हो रही है कि इस बार दलित या ओबीसी चेहरे को संगठन की जिम्मेदारी सौंपकर नया प्रयोग किया जा सकता है। ब्राह्मण चेहरे के तौर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और विधायक विनोद चमोली के नामों पर चर्चा हो रही है, जबकि दलित चेहरे के रूप में विधायक खजान दास का नाम प्रमुख है। अगर महिला चेहरे को जिम्मेदारी दी जाती है, तो केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

राजभवन होगा फूलों से गुलजार, तीन दिवसीय बसंतोत्सव 7 मार्च से

0

राजभवन होगा फूलों से गुलजार, तीन दिवसीय बसंतोत्सव 7 मार्च से

राजभवन में इस साल तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आयोजन सात से नौ मार्च के बीच होगा, जिसमें पुष्प प्रदर्शनी सहित कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी में 15 विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी और कुल 162 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। वसंतोत्सव के दौरान आईटीबीपी, आईएमए, पीएसी और होमगार्ड के बैंड की धुनें भी सुनाई देंगी।

बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस आयोजन के बारे में निर्णय लिया गया। राज्यपाल ने इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही और इसे राज्यभर में प्रमोट करने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश के पुष्प उत्पादकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को इसका लाभ मिल सके।

राज्यपाल ने बसंतोत्सव के माध्यम से फूल उत्पादन को बढ़ावा देने की आवश्यकता को रेखांकित किया और उत्तराखंड के सगंध पौधों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इसके अलावा, राज्यपाल ने निर्देश दिए कि पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रदेश के पुष्पों की न केवल राज्य बल्कि देशभर में मार्केटिंग के संभावनाओं की तलाश की जाए।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में आईएचएम और जीएमवीएन के सहयोग से फूड कोर्ट की व्यवस्था की जाए, जिसमें विशेष रूप से पारंपरिक मोटे अनाज (मिलेट) आधारित व्यंजनों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, बसंतोत्सव के दौरान शहद उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा और इसके लिए जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को विशेष स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्यपाल ने इस आयोजन में फीडबैक सिस्टम लागू करने की भी बात कही, ताकि आयोजन के बाद इसमें सुधार के लिए सुझाव मिल सकें।

Delhi Exit Polls Results एग्जिट पोल शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भाजपा सरकार

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएं। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही अलग-अलग एजेंसियां एग्जिट पोल जारी हो गए है दिल्ली विधानसभा चुनाव में आए एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बनाते हुए नज़र आने के करीब देखी जा रही है एग्जिट पोल शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भाजपा सरकार की तरफ जनादेश जाता हुआ नज़र आ रहा है लेकिन ये अभी सिर्फ एग्जिट पोल है अगर ये नतीजों में बदले तो दिल्ली में भाजपा सरकार से देश की राजनीती में बड़ा बदलाव होगा बीजेपी अपनी जीत को लेकर शुरुवात से कॉन्फिडेंस नज़र आई है आप के केजरीवाल पुरे चुनाव में कॉन्फिडेंस नज़र नहीं आया है ऐसे में आ रहे एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बनाते हुए सबसे आगे है हलाकि कई बार एग्जिट पोल के अनुमान गलत भी साबित हुए है

पीपल्स इनसाइट पोल
पीपल्स इनसाइट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा को 25-29, आप को 40-44 और कांग्रेस 0-1 सीट पर बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।

मैट्रिज एग्जिट पोल
Exit Poll Delhi: मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। एजेंसी ने आप को 32 से 37, भाजपा को 35 से 40 और कांग्रेस को 0-1 सीट दी है।

ईवीएम में कैद दिल्ली सरकार

0

ईवीएम में कैद दिल्ली सरकार

दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान समाप्त हो गया। दिल्ली के मतदाताओं ने अपनी पसंदीदा सरकार चुनकर उसे ईवीएम में कैद कर दिया है। राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, जो आधिकारिक तौर पर शाम छह बजे समाप्त हुआ। दोपहर 5 बजे तक दिल्ली में 57.70 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान 63.83 फीसदी पूर्वोत्तर दिल्ली में हुआ, जबकि सबसे कम मतदान 53.77 फीसदी नई दिल्ली में हुआ। सीटों के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा मतदान मुस्तफाबाद में हुआ, जहां 66.68% मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, सबसे कम मतदान करोल बाग में हुआ, जहां 47.40% ही मत पड़े।

इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली की नई सरकार चुनने के लिए 1,56,14,000 मतदाता पात्र थे। इनमें से 83,76,173 पुरुष और 72,36,560 महिला मतदाता थे। अन्य मतदाताओं की संख्या 1,267 थी। अब ये सभी मतदाता दिल्ली के 70 जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर चुके हैं, और इसका परिणाम आठ फरवरी को सामने आएगा। मतदान के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

699 उम्मीदवारों में 96 महिलाएं

मतदान समाप्त होते ही 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इनमें से 96 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हैं। यह सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट बन गई है। यहां से आम आदमी पार्टी के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा है।

निकाय शपथ ग्रहण तिथि

0
निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

देहरादून उत्तराखंड निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नगर निगम मेयर नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण आगामी 7 फरवरी को आयोजित होगा एक खबर के अनुसार कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि निकाय का शपथ समारोह 7 को होगा अधिकारी रूप से अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है पहले शपथ 11 को किया जाना तय था

निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

उत्तराखंड में 100 निकाय है जिसमें 11 नगर निगम सहित सभी जगह समारोह आयोजित किया जाएगा बीजेपी ने दस नगर निकायों में जीत दर्ज करते हुए सबसे बड़ी जीत का मेयर पर परचम लहराया था

बैडमिंटन कोर्ट पर भविष्य की उम्मीद के रूप में लक्ष्य सेन खेलते नजर आए

0

बैडमिंटन कोर्ट पर भविष्य की उम्मीद के रूप में लक्ष्य सेन खेलते नजर आए

देहरादून, उत्तराखंड में खेल आयोजनों से एक नई उम्मीद का सूरज उभरता दिख रहा है। सभी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता वही पा रहा है जिसकी मेहनत सच्ची और कड़ी है। कुछ ऐसा ही जोश खेल में देखने को मिला जब उत्तराखंड के परेड ग्राउंड में बैडमिंटन के पुरुष फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मैच को देखने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे, जिससे पूरा ग्राउंड तालियों से गूंज उठा और खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री ने किया बैडमिंटन प्रतियोगिता का अवलोकन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के तहत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत उत्तराखंड के सूर्यांश रावत और तमिलनाडु के सतीश कुमार के बीच मेन्स सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। इस मैच में तमिलनाडु के सतीश कुमार ने 21/21, 21/17 से जीत हासिल की। मुख्यमंत्री ने सतीश कुमार को गोल्ड मेडल और सूर्यांश रावत को सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से उनके अनुभव साझा किए

मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से बातचीत की और 38वें राष्ट्रीय खेलों के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। खिलाड़ियों ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता की खूब सराहना की।

मुख्यमंत्री के साथ खिलाड़ी खुश दिखे

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिलाड़ी और अन्य वालंटियर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन राज्य के लिए सौभाग्य की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए सौभाग्य की बात है। अब हमारा राज्य देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि के रूप में भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खेलों के आयोजन के दौरान राज्य भर में खेलों की अवस्थापना सुविधाओं का विकास हुआ है। कई खेल मैदानों का निर्माण किया गया है, जिससे भविष्य में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से राष्ट्रीय खेलों का अवलोकन करने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को अधिक से अधिक खेलों की ओर प्रोत्साहित करेंगे। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक लोक संस्कृति से देश भर के खिलाड़ी भी परिचित हो रहे हैं।

इस मौके पर विधायक खजान दास, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

238 मिलियन डॉलर की परियोजना के लिए ऋण समझौते करेगा उत्तराखंड

0

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार, जल्द ही 238 मिलियन डॉलर की परियोजना के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

विगत सोमवार को, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित यू0यू0एस0डी0ए0 की उच्च स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में, मुख्य सचिव ने यू0यू0एस0डी0ए0, शहरी विकास विभाग से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन और दिए गए निर्देशों के पालन के लिए उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यू0यू0एस0डी0ए0) को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद, मंगलवार को यू0यू0एस0डी0ए0 ने वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, आवास एवं नगरीय मामलों के मंत्रालय (महुआ), भारत सरकार और केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण अभियंत्रिकी संस्थान, भारत सरकार के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में, यूरोपियन निवेश बैंक द्वारा स्वीकृत 238 मिलियन डॉलर के ऋण के संबंध में चर्चा की गई।

सोमवार को मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने यू0यू0एस0डी0ए0 को निर्देशित किया था कि केंद्रीय स्तर पर सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करते हुए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएं। इसके बाद, मंगलवार को यू0यू0एस0डी0ए0 ने भारत सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों, जैसे वित्त मंत्रालय, आवास एवं नगरीय मंत्रालय और केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण अभियंत्रिकी संस्थान (सी0पी0एच0ई0ई0ओ0) के उच्चाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि यूरोपियन निवेश बैंक द्वारा स्वीकृत 238 मिलियन डॉलर के ऋण के लिए आगामी महीने में ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस परियोजना के तहत 80 और 20 के अनुपात में यूरोपियन निवेश बैंक और राज्य सरकार क्रमशः 191 मिलियन डॉलर और 47 मिलियन डॉलर प्रदान करेंगे।

इस परियोजना के तहत रूद्रपुर, सिंतारगंज, पिथौरागढ़ और काशीपुर नगरों में पेयजल और सीवरेज प्रणाली के कार्य किए जाएंगे।

वर्चुअल बैठक में भारत सरकार की ओर से अर्पणा भाटिया, मुख्य सलाहकार, वित्त मंत्रालय, श्रीमती रजनी तनेजा, निदेशक, वित्त मंत्रालय, डॉ. रमाकांत, विशेषज्ञ सलाहकार, महुआ, पंकज गंगवार, अनु सचिव, वित्त मंत्रालय, जी0 हरेन्द्र नारायण, आर्थिक कार्य विभाग और श्री बी0 के0 चौरसिया, विशेषज्ञ सलाहकार, सी0पी0एच0ई0ई0ओ0 उपस्थित रहे। उत्तराखंड की ओर से गौरव कुमार, अपर निदेशक, शहरी विकास विभाग,विनय मिश्रा, अपर कार्यक्रम निदेशक, यू0यू0एस0डी0ए0, और संजय तिवारी, उप कार्यक्रम निदेशक, यू0यू0एस0डी0ए0 उपस्थित थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 Delhi Election Voting

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान किया जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबला किया है। दिल्ली विधानसभा 2025 के लिए मतदान इस समय हो रहा है।

दिल्ली में कई सीटों पर मतदान में काफी तेज़ी देखी जा रही है। विधानसभा चुनाव में दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। बहुमत प्राप्त करने के लिए 36 सीटें आवश्यक हैं। चुनाव में बीजेपी और आप के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आप सरकार तक के बीच की राजनीतिक लड़ाई को देश और दुनिया ने नजदीकी से देखा है। अब असली तस्वीर के लिए मतदान हो रहा है, जिसके परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली में मतदान प्रतिशत: सुबह 9 बजे तक 8.10 फीसदी मतदान हुआ है।

  • सेंट्रल दिल्ली: 6.7%
  • पूर्वी दिल्ली: 8.1%
  • नई दिल्ली: 6.51%
  • उत्तर दिल्ली: 7.12%
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली: 10.70%
  • उत्तर-पश्चिमी दिल्ली: 7.66%
  • शाहदरा: 8.92%
  • दक्षिण दिल्ली: 8.43%
  • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली: 8.36%
  • दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली: 9.34%
  • पश्चिमी दिल्ली: 6.76%

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा 10.70 फीसदी मतदान हुआ है। जिले की दो विधानसभा सीटों, मुस्तफाबाद और सीलमपुर, पर क्रमशः 12.43% और 11.02% मतदान हुआ है।

दिल्ली मतदान से राजनैतिक दलों की बड़ी धड़कने

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। कुल 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जो सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारकर चुनावी समर में अच्छा मुकाबला किया है। अब तक सुबह 9 बजे तक 8.10 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अपनी पत्नी के साथ आर एन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने भी कालकाजी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कामराज लेन स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने मतदान करने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैंने कालका मैया का आशीर्वाद लिया है और मुझे विश्वास है कि दिल्ली के लोग धर्मयुद्ध में काम, सच्चाई और अच्छाई को अपना वोट जरूर देंगे।”

कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, “दिल्ली का विकास एक राष्ट्रीय राजधानी के रूप में होना चाहिए। जैसे आज भारत दुनिया में पहचाना जा रहा है, उसकी राजधानी दिल्ली भी उसी प्रकार की होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि जैसे देश का विकास हो रहा है, वैसे ही दिल्ली का भी विकास हो। इसलिए मैं दिल्ली के सभी भाई-बहनों से अपील करता हूं कि वे दिल्ली के विकास के लिए वोट डालें।”

मुख्यमंत्री ने किया शीतकालीन यात्रा पर आधारित गीत ‘देवभूमि आओ-उत्तराखण्ड आओ’ का पोस्टर का विमोचन

0

मुख्यमंत्री ने किया शीतकालीन यात्रा पर आधारित गीत ‘देवभूमि आओ-उत्तराखण्ड आओ’ का पोस्टर का विमोचन

शीतकालीन चारधाम यात्रा हेतु श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से शीतकालीन प्रवास स्थलों में दर्शन करने की भी की अपील

शीतकालीन चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी को बढावा देने में भी होगी मददगार-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में शीतकालीन यात्रा पर आधारित गीत ‘देवभूमि आओ-उत्तराखण्ड आओ’ का पोस्टर का विमोचन करते हुये गीत को यू-ट्यूब पर लांच किया। मुख्यमंत्री ने इस गीत की सराहना करते हुए राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष से प्रारम्भ की गयी शीतकालीन यात्रा के प्रचार-प्रसार एवं उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक और नैसर्गिक सुंदरता के परिप्रेक्ष्य में भी इस प्रयास को प्रासंगिक बताया।

मुख्यमंत्री ने तीर्थाटन एवं शीतकालीन चारधाम यात्रा हेतु श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से वर्ष भर उत्तराखण्ड आकर शीतकालीन प्रवासस्थलों में दर्शन करने की अपील करते हुए कहा कि इसके लिये राज्य सरकार द्वारा व्यापक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व चारधाम यात्र ग्रीष्मकाल में ही संचालित होती थी, अब शीतकालीन प्रवास स्थलों पर भी दर्शन की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी को बढावा देने में भी मददगार होगी। उन्होंने कहा कि गीत अत्यन्त मधुर है तथा उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, अध्यात्म एवं यहाँ के पवित्र धामों व मंदिरों से आम जनमानस को जोड़ते हुए उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने को भी यह प्रयास प्रेरित करेगा।

इस गीत को गीतकार व गायक श्री भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा तैयार किया गया है तथा नवोदित संगीतकार श्री ललित गित्यार द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। गीत के माध्यम से उत्तराखण्ड में प्रारम्भ की गयी शीतकालीन यात्रा के विशेष महत्व का उल्लेख करते हुये दर्शनार्थियों और पर्यटकों से देवभूमि उत्तराखण्ड आने तथा यहाँ के शीतकालीन प्रवासस्थलों-यथा ज्योर्तिमठ, ऊखीमठ, मुखवा व यमुनोत्री में चारों धामों के दर्शन कर पुण्य अर्जित करने का अनुरोध किया गया है।

इस गीत में उत्तराखण्ड के अन्य तीर्थस्थलों-यथा पंचकेदार, पंचबद्री, पंचप्रयाग, आदि कैलाश, ओम पर्वत, जागेश्वर, बागेश्वर, पूर्णागिरी, ऋषिकेश व हरिद्वार जैसे धामों व तीर्थस्थलों का उल्लेख करते हुये उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता से भरपूर कौसानी, मुक्तेश्वर, बिनसर, नैनीताल, मसूरी, चकराता व औली आदि स्थलों में आकर कुछ समय बिताने की अपील की गयी है।

गीत के विमोचन के अवसर पर अपर सचिव श्री पन्ना लाल शुक्ल, श्री ब्रदीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सचिव श्री विजय थपलियाल आदि मौजूद थे।