Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 178

थानेदार से लेकर चौकी इंचार्ज बदले 30 हुए ट्रांसफर

0

देहरादून देहरादून जिला पुलिस ने कई निरीक्षक उप निरीक्षक को इधर से उधर किया है देहरादून जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने देर रात सात इंस्पेक्टर सहित कुल 30 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है

नेहरू कॉलोनी मंसूरी डोईवाला पटेल नगर प्रेम नगर सहसपुर विकासनगर त्यूणी से लेकर कई थानेदार बदले गए है देहरादून में कई चौकी इंचार्ज भी बदल दिए गए है

देहरादून जिले में हुए पुलिस महकमे में तबादलों को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी देर रात हुई लिस्ट में कई निरीक्षक इधर उधर होने की जानकारी लिस्ट फाइनल होने के बाद पता चली

38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी खबर पर हुई गिरफ्तारी

0

देहरादून उत्तराखंड में नेशनल गेम्स में पदक पाने में राज्य भी आगे है ऐसे में सोशल मीडिया में राज्य सरकार की छवि धूमिल किए जाने को लेकर एक पोर्टल संचालक के खिलाफ कड़ी कारवाही करते हुए देहरादून पुलिस ने गिरफ्तारी की है

उत्तराखंड में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी व भ्रामक खबरे प्रकाशित/प्रचारित करने वाले अभियुक्त को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरे प्रसारित कर राज्य की छवि को धूमिल करने का किया जा रहा था प्रयास

थाना रायपुर

दिनांक 06/02/2025 को श्री राजेश ममगाई, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून द्वारा थाना रायपुर में लिखित तहरीर देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल के संचालक द्वारा उत्तराखंड में आयोजित 38 वे राष्ट्रीय खेलों के Logo के साथ माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार की फोटो लगाते हुए “उत्तराखंड में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार का खेल, लाखों में बेचे जा रहे पदक” शीर्षक से झूठी व भ्रामक खबर प्रकाशित/प्रसारित करने, जिससे प्रतिस्पर्धा में आए खिलाड़ियों एवं उनके समर्थको के साथ संपूर्ण भारत के राज्यों में उत्तराखंड राज्य की छवि को धूमिल करने का प्रयास करने के संबंध में तहरीर दी गयी।

वादी द्वारा दी गई उक्त तहरीर के आधार पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल के संचालक के विरुद्ध थाना रायपुर में मु०अ०सं०- 39/25 धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही

प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में टीम द्वारा साईबर सैल की सहायता से उत्तराखण्ड वाले पेज को संचालित करने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उत्तराखण्ड वाले पेज को अंकुश चौहान निवासी ग्राम जणगी पो0ओ0 ओखलाखल, थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढवाल, हॉल निवासी प्लैट न0 150ए, न्यू पालम विहार, थाना पालम विहार, गुडगाव द्वारा संचालित करना पाया गया।

अंकुश चौहान के संबंध में जानकारी करने पर उसका विगत 20-25 वर्षों से अपने परिवार के साथ गुड़गांव में न्यू पालम विहार नाम की कॉलोनी में रहने की जानकारी मिली, जिस पर एक टीम को गुड़गांव रवाना किया गया, जिसके द्वारा अभियुक्त अंकुश चौहान को आवश्यक पूछताछ हेतु देहरादून लाया गया। अभियुक्त से थाना रायपुर पर घटना के सम्बंध में जानकारी करने का प्रयास करने पर अभियुक्त अंकुश चौहान द्वारा विवेचना में सहयोग न करते हुए धारा 35(3)BNSS का नोटिस तामील करने से स्पष्ट मना किया गया, जिस पर अभियुक्त अंकुश चौहान उपरोक्त को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त

अंकुश चौहान निवासी ग्राम जणगी पो0ओ0 ओखला, थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढवाल, हॉल निवासी प्लैट न0 150ए, न्यू पालम विहार, थाना पालम विहार, गुडगांव

सीएम धामी बोले मोदी की गारंटी है दिल्ली चुनाव नतीजे

0

भाजपा मे जश्न, धामी बोले मोदी की गारंटी है चुनाव के नतीजे

देहरादून 8 फरवरी। दिल्ली चुनावों में मिली बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ पार्टी मुख्यालय मे जमकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने इन नतीजों को पीएम मोदी की गारंटी की जीत बताया है। साथ ही कहा कि वहां डबल इंजन की सरकार में डबल गति से विकास होगा।भाजपा सरकार, अपने संकल्प पत्र किए सभी वादों को पूरा करेगी।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस विजय समारोह में उत्साह से ओतप्रोत
कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष और सीएम द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा करने के साथ, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें जलेबी खिलाकर जीत की बधाई भी दी।

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि 27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की विदाई हुई है। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी की उस गारंटी की जीत है, जो विकास की गारंटी के पूरा होने की गारंटी देती है। भारतीय जनता पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि पार्टी संकल्प पत्र में जो भी बातें कही जाती है, वह अवश्य पूरी होती हैं। दिल्ली में जो झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार का शासन था जिसके कारण अनेक घोटाले हुए हैं जनता ने उसके खिलाफ मत दिया।
क्लिनिक घोटाला, स्मार्ट क्लास घोटाला , यमुना सफाई का घोटाला , शराब का घोटालो का भी सफाया हो गया। वहां की आपदा सरकार ने लोगों के विश्वास को छलने का काम किया है। दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वहीं देश में जहां जहां डबल इंजन की सरकार हैं वहां विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उतराखंड इसका उदाहरण है जहाँ पीएम मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य विकास की नई इबाराते लिख रहा है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को राज्यों में चुना जा रहा है।

हरियाणा हो, महाराष्ट्र और 27 सालों बाद दिल्ली में भाजपा सरकार को वापिस लौटी है और इन राज्यों मे विकास निश्चित है। इस दौरान दिल्ली में जो भी सरकार रही उसने जनता को छलने का काम किया और देश की सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का पाप किया। दिल्ली की जनता ने इस बार दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाई है और अब डबल इंजन की सरकार, डबल गति से काम करेगी। यहां जो भी भारत सरकार की रुकी हुई कल्याणकारी योजनाएं हैं जिसमे जल जीवन मिशन योजना , आयुष्मान भारत योजना या ऐसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को जो दिल्ली के लोगों के तेजी से विकास और कल्याण के लिए आवश्यक थी, उन्हें लेकर आएगी।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव के हमारे संकल्प पत्र को है पार्टी की आने वाली सरकार शतप्रतिशत पूरा करेगी।

धामी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणदायी नेतृत्व की जीत है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है जिन्होंने प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी की नीतियों और आने वाली सरकार की योजनाओं के बारे में ठीक से जानकारी दी थी। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री जी, दिल्ली की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व समेत समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मैंने कहा यह जीत राजधानी क्षेत्र को भी देश में बह रही विकासधारा से जोड़ने वाली है। अब वहां भी डबल की इंजन की सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर आम व्यक्ति को मिलेगा। जिस तरह की एक तरफ जीत भाजपा को मिली है उसमें समाज के सभी वर्गों का योगदान रहा है। जहां तक बात है दिल्ली में रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों की तो, उनके शतप्रतिशत आशीर्वाद ने भाजपा की जीत को शानदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जश्न के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली, श्रीमती सविता कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत सरकार में दायित्वधारी, पार्टी पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अहंकार रावण का भी नहीं बचा था’, अरविंद केजरीवाल की हार के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल

0

केजरीवाल की हार के बाद स्वाति मालीवाल का बयान काफी चर्चित हो गया है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अहंकार रावण का भी नहीं बचा था”, जो यह संकेत देता है कि राजनीतिक बड़ों के अहंकार को कभी भी नुकसान हो सकता है, चाहे वह किसी भी स्तर पर हों।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा की जीत ने भाजपा की स्थिति को मजबूत किया है। केजरीवाल को हराकर बड़े विजेता के रूप में उभरे हैं। जीत के बाद प्रवेश वर्मा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा भी तेज हो गई है। हालांकि, वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि दिल्ली की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है, और यह भाजपा की रणनीति और नेतृत्व की सफलता का परिणाम है।

भले ही राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री बनने की मांग उठ रही हो, लेकिन प्रवेश वर्मा ने अपनी जीत को देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व से जोड़ा, जो भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में भारी योगदान को दर्शाता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की राजनीति में आगे क्या बदलाव आते हैं और किस तरह से बीजेपी अपनी नई सरकार को स्थापित करती है।

दिल्ली में बीजेपी सरकार अरविन्द केजरीवाल मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हुआ है, क्योंकि पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली में वापसी की है और इसके रुझान भी बीजेपी के पक्ष में दिख रहे हैं। इस परिणाम से बीजेपी को एक मजबूत स्थिति में देखा जा रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी को उम्मीदों के विपरीत परिणाम का सामना करना पड़ा है।

अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने हराया, और मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट से हार का सामना करना पड़ा। साथ ही, मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से चुनाव जीत गई है बीजेपी के लिए ये चुनाव न केवल दिल्ली में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक दिशा तय करने के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

भले ही आम आदमी पार्टी के लिए यह हार दुखदाई हो, लेकिन अब देखना होगा कि वे किस तरह से अपनी रणनीति को फिर से तैयार करेंगे। वहीं बीजेपी के लिए यह जीत पार्टी की बढ़ती ताकत का प्रतीक है।

राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार टॉप टेन में पंहुचा उत्तराखंड

0

खेल मन्त्री रेखा आर्या नें आज बॉक्सिंग मे गोल्ड जीतने पर विजेताओं को दी बधाई, बताया ऐतहासिक

देवभूमि के लिए यह गौरव का क्षण :रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार टॉप टेन में पंहुचा उत्तराखंड

उत्तराखंड नें एक ही दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की टीम को पछाड़ा

शुक्रवार को बॉक्सिंग में तीन गोल्ड समेत पांच मेडल जीतकर जमाई धाक

देहरादून शुक्रवार को बॉक्सिंग मुकाबलो में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड समेत कुछ 5 मेडल कब्जाए। राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार प्रदेश की टीम के टॉप 10 में पहुंचने को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ऐतिहासिक पल बताया है।

शुक्रवार को बॉक्सिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए निवेदिता कार्की, कपिल पोखरिया और नरेंद्र ने गोल्ड मेडल जीते हैं। इनके अलावा काजल और हिमांशु सोलंकी ने सिल्वर मेडल हासिल किए। एक ही दिन में तीन गोल्ड मेडल जीत कर उत्तराखंड ने पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। उत्तराखंड एक ही दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की टीम को पछाड कर टॉप 10 में पहुंच गया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने देवभूमि को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को खेल भूमि बनाने का जो सपना हमने देखा है, खिलाड़ी उसे पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। खेल मंत्री ने आशा जताई कि आगे होने वाली एथलेटिक्स व अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी बड़ी संख्या में पदक जीतेंगे। पदक तालिका में हमारी स्थिति और बेहतर होगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब तक उत्तराखंड का सबसे अच्छा प्रदर्शन गोवा में रहा था, जहां 03 गोल्ड समेत हमने कुल 24 मेडल जीते थे। लेकिन इस बार हम अब तक लगभग इसके दोगुनी पदक जीत चुके हैं जबकि अभी आधे खेल ही हुए हैं। खास बात यह है कि इन राष्ट्रीय खेलों ने उत्तराखंड को बॉक्सिंग, वुशु और ताइक्वांडो में एक बड़ी ताकत के तौर पर स्थापित कर दिया है।

कब कैसा रहा प्रदर्शन

गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 24 मेडल जीते थे. इनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 14 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे. इस तरह, अंक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा था।

  • साल 2022 में गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 18 मेडल जीते थे।
  • साल 2014 में केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 19 मेडल जीते थे।
  • साल 2011 में रांची में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।
  • साल 2007 में गुवाहाटी में आयोजित 33वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।
  • साल 2002 में हैदराबाद में आयोजित 32वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 10 मेडल जीते थे।

रुद्रपुर और हल्द्वानी मेयर के शपथ ग्रहण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

0

विकास की नई गाथा लिखेगी ट्रिपल इंजन सरकार : रेखा आर्या

रुद्रपुर और हल्द्वानी मेयर के शपथ ग्रहण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

रुद्रपुर /हल्द्वानी -प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रुद्रपुर और हल्द्वानी की जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार चुनी है। ट्रिपल इंजन की सरकार निकायों में विकास की नई गाथा लिखेगी शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर विकास शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।

खेल मंत्री ने कहा कि रुद्रपुर में नए महापौर विकास शर्मा अपने नाम को चरितार्थ करते हुए पूरे नगर निगम क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता इसलिए बधाई की पात्र है क्योंकि उन्होंने साक्षात “विकास” को चुना है। खेल मंत्री ने कहा कि निकाय क्षेत्र में किसी विकास कार्य के लिए मेरे सहयोग की कभी भी जरूरत पड़ी तो मैं हमेशा रुद्रपुर और हल्द्वानी की जनता के लिए खड़ी मिलूंगी।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई उन्होंने सभी निर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं दी।

हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से मंत्री रेखा आर्य का स्वागत किया, जहां मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के ऊपर विश्वास को दर्शाता हैI

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, दर्जाधारी राज्य मंत्री अनिल डब्बू जी, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,विधायक बंशीधर भगत, कमिश्नर दीपक रावत, उत्तम दत्ता, सुरेश परिहार, भारत भूषण, दीपक मेहरा जी आदि मौजूद रहे।

देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह

0
देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण, देहरादून में नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर श्री सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया।

देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह

देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को सौरभ थपलियाल द्वारा शपथ दिलावाई गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, विनोद चमोली, बृजभूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, विनय रोहेला, विश्वास डाबर, आयुक्त नगर निगम श्रीमती नमामि बंसल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

शहर की सरकार ने ली शपथ देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर हुए शामिल

0
शहर की सरकार ने ली शपथ देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर हुए शामिल

देहरादून नगर निगम देहरादून में नवनियुक्त मेयर और पार्षदों को शपथ दिलवाई गई । शपथ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायकों सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहें। उत्तराखंड में सभी जगह पर चुने हुए 11मेयर नगर पालिका,नगर पंचायत अध्यक्ष सहित राज्य के 100 निकायों में छोटी सरकार को शपथ दिलायी गई देहरादून नगर निगम में मेयर सौरभ थपलियाल के शपथ में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई विधायक मौजूद रहे

शहर की सरकार ने ली शपथ देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर हुए शामिल

देहरादून नगर निगम में 100 वार्ड में नगर निगम पार्षद चुनकर आए है जबकि उत्तराखंड में 100 निकायों में छोटी सरकार की शपथ पूरी कर ली गई है शहर की सरकार के शपथ कार्यक्र्म में कई लोगो मौजूद रहे इस दौरान शहरी निकाय मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,विधायक खजान दास,उमेश शर्मा,सहदेव पुंडीर,ब्रज भूषण गैरोला,दुर्गेश्वर लाल,विनोद चमोली, सविता कपूर सहित कई लोग मौजूद थे

38वें राष्ट्रीय खेल शिवालिक वेलोड्रोम ट्रैक पर मुख्यमंत्री पुष्कर ने की साइकिलिंग

0
38वें राष्ट्रीय खेल शिवालिक वेलोड्रोम ट्रैक पर मुख्यमंत्री पुष्कर ने की साइकिलिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम वेलोड्रोम में आयोजित साइकिलिंग प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को सम्मानित किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने शिवालिक वेलोड्रोम में ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता को देखा और खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने ट्रैक पर साइकिलिंग भी की और विभिन्न पदक विजेता टीमों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को बधाई दी और उन्हें पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों के साथ भोजन किया और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं पर खिलाड़ियों से जानकारी ली, जिस पर खिलाड़ियों ने संतोष व्यक्त किया।

38वें राष्ट्रीय खेल शिवालिक वेलोड्रोम ट्रैक पर मुख्यमंत्री पुष्कर ने की साइकिलिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था और इसके बाद से राज्य में खेलों को लेकर उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि 20 हजार से अधिक लोग इन खेलों के आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 33 मेडल जीते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बने वेलोड्रोम और बहुउद्देशीय हॉल की सराहना की और कहा कि इन खेलों से राज्य के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे खेल के क्षेत्र में अपना शानदार भविष्य बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इन खेलों का शुभारंभ किया था और 14 फरवरी को गृहमंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा इसका समापन किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 46वीं वाहिनी पीएसी में पहुंचकर शॉटगन और स्कीट प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया और शॉटगन से टैप शूटिंग भी की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिला महामंत्री अमित नारंग, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।