Home Blog Page 169

उत्तराखंड सचिवालय में धामी कैबिनेट की बैठक शुरू, पंचायत चुनाव से लेकर खेल अकादमी तक हो सकते हैं बड़े फैसले

0

उत्तराखंड सचिवालय में धामी कैबिनेट की बैठक शुरू, पंचायत चुनाव से लेकर खेल अकादमी तक हो सकते हैं बड़े फैसले

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को राज्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कैबिनेट में भाग लेने के लिए स्वयं सचिवालय पहुंचे। बैठक में प्रदेश के विभिन्न अहम विभागों—ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर:

  1. पंचायत चुनाव को लेकर सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है, जो प्रदेश की ग्रामीण राजनीति की दिशा तय कर सकता है।
  2. देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रीज की गई भूमि को फ्रीज मुक्त करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा गया है।
  3. राज्य के 8 शहरों में 23 खेल अकादमी स्थापित करने के लिए ‘लेगेसी प्लान ड्राफ्ट’ भी बैठक में पेश किया जा सकता है।
  4. नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को मिलने वाली मौजूदा सहायता राशि के अलावा, यदि वे 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद कोई स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करती हैं, तो अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव भी चर्चा में है।

प्रेस ब्रीफिंग में मिल सकती है आधिकारिक जानकारी

कैबिनेट बैठक के समाप्त होने के बाद, सचिवालय मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी, जिसमें लिए गए सभी फैसलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल कैबिनेट बैठक जारी है और कुछ प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है।

Weather Report India देश के कई हिस्सों में पहुंचा मानसून, आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर जारी किया रेड अलर्ट

0

देश के कई हिस्सों में पहुंचा मानसून, आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक यह उत्तरी अरब सागर, गुजरात, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है।

आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों में मानसून के राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, और गुजरात के बाकी हिस्सों में प्रवेश करने की परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।

देशभर में हो रही भारी बारिश

मानसून के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक मानसून ने सक्रिय रुख अपनाया है, जबकि हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों में मानसून पूर्व वर्षा दर्ज की जा रही है।

दबाव के दो केंद्र सक्रिय

आईएमडी ने बताया कि इस व्यापक वर्षा के पीछे दो निम्न दबाव के क्षेत्र हैं:

  1. दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में।
  2. गुजरात क्षेत्र में।

इनकी वजह से मंगलवार को गुजरात, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी कोंकण, और उत्तरी केरल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई।

रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि बुधवार को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, और ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

भगत सिंह कोश्यारी का 83वां जन्मदिन: धामी सरकार को दिए 100 में से 95 अंक

0

भगत सिंह कोश्यारी का 83वां जन्मदिन: धामी सरकार को दिए 100 में से 95 अंक

हल्द्वानी/देहरादून: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने अपना 83वां जन्मदिन हल्द्वानी में बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। हल्द्वानी के अंबेडकर पार्क में आयोजित समरसता कार्यक्रम में कोश्यारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उत्तराखंड की राजनीति पर अहम टिप्पणी की।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा:

धामी सरकार 100 में से 95 फीसदी काम सही कर रही है। केवल 5 फीसदी शिकायतें सामने आती हैं। कोई भी सरकार पूरी तरह परफेक्ट नहीं हो सकती, लेकिन धामी जी की सरकार संतुलित और प्रभावी रूप से कार्य कर रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली की प्रशंसा कर चुके हैं और राज्य में समरसता एवं स्थिरता का वातावरण देखना चाहते हैं।

कोश्यारी की लोकप्रियता बरकरार

भगत सिंह कोश्यारी न केवल एक वरिष्ठ भाजपा नेता हैं, बल्कि उन्हें उत्तराखंड के जनता-आधारित नेताओं में गिना जाता है। उनके जन्मदिन पर जिस तरह का स्वागत हुआ, वह यह दर्शाता है कि वे आज भी आम जनता और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं। उत्तराखंड की राजनीति में उनकी बातों को गंभीरता से लिया जाता है।

जुलाई में बरसेगा रोमांस: सिनेमाघरों और ओटीटी पर आ रही हैं ये रोमांटिक फिल्में

0

जुलाई में बरसेगा रोमांस: सिनेमाघरों और ओटीटी पर आ रही हैं ये रोमांटिक फिल्में

अगर आप रोमांटिक फिल्मों के दीवाने हैं, तो जुलाई 2025 आपके लिए खास होने वाला है। बरसात के मौसम के साथ इस महीने बड़े पर्दे और ओटीटी पर कई दिल छू लेने वाली लव स्टोरीज़ रिलीज़ हो रही हैं। अलग-अलग उम्र, परिवेश और भावनाओं को समेटे ये फिल्में दर्शकों को एक बार फिर प्यार की दुनिया में ले जाएंगी।

आइए जानते हैं जुलाई में रिलीज़ हो रही प्रमुख रोमांटिक फिल्मों की सूची:


मेट्रो… इन दिनों (4 जुलाई)

निर्देशक: अनुराग बसु
कलाकार: आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख
यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें चार अलग-अलग उम्र और अनुभव की प्रेम कहानियाँ एक-दूसरे से जुड़ती हैं। अनुराग बसु के निर्देशन में यह फिल्म शहरी रिश्तों की परतें खोलती है।


आंखों की गुस्ताखियां (11 जुलाई)

कलाकार: शनाया कपूर (डेब्यू), विक्रांत मैसी
निर्देशक: (नाम उपलब्ध नहीं)
शानदार संगीत, दिल टूटने की कसक और इमोशनल उतार-चढ़ाव से भरी इस फिल्म में दो अजनबियों की मुलाक़ात, जुदाई और फिर से मिलने की कहानी है। शनाया कपूर का यह बॉलीवुड डेब्यू है।


सैयारा (18 जुलाई)

निर्देशक: मोहित सूरी
कलाकार: अहान पांडे (डेब्यू), अनीत पड्डा
‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्में बनाने वाले मोहित सूरी एक नई प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म का म्यूज़िक और टीज़र पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं।


परम सुंदरी (25 जुलाई)

निर्माता: दिनेश विजन (मैडॉक फिल्म्स)
कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर
यह एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जिसमें उत्तर भारत के ‘परम’ और दक्षिण भारत की ‘सुंदरी’ की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में रोमांस के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता भी देखने को मिलेगी।


आप जैसा कोई (ओटीटी – 11 जुलाई, नेटफ्लिक्स)

निर्देशक: विवेक सोनी
कलाकार: आर माधवन, फातिमा सना शेख
इस खूबसूरत प्रेम कहानी में दो अलग-अलग दुनिया से आए किरदारों की मुलाकात और धीरे-धीरे पनपता प्यार दिखाया गया है। फिल्म का पोस्टर पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है।


जुलाई में मौसम के साथ-साथ फिल्मी परदे पर भी प्यार की बारिश देखने को मिलेगी। चाहे आप सिनेमाघरों में रोमांस तलाशें या ओटीटी पर भावनाओं से जुड़ें — हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है।

दुल्हन की एंट्री पर शुरू हुई बारिश, वीडियो ने जीते लोगों के दिल — 1.75 करोड़ से ज़्यादा बार देखा गया

0

दुल्हन की एंट्री पर शुरू हुई बारिश, वीडियो ने जीते लोगों के दिल — 1.75 करोड़ से ज़्यादा बार देखा गया sheetalrajputvayralvideo2025

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन की शादी में एंट्री के दौरान ही अचानक बारिश होने लगती है। यह खूबसूरत संयोग न केवल वहां मौजूद लोगों को भावुक कर देता है, बल्कि लाखों दर्शकों को भी भावनाओं से जोड़ देता है।

वीडियो को अब तक 1 करोड़ 75 लाख (17.5 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग इस पल को “फिल्मी”, “मैजिकल” और “कुदरत का आशीर्वाद” जैसे शब्दों से बयां कर रहे हैं।

हालाँकि, वीडियो किस जगह और किस दुल्हन का है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव के कारण यह इंटरनेट पर एक वायरल मोमेंट बन गया है।

IGNOU B.Ed Result: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

0

GNOU B.Ed प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, मेरिट लिस्ट PDF में जारी

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने B.Ed प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में घोषित कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2025 को हुआ था और यह परीक्षा इग्नू के B.Ed कार्यक्रम (शैक्षणिक वर्ष 2025) में प्रवेश हेतु आयोजित की गई थी।

उम्मीदवार अपना परिणाम इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम PDF फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है, जिसमें निम्न विवरण शामिल हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • नामांकन संख्या
  • रोल नंबर
  • प्राप्त अंक
  • योग्यता स्थिति
  • श्रेणीवार रैंक
  • समग्र मेरिट रैंक

काउंसलिंग प्रक्रिया होगी अगला चरण

परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अब IGNOU द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। यह काउंसलिंग क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न Programme Study Centres (PSCs) में आयोजित की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार अंतिम प्रवेश के पात्र होंगे, जो:

  • निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग में भाग लेंगे
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन सफलतापूर्वक कराएंगे

प्रत्येक PSC में आमतौर पर प्रत्येक सत्र में 50 छात्रों की सीट क्षमता होती है।

काउंसलिंग की तारीखें, आवश्यक दस्तावेजों की सूची और प्रक्रिया की अन्य जानकारियाँ जल्द ही इग्नू की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।


कैसे देखें IGNOU B.Ed 2025 का परिणाम

  1. सबसे पहले ignou.ac.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “घोषणा” (Announcement) सेक्शन में जाएं
  3. “B.Ed Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  4. मेरिट लिस्ट की PDF फाइल खुलेगी
  5. अपने नाम या नामांकन संख्या की मदद से परिणाम देखें
  6. PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

छत्तीसगढ़ फायर डिपार्टमेंट भर्ती 2025: 295 पदों पर निकली वैकेंसी, 1 जुलाई से करें आवेदन Goverment Job Fire-Department-Recruitment-2025

0

छत्तीसगढ़ फायर डिपार्टमेंट भर्ती 2025: 295 पदों पर निकली वैकेंसी, 1 जुलाई से करें आवेदन

छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने कुल 295 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें स्टेशन ऑफिसर, फायर मैन, वाहन चालक, ऑपरेटर, मैकेनिक, स्टोर कीपर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cghgcd.gov.in पर किया जा सकता है।


रिक्तियों का विवरण: कुल 295 पद

पद का नामपदों की संख्या
स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर)21
वाहन चालक14
वाहन चालक सह ऑपरेटर86
फायर मैन117
स्टोर कीपर32
मैकेनिक2
वॉचरूम ऑपरेटर19
वायरलेस ऑपरेटर (संविदा)4

शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता

पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है:

  • स्टेशन ऑफिसर (SI) – बीएससी या बीई (फायर साइंस) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से।
  • वाहन चालक/ऑपरेटर – 12वीं पास एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
  • फायर मैन – 12वीं उत्तीर्ण।
  • स्टोर कीपर – 12वीं पास।
  • मैकेनिक – 12वीं पास + ITI से डीजल मैकेनिक ट्रेड डिप्लोमा।
  • वॉचरूम ऑपरेटर – 12वीं पास और प्रशिक्षित नगर सैनिक।
  • वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) – 12वीं पास और वायरलेस ऑपरेटर प्रशिक्षण प्राप्त नगर सैनिक।

आयु सीमा (As on 01.07.2025)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  • सभी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) अनिवार्य होगी।
  • इसके बाद लिखित परीक्षा या अन्य प्रक्रिया (यदि विभाग द्वारा निर्धारित हो) के आधार पर चयन होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 जुलाई 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025

पत्नी का गला काटकर हत्या पति ने लगाया फांसी

0

हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति ऋषि और पत्नी वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कॉलोनी में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे के कारणों की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, सभी विभागों को आपसी समन्वय के निर्देश

0

नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, सभी विभागों को आपसी समन्वय के निर्देश

देहरादून – नंदा देवी राजजात यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय और सहभागिता के साथ कार्य करें ताकि यात्रा का संचालन सुचारु और सफल हो सके।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि यात्रा की बेहतर व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों, नंदा राजजात यात्रा समिति के सदस्यों और स्थानीय हितधारकों के सुझावों को शामिल करना अनिवार्य है।

उच्च स्तरीय समिति का गठन और अनुभवों से सीख

अधिकारियों को यात्रा के सफल संचालन हेतु एक उच्च स्तरीय समिति के गठन के निर्देश दिए गए। साथ ही पिछली यात्राओं के अनुभवों के आधार पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

बुनियादी सुविधाएं और तकनीकी संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश

यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के ठहराव, भोजन, पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, दूरसंचार सुविधाओं को सुदृढ़ करने और यात्रा के दौरान डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे यात्रियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

स्वास्थ्य और आपात सुविधाएं हों तैयार

यात्रा के दौरान हेल्पलाइन नंबर जारी करने, मेडिकल कैंपों की स्थापना, तथा चिकित्सकों और चिकित्सीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।

संस्कृति और पर्यटन का संरक्षण व प्रचार

नंदा देवी राजजात से संबंधित लोक गीतों और लोक कथाओं का अभिलेखीकरण कर उनकी विरासत को संजोने की बात कही गई। साथ ही, पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए कि यात्रा के विभिन्न पड़ावों और सांस्कृतिक महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

यातायात और मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर भी जोर

यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पार्किंग स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना (सड़क, पेयजल, शौचालय आदि) की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, जहां से श्रद्धालु और डोलियां यात्रा में सम्मिलित होती हैं।

17 जून से पुनः शुरू होंगी केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं, DGCA रखेगा सख्त निगरानी

0

देहरादून15 जून को गौरी माई खर्क में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा दो दिनों के लिए स्थगित की गई केदारनाथ हेली सेवा अब 17 जून, मंगलवार से पुनः शुरू की जा रही है। मौसम अनुकूल रहने पर हेली सेवाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

छह कंपनियों के हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान

केदारघाटी के विभिन्न हेलिपैड से छह अधिकृत हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर तीर्थयात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान DGCA की टीम प्रत्येक शटल की सख्त निगरानी करेगी और सभी उड़ानें DGCA OC-2-2023 दिशा-निर्देशों के तहत ही संचालित होंगी।

सुरक्षा दिशा-निर्देश हुए और सख्त

DGCA ने सभी हेली ऑपरेटरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तकनीकी जांच, मौसम अपडेट और उड़ान संचालन के हर चरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हेली सेवा से जुड़ी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।

UCADA और प्रशासन की पुष्टि

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती सोनिका ने जानकारी दी है कि 17 जून से केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं पुनः शुरू की जाएंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्री-मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए यदि मौसम खराब होता है, तो सुरक्षा के लिहाज से उड़ानें स्थगित की जा सकती हैं।

हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने भी पुष्टि की है कि सेवाएं तय समय के अनुसार ही बहाल की जाएंगी।