Friday, March 6, 2026
spot_img
Home Blog Page 15

अल्मोड़ा सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी:भिकियासैंण में बस गिरने से सात लोगों की हुई थी मौत, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

0

भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना 30 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 7:30 बजे हुई थी।

सेलापानी के पास विनायक–भिकियासैंण मोटर मार्ग पर वाहन संख्या यूके 07 पीए 4025 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कुल 19 लोग सवार थे।

दुर्घटना में 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, भिकियासैंण को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे दुर्घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करें।

जांच अधिकारी को दुर्घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर 15 दिन के भीतर अपनी स्पष्ट रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।

उत्तराखंड में वाहन स्क्रैप कराना फायदे का सौदा, नई गाड़ी खरीदने पर टैक्स में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

0

देहरादून: उत्तराखंड में पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और समान श्रेणी के नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर भारी भरकम छूट दी जाएगी. इस संबंध में परिवहन विभाग के आयुक्त बृजेश कुमार संत ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार गैर परिवहन और परिवहन पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और समान श्रेणी के नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन के समय मोटर व्हीकल टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी.

परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही ये व्यवस्था प्रदेश में लागू हो गई है. हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिंग केंद्र से वाहन को स्क्रैप कराकर सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा.

दरअसल, उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से बीएस 3 और बीएस 4 वाहनों के लिए पहले से ही एक योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत अगर बीएस-थ्री और बीएस-चार कमर्शियल वाहनों को स्क्रैप किया जाता है तो उन्हें नए वाहन खरीदने पर 15 फीसदी टैक्स में छूट है. बीएस- 3 और बीएस- 4 निजी वाहनों को स्क्रैप करने व नए वाहन खरीदने पर 25 फ़ीसदी की टैक्स में छूट दी जा रही है. ऐसे में अब परिवहन विभाग ने इसी योजना में बीएस- 1 और बीएस- 2 वाहनों को भी शामिल कर दिया है. इसके तहत अगर इस श्रेणी के निजी एवं कमर्शियल वाहन स्क्रैप कराए जाते हैं तो समान श्रेणी के नए वाहन खरीद पर टैक्स में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी.

इसके साथ ही बीएस- 2 श्रेणी के सभी मध्यम और भारी माल वाहनों व सभी मध्यम और भारी यात्री वाहनों को स्क्रैप करने व अन्य वाहनों को खरीदने पर टैक्स में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी. उत्तराखंड परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में बीएस-1 श्रेणी के 14789 वाहन अभी भी रजिस्टर्ड है, जिसमें 785 कमर्शियल वाहन और 14004 निजी वाहन शामिल है.

इसके अलावा उत्तराखंड में बीएस-2 श्रेणी के मध्यम और भारी माल वाहनों की संख्या 2888 और मध्यम व भारी यात्री वाहनों की संख्या 494 है. यानी बीएस-2 श्रेणी में 3382 वाहन शामिल है. ऐसे में इन सभी वाहनों को स्क्रैप करने और नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के दौरान वाहन स्वामियों को टैक्स में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी.

वहीं, ज्यादा जानकारी देते हुए अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने कहा कि बीएस-1 और बीएस-2 वाहनों को शामिल किया गया है. इस योजना के तहत बीएस-1 वाले कोई भी वाहन और बीएस-2 वाले सभी मध्यम और भारी वाहन स्क्रैप कराए जाते हैं, और समान श्रेणी के वाहन खरीदते हैं तो उन्हें टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी.

अधिसूचना के अनुसार कमर्शियल वाहनों को अगले 8 सालों तक टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी. इसी तरह निजी वाहनों को अगले 15 सालों तक टैक्स में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी. साथ ही बताया कि पहले से ही एक सुविधा चली आ रही है, जिसके तहत बीएस-2 वाहनों के बाद यानी बीएस-3 और बीएस- 4 वाहनों के स्क्रैप करने पर कमर्शियल वाहनों को 15 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है. इसी तरह बीएस-2 वाहनों के बाद यानी बीएस-3 और बीएस- 4 वाहनों के स्क्रैप करने पर निजी वाहनों को 25 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है.

देहरादून में महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप:जिम ट्रेनर को पीटा, थाने ले गए; बजरंग दल का हंगामा

0

देहरादून में एक जिम ट्रेनर द्वारा महिला को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों, महिला और उसके परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने जिम पहुंचकर आरोपी जिम ट्रेनर की पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र के चंद्रमणि चौक स्थित फिट एंड फाइन जिम का है। बताया जा रहा है कि इस जिम को नदीम नाम का युवक किराए पर संचालित करता है और वही जिम में ट्रेनर के तौर पर भी काम करता था। इसी जिम में एक्सरसाइज करने आने वाली एक महिला को आरोपी नदीम बीते कुछ दिनों से अश्लील मैसेज भेज रहा था।

महिला ने जब इन मैसेज से परेशान होकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो परिजनों ने महिला के मोबाइल से मैसेज का जवाब दिया। आरोप है कि इसके बाद जिम ट्रेनर ने और ज्यादा अश्लील चैट शुरू कर दी। चैट सामने आने के बाद महिला और उसके परिजनों ने हिंदू संगठन बजरंग दल को इस पूरे मामले की जानकारी दी।

आरोपी नदीम को पकड़कर थाने ले गए

मंगलवार रात महिला, उसके परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता फिट एंड फाइन जिम पहुंचे, जहां आरोपी जिम ट्रेनर की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी नदीम को पकड़कर थाना क्लेमेंटाउन ले जाया गया और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत सौंपी गई। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी जिम ट्रेनर के खिलाफ BNS की धारा 75 और 79 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और महिला के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और हिंदू संगठनों में भी इस मामले को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में देर रात जंगल में लगी भीषण आग, एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र प्रभावित

0

अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जंगल में भीषण आग लग गई। मेरधूरा–सत्यों मोटर मार्ग के समीप कपास वन पंचायत के जंगलों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी।

आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों ने वन विभाग और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। शाम करीब सवा पांच बजे अल्मोड़ा अग्निशमन केंद्र को आग की जानकारी मिली। इसके बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देश पर अग्निशमन दल तुरंत मौके के लिए रवाना हुआ।

ग्रामीणों की मदद से पाया काबू

अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर देर रात तक आग बुझाने का अभियान चलाया। मोटर चालित फायर पंप और होज रील की सहायता से आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

इस अभियान में अग्रिम अग्निशमन कर्मी गिरीश धारियाल, अग्निशमन वाहन चालक हरि सिंह, अग्निशमन कर्मी प्रेम सिंह के साथ महिला अग्निशमन कर्मी भावना कोरंगा और निकेता ने अहम भूमिका निभाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

0

Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में 31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। खास तौर से प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
 
उधर मैदानी जिले हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के साथ ही चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में घना कोहरा छाया रहेगा। इसका सीधा असर प्रदेश भर के तापमान में देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन व पांच जनवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

कम दृश्यता के कारण नौ उड़ानों को पहुंचने में हुई देरी

देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन भी हवाई यातायात प्रभावित हुआ। कम दृश्यता के कारण सुबह से लेकर शाम तक कुल नौ उड़ानें अपने निर्धारित समय के काफी देर बाद एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो अहमदाबाद सुबह 7:55 बजे के स्थान पर 11:41 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो भुवनेश्वर 8:25 बजे के स्थान पर 12:16 बजे, इंडिगो दिल्ली 9 बजे के स्थान पर दोपहर 12:09 बजे, इंडिगो जयपुर पौने दस के स्थान पर 12:24 बजे, एअर इंडिया मुंबई 9:55 बजे के स्थान पर 12:42बजे, एलायंस एयर कुल्लू 10:05 बजे के स्थान पर 11:23 बजे, इंडिगो हैदराबाद 11:10 बजे के स्थान पर 12:36 बजे, एअर इंडिया दिल्ली शाम 4:10 बजे के स्थान पर 4:46 बजे और इंडिगो पुणे 5:05 बजे के स्थान पर 6:39 बजे पहुंची।

 

हस्तिनापुर का किला ढहा, इंद्रप्रस्थ की इंट्री

0

हस्तिनापुर का किला ढहा, इंद्रप्रस्थ की इंट्री

उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव : सत्ता परिवर्तन की कहानी

देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में इस बार इतिहास रचा गया। वर्षों से एक गुट विशेष की जीत और लॉबिंग की राजनीति के बीच युवा वर्ग ने ऐसा जनादेश दिया, जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही थी। परिणाम साफ है—हस्तिनापुर का किला ढह चुका है और इंद्रप्रस्थ ने सत्ता में प्रवेश कर लिया है।

यह चुनाव केवल किसी एक मुद्दे—जैसे कुक—तक सीमित नहीं था। असल लड़ाई दो गुटों की सोच, कार्यशैली और भविष्य के विज़न के बीच थी। कुछ लोग खुलकर साथ थे, कुछ विरोधी खेमे में और कुछ तथाकथित स्पाई एजेंट बनकर अपनी भूमिका निभा रहे थे। बावजूद इसके, मतदाताओं ने स्पष्ट संदेश दिया।

तस्वीरें और नतीजे खुद गवाही दे रहे हैं कि वर्षों से अपनी “हुकूमत” का इक़बाल बुलंद रखने वाला बड़ा गुट इस बार पूरी तरह धराशायी हो गया। सभी पदों पर नई टीम की जीत ने यह साबित कर दिया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब में अब जड़ों से बदलाव हो चुका है।

अध्यक्ष पद : आंदोलनकारी बनाम सत्ता समर्थक

इस चुनाव में “आंदोलनकारी बनाम मुलायम का सिपाही” का नारा सोशल मीडिया से लेकर मतदान केंद्र तक गूंजता रहा। नतीजा—अध्यक्ष पद पर अजय राणा की बड़े अंतर से जीत
अजय राणा पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके अनुभव और क्रांतिकारी विज़न से यह उम्मीद जगी है कि प्रेस क्लब आने वाले समय में नई योजनाओं और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ेगा।

महामंत्री पद : तिलिस्म टूटा

महामंत्री पद पर युवा प्रत्याशी योगेश सेमवाल ने दमदार चुनाव लड़ते हुए अनिल चंदोला को बड़े अंतर से हराया। यह जीत सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस तिलिस्म के टूटने की है, जिसे अजेय माना जा रहा था।
चार प्रत्याशियों के मैदान में होने से मत विभाजन जरूर हुआ, लेकिन मतदाताओं ने स्पष्ट रूप से बदलाव के पक्ष में वोट दिया।

नई सुबह की शुरुआत

कुल मिलाकर, साल के अंतिम दिन उत्तरांचल प्रेस क्लब ने एक नई सुबह देखी। यह पहला चुनाव रहा, जहां “तिलिस्म” टूटने के साथ पूरी तरह नई कार्यकारिणी बनी।
पिछले चार-पांच वर्षों से मतदाताओं का बदला हुआ मिज़ाज अब निर्णायक रूप में सामने आया है। संघर्षों से उठी बदलाव की बयार मुकम्मल हो गई।

अब सवाल सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि उस भरोसे को निभाने का है जो मतदाताओं ने नई टीम को सौंपा है।

सुरंग अंदर ट्रेनों में भिड़ंत, 60 मजदूर घायल

0

उत्तराखंड। चमोली जिले में स्थित विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट साइट पर बड़ा हादसा हो गया. पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) परियोजना की सुरंग के भीतर मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, इससे अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 60 मजदूर घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब शिफ्ट बदल रही थी. प्रोजेक्ट साइट पर चलने वाली इंटर्नल ट्रांसपोर्ट ट्रेनों में मजदूर सवार थे. इसी दौरान किसी कारण से दो लोको ट्रेनें सुरंग के भीतर टकरा गईं. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन के भीतर खड़े और बैठे कई मजदूर गिर पड़े, जिससे उन्हें फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आईं. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. सीएमओ के नेतृत्व में मेडिकल टीम घायलों की मेडिकल जांच और इलाज में जुटी है. वहीं, प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं और परियोजना प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. हादसे के बाद प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक परिवहन की समीक्षा भी शुरू कर दी गई है.

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय सुरंग के भीतर लगभग 108 से 109 मजदूर मौजूद थे. इनमें से करीब 60 मजदूर घायल हुए हैं. घायलों में से 17 मजदूरों को विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अधिकांश घायलों को फ्रैक्चर जैसी चोटें आई हैं.

उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव: राणा अध्यक्ष, सेमवाल महामंत्री; निर्दलीय विजय जोशी की जीत

0

उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में प्रमुख पदों पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने बेहद मजबूत बढ़त के साथ जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल भी आसान जीत के साथ चुने गए। 394 सदस्यों (मताधिकार वाले) के प्रेस क्लब में करीब 360 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी का परिचय दिया। यह आंकड़ा कुल मतदाताओं का 91 प्रतिशत से अधिक रहा। हालांकि, प्रमुख परिणाम पूर्व संभावित समीकरण के हिसाब से ही नजर आए। लेकिन, लगभग निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता विजय जोशी ने अपनी सर्व-स्वीकार्यता का लोहा मनवाया। मूल पैनल ने उन्हें पदाधिकारी के रूप में स्वीकार नहीं किया था और जो पैनल विजय जोशी के समर्थन में था, वह बदले राजनीतिक समीकरण में खुलकर साथ नहीं दे पाया।

मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 09 बजे शुरू कर दी गई थी। पदाधिकारियों के 08 पदों के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के 09 पदों के लिए 360 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान दोपहर बाद 3.30 बजे तक किया गया। मतगणना शाम 05 बजे से मतगणना शुरू की गई। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के लिए प्रतिभाग करने वाले कुल 17 प्रत्याशियों को डाले गए मतों से गणना शुरू की गई। इसके बाद देर रात अध्यक्ष और महामंत्री समेत पदाधिकारियों के अन्य पदों की गणना शुरू की गई।
11 घंटे से अधिक की मैराथन कसरत के बाद सुबह 04 बजे जारी अंतिम परिणाम के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अजय राणा को 224 मत मिले, जबकि गिरिधर शर्मा को 121 मत हासिल हुए। अजय राणा ने 103 मतों से जीत हासिल की। महामंत्री पद पर योगेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 47 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह नेगी विजयी रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष का ताज सोबन सिंह गुसाईं के सिर सजा। वहीं, संयुक्त मंत्री पद पर शिवेश, संयुक्त मंत्री (महिला) पद पर मीना नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष डंगवाल और संप्रेक्षक पद पर विजय जोशी ने जीत दर्ज की। कार्यकारिणी सदस्यों में ने रश्मि खत्री, मनवर रावत और हिमांशु जोशी ने सर्वाधिक मतों से विजय प्राप्त की।

क्लब के सरताज बने अजय और योगेश, विजय के साथ सोबन और हिमांशु ने खींचा ध्यान
उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर अजय राणा और महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल ने जबरदस्त जीत हासिल कर शीर्ष ताज अपने नाम किया। हालांकि, इस बार के चुनाव में कुछ चेहरों ने सभी पत्रकार मतदाताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ये चेहरे न सिर्फ पहली बार चुनाव में उतरे, बल्कि अपनी चमक भी खूब बिखेरी। जिसमें संप्रेक्षक पद पर जीत हासिल कर विजय जोशी ने बिना खुले समर्थन के भी जीत हासिल की। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दैनिक जागरण के ही वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु जोशी ने क्लब की राजनीति में अब तक गुमनाम रहते हुए भी भारी मत हासिल कर सभी को चौंका दिया। इस कारनामे में दैनिक जागरण के सीनियर क्राइम रिपोर्टर सोबन गुसाईं का भी नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने न सिर्फ कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में पहली बार ताल ठोकी, बल्कि अपनी लोकप्रियता से प्रतिद्वंद्वी को कोसों पीछे छोड़ दिया। दूसरी तरफ पायनियर अखबार के वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र सिंह नेगी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और मनीष डंगवाल (कोषाध्यक्ष) ने भी आशा के अनुरूप चुनाव में अपनी छाप छोड़ी।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में पदाधिकारियों को मिले मत
अध्यक्ष
अजय राणा 224
गिरिधर शर्मा 121
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
गजेंद्र सिंह नेगी 187
संजय किमोठी 117
मो. असद खान 36
कनिष्ठ उपाध्यक्ष
सोबन सिंह गुसाईं 214
मनमीत रावत 122
महामंत्री
योगेश सेमवाल 140
अनिल चंदोला 93
विनोद पुंडीर 62
डॉ विनोद पोखरियाल 46
संयुक्त मंत्री
शिवेश शर्मा 168
केएस बिष्ट 167
संयुक्त मंत्री (महिला)
मीना नेगी 212
गीता बिष्ट 123
कोषाध्यक्ष
मनीष डंगवाल 201
राजेश बड़थ्वाल 121
नारायण परगांई 24
संप्रेक्षक
विजय जोशी 139
मंगेश कुमार 110
रमन जायसवाल 92
कार्यकारिणी सदस्य: टॉप-09 (मतों के क्रम में)
रश्मि खत्री – 219 मत
मनवर सिंह रावत – 216 मत
हिमांशु जोशी – 199 मत
मनमोहन लखेड़ा – 196 मत
वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ – 186 मत
मनोज सिंह जयाड़ा – 183 मत
हरीश थपलियाल – 179 मत
ओम प्रकाश जोशी – 176 मत
सुलोचना पयाल – 157 मत
अन्य प्रत्याशी (मतों के क्रम में)
दीपक बड़थ्वाल – 141
किशोर रावत – 141
राजेंद्र उनियाल – 122
रूपेश राजपूत – 114
अनुज अवस्थी – 111
अंबुज शर्मा – 108
राजकुमार दक्ष – 75
राजकमल गोयल – 66
कार्यकारिणी के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें कई प्रत्याशियों को उल्लेखनीय समर्थन मिला, लेकिन मतों के आधार पर शीर्ष 09 को ही नई कार्यकारिणी में स्थान मिला। चुनाव परिणामों के साथ ही उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई पूर्ण कार्यकारिणी का गठन हो गया है। विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र बुधवार अपराह्न 04 बजे प्रेस क्लब सभागार में वितरित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी की भूमिका दर्शन सिंह रावत, जबकि सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ वीके डोभाल और लक्ष्मी प्रसाद बडोनी शामिल रहे।

New Year 2026: नए साल के जश्न के लिए देहरादून-मसूरी तैयार, आज से डायवर्ट रहेंगे ये रूट

0

देहरादून नए साल पर सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है।
नए साल के जश्न के लिए मसूरी तैयार है। होटलों-दुकानों को सजाया गया है। पर्यटकों के लिए होटलों में विशेष पैकेज देने की तैयारी है। साथ ही मनोरंजन के लिए गीत-संगीत की व्यवस्था भी की गई है। सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है।

सीओ मसूरी मनोज असवाल ने कहा कि मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सभी डायवर्जन पर पुलिस तैनात रहेगी। शहर में ट्रैफिक बढ़ने पर बड़ी बसों को किंग्रेग पर खड़ा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शटल सेवा शुरू की जाएगी। पुलिस के साथ पीएसी की एक प्लाटून पुरूष, एक प्लाटून महिला की भी तैनाती रहेगी। नए साल पर देर रात तक लगातार गश्त की जाएगी। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नए साल के लिए होटल उद्योग से जुड़े लोगों में उत्साह है। एडवांस बुकिंग फिलहाल 50 फीसदी है लेकिन 31 दिसंबर तक और बढ़ने की उम्मीद है। बड़े और स्टार कैटेगरी के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग है।
इस बार नए साल पर मसूरी में अच्छी संख्या में सैलानी पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम पर पुलिस अधिकारियों से बात हो गई है। शहर में पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त व्यवस्था करने का भरोसा दिया है।  नगर पालिका प्रशासन ने नए साल की तैयारी तेज करने का दावा किया है। अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि शहर को सजाया गया है।

दून से मसूरी जाने वाले सैलानियों के लिए आज से बदला रूट
देहरादून नए साल पर सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है। इसे 30 दिसंबर से लागू किया गया है। यह प्लान 31 दिसंबर की रात तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में लोगों घरों से निकलने से पहले रूट देखना होगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नए वर्ष पर दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून और मसूरी आते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

यह होगा रूट प्लान
– दिल्ली, रुड़की-सहारनपुर से मोहंड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटक आईएसबीटी-शिमला बाईपास से सैन्ट ज्यूड्स चौक-बल्लूपुर चौक-गढ़ी कैन्ट तिराहा-अनारवाला तिराहा-जोहड़ी गांव-मसूरी रोड और कुठाल गेट होते हुए मसूरी जाएंगे।
– दिल्ली, हरिद्वार-ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले वाहन मोहकमपुर फ्लाईओवर-जोगीवाला से यूटर्न लेकर-पुलिया नंबर-6- रिंग रोड, लाडपुर तिराहा-सहस्रधारा क्राॅसिंग-आईटी पार्क, किरशाली चौक, साईं मंदिर तिराहा और मसूरी डायवर्जन-कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजे जाएंगे।
मसूरी में ये होंगे पार्किंग स्थल
– पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैम्प्टी टैक्सी स्टैंड, टाउनहॉल के नीचे, किंग्रेग, मसूरी स्थित समस्त होटल, अटल उद्यान (कंपनी गार्डन) रोड पर, मैसानिक लॉज बस अड्डा, विकास होटल पार्किंग कुलड़ी, गज्जी बैंड में सड़क किनारे वाहन खड़े किया जा सकते हैं।
देहरादून में पार्किंग स्थल
रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड, पुराना रोडवेज बस अड्डा, काबुल हाउस, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, एमडीडीए पार्किंग घंटाघर के पास और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तहसील चौक के पास।

पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोनिवि मंत्री का आभार जताया

0

यमकेश्व (पौड़ी) जनपद के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अन्तर्गत शीला काण्डई मोटर मार्ग पर बनने वाले 24 मीटर स्टील ट्रस सेतु के निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने यमकेश्वर के अन्तर्गत शीला काण्डई मोटर मार्ग में 158.17 लाख (रुपये एक करोड़ अठावन लाख सत्रह हजार मात्र) की लागत से बनने वाले 24 मीटर स्टील ट्रस सेतु के निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है।
यमकेश्व क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अन्तर्गत शीला काण्डई मोटर मार्ग में पर 158.17 लाख (रुपये एक करोड़ अठावन लाख सत्रह हजार मात्र) की लागत से बनने वाले 24 मीटर लम्बे स्टील ट्रस सेतु के निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है।
लोनिवि मंत्री श्री महाराज ने कहा कि अधिकारियों को पुल के निर्माण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण और तय समय पर पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया के पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। पुल के बन जाने पर लोगों काफी सुविधा और राहत मिलेगी।