Home Blog Page 146

हर जिले में बनेंगे दो-दो आदर्श गांव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0

हर जिले में बनेंगे दो-दो आदर्श गांव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून व्यवस्था सख्त रखने और पर्यटन योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून, 23 जून 2025 — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव विकसित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन गांवों का विकास सारकोट मॉडल के आधार पर किया जाएगा, जहां समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास को केंद्र में रखते हुए योजनाएं लागू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” दृष्टिकोण के अनुरूप उत्तराखंड को “विकसित राज्य” बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

चारधाम यात्रा मार्गों पर सख्ती के निर्देश

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और यात्रा मार्गों तथा धामों में अशांति फैलाने वालों या अवांछित गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पर्यटन विकास को दी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घोषित दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन के लिए उपयुक्त स्थानों का शीघ्र चयन करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए डेस्टिनेशन विकसित किए जाएं जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार कर तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने हनोल और जागेश्वर के मास्टर प्लान और हरिपुर-कालसी घाट निर्माण योजना पर भी शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

समग्र विकास की रणनीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श गांवों में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मौनपालन, डेयरी, और मशरूम उत्पादन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए। इन गांवों के विकास के लिए इंटीग्रेटेड एप्रोच अपनाने पर बल दिया गया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इन गांवों में स्थानीय संस्कृति और शैली को संरक्षित रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय सौर ऊर्जा से गांवों को रोशन करने, स्थानीय उत्पादों के विपणन की व्यवस्था करने और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने के भी निर्देश दिए ताकि आजीविका के साधनों में वृद्धि हो और आर्थिक विकास को गति मिले।

बैठक में उपस्थित अधिकारी:

बैठक में सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, धीराज गर्ब्याल, एडीजी ए.पी. अंशुमान और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जनता दर्शन बुजुर्ग बिंद्रा देवी को मिली न्याय की उम्मीद, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

0

जनता दर्शन: बुजुर्ग बिंद्रा देवी को मिली न्याय की उम्मीद, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून, 23 जून 2025 (सू.वि.) – जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 150 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों में भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, सामाजिक सहायता, नगर निगम और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

बुजुर्ग महिला को न्याय की उम्मीद

ग्राम भटकोटी निवासी 75 वर्षीय बिंद्रा देवी ने शिकायत की कि उन्होंने देहरादून में आर.ए. कंस्ट्रक्शन से अपनी बेटियों के लिए जमीन खरीदी थी और 27 लाख रुपये भी दिए, लेकिन छह महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। डीलर टालमटोल कर रहे हैं और खसरा नंबर को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामला वरिष्ठ नागरिक सेल में दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कुछ अन्य प्रमुख मामले:

  • ब्रिगेडियर सुशील कुमार नेगी की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा दीवार तोड़फोड़ करने के मामले में एसडीएम विकासनगर को एक सप्ताह में एक्शन टेकन रिपोर्ट देने के निर्देश।
  • वृद्ध फरियादी शाकुंबरी देवली, संतोष गुप्ता और महेश उनियाल को विधिक सहायता हेतु निःशुल्क वकील उपलब्ध कराने के निर्देश।
  • बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा खलंगा-नालापानी क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण और पेड़ कटान की शिकायत पर वन विभाग और ग्रामीण सिलिंग प्रभारी को कार्रवाई के आदेश।
  • किद्दूवाला में भू-माफियाओं द्वारा शॉल के पेड़ काटने, नाले पर अतिक्रमण की शिकायत पर भी वन विभाग को जांच के निर्देश।
  • कैलाश सिंह रावत की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने पर विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी को पत्रावली प्रस्तुत कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
  • सत्यप्रकाश चौहान, वाणी विहार अधोईवाला निवासी, ने जल संस्थान की लीक सीवर और पेयजल लाइन की शिकायत की, जिस पर अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को तलब कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

दिव्यांग व जरूरतमंदों को सहायता

  • दिव्यांग फरियादी इजाजुद्दीन की पुत्री के विवाह हेतु ₹25,000 की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई।
  • अतियी मन्नो, रीठामंडी निवासी, को रोजगार उपलब्ध कराया गया और उनकी बेटी की पढ़ाई को प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के तहत पुनर्जीवित किया गया।

मौजूद रहे अधिकारी

इस जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, नगर निगम उप नगर आयुक्त गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कांवड़ मेला 2025: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश – “सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आयोजन की तैयारी में न हो लापरवाही”

0

कांवड़ मेला 2025 देहरादून, – आगामी कांवड़ मेला (11 से 23 जुलाई) के सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले से संबंधित सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, पार्किंग जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्यवस्थित मेला, अनुशासन सर्वोपरि

मुख्य सचिव ने कहा कि मेले के दौरान नशा करने वालों, उत्पात मचाने वालों, और अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बड़े डीजे साउंड पर भी प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी विभागों को सौंपे गए दायित्व

नगर निकाय: नियमित सफाई, सार्वजनिक शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था

  • जल संस्थान: पेयजल की निर्बाध आपूर्ति
  • फूड सेफ्टी विभाग: खानपान की वस्तुओं की नियमित जांच
  • पूर्ति विभाग: ओवर रेटिंग पर निगरानी
  • सिंचाई विभाग: घाटों और पुलों पर सफाई और सुरक्षा उपाय

ट्रैफिक और सुरक्षा प्लान

हरिद्वार एसएसपी ने अवगत कराया कि कांवड़ मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टर में विभाजित किया गया है। यातायात प्रबंधन के लिए स्थायी और अस्थायी रूट डाइवर्जन प्लान, पार्किंग स्पेस और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है।

आयोजन तिथियां:

  • कांवड़ यात्रा अवधि: 11 जुलाई – 23 जुलाई
  • पंचक अवधि: 13 जुलाई – 17 जुलाई
  • डाक कांवड़: 20 जुलाई – 23 जुलाई
  • श्रावण शिवरात्रि (जलाभिषेक): 23 जुलाई

शामिल हुए वरिष्ठ अधिकारी:

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, महानिरीक्षक के.एस. नगन्याल, तथा हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी व टिहरी के जिलाधिकारी, एसएसपी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संबंधित जिलों ने अपनी तैयारी और बजटीय आवश्यकताओं की जानकारी भी बैठक में दी।

ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई

0

ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई

देहरादून, 23 जून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें खेल भावना की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक दिवस खेल भावना, एकता और शांति के मूल्यों को समर्पित है। ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समर्पण, साधना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत अब केवल भागीदार नहीं, बल्कि विजेता के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2023 के एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते, जबकि टोक्यो ओलंपिक 2020 में 126 भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को “खेलभूमि” के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि राज्य के 8 प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है।

खेल नीति के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, खेल भत्ता, उत्तराखंड खेल रत्न और हिमालय खेल रत्न पुरस्कार जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही 4% खेल कोटा भी राजकीय सेवाओं में लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 3900 खिलाड़ियों और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत 2155 खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी संबोधन देते हुए राज्य में तेजी से विकसित हो रहे खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और नई खेल नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, अपर निदेशक खेल अजय अग्रवाल, और खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 25 जून को मुख्यमंत्री आवास में राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम, लोकतंत्र सेनानियों को किया जाएगा सम्मानित

0

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 25 जून को मुख्यमंत्री आवास में राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम, लोकतंत्र सेनानियों को किया जाएगा सम्मानित

देश में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी में बुधवार, 25 जून को मुख्यमंत्री आवास में एक राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस अवसर पर आपातकाल के दौरान मीसा और डी.आई.आर. में निरुद्ध रहे राज्य के लोकतंत्र सेनानियों तथा दिवंगत सेनानियों के जीवनसाथियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही, आपातकाल के उस दौर के अनुभव साझा किए जाएंगे।

इस मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में जनसहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और 50 स्थानों पर आपातकाल से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

भारत सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गृह विभाग की अपर सचिव श्रीमती निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों और जिलाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में यह भी तय किया गया कि लोकतंत्र सेनानियों और दिवंगत सेनानियों के परिजनों को जिलाधिकारियों के माध्यम से ससम्मान आमंत्रित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 127 SDM के तबादले, लंबे समय से लंबित सूची जारी

0

देर रात एक साथ 127 उप जिलाधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 127 SDM के तबादले, लंबे समय से लंबित सूची जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 127 उप जिलाधिकारियों (SDM) के तबादले कर दिए। अधिकतर अधिकारियों का स्थानांतरण तीन साल की तैनाती पूरी होने के बाद किया गया है। यह स्थानांतरण सूची काफी समय से लंबित थी, जिसे अब जारी कर दिया गया है।

प्रमुख तबादले:

  • कुमार चंद्रबाबू, एसडीएम सीतापुर, को बदायूं भेजा गया है।
  • संगीता राघव, एसडीएम सहारनपुर, को विशेष कार्याधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
  • श्वेता, एसडीएम मथुरा, को सहायक निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है।
  • अजय आनंद वर्मा, विशेष कार्याधिकारी लखनऊ मेट्रो, को औरैया का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
  • शशि भूषण पाठक, विशेष कार्याधिकारी एलडीए, को अमरोहा का एसडीएम बनाया गया है।

सरकार द्वारा यह फेरबदल प्रशासनिक सुचारूता और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

UGC NET Exam 2025 जून को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

0

UGC NET Exam 2025 UGC NET Admit Card 2025 जारी: 26 जून की परीक्षा के लिए करें तुरंत डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2025 के तहत 26 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस तारीख को निर्धारित है, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी विवरण:

  • आवेदन संख्या (Application Number)
  • जन्मतिथि (Date of Birth)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे और एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना न भूलें।

जीरो टॉलरेंस पुष्कर सरकार का कड़ा फैसला बड़े-बड़े मगरमच्छो पर नज़र

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संघ के स्वर्णिम सत्तर वर्षों का समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकुल के इतने बड़े संस्थान में एक बड़ा सेन्टर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, आयुर्वेद ज्योतिष ध्यान के क्षेत्र में एक केन्द्र बने। इसके लिए घोषण की कि मदन मोहन मालवीय राज्य शोध संस्थान की स्थापना इस ऋषिकुल में की जायेगी, जिसमें योग, ध्यान एवं अध्यात्म आदि अनेक विधाओं का अध्ययन किया जायेगा। इससे स्प्रिचुअल टूरिज्म को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ एक विस्तारित रूप में संगठित है, संगठन कों सुरूआती दौर में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। 23 जुलाई 2025 को यह संगठन अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि सात दशक की यात्रा में तपस्या एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए एवं स्वदेशी विचारधारा को लिए हुए संगठन ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा भारतीय संस्कृति से युक्त राष्ट्र निर्माण में श्रमिक संगठन का बहुमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने श्रम योगी से राष्ट्र योगी बनने का मार्ग प्रशस्त किया। देश की आजादी के बाद देश में संसाधनों की कमी थी लेकिन हमारे श्रमिकों द्वारा राष्ट्र निर्माण में जो कार्य किया है वह अविश्वसनीय है। आज देश में संसाधनों की कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि 7 दशक पूर्व देश में श्रमिकों द्वारा संचालित आंदोलनों पर विदेशी विचारधारा से प्रभावित होने के कारण स्वदेशी विचारधारा शून्य रहती थी। उस समय आंदोलनो में वंदे मातरम एवं  भारत माता की जय का उद्घोष करने पर विकट स्थिति उत्पन्न हो जाया करती थी। संगठन एक विशाल वृझ बनकर श्रमिकों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। संगठन ने देश के श्रमिकों, विद्यार्थियों, एवं युवाओं को एक नई विचारधारा दी है। आज हमारी सरकार श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर अनेक योजनाओं के अंतर्गत कार्य कर रही है, देश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

सरकार द्वार चलाए जा रहे श्रम पोर्टल पर करोड़ो श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। हमारी सरकार श्रमिकों के हितों के इएसआई, इएफओं, बीमा की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ श्रमिकों का कल्याण कर रही है। श्रमिक भाइयों के हितों के लिए कई योजनाएं लागू की है उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य एवं मोबाइल की सुविधा दे रही है, उनके 75 मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु रुद्रपुर टेक्निकल  इंस्टीट्यूट में उच्च तकनीकी शिक्षा प्रदान करा रही है, जिन्हें, शिक्षा, आवास भोजन पूर्ण रूप से निःशुल्क उपलब्ध करा रहे है, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने भविष्य का निर्माण कर सकें।

उन्होंने कहा कि श्रमिक केवल श्रम के साधक ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के पथ निर्माता भी हैं। उन्होंने कहा कि 2047 में विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की विशेष भूमिका रहने वाली है।

उन्होंने कहा विश्व का सबसे युवा देश भारत है, जिसकी आबादी का 65 प्रतिशत लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाया गया, सही मार्गदर्शन मिलेगा तो जल्दी हमारा देश महाशक्ति के रूप में उभर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने स्किल इण्डिया के लिए पहली बार डिपार्टमेंट बनाया। यह अभियान युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी हमारी सांस्कृति विरासत भी पुनरोत्थान की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संशक्त समृद्ध राष्ट्र के संकल्प के साथ विकसित और आत्म निर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जे के श्रमेव जयते के मन्त्र को धरातल पर उतारते हुए श्रमिकों के कल्याण के लिए व्यापक स्तर पर अनेक काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनेक ऐंसी योजनाएं लाई जा रही हैं, जिसके कारण से समाज के अन्तिम छोर पर काम करने वाले हमारे श्रमिक भाई, उनका उत्थान हो, कल्याण हो, हर प्रकार से उनकी प्रगति हो, वह भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। उन्होंने कहा कि देश के 29 पुराने और जटिल श्रम कानूनों के सरलीकरण के उद्देश्य से उनकों चार व्यापक श्रम संहिताओं में समाहित किया गया है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के करोड़ो श्रमिकों का पंजीकरण करते हुए औपचारिक अर्थव्यवस्था से भी जोड़ा गया है। जिसके माध्यम से करोड़ो श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हुई है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए श्रमयोगी मानधन योजनान्तर्गत एक हजार रुपये पेंशन की व्यवस्था भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। श्रमिकों के लिए आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा कार्ड, स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाएं संचालित कर रही है। सरका यह सुनिश्चित कर रही है कि श्रमिकों को किसी भी स्तर पर उपेक्षित न रहना पड़े, कहीं परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम श्रमिकों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 में माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में स्किल डेवलपमेंट विभाग की स्थापना की गई है, सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं उन्हें भगवान रामचंद्र का जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य, बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर निर्माण कार्य, बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान का कार्य एवं वर्ष 2013 में आई श्री केदारनाथ में भीषण आपदा के बाद श्री केदारनाथ का पुनः निर्माण कार्य हो इन सब के निर्माण में हमारे श्रमिकों द्वारा जितनी तेजी से इनका निर्माण कार्यों को सजाने सवारने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज उत्तराखंड चारधाम यात्रा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में अकल्पनीय बढ़ोतरी हुई है, इस वर्ष की चारधाम यात्रा में अभी तक एक माह 21 दिन में 12 लाख से अधिक यात्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं, वही चारों धाम में 33 लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी स्थान तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में कोई भी आतंकी घटना घटित होती है तो विश्व की नजर भारत की ओर रहती है भारत का स्टैंड क्या रहने वाला है। आज दुनिया में एक ही विचारधारा वाले देश आपस में युद्ध से प्रभावित हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना के शौर्य को पूरी दुनिया ने देखा हम वो देश नहीं जो सिर्फ टेबल टॉक करने वाले है, हमने सीधे दुश्मन के घर में घुस कर दुश्मनों के ठिकानों को नेस्तानाबूत किया, जिसका परिणाम यह रहा कि चार दिन में ही पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए, हमारी मिसाइलो ने दुश्मनों के आतंकवादी ठिकानो को चुन-चुन कर तबाह किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद पर हमारी सरकार शक्ति से कार्य कर रही  है पहले कहीं भी कोई भी पीला, नीली हरी चादर बिछाकर एवं दूसरे तरीके से लैंड कब्जाने का कार्य करते थे, ऐसे लैंड माफियाओं से अभी तक हमारी सरकार ने 6500 एकड़ अवैध जमीन को मुक्त कराया एवं अवैध निर्माणों को हटाया गया है। जब भी हम दुनिया के दूसरे देशों में जाते हैं उनसे भेंट वार्ता करते हैं तो वे हमें पूछते हैं आप कहां से आए हैं अपना परिचय देते हुए जब हम कहते हैं हम भारतवर्ष के उत्तराखंड राज्य से आए हैं उनके के चेहरों के भाव बदल जाते हैं कहते हैं कि आपक देव भूमि उत्तराखंड से आए हो उस वक्त हमें गर्व अनुभूति होता है।

देवभूमि के मूल अस्तित्व के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं कर सकता, हल्द्वानी की वन भूलपुरा में हुई दंगों को देखते हुए हमारी सरकार ने प्रदेश में सशक्त दंगा कानून लाए इसके साथ ही पहले प्रदेश के प्रतिभावान छात्र, युवा चार-पांच साल से तैयारी में लगे रहने के बाबजूद भी चयन नहीं हो पता था नकल विरोधी कानून लाने से अब प्रदेश के प्रतिभावान छात्र एवं युवा तीन से चार प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयन कर रहे है अब चयन का आधार नकल नहीं प्रतिभा है। हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य कर रही है जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने पद, कर्तव्यों एवं जानकल्याण के हितों के कार्यों में लापरवाही बरतेगा उन्हें बख्सा नहीं जाएगा, अब छोटी-बड़ी मछलियों के साथ ही बड़े-बड़े मगरमच्छो को भी नहीं छोड़ा जायेगा।

उन्होंने कहा कि 2022 से अभी तक हमारी सरकार ने 200 से अधिक जिन्होंने अपने कर्तव्य की प्रति ढलाई दिखाई उन्हें सजा दिलाई है। हमारी सरकार का जो संकल्प यात्रा है वह एक सामूहिक यात्रा का संकल्प है प्रदेश के सभी  लोगों के संकल्प यात्रा का ध्वजको मेरे हाथों में सौंपा है, आज हमारा राज्य कई मामलों में अग्रणी है पूरे देश में कई फैसलो के मामले में उत्तराखंड अलग ही उदाहरण है। हमारी सरकार ने देश में रहने वाले कोई भी वर्ग, धर्म, पंथ का हो 2022 के आम चुनाव में घोषणा की थी कि महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु पूरे प्रदेश में 27 जनवरी 2025 को समान नागरिक संहिता कानून लाये है, इस मामले में उत्तराखंड भारत का प्रथम राज्य बना। हमारे इस संकल्प में कोई विकल्प नहीं है।

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, मेयर किरन जेसल, अखिल भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री रविन्द्र मितरे, प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, प्रदेश यूनियन महामंत्री सुमित सिंघल, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, आशु चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शौभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रुड़की: जेल से रिहा होते ही आतिशबाजी और हूटर, कानून की धज्जियां उड़ाने पर अनीस समेत 100 समर्थकों पर केस दर्ज

0

रुड़की: जेल से रिहा होते ही आतिशबाजी और हूटर, कानून की धज्जियां उड़ाने पर अनीस समेत 100 समर्थकों पर केस दर्ज

हरिद्वार जिले के रुड़की शहर में ज़मीन धोखाधड़ी के आरोप में 13 महीने से जेल में बंद विधायक के कथित प्रतिनिधि अनीस ने रिहाई के बाद कानून व्यवस्था की खुलकर धज्जियां उड़ाईं।

21 जून की रात जमानत पर रिहा हुए अनीस का जेल के बाहर फूल-मालाओं और जिंदाबाद के नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई, गाड़ियों में हूटर बजाए गए और दर्जनों समर्थक भीड़ के रूप में जेल के बाहर जमा थे। यह पूरा घटनाक्रम वीडियो के ज़रिए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो बाद में पुलिस के संज्ञान में आया।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद गंगनहर कोतवाली के एसएसआई अजय शाह की ओर से अनीस समेत 80 से 100 समर्थकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल अनीस फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि अनीस को करीब 13 महीने पहले कान्हापुर गांव में जमीन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह तब से जेल में बंद था।

गदरपुर: पत्नी की हत्या के आरोप में पति शादाब गिरफ्तार, चाकू बरामद

0

गदरपुर: पत्नी की हत्या के आरोप में पति शादाब गिरफ्तार, चाकू बरामद

गदरपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।उधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक मणि कांत मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी शादाब ने पूर्व में भी अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। यह मामला लगभग एक वर्ष पुराना है।

घटना की सूचना मिलते ही गदरपुर थाना प्रभारी मुकेश मिश्रा और सीओ विभव सैनी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।