Home Blog Page 136

बनभूलपूरा हिंसा को संभालकर ‘हीरो’ बने, पंचायत चुनाव से लगा ‘दाग’, ऐसा रहा प्रह्लाद मीणा का कार्यकाल

0

नैनीताल एसएसपी आईपीएस प्रह्लाद नारायण मीणा का ट्रांसफर, उतार-चढ़ाव वाला रहा दो साल का कार्यकाल, खूब चर्चाओं में रहे मीणा

नैनीताल: बीती रोज उत्तराखंड में शासन ने कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. जिसमें नैनीताल जिले के एसएसपी का भी तबादला किया गया है. जिसके तहत आईपीएस प्रह्लाद नारायण मीणा से नैनीताल की जिम्मेदारी वापस लेते हुए मंजूनाथ टीसी को नया कप्तान बनाया गया है. अगर आईपीएस मीणा के कार्यकाल की बात करें तो नैनीताल एसएसपी रहते हुए उनका दो साल का कार्यकाल उतार-चढ़ाव वाला रहा.

बता दें कि आगामी 3 और 4 नवम्बर को धामी सरकार ने राज्य स्थापना दिवस को लेकर विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है. ऐसे में सत्र आहूत होने से पहले सरकार ने बड़े पैमाने पर कई जिलों समेत मुख्यालय स्तर पर आईपीएस और पीपीएस यानी प्रांतीय पुलिस सेवा के तबादले किए हैं. जिसमें नैनीताल जिले का कप्तान भी बदला गया है.

बताया जा रहा है कि सत्र में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार को सदन में घेर सकता था. जिसमें सबसे पहला जिला नैनीताल था. पिछले दो सालों से नैनीताल जिले की कमान प्रह्लाद नारायण मीणा संभाले हुए थे, लेकिन पंचायत चुनाव के दौरान कोर्ट से लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर एसएसपी मीणा रहे. लिहाजा, अब शासन ने सत्र से पहले नैनीताल जिले की कमान मंजूनाथ टीसी को सौंपी है.

कैसा रहा बतौर कप्तान मीणा का 2 साल का कार्यकाल: गौर हो कि बीती 14 सितंबर 2023 को आईपीएस प्रह्लाद नारायण मीणा ने नैनीताल एसएसपी के रूप में कमान संभाली थी. तब से लेकर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कई मामलों का खुलासा किया, लेकिन एसएसपी तब काफी चर्चाओं में आए, जब उन्होंने बनभूलपुरा में हुए हिंसा में खुद कमान संभालने हुए अपने एक-एक जवान और अन्य कर्मियों को सकुशल हिंसा क्षेत्र से बाहर निकाला.

इस दौरान वे पूरे घटनाक्रम में काफी आक्रामक रूप में दिखाई दिए थे. इतना ही नहीं हिंसा के आरोपियों को उन्होंने जेल भेजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. इस सबके बीच उन्होंने ऑपरेशन रोमियो और शाम को नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जनता के मन में अपनी जगह बना ली.

इतना ही नहीं समय-समय पर उन्होंने अधीनस्थों के पेच भी कसे, लेकिन पंचायत चुनाव में सही निर्णय और दबाव के बीच वो अपनी सख्त छवि को बरकरार नहीं रख पाए. जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान हुए बवाल को सुलझाने के बजाय उन्होंने मामले को और उलझा दिया. जिस कारण उन्हें कोर्ट की फटकार के साथ विपक्षी दल के विरोध का सामना करना पड़ा.

सत्र में हंगामे की आशंका को देखते हुए शासन ने उनसे नैनीताल की कमान को हटाते हुए पुलिस सतर्कता मुख्यालय की कमान सौंपी है. अब उनकी जगह मंजूनाथ टीसी नैनीताल जिले के नए एसएसपी होंगे. इस तरह से देखा जाए तो उनका कार्यकाल काफी उठा पटक वाला रहा है.

देहरादून आढ़त बाजार शिफ्टिंग अपडेट, 3 नवंबर से शुरू होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया

0

प्राधिकरण स्तर पर अधिकांश कार्य पहले ही पूरे किए जा चुके हैं. बाकी कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जा रहा है.

देहरादून: आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना पर एमडीडीए 3 नवंबर से प्रभावित भू-स्वामियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करेगा. साथ ही रजिस्ट्री से पहले सभी भू-स्वामी से एक शपथ पत्र (अफिडेविट) लिया जाएगा. जिसमें यह उल्लेख होगा कि रजिस्ट्री की तारीख से 15 दिनों के भीतर वह अपने प्रभावित निर्माणों को खुद ध्वस्त करेंगे, यदि निर्धारित अवधि में ऐसा नहीं किया जाता,तो एमडीडीए,पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेंगे. इस प्रक्रिया में भू-स्वामी को किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं होगी.

दरअसल, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सचिव मोहन सिंह बर्निया ने की. जिसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया. निर्माण की समीक्षा के दौरान लेखपाल नजीर अहमद ने आढ़त बाजार के निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया. उन्होंने बताया प्राधिकरण स्तर पर अधिकांश कार्य पहले ही पूरे किए जा चुके हैं. बाकी कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जा रहा है. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन भू-स्वामियों की पत्रावलियां किसी न्यायिक प्रक्रिया या वाद-विवाद में लंबित नहीं हैं. जिनका स्वामित्व विधिवत सिद्ध हो चुका है, उन्हें जल्द ही भू-खण्ड आवंटन और धनराशि वितरण की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. साथ ही 3 नवंबर 2025 से रजिस्ट्री कार्य शुरू किया जाए. इसके तहत पात्र भू-स्वामियों की रजिस्ट्री समय से पूरी की जाएगी. जिससे परियोजना के अगले चरणों को गति मिल सके.

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया परियोजना का उद्देश्य केवल भौतिक ढांचे का निर्माण नहीं, बल्कि पुराने व्यापारिक क्षेत्र को नई ऊर्जा और पहचान देना है. देहरादून के केंद्र में एक ऐसा आधुनिक बाजार विकसित कर रहे हैं जो स्थानीय पहचान को बनाए रखते हुए सुविधाजनक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित हो. एमडीडीए के अनुसार, इस परियोजना को पारदर्शिता, जनसुविधा और समयबद्ध क्रियान्वयन की भावना से आगे बढ़ाया जा रहा है. जिससे शहर का यह ऐतिहासिक क्षेत्र नई पहचान के साथ पुनर्जीवित हो सके.

वहीं, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इस पहल को देहरादून के विकास का महत्वपूर्ण अध्याय बताया. आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ व्यापारिक ढांचे को नई दिशा देगी. यह एमडीडीए की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों में किसी भी नागरिक को असुविधा न हो और सभी प्रक्रियाएं सही ढंग से पूरी हों. प्राधिकरण का लक्ष्य है कि यह परियोजना राज्य की सर्वश्रेष्ठ शहरी पुनर्विकास माडल के रूप में स्थापित हो.

छांगुर धर्मांतरण मामला, आगरा से देहरादून लाये गये 5 आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

0

बरेली निवासी एक व्यक्ति ने थाना प्रेमनगर में धर्मांतरण मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी.

देहरादून: अवैध रूप से धर्मान्तरण के सम्बन्ध में थाना प्रेमनगर में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमे की विवेचना के दौरान पांच आरोपियों को तलब करने के लिए पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया. न्यायालय के आदेश पर आगरा पुलिस ने जिला कारागार आगरा में निरुद्ध 5 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने पांचों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है.

दरअसल, बरेली निवासी एक व्यक्ति ने थाना प्रेमनगर में अपनी छोटी बहन के आगरा पुलिस द्वारा धर्मान्तरण के अपराध में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के सम्पर्क में होने और व्यक्तियों द्वारा उनकी बहन को अपनी बातों में फंसाकर उसका ब्रेनवॉश करते हुए उसका धर्मान्तरण करने व उसे अन्य हिन्दू युवक/युवतियों को भी धर्म परिवर्तन करने का मामला दर्ज करवाया. शिकायत के आधार पर थाना प्रेमनगर में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया.

मुकदमे की जांच में जानकारी मिली कि बहन की फेसबुक के माध्यम से आयशा उर्फ कृष्णा नाम की महिला से जान पहचान हुई. जिसने उसे अपनी बातों में फंसाकर लालच देते हुए अपने अन्य साथियों अब्दुल रहमान, उसके पुत्र अब्दुल रहीम और अब्दुल्ला के साथ मिलकर उसका धर्मान्तरण कराते हुए उसे अन्य युवक युवतियों को भी इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया. उसे प्रलोभन देते हुए उसके खाते में पैसे जमा कराए.

आरोपी अब्दुल रहमान ने पीड़ित युवती को सहसपुर निवासी अब्दुर रहमान से मिलाते हुए उस पर रानीपोखरी निवासी एक अन्य पीड़िता को धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाने का भी प्रयास किया. सभी आरोपियों को आगरा पुलिस ने आगरा में दर्ज धर्मान्तरण से सम्बन्धित मुकदमे में गिरफ्तार किया. मुकदमे की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को वारंट बी पर तलब करने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया गया.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश अनुसार आगरा पुलिस ने जिला कारागार आगरा में निरुद्ध पांचों आरोपियों को देहरादून न्यायालय के समक्ष पेश किया. जहां प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने पांचों आरोपियों अब्दुल रहमान उर्फ महेन्द्र पाल सिंह निवासी नगर दिल्ली,एसवी कृष्णा उर्फ आयशा माहेनूर निवासी गोवा,अब्दुर रहमान उर्फ रूपेन्द्र सिंह निवासी देहरादून,अब्दुल रहीम निवासी दिल्ली और अब्दुल्ला निवासी दिल्ली को जेल भेज दिया है.

हल्द्वानी :(दुखद) यहां कार ने युवती को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

0

हल्द्वानी। रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं से हल्द्वानी शहर की सड़केँ लाल हो चुकी है, आज हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक परिवार के घर में कोहराम मचा दिया है। यहां नैनीताल की तरफ से आ रही इनोवा कार ने बरेली रोड पर गांधी इंटर कॉलेज के पास सड़क पार कर रही शहनाज (23) को टक्कर मार दी। वाहन के तेज रफ्तार होने के कारण युवती कार के बोनट से टकराकर कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद चालक भाग गया।

सिर पर चोट लगने से गंभीर घायल युवती की एसटीएच में इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। भाई का कहना है कि मेडिकल पुलिस चौकी में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

शहर के उजाला नगर निवासी लईक अहमद ने बताया कि पिता खलील अहमद के इंतकाल के बाद वह ई रिक्शा चलाकर परिवार चलाता है। बृहस्पतिवार को उसकी बहन को बरेली रोड पर सड़क बरेली रोड पर गांधी इंटर कॉलेज के पास इनोवा ने टक्कर मारी, वह किनारे दुकान से गुल्लक खरीदने गई थी। गुल्लक खरीदकर घर लौटने के लिए वह सड़क पार कर रही थी।

इसी दौरान नैनीताल रोड से नीचे की ओर जा रही इनोवा गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती कई फीट उछलकर नीचे गिर गई। शहनाज के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई। इसके बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
शहनाज का इलाज एसटीएच में चला लेकिन वह बच नहीं सकी। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जाएगी और कड़ी कार्रवाई भी कराएंगे।

 

अख़बार वितरण के बहाने छेड़छाड़: महिला से जबरदस्ती ‘आई लव यू’ लिखकर किया प्रेम का इज़हार, कोर्ट ने सुनाई सज़ा

0

देहरादून। अखबार बांटने के बहाने एक हॉकर्स का एकतरफा प्रेम जताना उसे भारी पड़ गया। महिला से जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने और लज्जा भंग करने के मामले में अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए एक साल के कठोर कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

मामला प्रेमनगर क्षेत्र का है। आरोपी हॉकर्स शैलेंद्र सिंह कनैठा वहां अखबार वितरित करता था। वह लंबे समय से एक महिला के घर अखबार डालता था और धीरे-धीरे एकतरफा प्रेम का इजहार करने लगा। कभी मिलने को कहता, तो कभी अपने मोबाइल नंबर के साथ “कॉल करो” लिखकर अखबार डालता।

22 फरवरी 2020 को उसने हद पार करते हुए अखबार पर पेन से “आई लव यू” और “कल बाला सुंदरी मंदिर चलेंगे” लिख दिया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरदस्ती घर के अंदर उसका हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर महिला के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की।

मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ सोनम रावत की अदालत ने सुनवाई के बाद शैलेंद्र सिंह कठेत को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने) के तहत दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई।

मुसलमान कौम नमकहराम नहीं है, बस बराबरी का हक चाहता है – ओवैसी

0

असदुद्दीन ओवैसी बिहार में पहुंचे, मुस्लिम वोटरों को साधने में जुटे

“मुसलमान कौम नमकहराम नहीं है, बस बराबरी का हक चाहता है” – ओवैसी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहली बार मुंगेर पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन के लिए वोट मांगे। मोनाजिर हसन पहले जदयू और राजद के साथ रहकर चार बार विधायक रह चुके हैं और पिछली सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में करीब 30 हजार से अधिक मुस्लिम मतदाता होने के कारण ओवैसी ने इस क्षेत्र को अपनी चुनावी रणनीति का प्रमुख केंद्र बनाया है। ओवैसी ने कहा,

“मुसलमान कौम नमकहराम नहीं है। दशकों तक उनका वोट इस्तेमाल हुआ, लेकिन उन्हें उपेक्षा ही मिली। अब मुस्लिम वोटर किसी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। अब आर-पार की लड़ाई होगी और मुसलमान अपना हक खुद लेंगे।”

ओवैसी ने राजद और एनडीए पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का 15 साल का शासन “जंगलराज पार्ट-1” था, जबकि वर्तमान एनडीए सरकार “जंगलराज पार्ट-2” है। दोनों सरकारें मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही हैं। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ नीति पर भी तंज कसा और कहा कि भाजपा ने एक भी मुसलमान को चुनावी टिकट नहीं दिया।

महागठबंधन और वीआईपी प्रमुखों पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर 3 फीसदी वाले उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो 17 फीसदी मुसलमान अपने ही वोट से मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकते।

मंगलवार को सदर प्रखंड स्थित चरवाहा विद्यालय में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने मुस्लिम मतदाताओं से अपील की कि वे मोनाजिर हसन के पक्ष में वोट देकर महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाएँ।

बिहार निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 333,480 मतदाता हैं, जिनमें 176,751 पुरुष, 156,711 महिला और 18 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुनस्यारी पहुंचे, जनता और जवानों से किया आत्मीय संवाद

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुनस्यारी पहुंचे, जनता और जवानों से किया आत्मीय संवाद

“जनसेवा और सीमाओं की सुरक्षा – यही उत्तराखंड की पहचान है”  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय मुनस्यारी दौरे पर पहुंचे। मुनस्यारी हेलीपैड (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जी.जी.आई.सी.) पर पहुंचने पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

भव्य स्वागत के उपरांत मुख्यमंत्री ने भारी संख्या में उपस्थित मुनस्यारी क्षेत्र की माताओं, बहनों और स्थानीय नागरिकों का अभिवादन किया। उन्होंने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्नेह और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सीमांत क्षेत्रों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार सीमांत अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी ने आईटीबीपी की 14वीं बटालियन, मुनस्यारी पोस्ट का दौरा किया। वहां जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने जवानों से भेंटकर सीमा सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा,

“आपके त्याग, अनुशासन और समर्पण से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।”

मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों को राज्य सरकार की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।

दौरे के दौरान श्री धामी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की तथा अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अपने कॉलेज के पुराने मित्रों से भी भेंट की और आत्मीय संवाद करते हुए पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने मित्रों के साथ स्मृति स्वरूप तस्वीरें खिंचवाईं और उनके परिवारों के कुशलक्षेम की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के आगमन से मुनस्यारी क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी का यह स्नेहपूर्ण और जनसंपर्क से भरपूर दौरा सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक रहा।

लोगों की भावनाओं के अनुरूप होगा निर्माण कार्य – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0

लोगों की भावनाओं के अनुरूप होगा निर्माण कार्य – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित सभी कार्य जनता की अपेक्षाओं और स्थानीय आस्था के अनुरूप किए जाएं।

उन्होंने बताया कि शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है, ताकि यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त और आकर्षक बन सके।

मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं। इन कार्यों में शारदा घाट का पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान-1, रणकोची माता मंदिर का पुनरुद्धार, बनबसा में हेलीपोर्ट का निर्माण, चूका से चल्थी तक माउंटेन बाइक ट्रेल, बनबसा में अंतरराष्ट्रीय सीमा बाजार, श्रद्धा पथ नदी तट का सौंदर्यीकरण, शारदा रिवरफ्रंट के लिए मास्टर प्लान तथा एयरो स्पोर्ट्स सुविधाओं का विकास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण और हस्तांतरण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डिजाइन और ढांचा स्थानीय संस्कृति एवं स्थापत्य शैली के अनुरूप तैयार किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं को क्षेत्र में स्थानीय कार्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों की गति तेज हो और अनावश्यक विलंब न हो।

श्री धामी ने बताया कि भविष्य में लोहाघाट स्थित विवेकानंद सर्किट तथा माँ वाराही धाम को “स्पिरिचुअल ज़ोन” के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने और सेना, पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के वीर शहीदों के सम्मान में ‘शौर्य स्थल’ निर्माण के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य टनकपुर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सहेजते हुए, पर्यटन, पर्यावरण और श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाना है। यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी और जीवन स्तर में सुधार लाएगी।

उन्होंने बताया कि परियोजना में लगभग ₹3300 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है और निर्माण कार्य तीव्र गति से शुरू किए जा रहे हैं। यह परियोजना टनकपुर शहर को नई पहचान देने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

बैठक में जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार, जिलाधिकारी उधम सिंह नगर श्री नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी चम्पावत श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

गौरव का स्वर्णिम अध्याय : उत्तराखंड की रजत जयंती पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

0

गौरव का स्वर्णिम अध्याय : उत्तराखंड की रजत जयंती पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत

देहरादून, 28 अक्टूबर 2025 ।देवभूमि उत्तराखंड अपने गौरवशाली 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। राज्य स्थापना की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी देहरादून में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माननीय राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

समारोह में उत्तराखंड के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार और आधुनिक विकास यात्रा को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

रजत जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार समय पर पूर्ण कर ली जाएं।

डीएम ने कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और अतिथि सत्कार की तैयारियां सर्वोच्च प्राथमिकता पर हों। सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल को जोन और सेक्टर में बांटते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी माइक्रो लेवल पर तय की जाए।

डीएम ने कहा कि मुख्य पंडाल, वीआईपी और आमजन के बैठने की व्यवस्था, जलपान, पेयजल, पार्किंग और प्रवेश द्वार की सभी तैयारियां सटीक होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

साथ ही, लोनिवि इंजीनियर्स द्वारा स्थल का डिजाइन व सेफ्टी सर्टिफिकेट तैयार कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि रजत जयंती उत्सव में राज्यभर से लोगों की भागीदारी होगी, इसलिए अन्य जिलों से आने वाले प्रतिभागियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड की रजत जयंती पर गौरव का स्वर्णिम अध्याय!
राजधानी देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत 🇮🇳
लोक संस्कृति की झंकार, विकास की झलक और नए संकल्पों की दिशा में बढ़ेगा देवभूमि का कदम।

 डीएम सविन बंसल ने की तैयारियों की अहम बैठक — सुरक्षा, यातायात और स्वागत व्यवस्था को दिए निर्देश।

#UttarakhandAt25#RajatJayanti2025#Dehradun#UttarakhandNews#Devbhoomi  #PresidentOfIndia #PMModi #PushkarSinghDhami #UttarakhandCelebration #SilverJubilee

बिहार का तेजस्‍वी प्रण — महागठबंधन का घोषणापत्र जारी

0

बिहार का तेजस्‍वी प्रण — महागठबंधन का घोषणापत्र जारी

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में युवाओं को रोजगार, किसानों की आय में वृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है।

घोषणापत्र जारी करने के मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, वाम दलों के प्रतिनिधि और अन्य सहयोगी दलों के नेता मंच पर मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव ने कहा — “यह सिर्फ हमारा घोषणापत्र नहीं, बल्कि बिहार की जनता का प्रण है। हमारा संकल्प है कि बिहार को बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।”

वहीं, कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा कि यह घोषणापत्र इस बात का प्रमाण है कि बिहार के भविष्य को लेकर महागठबंधन कितनी गंभीरता से सोच रहा है। उन्होंने कहा — “यह मैनिफेस्टो विकास, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक ठोस कदम है।”

पवन खेड़ा ने इस अवसर को “पावन दिन” बताते हुए मैनिफेस्टो कमेटी को भी बधाई दी और कहा कि अब वक्त है बिहार को फिर से आगे ले जाने का।