उत्तराखंड Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद

0
0

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए हरिद्वार, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

डीएम ने जारी किए स्कूल बंद करने के आदेश

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए शनिवार को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से भी मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।

राज्य सरकार और जिला प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here