Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
HomeUttarakhandउत्तराखंड पुलिस में व्यापक फेरबदल, कौन गया–कौन आया? 22 अफसर बदले गए

उत्तराखंड पुलिस में व्यापक फेरबदल, कौन गया–कौन आया? 22 अफसर बदले गए

देहरादून: उत्तराखंड गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तबादले और पदोन्नतियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ और मध्य स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

15 ASPs and 7 DSPs transferred in Uttarakhand Police

उत्तराखंड पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 15 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिनमें से 11 अधिकारी हाल ही में डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत हुए थे। वहीं, पुलिस मुख्यालय स्तर से सात उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पदोन्नति के बाद 11 एएसपी को मिली नई तैनाती

हाल ही में डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है।
एएसपी दीपक सिंह को ऊधमसिंह नगर से टिहरी भेजा गया है।
एएसपी विवेक कुमार को हरिद्वार से एसटीएफ में तैनात किया गया।
एएसपी नरेंद्र पंत को हरिद्वार से इंटेलिजेंस हल्द्वानी भेजा गया।
एएसपी जूही मनराल को इंटेलिजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया।
एएसपी अंकुश मिश्रा को इंटेलिजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय में अपराध एवं कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया।

अन्य एएसपी अधिकारियों के तबादले

एएसपी शाहजहां अंसारी को पुलिस मुख्यालय से यातायात निदेशालय भेजा गया।
एएसपी जोधराम जोशी को टिहरी से उप सेनानायक पीएसी हरिद्वार बनाया गया।
एएसपी राजन सिंह को पुलिस मुख्यालय से एएसपी पीएसी मुख्यालय में तैनाती मिली।
एएसपी कमला बिष्ट को सीआईडी हल्द्वानी से एएसपी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय भेजा गया।
एएसपी पूर्णिमा गर्ग को देहरादून से एएसपी कार्मिक पुलिस मुख्यालय बनाया गया।
एएसपी आशीष भारद्वाज को आईआरबी द्वितीय से सीआईडी मुख्यालय भेजा गया।
एएसपी अविनाश वर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा से मुख्य सुरक्षा अधिकारी मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई।
एएसपी दीपशिखा अग्रवाल को नैनीताल से विजिलेंस हल्द्वानी स्थानांतरित किया गया।
इसके अलावा शांतनु पाराशर एसडीआरएफ में ही उप सेनानायक बने रहेंगे, जबकि अनुषा बडोला एटीसी हरिद्वार में ही उप सेनानायक के पद पर कार्यरत रहेंगी।

7 डीएसपी अधिकारियों का भी तबादला

पुलिस मुख्यालय द्वारा सात डीएसपी अधिकारियों को भी इधर-उधर किया गया है—
वंदना शर्मा को चंपावत से देहरादून भेजा गया।
योगेश चंद को इंटेलिजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित किया गया।
ओशिन जोशी को टिहरी से सीआईडी सेक्टर देहरादून भेजा गया।
भास्कर लाल शाह को देहरादून से विधानसभा सुरक्षा में तैनात किया गया।
मनोज के असवाल को देहरादून से इंटेलिजेंस मुख्यालय भेजा गया।
बलवंत सिंह रावत को इंटेलिजेंस मुख्यालय से अल्मोड़ा भेजा गया।
गोपाल दत्त जोशी को अल्मोड़ा से इंटेलिजेंस मुख्यालय ट्रांसफर किया गया।

प्रशासनिक मजबूती और कानून व्यवस्था पर फोकस

पुलिस विभाग के अनुसार, इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और विभिन्न इकाइयों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments