समूह-ग UKSSSC ने जारी किया 15 भर्तियों का कैलेंडर, जानें कब होंगी समूह-ग की परीक्षाएं

0
4

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 भर्तियों के लिए परीक्षाएं सितंबर 2026 से लेकर फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने बताया कि विभिन्न विज्ञापनों के तहत होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

UKSSSC परीक्षा कैलेंडर 2026-27

20 सितंबर 2026

  • पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या-76)
  • सर्वेक्षक भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या-74)

27 सितंबर 2026

  • सहायक बोरिंग टेक्नीशियन
  • कंप्यूटर प्रोग्रामर

4 अक्टूबर 2026

  • कनिष्ठ कैमरामैन
  • फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर
  • प्रोजेक्शनिस्ट
  • शोध अधिकारी
  • फोटोग्राफर
  • सहायक लेखाकार (विज्ञापन संख्या-79)

11 अक्टूबर 2026

  • कलाकार
  • मानचित्रकार
  • विधि सहायक
  • कृषि अर्हता से संबंधित पद (विज्ञापन संख्या-77)

18 अक्टूबर 2026

  • साहसिक खेल अधिकारी
  • कैमरामैन
  • प्राविधिक सहायक

25 अक्टूबर 2026

  • लाइनमैन
  • मनोवैज्ञानिक
  • अनुदेशक
  • कनिष्ठ सहायक
  • आशुलिपिक ग्रेड-1
  • वैयक्तिक सहायक (विज्ञापन संख्या-78)

1 नवंबर 2026

  • पर्यटन अधिकारी

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहने की अपील की है। प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र और अन्य आवश्यक जानकारियां परीक्षा से पहले अलग से जारी की जाएंगी।

इस परीक्षा कैलेंडर के जारी होने से हजारों युवाओं को अपनी तैयारी की रणनीति तय करने में मदद मिलेगी। राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here