उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

0
5

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से छह अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-एक की ओर से जारी आदेश के तहत तीन आईएएस, एक पीसीएस तथा सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव, गृह विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं डॉ. आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव, नागरिक उड्डयन और महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर सचिव, राजस्व विभाग के दायित्व से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

आईएएस अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, जबकि उनके अन्य सभी दायित्व पूर्ववत बने रहेंगे।

पीसीएस अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग के पद से कार्यमुक्त किया गया है।

सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को अपर सचिव, गृह विभाग से हटाकर अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रैकली को अपर सचिव, राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले पदों का कार्यभार तत्काल ग्रहण करेंगे।

बदले गए अधिकारियों की सूची

अधिकारीनई जिम्मेदारी
विजय कुमार जोगदंडे (IAS)अपर सचिव, गृह विभाग
डॉ. आनंद श्रीवास्तव (IAS)अपर सचिव, नागरिक उड्डयन एवं महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान
विनोद गिरी गोस्वामी (IAS)आवास विभाग का दायित्व हटाया गया
सुंदर लाल सेमवाल (PCS)समाज कल्याण विभाग से कार्यमुक्त
सुनील सिंहअपर सचिव, आवास विभाग
महिमा रैकलीअपर सचिव, राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here