ऊधमसिंह में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर प्रतिबंध हटा

0
631

इस साल के लिए ऊधमसिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समाचार एजेंसी के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। इस प्रतिबंध का किसान संगठनों ने लगातार विरोध किया था। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने आंदोलन की चेतावनी दी थी, वहीं गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रतिबंध हटाने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगले साल इस पाबंदी को फिर से लागू किया जा सकता है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here