हरिद्वार में जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2027 हरिद्वार की तैयारियां तेज हो गई हैं।
केंद्र सरकार ने कुंभ मेले की तैयारियों के लिए उत्तराखंड को 500 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इस धनराशि से मेला क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास, घाटों के सौंदर्यीकरण और विभिन्न निर्माण कार्यों को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राशि जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि से यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलेगी।


