देहरादून पहुँचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे की हुई शुरुआत

0
781

देहरादून पहुँचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे की हुई शुरुआत

कल करेंगी ‘राष्ट्रपति आशियाना’ का उद्घाटन

देहरादून: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत देहरादून पहुंचींजौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने उनका औपचारिक स्वागत किया। सुरक्षा के मद्देनज़र एयरपोर्ट पर विशेष अलर्ट जारी रहा।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सड़क मार्ग के जरिए देहरादून स्थित कार्यक्रम स्थलों की ओर रवाना हुईं। इस दौरान राजपुर रोड और आसपास के क्षेत्रों में यातायात के विशेष प्रबंध किए गए।

‘राष्ट्रपति आशियाना’ का होगा उद्घाटन

राष्ट्रपति मुर्मू 20 जून को ‘राष्ट्रपति आशियाना’ का विधिवत उद्घाटन करेंगी। यह ऐतिहासिक परिसर जल्द ही आम जनता के लिए जून माह से खोल दिया जाएगा

राष्ट्रपति आशियाना परिसर कुल 132 एकड़ भूमि में फैला हुआ है, जिसमें 19.5 एकड़ पर स्थित है लोअर एस्टेट। परिसर को आधुनिक पार्क, हरित क्षेत्र और विरासत भवन के रूप में विकसित किया गया है। इस स्थल को सार्वजनिक भ्रमण और राज्य की सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।