Saturday, September 13, 2025
spot_imgspot_img
HomeUttarakhand Newsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री धामी मिले कैबिनेट विस्तार पर विराम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री धामी मिले कैबिनेट विस्तार पर विराम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री धामी मिले कैबिनेट विस्तार पर विराम देहरादून उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद उपचुनाव के बीच लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और मंत्रीं मंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में अंतिम मोहर के बाद धामी सरकार में कैबिनेट मंत्रियो को शामिल किया जायेगा एक बार फिर उत्तराखंड के विकास को लेकर दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है धामी मोदी से लगातर राज्य के विषयो को लेकर मिलते रहते है आधिकारिक रूप से धामी ने मोदी से राज्य में हो रहे कुछ नए फैसलों को लेकर भी चर्चा की है।

ऐसे में उत्तराखंड में उपचुनाव के बीच धामी कैबिनेट विस्तार फिलहाल नहीं होने जा रहा है राजनैतिक नजरिये से देखा जाये तो धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी योजनाओं से लेकर राज्य के लिए कई नए फैसलों को लेकर भी चर्चा की है जो काफी अहम् मानी जा रही है राज्य में धामी आने वाले दिनों में कड़े फैसलों से लेकर जनता से जुड़े कई मामलो पर सरकार का नजरिया पेश करते देखे जा सकते है
चुनावी और सांगठनिक रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में आज भाजपा की बैठक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में कैबिनेट विस्तार व दायित्वधारियों पर विचार संभव है।

उत्तराखंड के राजनैतिक नए समीकरण को देखते हुए दिल्ली में सरगर्मी नज़र आ रही है उत्तराखंड में राजनैतिक समीकरण को साधने के लिए दिल्ली में हो रही मीटिंग भी राज्य के नेताओं में चर्चा का केंद्र बनी हुई है उपचुनाव और आसन्न निकाय चुनाव तथा भावी सांगठनिक कार्यक्रमों की रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के नई दिल्ली स्थित आवास पर प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं की अहम बैठक होगी।

इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा उत्तराखंड से पार्टी के सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसद हिस्सा लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक सवाल जवाब में कहा, बैठक में कैबिनेट विस्तार और दायित्वधारी बनाए जाने के विषय पर भी विचार संभव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments