प्रधानमंत्री Modi के फिट इंडिया संकल्प हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

0
401

मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया था। ऐसे में प्रदेश में फिट इंडिया, फिट उत्तराखंड की मुहिम शुरू की जाए। स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाए।

साथ ही, रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए अभियान को तेज करने, ड्रग्स तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने, एवं समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए। इस पहल से स्कूली छात्रों को भी जोड़ा जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here