पवनदीप ने मांगे वोट, जीजा ने जीता चुनाव पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल विजयी

0
93
पवनदीप ने मांगे वोट, जीजा ने जीता चुनाव पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल विजयी

पवनदीप ने मांगे वोट, जीजा ने जीता चुनाव
पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल विजयी

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद की नवगठित पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने शानदार जीत दर्ज कर भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। जीत दर्ज करने वाले नारायण लाल ने कहा वो हमेशा पुष्कर सिंह धामी के सेवक है और आगे भी रहेंगे हलाकि इस जीत को लेकर राजनैतिक माहोल भी बनाया जा रहा है जबकि उक्त नगर पंचायत लोहाघाट विधानसभा का हिस्सा है यहाँ से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी कांग्रेसी विधायक है नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की हार ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

पहली बार हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों के अंतर से पराजित कर जीत का परचम लहराया। मतगणना के अनुसार नारायण लाल को 738 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 514 मत मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पार्वती देवी को 301 मत प्राप्त हुए।

चुनाव में कुल 2067 मतदाताओं में से 1612 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 39 मत अवैध घोषित किए गए, जबकि 18 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

राजनीतिक दृष्टि से यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पाटी नगर पंचायत परिणाम आत्ममंथन का विषय बन सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक कमजोरियों और जनसंपर्क की कमियों को समय रहते दूर नहीं किया गया तो 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे परिणाम भाजपा के लिए चेतावनी साबित हो सकते हैं।

निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह ने परिणामों की घोषणा की। वहीं वार्ड सभासद पदों पर न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल पचौली, जौलाड़ी वार्ड से बबलू सिंह, रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी और पूनाकोट वार्ड से संगीता ने जीत दर्ज की।

पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत ने यह संदेश दिया है कि स्थानीय मुद्दे और जनाधार अभी भी चुनावी राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। अब देखना होगा कि भाजपा इस हार से क्या सबक लेकर आगामी चुनावी रणनीति तैयार करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here