Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
HomeDehardunउत्तराखंड में अब शिलान्यास नहीं, परिणामों की सरकार चल रही है

उत्तराखंड में अब शिलान्यास नहीं, परिणामों की सरकार चल रही है

उत्तराखंड में अब शिलान्यास नहीं, परिणामों की सरकार चल रही है।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पीएम मोदी द्वारा शिलान्यास की गई ₹22,015 करोड़ की 91 परियोजनाओं की सख्त समीक्षा की।
निर्देश साफ—जो काम पूरा, उसका तुरंत लोकार्पण; जो अधूरा, वह तय समय में हर हाल में पूरा।
विभागों को प्रो-एक्टिव मोड में लाकर निगरानी, समन्वय और गति पर ज़ोर।
संदेश स्पष्ट है—जनता को योजनाओं का लाभ अब टालना नहीं, पहुँचाना है।

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गयी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत इन योजनाओं से सम्बन्धित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को इन परियोजनाओं की निरन्तर निगरानी कर निर्धारित समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गयी हैं, परन्तु अभी लोकार्पण नहीं हुआ है, ऐसी परियोजनाओं का शीघ्र से शीघ्र लोकार्पण कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को परियोजना का उचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। इसके लिए सम्बन्धित विभाग प्रो एक्टिव होकर कार्य करें।
मुख्य सचिव ने कहा कि एक से अधिक विभागों से सम्बन्धित परियोजनाओं को विभाग आपसी तालमेल के साथ समस्याओं का निस्तारण कर परियोजना को पूर्ण कराएं। उन्होंने नियोजन विभाग को भी प्रधानमंत्री जी के शिलान्यास से सम्बन्धित परियोजनाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने एमडी यूजेवीएनएल को लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना पर तेजी से कार्य करने हेतु केन्द्रीय जल आयोग को शीघ्र डिजाइन और शेड्यूल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न विभागों की 22015.76 करोड़ लागत की कुल 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिनमें से 18 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। 06 का लोकार्पण हो चुका है, 12 लोकार्पण होना अभी बाकी है। 73 परियोजनाओं का कार्य विभिन्न स्तरों पर गतिमान है, जिनमें से अधिकतर परियोजनाएं मार्च 2026 तक पूर्ण होने की सम्भावना है।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव श्री सचिव श्री नीतेश कुमार झा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. एस. एन. पाण्डेय, श्री युगल किशोर पंत, अपर सचिव श्री विनीत कुमार एवं श्री नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments