HomeDeshनरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’अपनापन’ पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम

नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’अपनापन’ पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस गरिमामयी समारोह में देश की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।


नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के विमोचन समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी पुस्तक है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में अपने अनुभवों को साझा किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार और अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। नई दिल्ली में आयोजित यह कार्यक्रम राजनीतिक, सामाजिक और साहित्यिक दृष्टि से खास रहा, जहां देश के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण किया गया।

latest articles

explore more