सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर सीएम धामी का सम्मान, कई संगठनों ने दी बधाई

0
0
मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रदेश के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनप्रतिनिधि संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संगठनों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान और शुभकामनाएं प्रदेश की सवा करोड़ जनता के विश्वास, स्नेह और सहयोग का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन, सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।

भेंट के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी वर्गों के सहयोग और सुझावों के साथ उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

PushkarSinghDhami #UttarakhandCM #DhamiGovernment #GoodGovernance #UttarakhandNews #BJP #PublicService #Dehradun #ChiefMinister #Bhadas4India

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here