Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeDeshमैंगो मैन’ हाजी कलीमुल्लाह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर...

मैंगो मैन’ हाजी कलीमुल्लाह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर रखी आम की नई किस्म

मैंगो मैन’ हाजी कलीमुल्लाह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर रखी आम की नई किस्म

मलीहाबाद, — विश्वप्रसिद्ध आम उत्पादक और पद्मश्री से सम्मानित हाजी कलीमुल्लाह खान, जिन्हें ‘मैंगो मैन’ के नाम से जाना जाता है, ने एक बार फिर अपनी अनूठी सोच और नवाचार से सबको चौंकाया है। उन्होंने आम की एक नई किस्म विकसित कर उसे ‘राजनाथ सिंह’ नाम समर्पित किया है। यह विशेष भेंट उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को समर्पित की।

हाजी कलीमुल्लाह खान ने बताया,

“मैंने इस आम का नाम राजनाथ सिंह जी के नाम पर इसलिए रखा क्योंकि वे न सिर्फ एक कुशल राजनेता हैं, बल्कि एक सादगीपूर्ण और सम्मानित व्यक्तित्व भी हैं। उनका स्वभाव लोगों को उनके करीब लाता है। मैंने पहले भी उनके नाम पर आम रखने का विचार किया था, लेकिन अब मुझे एक ऐसी किस्म मिली है जो उनकी कद-काठी से मेल खाती है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह किस्म 7-8 वर्षों की मेहनत के बाद पहली बार फली है, और हर फल का वजन आधा किलो से अधिक है। आकार में ये आम लंबे हैं, ठीक वैसे ही जैसे राजनाथ सिंह जी की ऊंची शख्सियत।

हाजी कलीमुल्लाह का उद्देश्य है कि यह आम की किस्म राजनाथ सिंह जी के नाम को विश्व स्तर पर पहचान दिलाए। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में ये आम और अधिक बड़े और बेहतर स्वाद वाले होंगे।

गौरतलब है कि हाजी कलीमुल्लाह खान आम की अनोखी किस्मों के लिए जाने जाते हैं, और उन्होंने अब तक 300 से अधिक किस्मों को एक ही पेड़ पर विकसित करने का कारनामा कर दिखाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments