लोकसभा इलेक्शन 102 सीटो पर मतदान जारी

    0
    483

    दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव कि पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की102 सीटो मतदान किया जा रहा है पहले चरण के मतदान में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभाकी 92 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं मतदान कोलेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है

    लोकसभा चुनाव उत्तराखंड में पांच सीटो पर मतदान चल रहा है राज्य में मतदान को लेकर पोलिंग बूथ पर लोगो की भीड़ में उत्साह नजर आया तो कुछ जगह पर पोलिंग बूथ काफी धीमी रफ्तार से वोटिंग करते देखे गए राज्य में पांच सीट पर 55 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है

    उत्तराखंड में करीब 83 लाख मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे राज्य में कई जगह पर ईवीएम खराब होने से मतदान में देरी हुई है रुड़की आदर्श नगर ग्रीन वे स्कूल बूथ नंबर 109 में मशीन खराब होने से लोगो को देरी से मतदान करना पड़ा

    करणप्रयाग राजकीय हाई स्कूल डिमर पोलिंग बूथ की मशीन में खराबी आने पर दूसरी मशीन लगाई गई जिसके चलते मतदान में देरी हुई गंगोत्री पोलिंग बूथ में खराबी होने के चलते साधु संत मतदान को लेकर इंतजार करते रहे उत्तराखंड में सभी प्रत्याशी मतदान करते नजर आए तो कुछ मतदान से पहले मंदिर में पूजा करने के बाद मतदान करते देखे गए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here