HomeUttarakhandमुख्यमंत्री ने किया रुद्रप्रयाग केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई...

मुख्यमंत्री ने किया रुद्रप्रयाग केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित व्यक्तिओं से भी भेंट की उनको भरोसा दिलाया सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है इस दौरान वह पैदल यात्रा को कब तक संचालित किया जा सकता है समेत अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक थोड़ी देर में करेंगे ।  

उत्तराखंड में आपदा से तबाह हुए कई जगह पर हवाई माध्यम से निरिक्षण करते हुए बारीकी से हर वो जगह देखी जो अपने निशान छोड़ कर गई है ऐसे में पुष्कर सरकार जल्द यात्रा को शुरू करने पर फोकस करती नज़र आ रही है मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ कई प्रभावित जगह पर भी दौरा किया है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद रुद्रप्रयाग के अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी का निरीक्षण करने पहुंचे। जल्द ही मुख्यमंत्री केदारघाटी में प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पैदल यात्रा को संचालित करने सहित अन्य बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुए क्षतिग्रस्त सड़क एवं अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान एवं पुनर्निर्माण की योजना की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, सचिव आपदा विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं।

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here