Home Blog Page 293

लोकसभा इलेक्शन 102 सीटो पर मतदान जारी

0

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव कि पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की102 सीटो मतदान किया जा रहा है पहले चरण के मतदान में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभाकी 92 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं मतदान कोलेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है

लोकसभा चुनाव उत्तराखंड में पांच सीटो पर मतदान चल रहा है राज्य में मतदान को लेकर पोलिंग बूथ पर लोगो की भीड़ में उत्साह नजर आया तो कुछ जगह पर पोलिंग बूथ काफी धीमी रफ्तार से वोटिंग करते देखे गए राज्य में पांच सीट पर 55 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है

उत्तराखंड में करीब 83 लाख मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे राज्य में कई जगह पर ईवीएम खराब होने से मतदान में देरी हुई है रुड़की आदर्श नगर ग्रीन वे स्कूल बूथ नंबर 109 में मशीन खराब होने से लोगो को देरी से मतदान करना पड़ा

करणप्रयाग राजकीय हाई स्कूल डिमर पोलिंग बूथ की मशीन में खराबी आने पर दूसरी मशीन लगाई गई जिसके चलते मतदान में देरी हुई गंगोत्री पोलिंग बूथ में खराबी होने के चलते साधु संत मतदान को लेकर इंतजार करते रहे उत्तराखंड में सभी प्रत्याशी मतदान करते नजर आए तो कुछ मतदान से पहले मंदिर में पूजा करने के बाद मतदान करते देखे गए

बीजेपी संकल्प पत्र में पुष्कर सरकार का समान नागरिक संहिता (यूसीसी)

0

बीजेपी संकल्प पत्र में पुष्कर सरकार का समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भाजपा ने आज सुबह लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। बता दें, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 वरिष्ठ नेताओं की एक समिति ने घोषणापत्र तैयार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं।

पीएम मोदी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, ‘भाजपा ने घोषणा पत्र की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस नौकरी पर है।’

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना विजन सामने रख दिया है उत्तराखंड में पास किये गए पुष्कर सिंह धामी सरकार के समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को बीजेपी ने घोषणापत्र में जगह दी है ऐसे में राजनैतिक रूप से पुष्कर का कद बीजेपी के बड़े नेता रूप में शुमार हो गया है बीजेपी लोकसभा चुनाव में अपनी बेहतर जीत को लेकर जुटी हुई है उत्तराखंड में पांच सीट पर हैट्रिक के लिए दो जनसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके है राज्य में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है जबकि बाकि चरण में मतदान 26 अप्रैल,7 मई,13 ,20,25मई और अंतिम चरण 1 जून को होगा।

LSG VS DC IPL Dream 11 Prediction

0

आईपीएल क्रिकेट मैच ipl cricket match का 26 मुकाबला देखने के लिए हर कोई बेताब है राहुल की पल्टन जीत का चौक्का लगाने को बेक़रार है तो वही पंत की टीम अपने को एक अंक ऊपर किये जाने की कोशिश करती नज़र आएगी दिल्ली की टीम पंत की वापिसी के बाद ख़राब हालत में है आईपीएल क्रिकेट मैच को लेकर पहले बॉलिंग किये जाने का फैसला दिल्ली टीम ले सकती है बहुत कुछ टॉस पर डिपेंड करेगा।

ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद दिल्ली की टीम के लिए कुछ नहीं बदला है। टीम अब तक अपने पांच में से चार मैच गंवा चुकी है। दिल्ली को एकमात्र जीत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिला था। वहीं, लखनऊ ने अभी तक अपने चार में से तीन मैच जीते हैं और उसे सिर्फ एक मुकाबले में हार मिली है। दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में खुद को ऊपर ढकलने की कोशिश करेगी।

टीम की बात करें तो दिल्ली के लिए अभी तक कुलदीप यादव की वापसी का कोई अपडेट नहीं है। कुलदीप ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। मुकेश कुमार और मिचेल मार्श भी चोटिल हैं। ऐसे में टीम को कुछ बड़े झटके लगे हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेक फ्रेजर मैकगर्क डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, लखनऊ की टीम को मयंक के चोटिल होने से झटका तो लगा है, लेकिन मोहसिन की वापसी टीम के सकारात्मक खबर है। टीम की बल्लेबाजी लाइन अप बेहद मजबूत दिख रही है और दिल्ली के गेंदबाजों को क्विंटन डिकॉक, स्टोइनिस और पूरन से बचकर रहना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, एम सिद्धार्थ। (इम्पैक्ट सब: मोहसिन खान)।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, जे रिचर्डसन, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख डार/सुमित कुमार। (इम्पैक्ट सब: जेक फ्रेजर मैकगर्क)।

महेंद्र सिंह धोनी हुए बचपन दोस्त से चीटिंग का शिकार

0

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में फेंस के बीच अपनी अलग पहचान रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी के साथ बचपन के दोस्त ने ऐसा कुछ किया जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है मामला खेल से जुड़ा बताया जा रहा है क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने बुधवार देर रात नोएडा से गिरफ्तार किया था। मिहिर के खिलाफ धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। वहीं, नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल क्रिकेट मैच में अलग अंदाज ग्राउंड पर नज़र आता है मैच देखने के लिए उनके क्रिकेट प्रेमी हूटिंग करते देखे जा सकते है आईपीएल क्रिकेट मैच में धोनी की दीवानगी ऐसी नज़र आती है जब तक धोनी ग्राउंड पर खेल के लिए नहीं आते उनके खेल प्रेमी उनका इंतज़ार करते रहते है

मोदी की राम राम घर घर मुहीम में जुटे सीएम धामी

0

देहरादून उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में पांच कमल की गारंटी का भरोसा लेने के बाद (Modi ki ram ram ghar ghar working cm dhami) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की जनता से ये काम किये जाने का आह्वाहन किया ऋषिकेश में आयोजित बीजेपी की रैली में जनसभा में बोलते हुए मोदी ने कहा उत्तराखंड में देवता वास करते है उनको प्रणाम करने का अवसर हमेशा उनको मिलता रहा है देवभूमि से उनका रिश्ता घर जैसा है आज वो घर के लोगो को अपना एक काम पूरा करने के लिए बोल रहे है

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश में आयोजित हुई रैली बीजेपी के लिए ऊर्जा से भरपूर रही टिहरी पौड़ी हरिद्वार तीन लोकसभा की सीटों पर मोदी फैक्टर की उम्मीद में प्रत्याशी अपनी जीत का रास्ता देख रहे है ऐसे में मोदी ने तीन लोकसभा सीटों पर अपनी गारंटी के माध्यम से जनता के साथ साथ बीजेपी वर्कर को अपना बूथ जीत कर कमल की हैट्रिक किये जाने का संकल्प दोहराया है जो बीजेपी प्रत्याशी के लिए किसी ऑक्सीजन से कम नहीं

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से शुक्रवार को मोदी के काम को पूरा किये जाने की पहल करते हुए जनता के बीच उनकी राम राम पहुँचाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ऋषिकेश में मोदी ने अपना एक काम किये जाने का वादा उत्तराखंड की जनता से किया था जिसको पूरा किये जाने की तरफ धामी ने अपने कदम खटीमा से आगे बढ़ाये है

केदारनाथ बद्रीनाथ कपाट खुलने से पहले बुकिंग तेज

0

देहरादून उत्तराखंड चार धाम यात्रा मई महीने में शुरू होने जा रही है यात्रा को लेकर बाबा केदारनाथ धाम बद्रीनाथ धाम गंगोत्री धाम यमनोत्री धाम में अगले महीने कपाट खोले जाने को लेकर यात्री ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर चुके है उत्तराखंड सरकार का प्रयास है चार धाम यात्रा में श्रदालु आस्था के संगम में नए उत्साह के साथ उत्तराखंड आए चार धाम यात्रा को लेकर मंदिर समिति 25 अप्रैल को धार्मिक परंपराओं के अनुसार नरेंद्रनगर में महारानी माला राजलक्ष्मी शाह और सुहागिनों की ओर से तिल का तेल पिरोकर पवित्र गाडूघड़ा में डाला जाएगा। उसी दिन डिमरी पुजारी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का शुभारंभ भी करेंगे।

चार धाम यात्रा कपाट कब खोले जायेगे भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के उपयोग में लाया जाने वाला तिल का तेल 25 अप्रैल को नरेंद्रनगर राजदरबार में पिरोया जाएगा और यह तेल गाड़ू घड़ा में डाला जाएगा। इसी के साथ गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार से रवाना होगी और शाम को ऋषिकेश पहुंच जाएगी। इसके बाद 12 मई को सुबह छह बजे बदरीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

उत्तराखंड चार धाम यात्रा में कपाट खोले जाने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाब केदारनाथ धाम आ सकते है चार धाम यात्रा में मोदी का विशेष लगाव उत्तराखंड से रहा है बाबा केदारनाथ धाम में अपने युवा जीवन के कई वर्षो की तपस्या वो कर चुके है बाबा केदारनाथ धाम अप्रेल महीने के अंत तक यात्रा की सभी तैयारी पूरी होनी है बर्फ अधिक होने के चलते केदारनाथ धाम में इन दिनों बर्फ को हटाकर रास्ता बनाया जा रहा है पिछले दिनों एक बड़ा हिस्सा टूटकर यात्रा मार्ग पर आ गया था।

मोदी हुड़का नाद से उद्घोष हैट्रिक की केमिस्ट्री में धामी

0

लोकसभा चुनाव Loksabha election 2024 Modi Hudka Naad Rishikesh Bjp Loksabha Election उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी ऋषिकेश में पहुंचे तो मोदी मोदी के नारों से पंडाल गूंज गया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को डमरू हुड़का प्रतीक के रूप में सौपा तो मंच पर मोदी ने डमरू हुड़का नाद बजाकर लोगो को आकर्षित किया मोदी की रैली में हर तरफ लोगो का हुजूम नज़र आया मंच से मोदी ने गढ़वाली भाषा में अपना वक्तवय शुरू किया कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां पर भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार।

मंच से मोदी ने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा जनता के बीच बोलकर उनको फिर से मतदान किये जाने का ऋषिकेश की नगरी से उद्घोष किया प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे और देवभूमि को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बाबा केदार और बदरीनाथ के चरण में हूं। डमरू हुड़का नाद बजाकर प्रधानमंत्री मोदी ने देवी देवताओं का आह्वान करते हुए कहा आज मेरा सौभग्य है जनता रूपी मतदाता को देवभूमि में आह्वाहन करने का मौका मिल रहा है।

पीएम मंच पर पहुंचे तो भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने पीएम को प्रतिक चिह्न देकर स्वागत किया। भाजपा की महिला नेत्रियों ने पीएम को चुनरी उड़ाकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने मंच पर डमरू हुड़का नाद बजाया।

मोदी वार हैट्रिक को उत्तराखंड तैयार

0


ऋषिकेश लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य के पांच कमल हैट्रिक के लिए दूसरी बार उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टिहरी और पौड़ी गढ़वाल पर विजय संकल्प के लिए देहरादून जोलीग्रांट एयरपोर्ट से ऋषिकेश आईडीपीएल खेल मैदान में चुनावी जनसभा के माध्यम से दोनों सीट पर फोकस करते देखे गए दोनों सीट पर बीजेपी को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पढ़ रही है ऐसे में अब मोदी सभा बीजेपी के लिए एक बड़ा फायदे वाला आधार बनती नज़र आ रही

उत्तराखंड में मोदी हैट्रिक लोकसभा चुनाव में बरक़रार रखे जाने को उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छोटी बड़ी करीब 80 जनसभा प्रदेश में कर चुके है रात दिन मेहनत कर रहे धामी हर लोकसभा में अधिक समय देकर हैट्रिक प्रयास में जुटे हुए है पांच लाख से अधिक जीत का लक्ष्य रखने के साथ साथ मोदी को हैट्रिक जीत से प्रधानमंत्री बनाये जाने को उनकी कोशिश जारी है जनता के बीच विकास योजनाए और कड़क कानून जिसमे नक़ल विरोधी,UCC जैसे बड़े कानून बनाकर उत्तराखंड सरकार जनता के दिलो पर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाती हुई नज़र आई है ऐसे में अब 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदाता वोट करेगा जिसका नतीजा चार जून को आएगा

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 में पांच सीट पर जीत हैट्रिक के लिए मोदी की दूसरी रैली ऋषिकेश में अलग अंदाज में नज़र आई है मोदी करंट के साथ दोनों सीट पौड़ी टिहरी पर बीजेपी को मोदी वार हैट्रिक को उत्तराखंड तैयार के रूप में देखा जा रहा है अगर राजनैतिक नजरिये से देखा जाएं मोदी के नाम पर राज्य में नए मतदाता से लेकर युवा वर्ग अच्छा खासा प्रभवित नज़र आ रहा है

OPS: पुरानी पेंशन आंदोलन जारी रखेंगे 85 लाख कर्मचारी

0

लोकसभा चुनाव में ‘पुरानी पेंशन बहाली’ को लेकर एक बार फिर से कर्मचारी संगठन एक्टिव मोड में आ गए हैं। केंद्रीय कर्मचारी संगठनों का कहना है कि 85 लाख केंद्रीय एवं राज्य सरकारों के कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु का कहना है, सरकार को एनपीएस खत्म करना ही होगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में ‘पुरानी पेंशन बहाली’ के मुद्दे को शामिल नहीं किया गया है, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

पार्टी ने एनएमओपीएस को आश्वासन दिया था कि ओपीएस को घोषणा पत्र में जगह मिलेगी। अब इस संघर्ष को और ज्यादा तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। लंबे समय से गारंटीकृत पेंशन सिस्टम के लिए आंदोलन कर रहे नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने कहा, नाम कुछ भी रखो, कर्मियों को गारंटीकृत पेंशन सिस्टम चाहिए। एनपीएस को ओपीएस में बदला जा सकता है। केंद्र सरकार, एनपीएस को स्क्रैप करे तो ठीक, नहीं तो ओपीएस में बदल दे।

गत वर्ष दिल्ली के रामलीला मैदान में ओपीएस को लेकर बड़ी रैली करने वाले विजय कुमार बंधु कहते हैं, खुद अनेक कांग्रेसी नेताओं को यह भरोसा नहीं था कि पार्टी के घोषणा पत्र में ओपीएस को जगह नहीं मिलेगी। अधिकांश नेता यह मानकर चल रहे थे कि कांग्रेस पार्टी, पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा घोषणा पत्र में शामिल करेगी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक यह बात पहुंचाई गई है कि ओपीएस को घोषणा पत्र में शामिल न करना, इसका पार्टी को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बंधु ने ओपीएस के लिए आंदोलन करने वाले सभी कर्मियों से कहा है कि वे निराश न हों। कई कर्मचारी सोच रहे हैं कि अब आंदोलन की दिशा क्या होगी। ऐसे सभी सवालों का एक ही जवाब है कि आंदोलन जारी रहेगा। इस राह में कितने अवरोध आएंगे, कर्मियों को विचलित नहीं होना है। ओपीएस बहाली, कर्मियों का संकल्प है।

केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर रिपोर्ट देने के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में जो कमेटी गठित कर रखी है, उसकी बैठक में हमने दो बार हिस्सा लिया है। कमेटी के समक्ष, प्रभावी तरीके से कर्मियों की मांग रखी गई है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी यही कहा गया है कि अभी कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए। बतौर डॉ. पटेल, कर्मियों को हर सूरत में गारंटीकृत पेंशन सिस्टम चाहिए। अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (एआईडीईएफ) के महासचिव सी. श्रीकुमार ने कहा, ‘पुरानी पेंशन’ बहाल न करना, भाजपा के लिए सियासी जोखिम का सबब बन सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन लागू नहीं होती है, तो भाजपा को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ओपीएस पर राष्ट्रीय हड़ताल वापस ली गई है, उसे रद्द नहीं किया गया है। सरकार ने रिपोर्ट आने तक इंतजार करने के लिए कहा है। कर्मियों के पक्ष में रिपोर्ट नहीं आती है, तो संघर्ष होगा।

एनकाउंटर में हत्यारा ढेर देवभूमि अपराध मुक्त मुहीम में जुटी पुलिस

0

देहरादून बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे को ठिकाने लगाने वाली टीम में उत्तराखंड पुलिस का एनकाउंटर करने वाला आर बी चमोला टीम के सर मुठभेड़ में हत्यारे को मार गिराने का मौका हाथ लगा है मंगलवार को आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल भगवानपुर क्षेत्र स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया था जिसके बाद दोपहर में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कैसे बाबा तरसेम सिंह के हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पुलिस ने हरिद्वार में एक आरोपी को मार गिराया।

नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के बाद मंगलवार को आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल भगवानपुर क्षेत्र स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उत्तराखंड में एक बार फिर अपराध का बड़ा फीडबैक पुलिस को उधम सिंह नगर से मिलता नज़र आ रहा है आतंकवाद के रूप में कभी तराई का गदरपुर बाजपुर सुर्खियों में रहा है सिख कई लोगो की भूमिका पुराने मामलो को हमेशा पुलिस रिकॉर्ड में आज भी दर्ज है नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह मर्डर केस में पुलिस अभी कई एंगल से जांच कर रही है बाजपुर से पकड़े गए हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी के तार भी खंगाले जा रहे है।