Home Blog Page 283

बारिश का रेड अलर्ट जारी

0

अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 जुलाई को जिले के कुछ इलाकों में भारी से अत्यन्त भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवधि में अतिवृष्टि/ओलावृष्टि/आंधी तूफान से संभावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने, नगरीय-ग्रामीण और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहेंगे। उन्होंने बारिश के दौरान सभी को सतर्क रहने के अपील की। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को जलजमाव वाले क्षेत्रों में सभी सुरक्षात्मक उपाय, जोखिम भरे स्थानों से लोगों को तुरंत स्थानांतरित करने, स्थानीय निकाय पर्याप्त मशीनरी और जनशक्ति को अलर्ट पर रखने,स्वास्थ्य टीम अलर्ट मोड पर रहते हुए गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को अस्पतालों में स्थानांतरित करने,आवासीय क्षेत्रों में पानी जाने से रोकने के लिए सभी उपाय और सभी विभागों को संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि विशेषकर जिले में अतिवृ्ष्टि के दौरान पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टि पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाएं रखें।लोनिवि के समस्त खण्डों मे भूस्खलन से संवेदनशील मार्गां पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनो एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा वैकल्पिक मार्गों को यातायात हेतु सुगम रखा जाए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त जिला, परगना, विकास खण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे तथा अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाइल 24 घंटे ऑन रखेंगे तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा सम्बन्धी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र 05946-231178 / 231179 तथा ट्रोल फ्री नम्बर 1077 पर आवश्यक रूप से सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

देहरादून में सेंट्रियो मॉल में उत्तराखंड की पहली गढवाली सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म असगार का भव्य प्रीमियर

0

Dehdradun: असगार का भव्य प्रीमियर हुआ, उत्तराखंड के सूचना व लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी, फ़िल्म परिषद के नोडल अधिकारी नितिन उपाध्याय,और प्रख्यात लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के हाथों प्रारम्भ हुए इस प्रीमियर के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फ़िल्म ने दर्शकों की काफी प्रशंसा बटोरी।

विशेष कर फ़िल्म के क्लाइमेक्स ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। फ़िल्म के गीतों ने भी लोगों को बहुत लुभाया। फ़िल्म के मुख्य नायक अभिनव चौहान व नायिका मानवी पटेल ने अपनी पहली ही फ़िल्म से छाप छोड़ दी। इस अवसर पर सूचना के संयुक्त निदेशक के एस चौहान, बलराज नेगी, रविन्द्र जुगरान, नंद किशोर हटवाल सहित फ़िल्म के निर्माता सुमन वर्मा, सुरेश वर्मा, राकेश गौड़, संजय श्रीवास्तव, निर्देशक अनुज जोशी, संगीत निर्देशक अमित वी कौर, गायक जितेंद्र पंवार , एक्सक्यूटिव निर्माता सुमित खरबंदा, अनिल शर्मा और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कावड़ यात्रा 2024 अलर्ट मोड में पुलिस

0

“आगामी कावंड मेला 2024” के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड महोदय द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ।

दिनांक: 22-07-24 से प्रारम्भ हो रहे कावंड मेले के दृष्टिगत आज दिनांक: 20-07-24 को अपर पुलिस महानिदेशक L/O महोदय, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी द्वारा कांवड मेला 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद देहरादून, टिहरी,पौड़ी ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को कांवड मेले की महत्वता के सम्बन्ध में बताते हुए निम्न दिशा-निर्देश दिये गये।

01: ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने ड्यूटी प्वांइट व उसकी महत्वता के सम्बन्ध में अच्छी तरह जानकारी प्राप्त कर पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

02: ड्यूटी के दौरान अपने व्यवहार को संयमित एवं मृदुल रखते हुए यात्रा में आने वाले सभी श्रद्वालुओं का मार्गदर्शन एवं उनकी यथा सम्भव सहायता करें।

03: मेले में भारी संख्या में श्रद्वालुओं व उनके वाहनों के आने की सम्भावना के दृष्टिगत पूर्व में चिन्हित किये गये पार्किंग स्थलों में ही यात्रियों के वाहनों को पार्क करवाया जाये साथ ही पार्किंग में यात्रियो के लिये सभी आधारभूत सुविधाओ को सुनिश्चित की जाए।

04: कांवड मेला मार्ग पर लगने वाली अस्थायी दुकानों व बाहर से व्यवसाय हेतु आए लोगों का विधिवत सत्यापन किया जाये।

05: ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस कर्मी अपने आप को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ रखते हुए मेले के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें। मेले के दौरान छोटी-छोटे विवाद अक्सर बडा रूप ले लेते हैं। इसलिये प्रत्येक पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

06: ड्यूटी के दौरान जनपद देहरादून, पौडी तथा टिहरी आपसी सामंजस्य के साथ भीड/यातायात प्रबन्धन सुनिश्चित करें, साथ ही नीलकंठ मंदिर में भीड बढने की दशा में पूर्व से निर्धारित किये गये डाइवर्ट प्लान के अनुसार भीड/यातायात को डाइवर्ट करना सुनिश्चित करें।

07: बरसात के सीजन के दृष्टिगत ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी अपने साथ छाता/बरसाती अवश्य रखें साथ ही किसी आकस्मिक स्थिती के लिये स्वंय को मानसिक रूप से तैयार रखें। ड्यूटी के दौरान अनावश्यक विवादों से बचें।

08: कांवड मेले के दौरान सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओ को प्रसारित कर साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वाली पोस्टों का तत्काल संज्ञान लेते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।

09: ड्यूटी पर नियुक्त सभी सैक्टर अधिकारी अपने अधीनस्थ नियुक्त पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंटस पर जाकर ड्यूटी के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ करें तथा ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस कर्मी किसी भी विवाद के होने की दशा तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारीगणों को देना सुनिश्चित करें, जिससे उक्त विवाद का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Ayodhya: रामलला के पुजारियों के लिए ड्रेस कोड हुआ लागू

0

रामलला की पूजा-अर्चना करने वाले पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। राममंदिर के पुजारी अब सफेद धोती व पीली चौबंदी में नजर आएंगे। ट्रस्ट की ओर से जल्द ही सभी पुजारियों को ड्रेस उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही रामलला की पूजा-अर्चना करने वाले सभी 25 पुजारियों को राममंदिर ट्रस्ट की ओर से की-पैड फोन दिया गया है। पुजारी राममंदिर में अब केवल की-पैड वाले फोन का ही इस्तेमाल कर सकेंगे, एंड्राॅएड फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

शुक्रवार को राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने नए पुजारियों के साथ बैठक कर उन्हें राममंदिर की आचार संहिताओं से परिचित कराया। इसी क्रम में ड्रेस कोड भी लागू कर दिया गया है। ट्रस्ट की ओर से पुजारियों को तीन सेट गर्मी के लिए व तीन सेट ठंडी के लिए ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। राममंदिर में पुजारियों के लिए एंड्रॉएड फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। ट्रस्ट ने पुजारियों को की-पैड वाले फोन दे दिये हैं। पुजारी राममंदिर में इसी फोन का इस्तेमाल बात करने के लिए करेंगे। जबकि उनके एंड्रायड फोन को मंदिर में बने लॉकर रूम में जमा करा दिया जाएगा।

मंदिर में फोटोग्राफी, वीडियो बनाने की सख्त मनाही है। राममंदिर के पुजारी प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। ड्रेस ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। सभी पुजारियों को की-पैड वाले फोन भी प्रदान किए गए हैं।

राममंदिर में पूजा-सेवा करने के लिए निर्धारित किए गए रोस्टर से भी पुजारियों को अवगत करा दिया गया है। सभी पुजारियों को जारी किए गए रोस्टर की एक-एक प्रति उपलब्ध करा दी गई है। नए पुजारी पुराने पुजारियों के साथ रोस्टर के अनुसार ही पूजा-पाठ करेंगे। जो पुजारी गर्भगृह में लगाए गए हैं उनकी ड़्यूटी आठ से 10 घंटे की होगी। जबकि कुबेर टीला, यज्ञ मंडपम, अस्थायी मंदिर में विराजमान हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए रोस्टर अलग होगा। यहां चार से छह घंटे के लिए पुजारियों को लगाया जाएगा। यह व्यवस्था 22 जुलाई से प्रभावी होगी।

संघ के शीर्ष प्रचारक भैया जी जोशी बृहस्पतिवार की देर शाम अयोध्या पहुंचे। उनके साथ उनके परिजन भी अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने शुक्रवार की सुबह रामलला के दरबार में हाजिरी भी लगाई। दर्शन-पूजन कर मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित अन्य ट्रस्टियों के साथ बैठक कर मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति भी जानी। चंपत राय ने उन्हें बताया कि निर्धारित समय सीमा के हिसाब से ही मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

राज्यभर में 36.50 करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाने पर मुख्यमंत्री योगी की नजर

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण कर पौधरोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत इस बार ”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान किया गया है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के अभियान के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे कि पौधे सुरक्षित रहें और रोपण स्थलों की जियो-टैगिंग भी की जाए। सीएम योगी ने कहा कि राज्य के लोग चल रहे वन महोत्सव के बीच वृक्षारोपण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरणीय चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे।

योगी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। वे वहां से कौशाम्बी जाएंगे और वहां भी पौधा रोपेंगे। मंझनपुर में जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

AI एआई डॉक्टर भी कर सकेंगे इलाज

0

शुक्रवार को दिल्ली में कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) AI Doctor treat in the future ने डिजिटल हेल्थ समिट का आयोजन किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि देश के जिला अस्पतालों में मरीजों की रेडियोलाॅजी जांच उपलब्ध कराने में एआई तकनीक मददगार साबित हो सकती है।

AI एआई डॉक्टर भी कर सकेंगे इलाज
देश की स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) डॉक्टर अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसे लेकर देश में कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। फिलहाल यह शुरुआती दौर में है। उम्मीद है कि अगले पांच से छह साल में इसमें काफी सुधार होगा। यह एआई डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी की तरह मरीज से परेशानी, एलर्जी, माता-पिता को हुई बीमारी सहित दूसरी जानकारी हासिल कर उपयुक्त सलाह दे सकेंगे। इन सलाह के आधार पर डॉक्टर आगे का इलाज करेगा।

डॉक्टरों पर मरीज का रिव्यू मिलने पर हिस्ट्री लेने का समय बचेगा। साथ ही मरीज को समय पर उचित सलाह मिल सकेगी। इसकी मदद से देश के दूर दराज इलाकों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने में ऑनलाइन स्वास्थ्य सुविधा, टेली मेडिसिन सहित दूसरे भी काफी मददगार होंगे।

दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली में कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) ने डिजिटल हेल्थ समिट का आयोजन किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि देश के जिला अस्पतालों में मरीजों की रेडियोलाॅजी जांच उपलब्ध कराने में एआई तकनीक मददगार साबित हो सकती है। इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

आज एम्स सहित देश के कुछ बड़े अस्पतालों में लैब जांच में एआइ तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। त्वचा रोग, मुंह के कैंसर, फेफड़े के कैंसर की बीमारियों की स्क्रीनिंग व इलाज में एआई के इस्तेमाल की अपार संभावनाएं हैं। मौजूदा समय में देश में रेडियोलाजिस्ट की भारी कमी है। कई जिलों में इनकी कमी के कारण जांच प्रभावित होती है। ऐसे में यह एआई बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा सकती है

कांवड़ यात्रा 2024 दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम

0

कांवड़ यात्रा 2024 दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम देहरादून कावड़ यात्रा 2024 Kanwar Yatra में हर तरफ भोले के जयकारो से हरी की नगरी में धूम देखी जा रही है एक ऐसे मामले ने सियासत का रंग चढ़ा दिया है जिसकी धमक हर तरफ है मामला कावड़ यात्रा से जुड़ा हुआ है योगी सरकार ने फरमान जारी किया हर दुकानदार कावड़ यात्रा मार्ग पर अपनी दुकान में नाम का उल्लेख करेगा योगी के फरमान को उत्तराखंड ने भी कॉपी कर लिया है इस मामले एक हलाकि विपक्ष विरोध कर रहा है

कांवड़ मार्ग पर जो होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट हैं या जो रेड़ी-पटरी वाले हैं उन्हें मालिक का नाम लिखना होगा। उत्तर प्रदेश की तरह अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों को होटल और ढाबे वालों को रेट लिस्ट के साथ ही अपना नाम भी लिखना होगा।हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है।

हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर जो होटल, ढाबे, रेस्तरां हैं या जो रेड़ी-पटरी वाले हैं उन्हें उनके मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखना होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यूसीसी समीक्षा करेंगे सीएम धामी नजीर पेश करने की तरफ बढ़ते कदम

0

सीएम पुष्कर सिंह धामी यूसीसी समीक्षा ऐसे पेश करेंगे नजीर देहरादून उत्तराखंड से देश भर में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) UCC को लेकर किये गए प्रयास अब धरातल पर देखे जाएंगे पुष्कर सरकार ऐसा करने वाली देश की पहली सरकार होगी जो इस कानून को लागू करने के साथ देश दुनिया में अपना नाम प्रमुखता से शुमार करेगा धामी सरकार ऐसा इतिहास बनाकर नजीर पेश करेगी जिसको आने वाले समय में याद किया जा सकेगा

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की नियमावली तैयार करने का काम आखिरी मोड़ पर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी यूसीसी से संबंधित सभी 17 विभागों के साथ अगली 22 जुलाई को समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक में यूसीसी नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह और अन्य सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। उनके साथ गृह, राजस्व, पुलिस, विधायी समेत कई विभागों के प्रमुख अधिकारी यूसीसी कानून लागू करने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस दौरान गृह विभाग के सचिव से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने, शादियों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने और कानून लागू करने से पहले यूसीसी एक्ट की 10 हजार कॉपियां प्रिंट करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी।

नैनीताल सांसद अजय भट्ट हो गए नाराज

0

सांसद अजय भटट की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। सांसद ने बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही जनपद में बाढ़, जलभराव एवं आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली।

बैठक मेंं भटट ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर अधिकारी कार्यों को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आम जनता के लिए जो भी प्रोजेक्ट बनाये जाते है उनमें जनप्रतिनिधियों को सूचना भी अवश्य दी जाए।

बैठक में सक्षम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर सांसद भटट ने नाराजगी व्यक्त की और अनुपस्थित अधिकारियों के स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। उन्हांने कहा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता की समस्याओं संज्ञान ले एवं त्वरित गति से निदान करें। उन्होंने कहा इसी सामंजस्य के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का नाम रखा गया है। उन्होंने कहा कुछ अधिकारी कार्यों मे ढिलाई के साथ ही गलत सूचनायें दे रहे है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

भटट ने जनपद में जलजीवन मिशन के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जेजेएम के तहत पाईप लाइन बिछा दी गई लेकिन सडक पर गडडे भरे नही गये है जिससे बडी दुर्घटना हो सकती है। उन्होने कहा पाईप लाईन बिछाने से पूर्व टैंक निर्माण किया जाए। सचिव/जिलाधिकारी वंदना ने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान/जलनिगम को शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिये ताकि लोनिवि द्वारा सडक कार्य को पूर्ण किया जा सके। जिस पर अधिशासी अभियंता जेजेएम लालकुआं ने बताया कि 16 सडकों का अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा ईई ने बताया कि हल्द्वानी की 10 सडकां का प्रमाण पत्र तीन दिनों के भीतर दे दिया जायेगा साथ ही जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण होगा उन सडकों का भी प्रमाण पत्र ससमय दे दिया जायेगा।

भटट ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कैथलैब के निर्माण कार्य में विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्हांने कहा कि कुमाऊं का प्रथम चिकित्यालय है हार्ट सर्जरी के लिए कैथलैब का निर्माण मण्डी समिति द्वारा किया जाना है लेकिन कार्यदायी संस्था मण्डी समिति द्वारा किये गये कार्यां पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्था के द्वारा ससमय कार्य नही किया जा है तो शासन स्तर से कार्यवाही की जायेगी। जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया कि पतलोट डिग्री कालेज का भवन इसी वर्ष बना है लेकिन भवन की छत से पानी आ रहा है जिससे बच्चे को पठन-पाठन में परेशानी हो रही है। जिस पर सचिव/जिलाधिकारी ने डिग्री कालेज मे लीकेज होने की समस्या पर तकनीकी समिति का गठन कर जांच के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आपदा के दौरान जिन परिवारों में जनहानि हुई उन परिवारों को चैक के माध्यम से धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा आपदा के कारण जनपद में जिन क्षेत्रों में भवन, सडक,पेयजल व विद्युत लाईन आदि क्षतिग्रस्त हो गई है आपदा मद से शीघ्र धनराशि आवंटित कर कार्य को पूर्ण किया जा रहा है ताकि आम जनमानस को कोई परेशानी ना हो।

बैठक में सांसद भटट द्वारा दीन दयाल उपाध्याय योजना,प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड डे मील,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कौशल विकास, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, राष्टीय खाद्य सुरक्षा आदि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आदि योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक डा0 मोहन सिह बिष्ट,सरिता आर्या,ब्लाक प्रमुख डा0 हरीश बिष्ट,कमलेश कैडा, रेखा रावत, रवि कन्याल,रूपा देवी, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, जीवन सिंह कार्की, ज्येष्ठ प्रमुख आनंद दरम्वाल,सदस्य दिशा देवेन्द्र सिह बिष्ट के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, डीएफओ सीएस जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी श्वेता भण्डारी,आरटीओ नन्द किशोर, एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र के साथ ही लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विद्युत,जलसंस्थान/जल निगम, वन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

देहरादून स्कूल छुट्टी पर कैसा रहा पुलिस ट्रैफिक असर

0

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे एसएसपी देहरादून #अजय_सिंह_IPS , स्कूलो के समय में किये गये परिवर्तन तथा उससे यातायात व्यवस्था पर पडे प्रभाव का लिया जायजा:

एसएसपी देहरादून द्वारा जारी किये गये आदेश पर परिवर्तित समय के साथ खुले जनपद के 19 बडे स्कूल, 02 स्कूलो द्वारा 02 दिन बाद से समय परिवर्तन लागू करने के सम्बंध में किया था आवेदन:

जनपद के समस्त आलाधिकारी भी ग्राउंड जीरो पर रहे मौजूद:

शहर के क्लस्टर एरिया में स्थित 21 बडे स्कूलों के खुलने व छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था पर पडने वाले दबाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर यातायात के दबाव को कम करने हेतु आदेश जारी किये गये थे, जिसके क्रम में सेंट जोसेफ तथा कान्वेंट स्कूल को छोडकर शेष 19 स्कूलों द्वारा समय सारणी में परिवर्तन करते हुए स्कूलों को संचालित किया गया।

आज दिनांक: 19-07-24 से स्कूलों की समय सारणी में हुए परिवर्तन तथा उससे यातायात व्यवस्था में पडे प्रभाव का आंकलन करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी आला अधिकारी आज ग्राउण्ड जीरों पर मौजूद रहे ।

इस दौरान स्कूलों के खुलने व छुट्टी के समय स्कूलों के आस-पास व मुख्य मार्गों पर यातायात के दबाव का आंकलन करने पर पाया गया कि कुछ स्कूलों द्वारा अपने स्कूलों के बाहर मुख्य मार्गों पर यातायात के संचालन हेतु कोई भी गार्ड नियुक्त नहीं किया गया है तथा कुछ स्कूलों द्वारा जिन गार्डों को नियुक्त किया गया है, उनके द्वारा यातायात प्रबन्धन में कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है।

स्कूलों के समय में किये गये परिवर्तन से छुट्टी के समय मुख्य मार्गों राजपुर रोड, नेहरू कालोनी आदि स्थानों पर यातायात का दबाव आम दिनों की तुलना में कम रहा।

स्कूलों के समय में परिवर्तन से मुख्य मार्गों पर यातायात के दबाव में दिखे सकारात्मक सुधार की आम जनमानस तथा अभिभावकों द्वारा सराहना की गई।

आम जन से अनुरोध है कि यातायात सुधार की दिशा में पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों में अपना सहयोग प्रदान करें।