Home Blog Page 279

ओएनजीसी हैड ऑफिस शिफ्ट नहीं करे केंद्र सरकार

0

नई दिल्ली प्रदेश के कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की।

कैबिनेट मंत्री ने मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री के सम्मुख प्रदेश के कई समसमायिक विषयों को प्रमुखता से रखा। जिसमें प्रमुख रुप से मंत्री ने मसूरी स्थित भिलाडू खेल मैदान और कण्डोली खेल मैदान का निर्माण करने का अनुरोध किया।

मंत्री ने कहा कि कई बार यह संज्ञापित हुआ है कि ओएनजीसी के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानान्तरित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोजगार जैसी अहम दिक्कतों का संकट हो जाऐगा। मंत्री ने अनुरोध किया कि ओएनजीसी के मुख्यालय को देहरादून में ही रखा जाए।

इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री ने बताया कि देहरादून ओएनजीसी में सुरक्षा कार्मिकों को उपनल के माध्यम से लिया जाता था किन्तु पिछले लम्बे समय से इसे उपनल से हटाकर अन्य निजी सुरक्षा एजेन्सियों को दे दिया गया है, जिससे पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। काबीना मंत्री ने अनुरोध किया कि इसे पूर्व की भांति उपनल से ही भर्ती किया जाए।

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीरप सिंह पुरी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि ओएनजीसी में उपनल से सुरक्षा कार्मिकों को रखने के लिए उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे और केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि ओएनजीसी के देहरादून मुख्यालय में एचआर को पूर्व की भांति ही यथावत रखा जाऐगा।

फिल्म निर्माता उत्तराखंड सौंदर्य से प्रभावित : सीएम

0

देहरादून उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है राज्य में बड़ी फिल्मों के निर्माण से उत्तराखंड में एक नया सेक्टर बन जाने से इसका लाभ लोकल निर्माता भरपूर उठा रहे है कई फिल्मों को बेहतर वातावरण मिलता राज्य के लिए अच्छी बात है उत्तराखंड में कई ऐसे जगह मौजूद है जो बड़े बैनर की फिल्मों के लिए अनुकूल है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उत्तराखण्ड में फिल्माकारो को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं।इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत आदि उपस्थित थे।

बारिश अलर्ट स्कूलों में फ्राइडे छुट्टी घोषित

0

देहरादून उत्तराखंड में बारिश के भारी अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिले में स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है राज्य आपदा विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है स्कूलों में अवकाश शुक्रवार को रहेगा जिसके चलते देहरादून जिले के एक से लेकर 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

राज्य में बारिश के चलते अलर्ट मोड पर सरकारी अफसर पर्वतीय ज़िलों में नजर बनाए हुए है शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा जिसके चलते वीरवार शाम को आदेश की कॉपी जारी की गई है

उत्तराखंड में बारिश अलर्ट के चलते पहाड़ी जिलों में कई जगह पर नदी किनारे रहने वाले लोगो को सावधानी बरतते हुए रहने की हिदायत दी गई है बारिश के चलते कई जगह पर जल भराव देखने को मिल सकता है ऐसे में यात्रा करने से परहेज किए जाने को भी कहा गया है

देहरादून में ई-अभिलेखागार वेब पोर्टल का शुभारम्भ

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में सी.एम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सचिव एवं विभागाध्यक्ष सी.एम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि शिकायत जिस अधिकारी के स्तर की है, उनका समाधान उनके स्तर पर ही हो जाय। अनावश्यक रूप से शिकायतें उच्च स्तर पर न आये।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सी.एम. हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में इसका भी विवरण दिया जाय कि जनपदों के प्रभारी सचिवों द्वारा जनपदों में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कितनी बैठकों का आयोजन किया और किन महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करवाया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बीडीसी और तहसील दिवसों का आयोजन नियमित रूप से हो और इनमें जनपद स्तरीय अधिकारी भी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।

         

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ई-अभिलेखागार जिला देहरादून के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया। जनपद देहरादून की तहसीलों के रिकॉर्ड को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अन्य जनपद भी ई-अभिलेखागार के माध्यम से वेब पोर्टल बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के पेंशन संबंधी प्रकरणों का समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी को भी पेंशन संबंधी प्रकरणों में कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। विभागों के पेंशन प्रकरणों की नियमित समीक्षा के निर्देश उन्होंने मुख्य सचिव को दिये हैं।

         

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सी.एम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने वाले 06 शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता भी की। तीन शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा चुका था। जिन तीन शिकायतकर्ताओं की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ था उनमें बागेश्वर के श्री मोहन सिंह ने शिकायत की थी कि उनके मकान के पीछे एक बड़ा पेड़ गिरने की स्थिति में हैं, जिसकी जड़े दरक गई हैं, जिससे उनके मकान में पेड़ गिरने का खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी बागेशवर को निर्देश दिये कि इनकी समस्या का शीघ्र समाधान कर जानकारी सीएम कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

उधमसिंह नगर के राकेश कुमार अग्रवाल ने शिकायत की थी कि उनका बिजली का बिल आरडीएफ में आ रहा था, बिल जमा न करने पर उन पर 09 हजार रूपये का ब्याज लगा दिया गया। उन्होंने वास्तविक बिल उपलब्ध कराये जाने की मांगी की। मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए। देहरादून के अरुण अहलूवालिया ने शिकायत की कि वे 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें पेंशन का लाभ तो मिल चुका है, लेकिन इंश्योरेंस का पैसा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इनके इंश्योरेंस की धनराशि यथाशीघ्र उपलब्ध करवाई जाय।

         

बैठक में निदेशक आईटीडीए श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सी.एम हेल्पलाइन में शिकायतों के निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ताओं का फीडबैक दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को मण्डल स्तर पर सीएम हेल्पलाइन 1905 और डिजिटल तहसील दिवस के आयोजन के लिए 07 अगस्त से देहरादून और नैनीताल में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

         

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री एल.फैनई, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, श्रीमती राधिका झा, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, चन्द्रेश यादव, बृजेश कुमार संत, डॉ. वी.षणमुगम, डॉ. आर. राजेश कुमार, एस.एन पाण्डेय, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

महिला पत्रकार ने लगाया मौत को गले पति के दूसरी महिला से रिलेशन

0

महिला पत्रकार ने लगाया मौत को गले पति के दूसरी महिला से रिलेशन ओडिशा भुवनेश्वर में एक महिला पत्रकार ने चलती ट्रेन से कूदकर सुसाइड कर लेने के बाद उसका रेलवे पुलिस ने शहर के बापूजी नगर स्थित रेलवे ट्रैक से महिला पत्रकार का क्षत-विक्षत शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है बुधवार को रेलवे पुलिस को सूचना मिली एक महिला ने ट्रैन के आगे कूदी है मामले की जांच अभी जारी है

मृतका मधुमिता परिडा (28) साल की थी जो डिजिटल न्यूज पोर्टल में बतौर कॉपी एडिटर पद पर काम कर रही थीं महिला बापूजी नगर एरिया में एक किराए के मकान में रहती थी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसकी शादी को मात्र तीन महीने ही हुए थे ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है

पुलिस ने महिला के पति को पकड़ा है अपनी मौत से पहले पत्रकार महिला ने सोशल मीडिया पर अपलोड किये गए वीडियो में अपने पति को लेकर खुलासे किये थे जिसके आधार पर महिला के पति को पुलिस ने पकड़ा है महिला पत्रकार का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

सुसाइड से पहले मृतका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया था उनके पति के किसी दूसरी महिला से रिलेशन है जिसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था वो अपना परिवार बचाना चाहती थी लेकिन जब उसको पता चला उसके पति के किसी दूसरी महिला से वैवाहिक सम्बन्ध है जिसके बाद उसके पति के साथ रहने से इंकार कर दिया था

मधुमिता परिडा के पति पर अपनी मौत से पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ वैवाहिक संबंध है और पति ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है जिसके बाद महिला पत्रकार ने ट्रैन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है

उत्तराखंड कांग्रेस में कोल्ड वार मीडिया में बात रखने से पहले पाबंदी

0

उत्तराखंड कांग्रेस में कोल्ड वार मीडिया में बात रखने से पहले पाबंदी देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस में कोल्ड वार शुरू हो गया है देहरादून में मीडिया से बात करने पर पाबन्दी लगा दी गई है प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा की तरफ से जारी किये गए आदेश अनुसार एक पत्र चर्चा में बना हुआ है उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस पर पाबंदी लगा दी है जारी आदेश के अनुसार बिना कमेटी परमिशन के कोई भी प्रेस वार्ता नहीं करेगा ऐसे आदेश को कांग्रेस में नए कोल्ड वार के रूप में देखा जा रहा है

बताया जा रहा है कि, कमेटी को यह निर्णय उस सूरत में लेना पड़ा, जब दफ्तर में बिना मंजूरी गणेश गोदियाल और मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी प्रेस वार्ता कर रही थीं कांग्रेस नेताओं को इन लोगों की पत्रकार वार्ता चुभ गई इसी को लेकर इस तरह का फरमान जारी किए जाने की अंदरखाने बात कही जा रही है उत्तराखंड कांग्रेस में ऐसे आदेश कोई नई बात नहीं पहले भी कई विवादों की वजह से देहरादून प्रदेश कार्यालय में ऐसी तस्वीर देखीं जा चुकी है

Weather Update बारिश अलर्ट बरस रहे मेघ

0

Weather Update बारिश अलर्ट बरस रहे मेघ बारिश का कहर कई राज्यों में हर साल तबाही का कारण बनता है सरकार अपनी कोशिश में बजट से लेकर नदी किनारे कटाव को रोकने में पूरी तरह जुटी रहती है लेकिन कुदरत के सामने सब कुछ बोना साबित होता रहता है नतीजा बेबस लाचार लोगो की तबाही की तस्वीरें देखने को मिलती है मौसम की बारिश ने इन दिनों कुछ ऐसा ही किया हुआ है

हिमाचल प्रदेश में आज और कल हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, मनाली में बादल फटा है। जिससे भारी नुकसान हुआ है। नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया है। हिमाचल प्रदेश में आज और शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार हैं। 27 से 30 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

उत्तराखंड राज्य में भी आठ ज़िलों में बारिश का येल्लो अलर्ट जारी किया गया है बारिश के चलते कई ज़िलों में पहाड़ी एरिया काफी प्रभावित होते है ऐसे में यात्रा करने से बचना आवश्यक है राज्य के आठ जिलों में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि इनमें से तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बागेश्वर धाम ऊर्जा संचय समागम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

0

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार की सायं परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आयोजित तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम कार्यक्रम को वचुअर्ली संबोधित किया।

उन्होंने इस आयोजन में पधारे आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री स्वामी अरूण आनंद सहित अन्य संत महात्माओं का स्वागत करते हुए इस समागम को आध्यात्मिक ऊर्जा को जन-जन पहुंचाने वाला प्रयास तथा व्यक्ति की आध्यात्मिक शक्ति को प्रभु की शक्ति के साथ एकीकृत करने वाला प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह समागम मानव मात्र को अपने भौतिक जीवन में मन कर्म वचन से आत्मज्ञान की दीक्षा देने में भी मददगार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संत महात्माओं ने अपने ज्ञान से मानव मात्र को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। सद्भावना के मार्ग का अनुश्रवण कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान व सम्मान विश्व में बढ़ा है। भारत अपने पुरातन गौरव को प्राप्त कर विश्व गुरू बनने की राह में आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के आध्यात्मिक स्वरूप को बनाये रखने के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखंड के नागरिक के हित में समान नागरिक संहिता विधेयक लागू किया गया। इससे सभी को समान अधिकार मिलेंगे। उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिये सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। राज्य में लैंड जिहाद को रोकने के लिए 500 है0 भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायी गई है।

नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया गया है। प्रदेश में दंगारोधी कानून लागू किया गया है। अब दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही दंगे में होने वाली सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से ही की जाएगी। अब राज्य के अन्दर अथवा राज्य के बाहर कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था किसी समिति अथवा ट्रस्ट का गठन कर राज्य के चार धामों एवं प्रमुख मंदिरों के नाम पर समिति अथवा ट्रस्ट का गठन नहीं कर पायेगा। उत्तराखण्ड आध्यात्मिक संस्कृति का केंद्र बने तथा युवा अपनी प्राचीन सनातन संस्कृति से जुड़े इसके लिए राज्य के विश्वविद्यालयों में हिंदू संस्कृति के अध्यनन की व्यवस्था की गई है।

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द मुनी, आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री तथा स्वामी अरूण आनंद ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य हित में लिए निर्णयों के प्रति उनकी सराहना की तथा उन्हें साधुवाद दिया।

साजिश की आग में धामी सियासती चोले वाले ढेर

0

देहरादून उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम पर सियासत का साजिश रंग उड़ा चुके सीएम पुष्कर सिंह धामी बाबा केदारनाथ पहुंचे धाम में पूजा अर्चना करने के बाद वो कामों की प्रगति को भी परख गए पिछले कई दिनों से दिल्ली में मंदिर विवाद पर सियासत का ऐसा खेल रचा गया जिसकी धमक से धामी सरकार को बैक फूट पर लाने के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके धामी अपनों से जुझते नजर आए तो वही निशाने पर बने धामी मीडिया से लेकर हर जगह ट्रोल किए गए ऐसा अचानक से क्यों हुआ इसको लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चा गरम रही

केदारनाथ में आने वाले समय में सियासत का नया रंग देखने को मिलेगा कांग्रेस हरिद्वार से पैदल यात्रा शुरू कर केदार पर धार्मिक स्थलों का हवाला देकर सरकार को कोस रही है जबकि हकीकत ये है पुष्कर को एक साजिश के तहत मंदिर निर्माण में पूरी तरह झोखकर रखा गया धामी के खिलाफ पहले भी ऐसी साजिश के बीज बोकर फसल कटाने का मंसूबा पाले सियासती चोले वाले लंबरदार बेनकाब हो चुके है

पुष्कर सरकार की तारीफ में कसीदे गढ़ते विपक्षी विधायक खटीमा नानकमत्ता चकराता धारचूला सहित कुछ ऐसे नाम मीडिया की सुर्खिया बन चुके है तो आसानी से समझा जा सकता है आखिर वो राजनेता कौन है जिनको धामी अच्छे नहीं लग रहे क्या ऐसे चेहरे बेनकाब होकर अपनी राजनैतिक जमीन बचाए रखने में सफल होगे इसकी गारंटी भविष्य में नजर नहीं आती

केदारनाथ उपचुनाव से पहले दो सीटो पर उपचुनाव परिणाम से कांग्रेस ऊर्जा में प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा को राजनैतिक मजबूती देने के लिए हरीश रावत काफी कुछ सोच रहे है आखिरकार रानीखेत से पारिवारिक प्रेम सियासत में भरपूर टपक रहा है ऐसे में पूरी कहानी आसानी से समझी जा सकती है कांग्रेस में एक गुट केदारनाथ उपचुनाव में जीत की हैट्रिक को लेकर बेताब है तो वही एक गुट सियासत को पंचर करने का मंसूबा पाले बैठा है कुछ ऐसे भी है जो खबर का रंग बदल कर बदला लेना चाहते है उनके अपने एजेंडे में धामी जी अच्छे नहीं लग रहे क्योंकि रंग गढ़वाल का उतार चुके धामी नई सियासत का सामना करने को तैयार है

केदारनाथ पर सियासत कांग्रेस को रास नहीं आ रहे सीएम धामी

0

दिखावे के बजाय कांग्रेस को धर्म की राह पर चलने की जरूरत बताते हुए बीजेपी के चौहान मीडिया के माध्यम से लगातार बयान जारी कर रहे है उन्होंने कहा पहले युवराज को जनेऊ पहनाकर ब्रांडिंग मे जुटे कांग्रेसी अब दुष्प्रचार मे जुटे है बीजेपी नेता मनवीर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है कांग्रेस उनको मीडिया ट्रायल से ट्रोल करने में लगातार कोई कसर नहीं छोड़ रही ऐसे में मनवीर अपनी प्रेस नोट के माध्यम से लगातार मीडिया के माध्यम से साध रहे है काँग्रेसियों को भगवान राम और बाबा केदार से सार्वजनिक क्षमा याचना की जरूरत बताते हुए चौहान ने कहा सीएम धामी अपनी राजनैतिक छवि से लोगो को प्रभावित कर रहे है

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को धर्म या सनातन अनुयायी होने के लिए दिखावा करने की जरूरत नही, बल्कि, उसे धर्म की राह पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिखावे का असर कुछ क्षण के लिए होता है, क्योंकि कांग्रेस अपने युवराज के जनेऊ की भी देश भर मे ब्रांडिंग करने के बाद भी कुछ हासिल नही कर पायी।

पार्टी मुख्यालय मे सीएम के केदारनाथ दौरे और कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस को कुछ नही सूझ रहा है और वह धर्म संकट मे फंस गयी है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन मे सीएम धामी केदार नाथ के पुनर्निर्माण कार्यों का अवलोकन करने जा रहे है, तो ऐसे मे कांग्रेस को पश्चाताप करने की जरूरत है, क्योंकि धर्म कार्यों मे वह अवरोध उत्पन्न करती रही है और बाबा केदार को लेकर अभी भी दुष्प्रचार मे लगी है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि की भी जरूरत है क्योंकि वह शुरू से ही धर्म के मार्ग से भटक गयी है। कांग्रेस की हमेशा ही नीति रही है कि वह राजनीति को धर्म के चस्मे से जोड़कर देखती रही। वर्ग विशेष के तुष्टिकरण के लिए वह सनातन के अपमान और रास्तों मे अवरोध उत्पन्न करती रही यह पूरा देश जानता है।

उन्होंने कहा कि सनातन के अपमान और विरोध के बाद जब जनता ने उसे हाशिये पर धकेला तो छटपटाहट मे वह अब अपने को सनातन का अनुयायी और प्रतिष्ठा के रक्षक होने का दावा कर रही है। उसके इस हास्यास्पद दावे पर किसी का भरोसा भी नही है, लेकिन वह सनातन संस्कृति के लिए मजबूती से डटे अनुयायियों को ही कटघरे मे खड़ा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि उसकी केदारनाथ यात्रा उप चुनाव के लिए और खुद को सनातनी दिखाने के लिए है और बाबा केदार मे श्रद्धा से कोई लेना देना नही है।

चौहान ने कांग्रेस से राजनैतिक नौटंकी का परित्याग कर सामूहिक रूप से भगवान राम और बाबा केदार से माफी मांगने को कहा है। ऐसा करने के लिए उन्हे बुद्धि शुद्धि की जरूरत है क्योंकि धर्म राह के लिए आचरण भी जरूरी है। कांग्रेस ने हिंदू सनातन और मंदिरों का इतने वर्ष जो अपमान और उपेक्षा का पाप किया शायद बाबा केदार ही उन्हे माफ कर सकते हैं।