Home Blog Page 264

कैबिनेट फैसले उत्तराखंड सरकार

0

देहरादून उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय के वीर चंद सिंह गढ़वाली संभागार में आहूत हुई कैबिनेट मीटिंग में कई जनहित कारी फैसले लिए गए है

1-ग्राम्य विकास विभाग-उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर की सूची में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, ग्राम्य विकास एवं आयुक्त , ग्राम्य विकास को उत्तराखंड ग्राम विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने को मंजूरी।

2-उत्तराखंड खनन(अवैध खान, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली 2024 के नियम-14 के उपनियम(5) में संशोधन किए जाने हेतु एक मुश्त योजना(वन टाइम सेटलमेंट) योजना को पुनः लागू किये जाने के संबंध में मंजूरी प्रदान की गई।

3-उत्तराखंड भूतल एवं खनिकर्म खनिज पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी

4-उत्तराखंड भू-तत्व एवं खनिकर्म अधीनस्थ प्राविधिक सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी

5-समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत देहरादून के रायवाला में 50 वृद्धजनों की क्षमता वाले नवनिर्मित वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह के संचालन हेतु कुल 7 पदों के सृजन को मंजूरी। इसके अतिरिक्त राज्य के प्रत्येक जनपद में वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह के निर्माण को मंजूरी।

6-उत्तराखंड प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबलरी अधीनस्थ अधिकारी सेवा(संशोधन) नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी

7-उत्तराखंड बंदी की मृत्यु पर प्रतिकर/मुआवजा राशि के भुगतान की नीति(2024) को मंजूरी। इसके अंतर्गत 2 लाख से 5 लाख तक कि मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

8-उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की हड़ताल अवधि में वेतन का समायोजन संबंधित कार्मिकों के उपार्जित अवकाश किये जाने के संबंध में निर्णय।

9-कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत सगंध पौधा केंद्र, सेलाकुई में फील्ड सहायक/मास्टर ट्रेनर के 9 अस्थाई पद सृजित करने को मंजूरी

10-कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत भगवानपुर मंडी को प्रधान मंडी बनाया जाएगा।

11-शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रामनगर के सीमा विस्तार को मंजूरी।

12-शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग से सेमीग्वाड़ क्षेत्र को पृथक किये जाने के संबंध में मंजूरी।

13-विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग, सूचना प्रद्योगिकी सुराज एवं विज्ञान प्रद्योगिकी अनुभाग-2 के अंतर्गत संचालित स्वयतशासी संस्था, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रद्योगिकी परिषद(u-cost) में रिक्त पदों को अनफ्रीज कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने के संबंध में 6 पद फ्रीज को अनफ्रीज कर दिया गया है।

14-नगर पालिका परिषद डोईवाला का उच्चीकरण श्रेणी 3 से 1 में किया गया।

15-उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 एवं उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 में संशोधन को विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी।

16-नगर पालिका परिषद नगला की सीमा से गोविंद वल्लभ पंत यूनिवर्सिटी को बाहर किया जाएगा

17-खेल विश्विद्यालय की सघण्या हेतु उत्तराखंड खेल विवि विधेयक 2024 को विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी।

18-उत्तराखंड होम गार्ड कल्याण कोष संशोधन नियमावली 2024 को प्रख्यापित करने को मंजूरी

19-उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश 2024 को विधेयक के लिए विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा

20-पंचकेदार-पंचबद्री को उत्तराखंड पर्यटन युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किए जाने हेतु संस्थान के चयन को मंजूरी।

21-जेडए-एलआर एक्ट उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि अधिनियम 1950, संशोधन के लिए विधेयक लाने को मंजूरी

22-पौड़ी जनपद कोटद्वार में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का निशुल्क आवंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी।

23-उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना 2024 के प्रख्यापन किए जाने के संबंध में केबिनेट की मंजूरी।

24-अन्य पिछड़ा जाति ( पूर्व दशम एवं दशमोत्तर ) तथा ई.बी.सी छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्गत नवीन दिशा निर्देशों को प्रदेश में लागू किए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

25-उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में अधिनियम के प्राविधानुसार आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2020 – 21 तथा 2021 – 22 को विधानसभा के पटल पर रखे जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

26-उत्तराखंड कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग ( लिपिकवर्गीय ) सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

27-उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक और निरीक्षक ( नागरिक पुलिस/ अभिसूचना ) सेवा (संशोधन ) नियमावली 2024 के प्रख्यापन के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

28-होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेतु पदों के सृजन संबंधी शासनादेश संख्या 03 दिनांक 03 जनवरी 2017 में भाषायी त्रुटि और कतिपय पदों के वेतनमान / ग्रेड वेतन / पदनाम को निम्रकृत / संशोधित किए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

29-उत्तराखंड नगर निगम ( स्थानो और पदों का आरक्षण एवं आवंटन ) नियमावली 2024 व उत्तराखंड नगर पालिका ( स्थानो और पदों का आरक्षण एवं आवंटन ) नियमावली 2024 के प्रख्यापन के संबध में कैबिनेट की मंजूरी के संबंध में मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

30-नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

31-नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

32 -सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति 2015 ( यथासंशोधित ) के अंतर्गत प्रदत्त वित्तिय प्रोत्साहनों की अनुमन्यता हेतु CAF पर सैद्धांतिक स्वीकृति की तिथि के संबंध में छूट प्रदान किए जाने पर कैबिनेट की मंजूरी।

पुष्कर सरकार कैबिनेट फैसले दो नए नगर निगम

0

देहरादून उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में जनहित के कहीं फैसले लेते हुए राज्य में दो नगर निगम बनाए जाने की हरी झंडी मिली है मंगलवार को सचिवालय के वीर चंद सिंह गढ़वाली सभागार में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आहूत हुई

कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 36 बिंदुओं पर कैबिनेट की मुहर लगी है जबकि 1 प्रस्ताव को 20 अगस्त को गैरसैंण में विधानसभा सत्र से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में भेज दिया गया है कैबिनेट बैठक में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम का दर्जा देने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल ने पास किया है

उत्तराखंड में सत्र आहूत होने के चलते ब्रीफिंग नही हो पाई है ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धामी सरकार के कई बड़े फैसले लिए है सरकार के नए फैसलों से जनता को दो नगर निगम मिले है

100 सीसीटीवी खंगाले लड़किया हुई बरामद आरोपी पकड़े

0

उधम सिंह नगर बाहरी लोगो की घुसपैठ राज्य में क्राइम करने वालो के लिए अच्छा ठिकाना बनती जा रही है राज्य पुलिस लागतार ऐसे लोगो पर करवाही कर अपनी मित्र पुलिस होने का सबूत दे रही है अपराध को रोकने में उधम सिंह नगर पुलिस ने महज कुछ ही समय में अपराधी पकड़े है दो लड़कियों को बरामद कर पुलिस ने पकड़े आरोपी

बालिकाओ व महिला की सुरक्षा को लेकर ऊधम सिह नगर पुलिस संजीदा

ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से 02 अपहृत बालिकाओ को किया गया सकुशल बरामद।

अपहृताओं की तलाश हेतु 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की गयी शिनाख्त ।

पुलिस टीम द्वारा जम्मू कश्मीर व राजस्थान के अतिरिक्त उ०प्र०, हरियाणा में हजारों किमी० की दूरी तय कर किया गया अपहृत्ताओं को सकुशल बरामद।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 1500 रुपए के ईनाम की घोषणा।

वादी उमेश पुत्र स्व० बैजनाथ निवासी वार्ड न० 8 शिवनगर थाना ट्रांजिट कैम्प ने थाना ट्रांजिट कैम्प पर अपनी बालिग व नाबालिग पुत्रीयो के बिना बताये घर से कही चले जाने व काफी खोजबीन के पश्चात ना मिलने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उसके द्वारा पंकज निवासी भूतबंगला रुद्रपुर व अन्य द्वारा अपने साथ ले जाने के सम्बन्ध में थाना ट्रांजिट कैम्प मे गुमशुदगी न0 64/24 दर्ज की गयी तथा गुमशुदगी को थाना ट्रांजिट कैम्प मे मुO FIR NO-209/24 U/S 140(3) मे तरमीम कर विवेचना उ०नि० जगत सिह शाही के सुपुर्द की गयी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी द्वारा उपरोक्त गुमशुदाओ की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर नगर व एएसपी/ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशानुसार मे उपरोक्त गुमशुदाओ की शीघ्र बरामदगी हेतु मुझ निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित करते हुये लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी फूटेज चैक किये गये तथा सर्विलान्स व सीडीआर के विश्लेषण के आधार पर उपरोक्त गुमशुदाओ की लोकेशनो को ट्रेस किया गया व संदिग्धों से पूछताछ की गयी तथा मुखबिरो को मामूर किय गये ।

गुमशुदाओ की लोकेशन जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग क्षेत्र में आने के आधार पर दिनांक 08.08.2024 को एक टीम निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व मे गैर राज्य उत्तर प्रदेश, पजांब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर रवाना किया गया तथा एक अन्य टीम को उ०नि० प्रदीप पन्त के नेतृत्व मे गैर राज्य दिल्ली व राजस्थान रवाना किया गया ।

दौराने तलाश राज्य जम्मू कश्मीर मे जिला अनन्तनाग थाना क्षेत्र कोजीगुंड, चौकी क्षेत्र पर बाजार में सुरागरसी पतारसी करते हुए विभिन्न ईट भट्टो मे संदिग्धों की तलाश की गयी तथा वहां कार्य कर रहे मजदूरो का सत्यापन चैक किया गया अन्त में KHRZWAN BRICK CLAY ईट भट्टे के मजदूरो का सत्यापन करने पर वहां पर संदिग्ध विक्की मिला जिससे गहन पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया।

अभियुक्तो से पूछताछ मे जानकारी प्राप्त हुयी की शिवम द्वारा खुशी से शादी कर ली गयी है जो वर्तमान मे राजस्थान मे किसी ईट भट्टे पर रह रहे है इस पर हमारे द्वारा एक टीम को राजस्थान रवाना किया गया तथा संदिग्ध विक्की को लेकर स्वंय भी राजस्थान के लिये रवाना हुये ।

सूचना पर मै निरीक्षक मय हमराही विवेचक उ०नि० जगत शाही व टीम के संदिग्धों की तलाश हेतु थाना रामसिह पुर जिला अनूपगढ राजस्थान पंहुचा स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुखबिर मामूर किये गये तथा एक नये बन रहे ईट भट्टे पर संदिग्धो/ अभियुक्तो के होने की जानकारी प्राप्त हुयी टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त के साथ अपहृत बालिकाओ को भी बरामद किया गया। अभियुक्तो से पूछताछ के आधार पर मुकदमा उपरोक्त को धारा 137 (2)/87/61 (2) BNS व 5/6,16/17 पोक्सो एक्ट में तरमीम कर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तो को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

कांग्रेस गुटबाज़ी विरोध में कांग्रेसी विधायक

0

कांग्रेस गुटबाज़ी विरोध में कांग्रेसी विधायक Congress Mla Gutbazi Uttarakhand देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा दिल्ली में सोमवार को हुई कांग्रेस विधायकों की बैठक में खुलकर नाराजगी देखने को मिली है जो विधायक नाराज थे उनमे कई ऐसे नाम है जो वर्तमान समय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा से नाराज रहते है कलाई खुली तो अब प्रदेश में कुछ समय बाद परिवर्तन का रंग देखने को मिल सकता है

उन्होंने कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के समाने खुलकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश में संघठन बदलाव किये जाने को लेकर फैसला लेने की बात कही है सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाज़ी कोई नई बात नहीं है सोमवार को दिल्ली में जुटे उत्तराखंड कांग्रेस के विधयाको में कई विधायक खुलकर विरोध करते नज़र आए

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ सोमवार नई दिल्ली में हुई बैठक में कई विधायकों ने प्रदेश संगठन को लेकर खुलकर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में प्रदेश में केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के साथ नगर निकाय और पंचायत चुनाव पर निर्णय लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति पर मुहर लगा दी गई। यह समिति वरिष्ठ नेताओं से समन्वय कर निर्णय लेगी।

प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की खोई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए सभी से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। कुमारी सैलजा मंगलवार को भी प्रदेश के विधायकों के साथ बैठक करेंगी। उत्तराखंड में लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को कांग्रेस हाईकमान ने गंभीरता से लिया है।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने गत सप्ताह प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ नई दिल्ली में एआइसीसी के वार रूम में मंत्रणा की थी। इसमें वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति के गठन का निर्णय लिया गया था। सोमवार को प्रदेश के विधायकों के साथ बैठक हुई। इस अवसर पर विधायकों ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में देरी, विधायकों से मंत्रणा नहीं करने समेत तमाम मुद्दों को लेकर संगठन विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अपनी नाराजगी सामने रखी।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim)

0

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को एक बार फिर पेरोल मिल गई है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे राम रहीम जेल से बाहर आया। राम रहीम को 21 दिन की पेरोल मिली है। राम रहीम रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। उसे करीब सुबह साढ़े छह बजे कड़ी सुरक्षा के साथ जेल से बाहर छोड़ गया।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) दूसरी बार बहार आया है 21 दिनों की पेरोल के दौरान गुरमीत राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। साल 2024 में गुरमीत राम रहीम दूसरी बार सलाखों से बाहर आया है। बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार 15 अगस्त को अपना जन्मदिन उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में अनुयायियों के साथ मनाएगा।इसके बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर अनुयायियों के साथ ही बागपत डेरे में मौजूदा रहेगा। बता दें की हर साल गुरमीत सिंह के अनुयाई जेल में ही राखी और जन्मदिन के बधाई संदेश भेजते थे।

0

0

सीऍम डैश बोर्ड डिजिटल क्रांति अच्छे परिणाम की तरफ कदम

0

डिजिटल क्रांति का नया अध्याय उत्तराखंड से शुरू किये जाने को लेकर पहल उत्तराखड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीऍम डैश बोर्ड से शुरू होगी Cm Dashbord New Idea Uttarakhand फिर इसको ज़िलों में डीऍम लेबल तक पहुंचाया जाएगा आसानी से विभागों की पांच करोड़ तक की योजनाओं को पोर्टल पर दर्शाया जाएगा राज्य में डिजिटल किये जा रहे ऐसे प्रयास बेहतर रिजल्ट दे सकते है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सी.एम  डैशबोर्ड ‘दर्पण 2.0’ की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ा जाए और सभी विभागों की गतिमान परियोजनाओं का डाटा भी अपलोड करवाया जाए।

उन्होंने 15 दिन में सभी विभागों को परियोजनाओं का अपडेट पोर्टल में करने के निर्देश दिये। प्रत्येक माह की 07 तारीख तक विभागों को पिछले माह का डाटा अपलोड करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सी.एम हेल्पलाइन 1905 के साथ ही वे सीएम डैशबोर्ड की भी हर माह समीक्षा करेंगें।

       

मुख्यमंत्री ने सचिवों को निर्देश दिये कि सभी सचिव अपने विभाग की प्रत्येक माह सीएम डैशबोर्ड संबंधी बैठक करे। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी पोर्टल बनाये जा रहे हैं, वे यूजर फ्रेंडली हों। डैशबोर्ड में डाटा का प्रस्तुतीकरण बेहतर तरीके से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड का मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं का समाधान करना है। इस डैशबोर्ड के माध्यम से जन समस्याओं के समाधान के लिए विभागों द्वारा समस्याओं को चिन्हित कर उनका समाधान निकाला जाए।

       

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गरीबों के कल्याण, युवाओं के कल्याण, अन्नदाताओं और नारी सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। संबंधित विभागों द्वारा इन क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों का परिणाम धरातल पर दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप स्कीम को डैशबोर्ड में अनिवार्य रूप से दर्शाया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल में 05 करोड़ से अधिक धनराशि की सभी परियोजनाओं को दर्शाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सी.एम डैशबोर्ड के साथ ही डी.एम डैशबोर्ड को भी धरातल पर लाया जाए।

       

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किये जाए। रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यशाला का आयोजन करें, जिसमें विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ हमें विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ना होगा।

उच्च शिक्षण संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और तकनीकी शिक्षा में प्लेसमेंट सेल के साथ ही विद्यार्थियों के लिए गाइडेंस और काउंसलिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इस तरह की कारगर व्यवस्था बनाई जाए कि उच्च शिक्षा के दौरान कितने अभ्यर्थियों ने प्लेसमेंट के लिए आवेदन किया और कितनों को नौकरी मिली। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए।

       

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, एल. फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, नितेश झा, श्रीमती राधिका झा, दिलीप जावलकर, डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम धामी ने नरेंद्र नेगी के जन्म दिवस पर पुस्तक जब सुबह होगी का किया विमोचन

0

नरेन्द्र सिंह नेगी को बताया हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व।

मुख्यमंत्री Narendra Negi Birthday book vimochan Cm Dhami पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में प्रसिद्धि लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर गीत यात्रा के 50 वर्ष कार्यक्रम में उनकी रचनाओं पर ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन किया।

इस अवसर पर उन्होंने नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित कर 2.51 लाख का चेक भेंट किया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक श्री ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को भावी पीढी के लिये संरक्षित करने वाला कार्य बताया।

मुख्यमंत्री नें प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके जन्म दिन की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें हिमालय जैसे अडिग व्यक्तित्व वाला देवभूमि का महान सपूत बताते हुए कहा कि नेगी जी के गीत हमें अपने परिवेश के साथ पहाड की चुनौतियों से परिचित कराने का कार्य करते है।

उनके गीतों में प्रकृति, परम्परा, परिवेश, विरह वियोग व व्यथा का जो मिश्रण है वह हमें अपनी समृद्ध परम्पराओं एवं लोक संस्कृति से जोडने का कार्य करती है। उनके गीत हमारी विरासत की समृद्ध परम्परा को पीढी दर पीढी आगे बढ़ाने का कार्य करेगी तथा युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र सिंह नेगी को पहाड़ की आवाज बताते हुये उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाने का कार्य नेगी जी ने किया है। वे वास्तव में समाज के सफल नायक के रूप में रहे हैं। उनके गीत राज्य वासियों को अपनी परम्पराओं से जोड़ने में मददगार रहे हैं।

नरेन्द्र सिंह नेगी ने लोक संस्कृति के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगाव के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विद्वता से 101 गीतों की विवेचना 400 पृष्ठों के ग्रंथ के रूप में समाज के समक्ष रखा है।

यह उनकी लोक साहित्य एवं संस्कृति के प्रति गहरी समझ का भी प्रतीक है वे शब्दों के शब्दार्थ को गीत के लेखक से आगे ले गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने पहाड़ों से पलायन रोकने पर लिखा अपना प्रसिद्ध गीत ठंडो रे ठंडो गाकर लोगों को अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने के लिए मजबूर किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो.सुरेखा डंगवाल, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी, साहित्यकार नंद किशोर हटवाल, दिनेश सेमवाल, सचिदानंद भारती, गणेश खुकसाल गणी के अलावा बडी संख्या में साहित्यकार एवं लोक संस्कृति से जुडे लोग उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस: उत्तराखंड के इन लोगों को मिला ‘विशेष अतिथि’ के रूप में आमंत्रित, पीएम से भी करेंगे मुलाकात

0

दिल्ली हर साल भारत सरकार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देश भर के ऐसे लोगो को आमंत्रित करती है जो अपने अपने एरिया में अच्छा काम करते हुए एक मिसाल कायम करते है देश भर के करीब 6000 जिसमे उत्तराखंड से करीब 110 ऐसे लोगो को भारत सरकार के दिल्ली में 15 अगस्त 2024 में आने का आमंत्रण मिला है

78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ है। विकसित भारत के लक्ष्य को साधने के लिए देश और राज्यों के कई विभाग उल्लेखनिय कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष भी 6000 ‘विशेष अतिथियों’ को भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली आमंत्रित किया है।
Those who contribute in making viksit bharat from the state will be special guests in Independence Day

सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : ANI

Reactions

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम है ‘विकसित भारत’।

विकसित भारत के लक्ष्य को साधने के लिए देश और राज्यों के कई विभाग उल्लेखनिय कार्य कर रहे हैं और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से कई जरूरतमंद लाभांवित हो रहे हैं। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देश से लगभग 6000 ‘विशेष अतिथियों’ को भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली आमंत्रित किया है। उत्तराखंड के विभिन्न केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और विभागों में उल्लेखनिय कार्य कर रहे लगभग 110 लोग 15 अगस्त 2024 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में विशेष अतिथि के रूप में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी बनेंगे।

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, अटल इनोवेशन मिशन, लखपति दीदी योजना सहित कई योजनाओं के लाभार्थियों और नीति आयोग, आंगनवाड़ी केंद्रों, एएनएम-आशा कार्यकत्रियों, सीमा सड़क संगठन, पंचायती राज और जनजातिय मंत्रालय की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ‘विशेष अतिथि’ के तौर पर आमंत्रित किया गया है। 

बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक के जामुवाखाल गांव की निवासी धना देवी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार से आमंत्रण मिला है।

धना बताती हैं कि वह आमंत्रण मिलने से बेहद खुश हैं। धना का कहना है कि सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिससे आज महिलाएं लाभांवित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वयं सहायता समूह चलाती हैं, जिसमें उन्होंने 500 महिलाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें सरकारी योजनाअें की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

पौड़ी गढ़वाल, दुगड्डा के ग्राम मंडाई निवासी नरेंद्र सिंह ने भी भारत सरकार द्वारा प्राप्त आमंत्रण पर ख़ुशी जताई है और इसके लिए सरकार का आभार जताया है। 

नरेंद्र प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साक्षात लाल किले से सुनने के लिए उत्साहित हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग में जेंडर स्पेशलिस्ट देहरादून निवासी सुप्रिया चंद और उनके साथ काम कर रही 10 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में नई दिल्ली आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लिंगानुपात को बढ़ाने में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की अहम भूमिका रही है और इसीलिए उन्हें ये आमंत्रण प्राप्त हुआ है। 

उत्तरकाशी के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनमए पूजा राणा भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिले आमंत्रण से बेहद खुश हैं। इसके लिए वह अपने विभाग और भारत सरकार का आभार व्यक्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को साक्षात सुनना एक सुनहरे अवसर जैसा है। सीमा सड़क संगठन में काम करने वाले कामगार पुष्कर सिंह और यशवंत  सिंह भी आमंत्रण मिलने के बाद नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह देश की सीमाओं पर सड़क बनाने का काम करते हैं और पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। दोनों लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को देखने के लिए उत्साहित हैं।

अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्कूली बच्चों को भी इस बार स्वतंत्रता दिवस पर आमंत्रित किया गया है। खटिमा की शिक्षिका संगीता बत्रा और उनकी छात्राएं नई दिल्ली रवाना हो गई हैं।

बत्रा ने भारत सरकार का आभार जताते हुए बताया कि इस तरह के आमंत्रण से बच्चों में उत्साह पैदा होता है और उन्हें नई-नई चीजें देखने को मिलती हैं और उनका आत्मविश्वास भी इससे प्रबल होता है।

उन्होंने कहा कि एक छोटे जगह से इतने बड़े मंच के लिए आमंत्रण मिलना एक गर्व का विषय है। ऊधमसिंह नगर के बघौरी गांव की लखपति दीदी योजना की लाभार्थी पवित्रा राणा प्रगति नाम से अपना स्वयं सहायता केंद्र संचालित कर रही हैं और कई महिलाओं को उसमें रोजगार दिया हुआ है।

राणा बताती हैं कि उन्होंने मात्र 100 रुपए की लागत से अपना स्वरोजगार शुरू किया था जो सरकारी योजनाओं की मदद से आज बड़े स्तर तक पहुंच गया है। आज उनका अपना पोली हाउस भी है। उन्होंने भारत सरकार के दिल्ली आमंत्रण पर खुशी जताते हुए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। 

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांव ननकुड़ी की ग्राम प्रधान ममता और उनके पति लक्ष्मण सिंह को भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उन्हेें बीते 26 जनवरी के समारोह के लिए भी आमंत्रित किया गया था। उनका कहना है कि वह प्रधान होने के नाते विकास को सीमांत गांव तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। वह और उनके पति इस आमंत्रण के लिए भारत सरकार का आभार जता रहे हैं।

भारत सरकार ने उत्तराखंड के जनजातिय क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बेहतर कार्य कर रहे लोगों को भी आमंत्रित किया है। देहरादून की कालसी निवासी प्यारो देवी और प्रभा देवी ने दिल्ली आमंत्रण के लिए सरकार का आभार जताया है।

प्यारो ने कहा कि वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं, जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त हुई हैं। कालसी निवासी प्रभा देवी ने कहा कि वह वनधन नाम से केंद्र का संचालन करती हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 300 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा है। वह दिल्ली आमंत्रण के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त कर रही हैं।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करे

Like
Love
Ha Ha!
Bahut Badia
Angry
Disagreee